फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

उत्तराखंड देहरादून से जुड़ी आज - 21-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:32 PM, 21-Jan-2025

Badrinath Highway: कलियासौड़ के पास हादसा...स्कूटी और ट्रक की हुई टक्कर, युवक की मौत

Badrinath Highway Accident: युवक स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। और पढ़ें

09:02 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 स्लीपर बरामद

मंगलवार की सुबह हाटकोटी रोड पर मझोग के पास वन विभाग की टीम ने सामने से आ रहे एक लोडर वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। और पढ़ें

09:00 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: हनुमान चालीसा का पाठ दिलाता है भय से मुक्ति

विकासनगर स्थित हनुमत धाम में हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: सीएसआर फंड से वाटर कूलर, प्यूरीफायर और इनवर्टर किए भेंट

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाढ़वाला को आईडीबीआई बैंक विकासनगर ने सीएसआर फंड से एक वाटर कूलर, वॉर प्यूरीफायर और इनवर्टर भेंट किया। और पढ़ें

08:56 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: बिजली बकायेदारों पर कार्रवाई, 50 कनेक्शन काटे

ऊर्जा निगम ने बिल जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 50 बिजली संयोजन रद्द कर दिए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: शंकरपुर और तिमली की टीम ने जीते अपने मैच

सहसपुर क्रिकेट क्लब की ओर से सहसपुर स्थित खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें

08:39 PM, 21-Jan-2025

Uniform Civil Code: यूसीसी पोर्टल अभ्यास में पास, हुए 3500 डमी आवेदन, अब अधिसूचना का इंतजार

Uniform Civil Code: सरकार अभ्यास कार्यक्रम को बढ़ाना चाहती है ताकि यूसीसी की अधिसूचना जारी करने से पहले पोर्टल की तकनीकी सुलभता सुनिश्चित हो सके। इसी इरादे से एक बार फिर प्रदेशभर में अभ्यास की तारीख तय की गई है। और पढ़ें

08:31 PM, 21-Jan-2025

Nikay Chunav: 23 को निकाय चुनाव के दिन अब पूरे प्रदेश में अवकाश, पहले केवल निकाय क्षेत्रों के लिए थी व्यवस्था

पूर्व में जो आदेश जारी किया गया था, उसमें केवल निकाय क्षेत्रों में ही अवकाश की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया। और पढ़ें

08:22 PM, 21-Jan-2025

Roorkee: बैंककर्मियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, ऋण वसूली को लेकर किया था दुर्व्यवहार

सुसाडी गांव निवासी सुनील दत्त ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके परिजन सुधीर कुमार ने यूनियन बैंक की शाखा से ऋण लिया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से वजह से वह ऋण नहीं चुका पा रहा था। और पढ़ें

08:21 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: ग्रामीणों को मिली राहत, डीएम का किया धन्यवाद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में लंबे समय के इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड जांच मशीन मिलने पर क्षेत्र लोगों ने राहत की सांस ली। और पढ़ें

08:16 PM, 21-Jan-2025

Uttarakhand: निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान और प्रमुख नहीं ले सकते बैठक, शासन ने जारी किया आदेश

प्रदेश की जिला पंचायतों, क्षेत्र और ग्राम पंचायतों में सरकार ने निवर्तमान प्रधान और अध्यक्षों को प्रशासक बनाया है। उन्हें प्रशासक बनाए जाने के बाद से लगातार उनके वित्तीय अधिकारों को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। और पढ़ें

08:04 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: दो मंजिला आवासीय छानी में लगी आग से छह बकरियां जले, घर का सामान राख

चकराता तहसील के कुनावा डांडा क्षेत्र स्थित एक दो मंजिला आवासीय छानी में अचानक से आग लग गई। और पढ़ें

07:59 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: छावनी वन क्षेत्र में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

छावनी वन क्षेत्र के चिलमिरी ब्लॉक में सोमवार की देर रात आग लग गई। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों व सेना के जवानों ने आग पर काबू करने के प्रयास प्रारंभ किए। और पढ़ें

07:57 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: निश्चय शिविर में हुई 60 की जांच

ग्राम माख्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। और पढ़ें

07:44 PM, 21-Jan-2025

Dehradun News: रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

सहसपुर थाना क्षेत्र के रामपुर शंकरपुर में पड़ोसी रिश्तेदारों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार के सदस्यों को पीट दिया। और पढ़ें

07:04 PM, 21-Jan-2025

Nikay Chunav: 100 नगर निकायों में प्रचार का शोर थमा, चुनावी सभाओं पर प्रतिबंध, अब घर-घर पहुंचेंगे नेता जी

Uttarakhand Nikay Chunav: मतदान समापन से 48 घंटे पहले सभी तरह की चुनावी रैलियां, सभाएं प्रतिबंधित कर दी गई हैं। 21 जनवरी की शाम पांच बजे के बाद कहीं भी कोई सार्वजनिक सभा नहीं हो सकती। और पढ़ें

06:14 PM, 21-Jan-2025

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: अच्छी खबर...जीआईटीआई मैदान से डुंगरीपंथ तक मुख्य टनल का हुआ फाइनल ब्रेक-थ्रू

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर नई बीजी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य कर रहा है। टनल कार्यों को 10 विभिन्न पैकेजों में विभाजित किया गया है और विभिन्न कार्यदाई संस्थाएं इन अलग-अलग पैकेजों में कार्य कर रही हैं। और पढ़ें

04:29 PM, 21-Jan-2025

VIDEO : निकाय चुनाव...कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने दी गीतों की प्रस्तुति

निकाय चुनाव...कांग्रेस प्रत्याशी की सभा में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने दी गीतों की प्रस्तुति और पढ़ें

04:01 PM, 21-Jan-2025

Asan Conservation Reserve: झील में पहली बार दिखे पलाश फिश ईगल के दो जोड़े, पक्षी गणना के दौरान हुए स्पॉट

आसन रामसर साइट में सर्दी का मौसम शुरू होते ही साइबेरिया समेत, यूरोप, ईरान, ईराक, अफगानिस्तान के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्रों से भारी संख्या में पक्षी प्रवास के लिए पहुंचते हैं। और पढ़ें

02:47 PM, 21-Jan-2025

Uniform Civil Code: जहां नहीं इंटरनेट, घर-घर तक यूसीसी को पहुंचाएंगे जनसेवा केंद्र के एजेंट

यूसीसी को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। जिससे घर बैठे मोबाइल के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। और पढ़ें

01:32 PM, 21-Jan-2025

Uttarkashi: साइकिल से प्रयागराज रवाना हुआ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का दल, प्लास्टिक मुक्त गंगा का दिया संदेश

Uttarkashi News: यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा, इसके तहत महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया जाएगा। और पढ़ें

01:15 PM, 21-Jan-2025

VIDEO : निकाय चुनाव...देहरादून के देहराखास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊंट पर बैठकर किया रोड शो

निकाय चुनाव...देहरादून के देहराखास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊंट पर बैठकर किया रोड शो और पढ़ें

12:59 PM, 21-Jan-2025

UCC: शादियों का एक महीने के भीतर कराना होगा पंजीकरण, लिव-इन रजिस्ट्रेशन के लिए ये है व्यवस्था

Uniform Civil Code: लिव-इन में रहने और अलग होने का रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी के यहां करना होगा। इसके सत्यापन के लिए 15 दिन का समय होगा। और पढ़ें

11:38 AM, 21-Jan-2025

Uttarakhand: अच्छी खबर...सभी जिलों के 19 डायलिसिस सेंटर में बीपीएल व आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त सुविधा

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के तहत पीपीपी मोड के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले मरीजों व आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निशुल्क डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा की। और पढ़ें

11:24 AM, 21-Jan-2025

Uttarakhand Nikay Chunav: निर्वाचन आयोग सख्त...सात विभागों को भेजा आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि प्रदेशभर से तमाम मामलों में विभागों ने आचार संहिता के मद्देनजर अनुमतियां मांगी थीं। इनमें से जो जरूरी थीं, वे अनुमतियां दे दी गईं। और पढ़ें

11:14 AM, 21-Jan-2025

Nikay Chunav: हरबर्टपुर से कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी फिर चुनाव से बाहर, SC ने लगाई रोक, पढ़ें पूरा मामला

नगर पालिका हरबर्टपुर का चुनाव उसी करवट बैठ गया जहां से शुरूआत हुई थी। नगरपालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी रोहिला के जाति प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी। और पढ़ें

10:54 AM, 21-Jan-2025

National Games: उत्तराखंड के खेलों का रुख बदल देंगे राष्ट्रीय खेल...मंत्री रेखा आर्या का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

अमर उजाला कार्यालय पहुंची खेल मंत्री से वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा और संवाददाता अवनीश चौधरी ने राष्ट्रीय खेलों की अब तक की तैयारी और भविष्य की खेल संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की। और पढ़ें

10:26 AM, 21-Jan-2025

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में शुष्क रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। और पढ़ें

12:11 AM, 21-Jan-2025

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारियों को अब कोषागार से होगा पेंशन का भुगतान

राज्य आंदोलनकारियों को अब नियमित पेंशन का भुगतान कोषागार के माध्यम से किया जाएगा। डीएम ने बताया कि बीते दिनों राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक की गई थी। और पढ़ें

12:11 AM, 21-Jan-2025

Dehradun News: 4704 कर्मचारी कराएंगे मतदान, 1454 की लगी मतगणना में ड्यूटी

नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह की उपस्थिति में प्रेक्षक अहमद इकबाल, रवनीत चीमा, अभिषेक रुहेला ने परखा। और पढ़ें

12:07 AM, 21-Jan-2025

Dehradun News: अब अंग प्रत्यारोपण की फाइल में हस्ताक्षर करने काशीपुर से दून आएंगे कमेटी के सदस्य

उत्तराखंड स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सात सदस्यों में से एक सदस्य के काशीपुर के होने की वजह से अंग प्रत्यारोपण की फाइल में हस्ताक्षर करवाने के लिए कर्मचारियों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही थी। और पढ़ें

12:05 AM, 21-Jan-2025

यूसीसी : शादियों का एक माह के भीतर कराना होगा पंजीकरण

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के बाद होने वाली शादियों का एक माह के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। और पढ़ें

12:04 AM, 21-Jan-2025

Dehradun News: बिजनौर के वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, नौ वाहन बरामद

शहर कोतवाली पुलिस ने बिजनौर के वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ वाहन बरामद हुए हैं। इन वाहनों में एक लोडर भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

12:03 AM, 21-Jan-2025

Dehradun News: चरस तस्करी में महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उत्तरकाशी से चरस लाकर देहरादून में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। सभी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

12:01 AM, 21-Jan-2025

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें