फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:06 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: बाइक और यूटिलिटी की टक्कर, दो गंभीर घायल

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर यूटिलिटी और बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। और पढ़ें

08:00 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक ने कूदकर बचाई जान

बैराट-खाई-गांगरौ-कचटा मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। और पढ़ें

07:58 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: गुरु शिष्य की परंपरा को फिर से विकसित करने की जरूरत

हनुमत धाम परिसर में गुरु शिष्य समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1997-98 बैच के छात्रों ने अपने गुरुओं को सम्मानित किया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:54 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: देसी शराब के 55 पव्वों के साथ एक गिरफ्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब के 55 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। और पढ़ें

07:46 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: परामर्श प्रक्रिया जीवन का अनिवार्य हिस्सा

सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विभाग के तहत मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:42 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानांतरण के अलावा मंजूर नहीं कोई विकल्प

शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण व अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के स्थानांतरण की मांग को लेकर पछवादून संयुक्त समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त नगर आयुक्त नमामि बंसल से मुलाकात की। और पढ़ें

06:52 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: कड़ाके की ठंड में खेत में बांधी थी चोरी की गाय, आरोपी गिरफ्तार

सहसपुर थाना पुलिस ने गोशाला से गाय चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:44 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: गीतों पर दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

द ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। और पढ़ें

06:36 PM, 30-Dec-2024

Jyotish Mahakumb: फरवरी-मार्च में पाकिस्तान को जवाब देगा देश, जानें क्यों की पं. लेखराज ने ये भविष्यवाणी

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में देश-प्रदेश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्यों ने शिरकत की। इस दौरान ज्योतिषाचार्य लेखराज ने नए साल में देश-दुनिया और पड़ोसी देशों से भारत के सामरिक रिश्तों पर ग्रहों के प्रभाव से जुड़े प्रश्न के उत्तर दिए। और पढ़ें

06:27 PM, 30-Dec-2024

VIDEO : उत्तराखंड निकाय चुनाव: साइकिल पर बैठकर नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कैठत

उत्तराखंड निकाय चुनाव: साइकिल पर बैठकर नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र कैठत और पढ़ें

06:19 PM, 30-Dec-2024

VIDEO : देहरादून निगम में नामांकन के लिए पहुंचे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी

देहरादून निगम में नामांकन के लिए पहुंचे विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी और पढ़ें

06:19 PM, 30-Dec-2024

VIDEO : नामाकंन का अंतिम दिन: भाजपा प्रत्याशी प्रियंका और संतोष नागपाल ने कराया नामांकन

नामाकंन का अंतिम दिन: भाजपा प्रत्याशी प्रियंका और संतोष नागपाल ने कराया नामांकन और पढ़ें

06:18 PM, 30-Dec-2024

Dehradun News: सदस्यों को दी संचालित योजनाओं की जानकारी

बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सदस्यों के लिए छावनी बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

06:12 PM, 30-Dec-2024

सनसनी : लकड़ी लेने गई महिलाओं के पीछे दौड़ा हाथी

तिमली रेंज की मटक माजरी बीट में शिमला बाईपास मार्ग से सटे संरक्षित वन क्षेत्र में लकड़ी लेने गई कुंजा गांव की महिलाओं को हाथी ने दौड़ा लिया। और पढ़ें

06:09 PM, 30-Dec-2024

VIDEO : नामांकन का अंतिम दिन: कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पोखरियाल ने मेयर पद के लिए किया पर्चा दाखिल

नामांकन का अंतिम दिन: कांग्रेस प्रत्याशी विनोद पोखरियाल ने मेयर पद के लिए किया पर्चा दाखिल और पढ़ें

06:09 PM, 30-Dec-2024

VIDEO : विकासनगर तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

विकासनगर तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए पहुंचे भाजपा प्रत्याशी और पढ़ें

05:14 PM, 30-Dec-2024

Snowfall: बदरीनाथ धाम में जमी तीन फीट बर्फ, यहां बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम तो खुला, लेकिन बढ़ीं दुश्वारियां

कड़ाके की ठंड से निजात मिली, लेकिन बर्फबारी वाले क्षेत्र अभी शीतलहर की चपेट में हैं।बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से ढक गए हैं। वहीं केदारनाथ धाम में लगभग ढाई फीट बर्फ जमा है।

और पढ़ें

03:33 PM, 30-Dec-2024

Amar Ujala Jyotish Mahakumbh: नए साल में शेयर मार्केट में आएगा बड़ा उछाल, डॉ.अजय भांबी ने बताई ये बड़ी बातें

देहरादून में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ में देश के विख्यात ज्योतिषाचार्य पहुंचे। इस दौरान ज्योतिषाचार्य डा.अजय भांबी ने शेयर मार्केट को लेकर बड़ी बातें कहीं। और पढ़ें

03:26 PM, 30-Dec-2024

Jyotish Mahakumbh: नए साल में योगी, फडणवीस, हेमंत बिस्वा की बढ़ेगी लोकप्रियता, इन ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी

अमर उजाला ज्योतिषमहाकुंभ में ज्योतिष गणना के आधार पर प्रख्यात ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश ने कहा कि बृहस्पति आम तौर पर एक साल में राशि परिवर्तन लाता है, इस साल तीन बार लाएगा, जो धर्म का सहारा लेंगे, कही न कही नुकसान में रहेंगे। और पढ़ें

03:10 PM, 30-Dec-2024

Yamunotri Dham: बर्फबारी के बीच पुजारी ने किया शंखनाद...मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल का वीडियो वायरल

मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पुजारी का शंखनाद करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  और पढ़ें

01:36 PM, 30-Dec-2024

Chamoli: नए साल का जश्न मनाने पहुंचे रहे हैं औली, तो आने पहले देख लीजिए ये ट्रैफिक प्लान, नहीं तो होंगे परेशान

औली रोड पर अधिक वाहन जाने से जाम लगता है। इसलिए यातायात प्लान तैयार किया गया है। और पढ़ें

01:32 PM, 30-Dec-2024

Somvati Amavasya: स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, खचाखच भरे हुए गंगा के सभी घाट, तस्वीरें

सोमावती अमावस्या पर हरिद्वार में स्नान के लिए सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। और पढ़ें

12:27 PM, 30-Dec-2024

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने की मेजर जनरल मनोज तिवारी मुलाकात, अग्निवीर भर्ती को लेकर दी बड़ी जानकारियां

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के दौरान कहा कि आने वाली भर्तियों में भी राज्य से अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए राज्य और जनपद स्तरों पर कैंप लगाए जाएंगे।  और पढ़ें

11:12 AM, 30-Dec-2024

Uttarakhand Nikay Chunav: नामांकन का आज अंतिम दिन, आयोग ने आसान किया नियम, बैंक खाते में दी राहत

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को एसबीआई की विभिन्न शाखाएं, कोषागार, उप कोषागार खुलवाए। इसके बावजूद बैंक खाता खोलने में परेशानी आ रही थी। और पढ़ें

01:12 AM, 30-Dec-2024

उत्तराखंड निकाय चुनाव : भाजपा ने सभी 11 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये, यहां देखें कौन कहां से

किरण जैसल हरिद्वार में मेयर पद के लिए, आशा उपाध्याय श्रीनगर से, शैलेन्द्र रावत कोटद्वार से, कल्पना देवलाल पिथौरागढ से, अजय वर्मा अल्मोडा से और विकास शर्मा रुद्रपुर से पार्टी के उम्मीदवार और पढ़ें

12:28 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: अनुमति के अनुरूप कार्य न करने पर यूपीसीएल पर एक लाख का जुर्माना

यूपीसीएल पर अनुमति के अनुरूप कार्य न करने और लापरवाही बरतने पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। और पढ़ें

12:26 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: आदर्श आचार संहिता का उड़ा माखौल, बजे ढोल, हुई आतिशबाजी

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी नगर निगम में नामांकन करने पहुंच रहे प्रत्याशी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। रविवार को नामांकन करने पहुंचे भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों ने आतिशबाजी की तो कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। और पढ़ें

12:24 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: मेयर के लिए भाजपा से सौरभ थपलियाल और कांग्रेस से विरेंद्र पोखरियाल मैदान में

भाजपा और कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने विरेंद्र पोखरियाल को प्रत्याशी घोषित किया है तो भाजपा ने सौरभ थपलियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। और पढ़ें

12:23 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: कोकीन के साथ जिम्बाब्वे और तंजानिया के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने कोकीन की तस्करी के आरोप में तंजानिया और जिम्बाब्वे के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 33 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। और पढ़ें

12:18 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित हुई कार, राजस्थान के तीन पर्यटक घायल

मसूरी रोड पर राजस्थान के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसा एक अन्य कार को ओवरटेक करते वक्त हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

12:16 AM, 30-Dec-2024

Dehradun News: पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नवादा क्षेत्र में मारपीट में घायल हुए स्थानीय निवासी राजेश विश्वास की मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी एमडीडीए कॉलोनी निवासी सचिन थापा को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

12:12 AM, 30-Dec-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट करने पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामले में कुनाल सेठी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें