फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 21-Nov-2024

Haridwar: बोले आचार्य बालकृष्ण- वनस्पतियों के देश में आयुर्वेद की स्वीकार्यता के लिए संघर्ष दुर्भाग्यपूर्ण

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि दुनिया में जड़ी-बूटी आश्रित चिकित्सा पद्धतियों में हजारों पेड़-पौधे हैं, जो भारत में है। कहा, हिलिंग ट्रीटमेंट सिस्टम के रूप में कम से कम 10 सिस्टम हैं, जिनकी स्वीकार्यता वैश्विक स्तर पर है। और पढ़ें

11:14 PM, 21-Nov-2024

Army Recruitment: भीड़ कम होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस, 18 हजार युवा वापस लौटे, पटरी पर लौटे हालात

प्रशासन को उनके लिए वाहनों और रहने-खाने की व्यवस्था करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। भर्ती स्थल में भी भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई और भीड़ नियंत्रित करने के लिए सेना को युवाओं पर लाठियां फटकानी पड़ी। और पढ़ें

11:05 PM, 21-Nov-2024

Pithoragarh Army Recruitment: युवाओं का लौटना शुरू, वापसी में भी सभी बसें फुल, ट्रेनें भी खचाखच भरकर गईं

सुबह से ही पूर्णागिरि जन शताब्दी, दिल्ली, त्रिवेणी एक्सप्रेस के साथ ही सिंगरौली और बरेली तक चलने वालीं सभी पैसेंजर ट्रेनें युवाओं से खचाखच भर कर निकलीं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:48 PM, 21-Nov-2024

Haridwar: कस्तूरबा गांधी स्कूल में छात्राओं का वीडियो वायरल, भोजन माता पर लगाया झूठे बर्तन साफ कराने का आरोप

Haridwar News: रानीमाजरा में बालिकाओं का राजकीय आवासीय छात्रावास है। लेकिन सामने आया कि है कि यहां  छात्राओं से पढ़ाई के बजाए किचन में काम लिया जा रहा है। छात्राओं के ऐसे बयान के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। और पढ़ें

10:40 PM, 21-Nov-2024

VIDEO : अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा मसूरी का फेमस कंपनी गार्डन

अब अटल उद्यान के नाम से जाना जाएगा मसूरी का फेमस कंपनी गार्डन और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 21-Nov-2024

Haridwar: एनसीआईएसएम ने जारी की रेटिंग, देश के 552 कॉलेजों में पतंजलि टॉप-20 में हुआ शामिल

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुष शिक्षा के क्षेत्र में पतंजलि बड़ा कार्य कर रहा है। हाल ही में नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने पूरे देश के आयुर्वेद कॉलेजों की रेटिंग के आंकड़े जारी कर इसको प्रमाणित भी कर दिया है। और पढ़ें

10:07 PM, 21-Nov-2024

Mussoorie: 182 साल बाद बदला अंग्रेजों का दिया नाम...अब अटल उद्यान बना मसूरी का कंपनी गार्डन

अंग्रेजों के शासनकाल में डाॅ. एच फाकनर ने 1842 में कंपनी गार्डन की स्थापना की थी। इसे पहले म्युनिसिपल गार्डन कहा जाता था। इसके बाद कंपनी गार्डन नाम दिया गया। जिसे अब बदला गया है। और पढ़ें

09:58 PM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: उपनल कर्मियों के मामले में संबंधित विभाग SC में दाखिल करेंगे पुनर्विचार याचिका, पढ़ें पूरा मामला

उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने के संबंध में उच्च न्यायालय नैनीताल ने 12 नवंबर 2018 को आदेश जारी किया था इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका दाखिल की गई थी। और पढ़ें

09:46 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: मसूरी में चार रूटों पर शुरू होगी शटल सर्विस, किंग्रेग टैक्सी एसोसिएशन को मिला टेंडर

दून में शटल सर्विस शुरू करने का रास्ता साफ हो गया। निर्धारित चार रूटों के लिए नगर पालिका प्रशासन ने दाम तय करते हुए मसूरी में शटल सर्विस को हरी झंडी दे दी है। और पढ़ें

09:41 PM, 21-Nov-2024

Kedarnath By Election: निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम रिपोर्ट, कुल 58.89 फीसदी हुआ मतदान

Kedarnath By Election 2024: मतदान का प्रतिशत 58.89 रहा। 53,513 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें 28,345 महिला व 25,168 पुरुष शामिल रहे। और पढ़ें

09:38 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: भविष्य निधि क्रियाकलाप पर कार्यशाला का आयोजन

कौलागढ़ स्थित महालेखाकार भवन में ऑडिट सप्ताह के चौथे दिन बृहस्पतिवार को भविष्य निधि संबंधी क्रियाकलाप विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। और पढ़ें

09:24 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट, बेटे की मौत के बाद 15 दिन से चक्कर काट रही महिला

बेटे की मौत के बाद उसकी माता ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:24 PM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: तटरक्षक के अपर महानिदेशक बने पौड़ी के आनंद प्रकाश बडोला, ऐसा रहा उनका सफर

चेन्नई सेंट्रल और पुडुचेरी के तटरक्षक दल के डीआईजी एसएस डसीला ने बताया कि बडोला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पठोल गांव के मूल निवासी हैं। और पढ़ें

09:16 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी, एसएसपी ग्राउंड जीरो पर उतरे

सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस के अभियान का निरीक्षण करने के लिए देहरादून एसएसपी अजय सिंह बृहस्पतिवार को ग्राउंड जीरो पर नजर आए। और पढ़ें

09:12 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: एनएचएम की टीम ने जिला अस्पताल की किया निरीक्षण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने बृहस्पतिवार को देहरादून के कोरोनेशन और गांधी अस्पताल (जिला चिकित्सालय) का निरीक्षण किया है। और पढ़ें

08:39 PM, 21-Nov-2024

एशियन वूमेन चैंपियनशिप: चीन को हराकर भारत लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

हरिद्वार के श्यामपुर की बेटी मनीषा चौहान का एशियन वूमेन चैंपियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में चीन को हराकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। और पढ़ें

08:10 PM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: ज्योतिर्मठ आपदा प्रभावित भवनों की कर सकेंगे मरम्मत, भवन स्वामी को देना होगा शपथपत्र

डीएम ने बीते 25 सितंबर को ज्योतिर्मठ में स्थानीय लोगों की समस्या सुनी थी, जिसमें लोगों ने भवनों की मरम्मत पर प्रतिबंध के चलते आ रही समस्या के बारे में बताया था। और पढ़ें

07:53 PM, 21-Nov-2024

Badrinath Highway: हिल कटिंग के दौरान हादसा, पांडुकेश्वर गांव में घुसा बोल्डर और मलबा, मची अफरातफरी

Badrinath Highway: इन दिनों बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर गांव के ठीक ऊपर चट्टान की कटिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को यहां कटिंग के दौरान अचानक बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे के साथ ही गांव की ओर लुढ़क गए, जबकि कुछ बोल्डर एक घर में भी घुस गए। और पढ़ें

07:32 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: गढ़वाल विवि का अटका परिणाम, विदेश में पढ़ाई का टूटा सपना

हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति न होने से छात्रों से जुड़े कोई भी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। और पढ़ें

07:28 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: छात्रों ने कुलपति को बताई कॉलेज की समस्या

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी (पौड़ी) का औचक निरीक्षण किया। और पढ़ें

07:21 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: बुटीक में काम करने वाली बंगाल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बुटीक में काम करने वाले एक युवक ने साथ में काम करने वाली बंगाल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। और पढ़ें

07:18 PM, 21-Nov-2024

VIDEO : मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने से नाराज सिपन कोर्ट के लोग, नगर पालिका परिसर में किया प्रदर्शन

मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने से नाराज सिपन कोर्ट के लोग, नगर पालिका परिसर में किया प्रदर्शन और पढ़ें

07:10 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: उत्तराखंड ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया

उत्तराखंड ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया और पढ़ें

07:06 PM, 21-Nov-2024

Dehradun News: ‘औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर करें कड़ी कार्रवाई’

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निस्तारण करें। और पढ़ें

06:52 PM, 21-Nov-2024

Dehradun: देहरादून पहुंचे अखिलेश यादव, पाम सिटी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल

Dehradun News: अखिलेश यादव एक निजी दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां कांग्रेस नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। और पढ़ें

06:32 PM, 21-Nov-2024

Roorkee: बंद घर में गीजर और एसी का कंप्रेशर फटने से सिलिंडरों ने पकड़ी आग, धमाके से दहला पूरा इलाका, तीन घायल

Roorkee News: मकान मालिक मनीष कुमार परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी बीच घर से तेज धमाकों की अवाज आई तो लोगों में दहशत फैल गई। और पढ़ें

06:16 PM, 21-Nov-2024

Roorkee: विजिलेंस की कार्रवाई, सहायक परिवहन निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Roorkee News: रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। और पढ़ें

02:49 PM, 21-Nov-2024

Rishikesh AIIMS: बच्चों की हर बीमारी का एक छत के नीचे होगा इलाज, सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड तैयार

ऋषिकेश एम्स में सेंटर फॉर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड बनकर तैयार हुआ है। पीजीआई चंडीगढ़ में बच्चों की विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एडवांस सेंटर स्थापित है। इसी तर्ज पर एम्स ऋषिकेश में भी सेंटर फाॅर एडवांस पीडियाट्रिक वार्ड की योजना बनाई थी, जो अब धरातल पर उतर चुकी है। और पढ़ें

02:16 PM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: यूट्यूबर अरमान मलिक ने हरिद्वार में किया हंगामा, साथियों के साथ एक युवक के घर पहुंचकर की मारपीट

यूट्यूबर अरमान मलिक अपने कुछ साथियों के साथ हरिद्वार में एक युवक के घर पहुंचे। यहां हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई।  और पढ़ें

02:02 PM, 21-Nov-2024

Dehradun: शीत निद्रा में जाने से पहले हमलावर हो रहे भालू, दून अस्पताल में हर महीने पहुंच रहे दो मरीज

दून अस्पताल में हर महीने भालुओं के हमले में घायल दो मरीज पहुंच रहे हैं। कुत्ते के काटने के मामले भी चार गुना बढ़े हैं। और पढ़ें

01:50 PM, 21-Nov-2024

VIDEO : दून के युवा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी पृथ्वी सम्राट ने आईपीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

दून के युवा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी पृथ्वी सम्राट ने आईपीएफ विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक और पढ़ें

12:55 PM, 21-Nov-2024

Uttarkashi: दूसरे दिन भी गरजा वायुसेना का एएन-32 विमान, चार बार हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने 11 दिनी अभ्यास का कार्यक्रम तय किया था, पर हवाई अड्डे पर सफाई व्यवस्था पूरी नहीं होने से अभ्यास स्थगित किया गया। बीते मंगलवार को वायुसेना के आगरा एयरबेस से एएन-32 उड़ान भरकर चिन्यालीसौड़ पहुंचा। और पढ़ें

12:51 PM, 21-Nov-2024

Air Pollution: दूनवासियों के फेफड़ों में हर रोज जा रहे 40 ग्राम जहरीले कण, खतरा बन गई है राजधानी की आबोहवा

दून में वायु प्रदूषण का आंकलन करने के लिए आईआईटी-बीएचयू की टीम ने पिछले दिनों दून के विभिन्न हिस्सों में सर्वे किया, जिसमें चिंताजनक आंकड़े निकलकर सामने आए। 40 हजार किलो जहरीले सूक्ष्म कणों काहर रोज उत्सर्जन हो रहा है। और पढ़ें

11:19 AM, 21-Nov-2024

Uttarkashi Mosque Dispute: नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचा विवाद, मुस्लिम समुदाय ने की मस्जिद को सुरक्षा देने की मांग

विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर देवभूमि विचार मंच ने मस्जिद के खिलाफ 25 नवंबर को तहसील स्तर पर ज्ञापन और 1 दिसंबर को महापंचायत का ऐलान किया है। और पढ़ें

11:05 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: जमरानी बांध परियोजना का कामकाज पकड़ रहा रफ्तार, 11 करोड़ से प्रोजेक्ट रोड को किया जाएगा बेहतर

11 करोड़ से जमरानी बांध के प्रोजेक्ट रोड को बेहतर किया जाएगा। बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को ले जाने में सुगमता होगी। और पढ़ें

10:48 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कचरे से कमाए आठ लाख रुपये, चारधाम यात्रा समापन पर चलाया गया सफाई अभियान

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद नगर पंचायत की ओर से 50 पर्यावरण मित्रों की तैनाती कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यावरण मित्रों ने डेढ़ टन अजैविक कचरे का संग्रहण किया। और पढ़ें

10:07 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: अब घर बैठे निशुल्क कर सकते हैं ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स,  उच्च शिक्षा विभाग ने की ये नई पहल

इंफोसिस बेंगलूरू और उच्च शिक्षा के बीच करार हुआ है। जिससे युवा घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं। और पढ़ें

09:18 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand: 38 वें राष्ट्रीय खेल...कई बाधाएं पार, अब 24 नवंबर का इंतजार, आज रुद्रपुर दौर पर विशेष प्रमुख सचिव

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर जीटीसीसी कितनी संतुष्ट है, यह जीटीसीसी की रिपोर्ट ही बताएगी। और पढ़ें

09:09 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand News: प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल इस सप्ताह हो जाएगा पूरा, अब तक पूरा नहीं हो पाया परिसीमन

पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग की जा रही हैं। संगठन मांग को लेकर पिछले काफी समय से आंदोलनरत है, लेकिन विभागीय अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत पंचायतों का कार्यकाल एक दिन भी नहीं बढ़ाया जा सकता। और पढ़ें

09:04 AM, 21-Nov-2024

US Nagar: जिले में मिले सिकल सेल एनीमिया के दो केस, दो लाख जनजातीय क्षेत्र के लोगों में किया गया सर्वे

उत्तराखंड में में दो लाख जनजातीय क्षेत्र के लोगों में सर्वे कर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की, जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले में दो लोगों में सिकल सेल एनीमिया मिला है। और पढ़ें

08:52 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand News: नवनियुक्त शिक्षकों की पर्वतीय जिलों में नहीं दिलचस्पी, अब तक 14 शिक्षक दे चुके इस्तीफा

पर्वतीय जिलों में शिक्षक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त शिक्षक नौकरी छोड़ रहे हैं। पहाड़ के जिन जिलों में अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था। उन जिलों में आवेदन करने के बावजूद अभ्यर्थी नौकरी करने को तैयार नहीं। और पढ़ें

08:46 AM, 21-Nov-2024

Chamoli: परसारी गांव में इस हाल में दिखा भालू का बच्चा, घर की सीढ़ियों तक पहुंचा, चार घंटे फंसी रही जान

चार घंटे तक एक भालू के बच्चे की जान फंसी रही। भालू के बच्चे ने कुछ खाने के लिए कनस्तर में मुंह डाला। कनस्तर के साथ ही वह एक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गया। कुछ देर तक ऐसे ही घूमता रहा।

और पढ़ें

08:10 AM, 21-Nov-2024

Dehradun: स्वामी रामभद्राचार्य की हालत में दूसरे दिन सुधार, सांस लेने में तकलीफ के चलते कराया गया था भर्ती

सांस लेने में तकलीफ के चलते जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज दून के सिनर्जी अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। और पढ़ें

07:56 AM, 21-Nov-2024

Army Recruitment: बेरोजगारी का आलम...20 हजार का रेला उमड़ा, आठवीं पास की भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट भी पहुंचे

Pithoragarh Army Recruitment: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती हो रही है। जिसमें हजारों युवा पहुंचे हैं। बेरोजगारी का आलम ये है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं। और पढ़ें

07:52 AM, 21-Nov-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खराब हवा की गुणवत्ता ने चिंता बढ़ाई हुई थी, लेकिन कई दिनों बाद राजधानी देहरादून और आसपास के मुख्य शहरों की हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें