फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 06-Nov-2024

Uttarakhand: आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त, बीआरओ के डीजी को कोर्ट में पेश होने के निर्देश

बीते 15 अक्तूबर को कोर्ट ने डीजी के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए 6 नवंबर को पेश होने के आदेश दिए थे लेकिन वे आज न तो कोर्ट में पेश हुए और ना ही कोई जवाब पेश किया। विभाग ने सीधे संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। और पढ़ें

10:20 PM, 06-Nov-2024

Uttarkashi Mosque Dispute: सीएम धामी बोले- मस्जिद की भूमि के अभिलेखों की दोबारा होगी जांच

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर जनाक्रोश रैली के दौरान बवाल हो गया था। मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

09:52 PM, 06-Nov-2024

Dehradun News: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर सचिव मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

Dehradun News : आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:25 PM, 06-Nov-2024

Chhath Puja 2024: देवभूमि में व्रतियों ने रसियाव-रोटी संग किया खरना...36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, तस्वीरें

Chhath Puja 2024: व्रती महिलाओं ने आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर रसियाव (गुड़, दूध और कच्चा चावल) पकाया। इसके बाद मिट्टी के तवे पर रोटी बनाई। रसियाव रोटी का छठी मईया को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। और पढ़ें

09:02 PM, 06-Nov-2024

Haridwar: राजकीय बालगृह रोशनाबाद से रावली महदूद में स्कूल गए तीन बच्चे फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जकीय बालगृह रोशनाबाद में रह रहे 16 बच्चे रावली महदूद स्थित कृपाल शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जाते हैं। सोमवार को सभी बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर को बच्चों के लौटने के बाद गिनती हुई तो तीन बच्चे कम मिले। और पढ़ें

विज्ञापन
08:52 PM, 06-Nov-2024

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: दिल्ली में बोले सीएम धामी, आगामी बजट सत्र में आएगा सख्त भू-कानून

नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नीति आयोग की सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखंड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। और पढ़ें

08:03 PM, 06-Nov-2024

Haridwar: जेब में रुपये दिखे तो लालच में साथ बैठकर शराब पी, फिर युवक को बेरहमी से मार डाला, जला दिया शव

Haridwar Crime News: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि तीन नवंबर की सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र में उमेश्वर धाम के सामने कांगड़ी में अधजला शव मिला था। और पढ़ें

06:39 PM, 06-Nov-2024

VIDEO : सोशल बलूनी स्कूल में हुई अमर उजाला की क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

सोशल बलूनी स्कूल में हुई अमर उजाला की क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग और पढ़ें

06:32 PM, 06-Nov-2024

VIDEO : लोक सेवा आयोग से रिजल्ट जारी होने पर भी ज्वानिंग ना मिलने पर भड़के अभ्यर्थी, किया धरना प्रदर्शन

लोक सेवा आयोग से रिजल्ट जारी होने पर भी ज्वानिंग ना मिलने पर भड़के अभ्यर्थी, किया धरना प्रदर्शन और पढ़ें

06:29 PM, 06-Nov-2024

Haridwar: अध्यापिका ने फर्जी मेडिकल प्रमाणपत्र लगाकर ली छुट्टी, RTI में हुआ खुलासा, किया निलंबित

Haridwar News: अध्यापिका ने 04 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक अवकाश लिया था और इसकी एवज में दो चिकित्सा प्रमाणपत्र लगाए थे। आरोप है कि उनके द्वारा लगाए गए प्रमाणपत्र फर्जी थे। और पढ़ें

05:09 PM, 06-Nov-2024

VIDEO : उत्तराखंड के 24 साल का सफर...सुनिए क्या बोले पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक

उत्तराखंड के 24 साल का सफर...सुनिए क्या बोले पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और पढ़ें

01:56 PM, 06-Nov-2024

Haridwar: जिनको चलाना नहीं आता लैपटॉप, उन्हें भी बना दिया कंप्यूटर ऑपरेटर...विकास विभाग में सामने आया मामला

विभाग ने उन लोगों को कंप्यूटर ऑपरेटर बना रखा है, जिन्हें लैपटॉप चलाना ही नहीं आता।  विकास विभाग में यह मामला सामने आया है।  और पढ़ें

12:33 PM, 06-Nov-2024

VIDEO : सीएम धामी ने नई दिल्ली में किया उत्तराखंड निवास का लोकार्पण

सीएम धामी ने नई दिल्ली में किया उत्तराखंड निवास का लोकार्पण और पढ़ें

12:20 PM, 06-Nov-2024

Uttarakhand: शिक्षा विभाग में पांच अधिकारियों को पदोन्नति के पदों पर मिली तैनाती, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

अपर शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत अंबादत्त बलोदी को माध्यमिक के साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं बनाया गया है। और पढ़ें

12:20 PM, 06-Nov-2024

उत्तराखंड राज्य स्थापना: योजनाओं के कागजों से निकलकर धरातल पर उतरने का इंतजार, रेलवे लाइन और सड़क की मांग

काशीपुर-धामपुर रेलवे लाइन योजना में सर्वे का काम हाल ही में पूरा हुआ है। लालकुआं से सितारगंज होते हुए खटीमा के लिए करीब 63 किमी रेलवे लाइन की योजना भी है।  इन सभी योजनाओं के फाइलों से वायदों से निकलकर धरातल पर उतरने का इंतजार है। और पढ़ें

12:16 PM, 06-Nov-2024

Uttarakhand: टिहरी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कालेज बनेगा आईआईटी रूड़की का कैंपस, ये पाठ्यक्रम हो सकेंगे शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी रुड़की का पर्वतीय परिसर बनाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद तकनीकी शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में सात सितंबर 2024 को आईआईटी रूड़की में बैठक हुई। और पढ़ें

12:13 PM, 06-Nov-2024

Dehradun: सीएम धामी ने नई दिल्ली में किया उत्तराखंड निवास का लोकार्पण, सादगी से मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस

अल्मोड़ा हादसे के बाद से उत्तराखंड में शोक की लहर है। जिसके चलते राज्य में स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनाए जाएंगे। सीएम धामी ने आज दिल्ली में उत्तराखंड निवास का शुभारंभ किया। और पढ़ें

11:43 AM, 06-Nov-2024

Almora Bus Accident: हादसे ने एक बार फिर झकझोरा...बच सकती थी जनहानि, अगर 2018 की घटना से लिया होता सबक

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए हादसे ने एक बार फिर से प्रदेश को झकझोरा है। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार के साथ ही परिवहन सुविधाओं का अभाव भी हादसे का बड़ा कारण बना। और पढ़ें

11:27 AM, 06-Nov-2024

Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं

बराथ गांव के सभी घरों में मातम व सन्नाटा पसरा हुआ है। अल्मोड़ा बस हादसे में मृत धुमाकोट के 10 और अल्मोड़ा की सल्ट तहसील के एक व्यक्ति समेत कुल 11 मृतकों का अंतिम संस्कार सल्ड महादेव स्थित घाट पर सामूहिक रूप से किया गया। और पढ़ें

11:22 AM, 06-Nov-2024

उत्तराखंड: इस धाम के दर्शन होंगे आसान...बुजुर्गों को मिलेगी खासतौर पर सहूलियत, जल्द हेली सेवा की होगी शुरुआत

पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई अड्डे पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद सात नवंबर से दिल्ली-पिथौरागढ़ नियमित उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर के माध्यम से 42 सीटर विमान सेवा संचालित की जाएगी, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। और पढ़ें

10:33 AM, 06-Nov-2024

Pauri Garhwal: युवती की अश्लील तस्वीरें की सोशल मीडिया पर वायरल, समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समुदाय विशेष के युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।  और पढ़ें

09:14 AM, 06-Nov-2024

Kedarnath By-Election: तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन करेगी भाजपा, सीएम समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय

केदारनाथ उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उधर कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। और पढ़ें

09:07 AM, 06-Nov-2024

Uttarakhand: हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाया चयनित शाखा पोस्ट मास्टर, फिर उठने लगे प्रक्रिया पर सवाल

पोस्ट मास्टर के हिंदी में आवेदन पत्र नहीं लिख पाने का मामले सामने आने के बाद एक बार फिर प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।  और पढ़ें

04:07 AM, 06-Nov-2024

Almora Bus Accident: पलक झपकते ही मौत की नींद सो गईं 36 जिंदगियां, जांच में हादसे के पांच कारण आए सामने

Almora Bus Accident: गढ़वाल मोटर यूजर्स कॉपरेटिव सोसायटी (यूजर्स) की 42 सीटर बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान 36 लोगों की जान चली गई। और पढ़ें

02:35 AM, 06-Nov-2024

Dehradun News: आठ खरीद केंद्रों पर हो चुकी है अब तक 32,500 क्विंटल धान की खरीद

पछवादून में धान खरीद के आठ केंद्र बनाए गए हैं। किसान धान की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। और पढ़ें

02:33 AM, 06-Nov-2024

Dehradun News: अल्मोड़ा की घटना से परिवहन विभाग सख्त, ताबड़तोड़ कार्रवाई

कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना के बाद उप संभागीय परिवहन विभाग में सतर्क हो गया है। और पढ़ें

02:31 AM, 06-Nov-2024

Dehradun News: पछवादून में सबसे बड़ा पुल बना, लेकिन हिमाचल की सीमा से न जुड़ सका

राज्य निर्माण के बाद यमुना नदी पर पछवादून के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण नावघाट-सिंहपुरा पुल का निर्माण किया जा रहा है। और पढ़ें

02:31 AM, 06-Nov-2024

Dehradun News: साहिया में लोनिवि के सहायक अभियंता का किया घेराव

अलसी गांव के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया के सहायक अभियंता का घेराव किया। और पढ़ें

02:27 AM, 06-Nov-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

स्वास्थ्य विभाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में चिकित्सकों के मरीजों को न देखने, बाहर से दवा लिखने आदि की शिकायत मिली थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें