फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 24-Oct-2024

Mosque Dispute: रैली को हल्के में लेना पड़ा भारी, उग्र हुए प्रदर्शनकारी, लाठीचार्ज के बाद पहुंचे अधिकारी

जिला मुख्यालय में मस्जिद को लेकर जनाक्रोश रैली पहले से तय थी। भीड़ के उग्र होने की भी आशंका जताई जा रही थी। बृहस्पतिवार को रैली में शामिल लोगों को एक जगह करीब ढाई घंटे तक रोकने से भीड़ उग्र होती चली गई। और पढ़ें

11:10 PM, 24-Oct-2024

PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...तनाव के बाद पूरे जिले में धारा 163 लागू

Uttarkashi Mosque Dispute: उत्तरकाशी में एक पुरानी मस्जिद को हटाने को लेकर विवाद बना हुआ है। आज जनआक्रोश रैली में हालात बेकाबू हो गए। और पढ़ें

10:57 PM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा व जवाबदेही के लिए पहली बार बनेगी SOP, जल्दी होगी बैठक

अस्पतालों में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट करने के मामले सामने आते हैं। यदि इलाज के दौरान डॉक्टर लापरवाही करता है तो तीमारदार विभाग या पुलिस को शिकायत दे सकते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:41 PM, 24-Oct-2024

उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: बोले स्वामी दर्शन भारती, नमाज की अनुमति दी तो फिर बनाएंगे आंदोलन की रणनीति

Uttarkashi Mosque Dispute: स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि बृहस्पतिवार को जो घटना उत्तरकाशी में घटी, उसका असर सिर्फ राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में होगा। और पढ़ें

10:18 PM, 24-Oct-2024

National Games: उत्तराखंड में पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, फिर देंगे दो बड़ी सौगात

मत्री ने खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 24-Oct-2024

Haridwar: यूट्यूब से देखकर बनाते थे नकली शराब, फैक्टरी से यूपी का एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

बुधवार की देर रात पुलिस की टीम दादूपुर गोविंदपुर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध कार आता दिखाई दिया। संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे रोक लिया। और पढ़ें

09:45 PM, 24-Oct-2024

Kedarnath By-Election: 27 को कांग्रेस कर सकती है प्रत्याशी की घोषणा, समन्वय कमेटी की बैठक में तय होगा पैनल

दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में केदारनाथ उपचुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें चुनावी रणनीति के साथ प्रत्याशियों को लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। और पढ़ें

09:20 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : धर्मसभा में शामिल होने देहरादून पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

धर्मसभा में शामिल होने देहरादून पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज और पढ़ें

09:17 PM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: दिवाली पर बस चलाने वाले रोडवेजकर्मियों पर बरसेगी लक्ष्मी, मिलेगी इतनी प्रोत्साहन राशि

परिवहन निगम के चालक, परिचालक, तकनीकी कार्मिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केवल मैदानी मार्ग पर 250 किमी, मैदानी-पर्वतीय मिश्रित मार्गों पर 200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर 180 किमी प्रतिदिन बस संचालन करने वालों को 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। और पढ़ें

08:05 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार

सेवानिवृत रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार और पढ़ें

07:55 PM, 24-Oct-2024

Dehradun: सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बंधक बनाकर किया था लूट का प्रयास, चारों बदमाश गिरफ्तार

13 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे सभावाला के वार्ड नंबर 12 निवासी शमशेर सिंह अपने घर में टहलते हुए पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके पीछे से आया और धक्का देकर गिरा दिया।  और पढ़ें

07:23 PM, 24-Oct-2024

Rishikesh-Karnprayag Railway Line: अच्छी खबर...श्रीनगर-डुंगरीपंथ के बीच 3.3 किमी एस्केप टनल हुई आर-पार

Rishikesh-Karnprayag Railway Line: ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के कार्य को दस अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है। और पढ़ें

05:15 PM, 24-Oct-2024

Haridwar Medical College: 28 अक्तूबर से शुरू होंगी क्लासेस, 100 सीटों पर अब तक 78 छात्र ले चुके प्रवेश

एमबीबीएस के 100 सीटों वाले राजकीय मेडिकल काॅलेज हरिद्वार में 15 छात्रों को नेशनल काउंसलिंग के जरिए दाखिला दिया जाना है। जिसके सापेक्ष कॉलेज में आठ छात्र प्रवेश पा चुके हैं। और पढ़ें

05:07 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : नगर पालिका विकासनगर को दिवाली से पहले मिला नया स्ट्रीट लाइट मरम्मत लिफ्ट वाहन

नगर पालिका विकासनगर को दिवाली से पहले मिला नया स्ट्रीट लाइट मरम्मत लिफ्ट वाहन और पढ़ें

04:23 PM, 24-Oct-2024

Pauri News: सीएम धामी ने किया नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास को लेकर की सात घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नायर उत्सव के माध्यम क्षेत्र में पर्यटन सम्बंधित बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। और पढ़ें

03:31 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : लेखक ग्राम में साहित्य, संस्कृति और कला महोत्सव

लेखक ग्राम में साहित्य, संस्कृति और कला महोत्सव और पढ़ें

03:30 PM, 24-Oct-2024

Pauri Garhwal: नयार फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फिर धारी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर गढ़वाल में मां धारी देवी के दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा -अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। और पढ़ें

03:27 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : देहरादून नगर निगम में प्रदर्शन, पहुंचे लोग...जानिए क्या है वजह

देहरादून नगर निगम में प्रदर्शन, पहुंचे लोग...जानिए क्या है वजह और पढ़ें

03:10 PM, 24-Oct-2024

इंटरनेट की राह आसान: विदेश में यजमान, उत्तराखंड से अनुष्ठान, ऑनलाइन जुड़कर पंडित जी ने कराई सत्यनारायण की कथा

विदेश में अनुष्ठान के दौरान पुरोहित दून से ऑनलाइन जुड़े रहे। देहरादून के राम विहार निवासी करन वार्ष्णेय और उनकी पत्नी अंकिता गुप्ता नौकरी के चलते पिछले तीन साल से जर्मनी में रहते हैं। और पढ़ें

03:00 PM, 24-Oct-2024

Uttarkashi: मस्जिद को लेकर बवाल...धार्मिक संगठन ने निकाली रैली, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उत्तरकाशी में मस्जिद के खिलाफ धार्मिक संगठन ने आक्रोश रैली निकाली। संगठन की ओर से मस्जिद हटाने की मांग की जा रही है। और पढ़ें

02:34 PM, 24-Oct-2024

VIDEO : देहरादून में यूकेडी की तांडव रैली, बैरिकेडिंग पार करते समय प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प

देहरादून में यूकेडी की तांडव रैली, बैरिकेडिंग पार करते समय प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प और पढ़ें

02:17 PM, 24-Oct-2024

Rishikesh: एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा  29 अक्टूबर को होगी शुरू, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

एम्स ऋषिकेश देश का पहला ऐसा सरकारी चिकित्सा संस्थान होगा जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होगी।  और पढ़ें

02:03 PM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: आईटीबीपी को भेड़, बकरी, कुक्कुट, मछली की आपूर्ति करेंगे प्रदेश के पशुपालक, प्रस्ताव को मंजूरी

भारत तिब्बत सेना पुलिस की बटालियन को मांस-मछली की आपूर्ति के लिए नई योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। और पढ़ें

01:24 PM, 24-Oct-2024

Uttarakhand Cabinet Decision: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में बनेगा हेलीपोर्ट, उद्योगों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के हेलिपैडों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए वर्तमान में 18 हेलीपोर्ट प्रस्तावित हैं। इनमें 10 हेलीपोर्ट का काम पूरा हो चुका है। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में भी हेलीपोर्ट बनाया जाएगा जिससे उद्योगों को लाभ होगा। और पढ़ें

01:14 PM, 24-Oct-2024

Uttarakhand News: कैबिनेट का फैसला...1.84 लाख परिवारों को मिलते रहेंगे तीन निशुल्क सिलिंडर

सभी अंत्योदय राशन कार्डधारकों को एक साल में तीन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने पर अनुमानित व्यय 45.39 करोड़ से अधिक होना संभावित है, जिसे सरकार वहन करेगी। और पढ़ें

01:09 PM, 24-Oct-2024

Dehradun: ये रिश्ता...अज्ञात किशोर के उपचार के लिए डॉक्टर बने तीमारदार, दिल छू लेगी इस मोगली की कहानी

दून अस्पताल के डॉक्टरों के पास चोटिल हालत में मोगली पहुंचा। अस्पताल में भर्ती होने में भी कई घंटों की प्रक्रिया से गुजरने पड़ता है, लेकिन इस मासूम किशोर में न जाने ऐसा क्या था कि डॉक्टर खुद इसकी वीईपी खातिर में लग गए। और पढ़ें

11:36 AM, 24-Oct-2024

VIDEO : राज्य की विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई तांडव रैली

राज्य की विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई तांडव रैली और पढ़ें

11:36 AM, 24-Oct-2024

VIDEO : देहरादून विरासत: तालियों से गूंज उठा पंडाल...जब मंच पर पहुंची बिरजू महाराज की पोती

देहरादून विरासत: तालियों से गूंज उठा पंडाल...जब मंच पर पहुंची बिरजू महाराज की पोती और पढ़ें

11:15 AM, 24-Oct-2024

Dehradun: अब नहीं खुलेगा ठेका...ओपन बार चलाने पर छिड़ा था विवाद, स्थायी रूप से निलंबित करने के आदेश जारी

देहरादून राजपुर रोड बहल चौक के स्थानीय निवासियों ने शराब की दुकान में ओपन बार की शिकायत की थी। जिसके बाद आबकारी विभाग और जिला प्रशासन आमने-सामने आ गए। आज मामले में ठेके को स्थायी रूप से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। और पढ़ें

10:50 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: लाइब्रेरी के बैचलर उपाधिधारक भर्ती में हो सकेंगे शामिल, कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी हरी झंडी

कैबिनेट ने पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर भर्ती के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। बैठक में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग (अप्राविधिक और अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली 2024 के तहत नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई। और पढ़ें

09:23 AM, 24-Oct-2024

Kedarnath: उप चुनाव में एक निर्दलीय ने लिया नामांकन पत्र, राष्ट्रीय दलों ने अभी नहीं किए प्रत्याशी घोषित

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव 20 नंवबर को होने हैं। जिसके लिए अब तक तीन नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। और पढ़ें

08:59 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand Cabinet Decision: भूजल के व्यावसायिक इस्तेमाल पर शुल्क वसूलेगी सरकार, दिसंबर से लागू होंगी दरें

भूजल के अनियंत्रित दोहन पर अंकुश लग सकेगा। अब भूजल के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सरकार शुल्क वसूलेगी। और पढ़ें

08:29 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों में हमेशा प्रदेश के चार खेल होंगे शामिल, दो पर स्थिति साफ, शेष की जल्द होगी घोषणा

खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि सिर्फ एक बार नहीं, उत्तराखंड के चार खेल हमेशा के लिए राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे। और पढ़ें

08:17 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा...धीमी यात्रा से घट गई BKTC की आय, पंजीकरण को लेकर स्थिति नहीं रही स्पष्ट

पंजीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने का इस बार यात्रा पर भी असर पड़ा है। बदरीनाथ धाम की यात्रा करीब चार सप्ताह और केदारनाथ की यात्रा 10 दिन और चलेगी।

और पढ़ें

07:52 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand News: हम जागरूक हुए तो सुधरी देवभूमि की वायु गुणवत्ता, तीन साल लगातार एक्यूआई में हुआ सुधार

कई शहरों में दिवाली में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। तीन सालों में हल्द्वानी, ऋषिकेश और काशीपुर में एक्यूआई बेहतर सुधार हुआ है। इसका एक कारण आतिशबाजी कम होना भी हो सकता है।

और पढ़ें

07:41 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand Cabinet: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शेवेनिंग छात्रवृत्ति को मंजूरी, विदेश में मिलेगा पढ़ाई का मौका

राज्य सरकार और एफसीडीओ के बीच छात्रवृत्ति योजना के लिए 14 अगस्त 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। ब्रिटिश हाई कमिशन कार्यालय के बीच हुए समझौते पर बुधवार को कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। और पढ़ें

05:00 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand: तीसरी बार आया अध्यादेश...पर छह साल में मलिन बस्तियों का सर्वे पूरा हुआ न अधिसूचित हुईं

प्रदेश में मलिन बस्तियों को लेकर 2016 में अध्यादेश आया। उसमें स्पष्ट था कि 11 मार्च 2016 के बाद मलिन बस्तियों में रहने वाले अवैध माने जाएंगे। और पढ़ें

03:45 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: चुनाव की तिथि दो दिन के भीतर घोषित न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में आर्यन संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने दो दिन के भीतर चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। और पढ़ें

03:41 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: चकभूड़-व्यासभूड़ में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खाली कराया

तहसील के ग्राम चकभूड़-व्यासभूड़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की जेसीबी चली। सार्वजनिक रास्ते को खाली कराया गया। तहसीलदार ने कहा अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। और पढ़ें

02:33 AM, 24-Oct-2024

समाज को जागरूक करने में कवियों की भूमिका महत्वपूर्ण : ऋतु खंडूरी

गुरुराम राय इंटर काॅलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. रविंद्र सैनी के काव्य संग्रह प्रेरणास्रोत का विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विमोचन किया। और पढ़ें

02:31 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: कालसी-साहिया मोटरमार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

साहिया मोटरमार्ग के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने से नाराज क्षेत्रवासियों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और पढ़ें

02:29 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: परीक्षा व्यवस्था से छात्र नाराज, नियंत्रक का फूंका पुतला

डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। और पढ़ें

02:27 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: साहिया का पंचायत घर और मिलन केंद्र 10 वर्ष से बदहाल

भवन के निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार पत्राचार करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। और पढ़ें

02:27 AM, 24-Oct-2024

Dehradun News: चोरी छिपे शीशमबाड़ा संयंत्र में भेजा जा रहा हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा

नगर निगम देहरादून के रोक के बाद भी चोरी छिपे सेलाकुई नगर पंचायत के वाहनों से हरबर्टपुर क्षेत्र का कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा और पढ़ें

02:23 AM, 24-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी एक महिला ने मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें