फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 23-Oct-2024

Dehradun: एयरपोर्ट पर पुणे से आ रही फ्लाइट में बम होने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

यह विमान पुणे से देहरादून में 5.14 बजे उतरा। संदेश भेजने वाले यूजर ट्यूलिप और लुकास द्वारा अपनी आईडी एट द रेट एंड ट्यूलिप 17849 द्वारा मैसेज भेजे जाने के बाद शाम 4.37 बजे पर यह मैसेज देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने सभी एजेंसियों को भेज दिया। और पढ़ें

11:04 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand Cabinet: 10 महीने के बाद हुआ राहत का फैसला, आयुष्मान योजना के साथ मुआवजा भी मिलेगा

अमर उजाला ने मई 2024 को आयुष्मान का लाभ लिया तो नहीं मिलेगा मुआवजा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शासन ने इसका संज्ञान लिया और सीएम के निर्देश पर नियमावली में संशोधन की कवायद शुरू हुई। और पढ़ें

10:44 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : सरस मेले में पद्म श्री बसंती बिष्ट की जागर प्रस्तुति देखने उमड़ी भीड़

सरस मेले में पद्म श्री बसंती बिष्ट की जागर प्रस्तुति देखने उमड़ी भीड़ और पढ़ें

विज्ञापन
10:41 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : विरासत मेले में चला हिंदुस्तानी गायन का जादू, अनोल चटर्जी के गीतों ने बांधा समां

विरासत मेले में चला हिंदुस्तानी गायन का जादू, अनोल चटर्जी के गीतों ने बांधा समां और पढ़ें

09:57 PM, 23-Oct-2024

Rishikesh: दीपावली के बाद हरिद्वार रोड पर चलेगा बुलडोजर, हटाए जाएंगे चिह्नित 81 अतिक्रमण

हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों व यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 23-Oct-2024

Dehradun: मोबाइल एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले आठ सटोरिये पकड़े, एक लाख रुपये बरामद

सूचना मिली थी कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक मकान में ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है। वहां पर लाखों रुपये का लेनदेन भी होता है। इस सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। और पढ़ें

09:21 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: कैबिनेट का फैसला...टेक्नीशियन पदों की भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता में होगा बदलाव

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग खाली पदों को भरने के प्रयास तो कर रहा है, लेकिन शैक्षिक अर्हता के कारण पैरामेडिकल संस्थानों या सीएसएसडी से डिग्री व डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी आवेदन से वंचित थे। और पढ़ें

08:37 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: आधे दिन हड़ताल के बाद वार्ता सफल, रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, फिलहाल परमिट देने पर रोक

मोर्चा की हड़ताल से प्रदेश में बसों का करीब 70 फीसदी संचालन प्रभावित रहा। सचिव परिवहन बृजेश संत की अध्यक्षता में मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। और पढ़ें

08:04 PM, 23-Oct-2024

Haridwar: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, खनन कारोबारी पर की थी फायरिंग

Haridwar News: बहादराबाद थाना क्षेत्र में कोर कॉलेज के पास रुड़की कोतवाली पुलिस और बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंच गए। और पढ़ें

07:56 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : धरोहर मेले में चला जौनसारी गीतों का जादू, अर्जुन सेमलियाट के गीतों पर जमकर थिरके लोग

धरोहर मेले में चला जौनसारी गीतों का जादू, अर्जुन सेमलियाट के गीतों पर जमकर थिरके लोग और पढ़ें

06:41 PM, 23-Oct-2024

Roorkee: हरिद्वार-भगवानपुर बाईपास पर चलती कार में लगी आग, महिला और युवक ने कूदकर बचाई जान

Roorkee News: हरिद्वार से एक कार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हरिद्वार-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर भगवानपुर की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही हकीमपुरतुर्रा गांव के पास पहुंची तो अचानक बोनट से आग और धुआं निकलने लगा। और पढ़ें

05:09 PM, 23-Oct-2024

Dehradun Airport: विंटर शेड्यूल में कुल 33 उड़ानों को मिली मंजूरी, 27 अक्तूबर से होगा लागू

Dehradun Airport: देहरादून एयरपोर्ट को प्राप्त विंटर शेड्यूल में विमानन कंपनी इंडिगो को कुल 15 उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। और पढ़ें

03:50 PM, 23-Oct-2024

Mussoorie: पहाड़ों की रानी में शुरू हुई सिटी बस सेवा, मालरोड पर चलेंगे गोल्फकार्ट, ये रहेगा रूट

मसूरी में पहले सिटी बस चला करती थीं, लेकिन काफी समय से यह सेवा बंद थी। डीएम के आदेश के बाद एक बस को दुरुस्त कराया गया है, जब कि एक अन्य कंडम हो चुकी बस के स्थान पर नई बस खरीदने के आदेश जारी किए गए हैं। और पढ़ें

03:42 PM, 23-Oct-2024

Dehradun News: नवंबर से एप के माध्यम से होगा कूड़ा निस्तारण और सेप्टेज प्रबंधन की निगरानी

नगर पालिका ने शहर का डिजिटल सर्वे करवाया था। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद घरों में यूनिक आईडी नंबर के साथ क्यूआर कोड की प्लेट चस्पा की जा रही है। और पढ़ें

02:59 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand News: सवालों में सिंचाई विभाग के तबादले, एक सीट पर दो-दो अधिकारियों को किया गया तैनात

मुख्य अभियंता अल्मोड़ा से चंद्रशेखर सिंह को मुख्य अभियंता हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। मुख्य अभियंता देहरादून का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, पर मुख्य अभियंता, हरिद्वार में तैनाती को लेकर भी स्पष्टता नहीं है। और पढ़ें

02:50 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand Cabinet: मलिन बस्तियों को दी गई राहत...इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी, जानें क्या फायदे होंगे

कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड मानव वन्य जीव संघर्ष निधि नियमावली को मंजूर किया गया।वाटर टैक्स लगेगा और एसओपी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा मलिन बस्तियों को राहत दी गई है। और पढ़ें

02:43 PM, 23-Oct-2024

Dehradun News: आईएसबीटी के पास पटाखा गोदाम को किया गया सील, तीन बार लग चुकी आग, लाइसेंस निरस्त

पटाखा गोदाम में तीसरी बार आग लगने की घटना सामने आने के बाद संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। मामले में पुलिस भी मुकदमा करने की तैयारी में है। और पढ़ें

02:29 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: कैबिनेट के दौरान बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचे

कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ी और वह सीधे अस्पताल पहुंचे।  और पढ़ें

02:26 PM, 23-Oct-2024

VIDEO : उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का आईएसबीटी परिसर में धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चा का आईएसबीटी परिसर में धरना प्रदर्शन और पढ़ें

01:39 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: देवप्रयाग के पास हुआ दर्दनाक हादसा...आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से हुई मौत

देवप्रयाग के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक जवान की मौत हो गई। जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। और पढ़ें

01:17 PM, 23-Oct-2024

Uttarakhand News: राज्य के सभी जिलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दफ्तर खुलेंगे, अफसर भी किए जाएंगे तैनात

प्रदेश में केवल दो जगह देहरादून और हल्द्वानी में पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय थे। इन कार्यालयों से कामकाज की अधिकता और सुगमता के दृष्टिगत वर्ष 2011 में रुड़की और काशीपुर में दो और क्षेत्रीय कार्यालयों को खोले गए। और पढ़ें

12:53 PM, 23-Oct-2024

देहरादून विरासत: तालियों से गूंज उठा पंडाल...जब मंच पर पहुंची बिरजू महाराज की पोती, दिल छू लेंगी तस्वीरें

विरासत महोत्सव की शाम उस वक्त और खूबसूरत हो गई जब मंच पर कथक उस्ताद पंडित बिरजू महाराज की पोती शिंजिनी कुलकर्णी ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। और पढ़ें

11:46 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: अग्निकांड हुआ तो हांफ जाएगी फायर ब्रिगेड, उम्रदराज हुए आधे से ज्यादा वाहन

आग लगने की सूचना पर सबसे पहले मौके के लिए फायर टेंडर को ही भेजा जाता है। देहरादून फायर स्टेशन के पास ऐसे छोटे-बड़े आठ फायर टेंडर हुआ करते थे। इनमें एक मिनी टेंडर, सात मध्यम आकार के और एक बड़ा वाटर टेंडर शामिल है। लेकिन, इनमें से अब पांच वाटर टेंडर अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। और पढ़ें

11:33 AM, 23-Oct-2024

Dehradun: पटाखों से दूरी, गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए जरूरी, जश्न के बीच इन बातों का भी रखें ध्यान

 दीपावली पर पटाखों की आवाज और धुआं गर्भवती की सेहत के लिए ठीक नहीं है। और पढ़ें

11:25 AM, 23-Oct-2024

Dehradun: होटल में चल रहा था देह व्यापार का काला धंधा, तीन लोग गिरफ्तार, चार युवतियों को किया गया रेस्क्यू

होटल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारा। यहां से संजू शाही, आकाश गुप्ता, मोहम्मद आजकान उर्फ लमान को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

11:13 AM, 23-Oct-2024

Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र टी स्टेट में पुलिस की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली

राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई।  मुठभेड़ में घायल बदमाश के खिलाफ कई थाना-क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज है। और पढ़ें

10:49 AM, 23-Oct-2024

Kedarnath Dham: 14.60 लाख के पार पहुंची दर्शनार्थियों की संख्या, बाजारों के साथ ही धाम में भी बनी है रौनक

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब सिर्फ 12 दिन रह गए हैं। धाम में प्रतिदिन औसतन 10 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग और धाम में रौनक बनी है। और पढ़ें

10:43 AM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: ‘नभनेत्र’ के पहिये हुए जाम, आपदा में नहीं आ रहा काम, आईटीडीए तकनीकी खराबी, मांगा गया था बजट

नभनेत्र ऐसा वाहन तैयार किया गया था, जो आपदा के समय वरदान साबित हो सकता है। और पढ़ें

10:36 AM, 23-Oct-2024

Kedarnath By-Election: कुलदीप के तेवर से भाजपा में बेचैनी, सुर्खियों में है सोशल मीडिया पर जारी यह बयान

बदरीनाथ के सबक के बाद केदारनाथ में पार्टी की नर्सरी से बाहर के चेहरे पर दांव लगाने का जोखिम पार्टी उठाएगी, इस बात की कम ही संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा कि पार्टी ऐसे चेहरे पर दांव लगाएगी, जिसके लिए पार्टी कैडर का भरपूर समर्थन हो। और पढ़ें

10:36 AM, 23-Oct-2024

Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 को दिल्ली में बैठक, चुनावी रणनीति पर भी होगी चर्चा

केदारनाथ उपचुनाव में उम्मीदवारों को लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर कांग्रेस में रार छिड़ गई है। वहीं दूसरी तरफ अब प्रत्याशी को लेकर दिल्ली में बैठक होगी। और पढ़ें

09:43 AM, 23-Oct-2024

Uttarakhand News: राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर... इसी महीने मिलेगा कर्मियों को वेतन और दिवाली बोनस

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दिवाली बोनस और वेतन इसी माह मिलेगा। और पढ़ें

09:38 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: गर्भावस्था और प्रसव के बाद मातृ मृत्यु का अनिवार्य होगा डेथ ऑडिट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई, जिसमें मुख्य सचिव ने हरिद्वार जिले में मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

09:34 AM, 23-Oct-2024

Uttarakhand News: 24 व 25 अक्तूबर को फिर खुलेगा समर्थ पोर्टल, उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

समर्थ पोर्टल 25 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। समर्थ एंट्रेंस मॉड्यूल के माध्यम से बीएड, एमएड एवं विधि के पंजीकृत अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकता है। और पढ़ें

09:17 AM, 23-Oct-2024

Uttarkashi: नौगांव में रसोई के अंदर गैस सिलिंडर फटने से बेकाबू हुई आग, सारा सामान जलकर राख

रसोई के अंदर गैस सिलिंडर फटने के बाद आग बेकाबू हो गई, जिससे रसोई के साथ लकड़ी का बना कमरा भी आग की चपेट में आ गया। और पढ़ें

08:46 AM, 23-Oct-2024

Uttarakhand: हर दिन 46 लाख रुपये प्रदेशवासियों से ठग रहे साइबर अपराधी, हैरान करने वाले हैं ये आंकड़े

साइबर अपराध की शिकायत के लिए करीब तीन साल पहले प्रदेश में साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 की शुरुआत की गई थी। हेल्पलाइन के जरिये बहुत से लोग अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचाने में भी कामयाब रहे। और पढ़ें

08:02 AM, 23-Oct-2024

Uttarakand: मानसून सीजन में पांच सौ नए भूस्खलन जोन हुए विकसित, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की रिपोर्ट

रिपोर्ट में नई चुनौतियों का भी जिक्र है, इसमें बताया गया है कि इस मानसून सीजन में एक बड़ी चुनौती जर्जर स्कूल भवनों के कारण पैदा हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 11465 यानी 60 प्रतिशत सरकारी स्कूल भवन असुरक्षित हैं। और पढ़ें

03:51 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में फिजिशियन की होगी तैनाती, आईपीडी क्षमता भी बढ़ेगा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक (स्टेटिक्स) डॉ. कल सिंह बिष्ट ने उप जिला अस्पताल विकासनगर और पीएचसी कालसी का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिला अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती का आश्वासन दिया। और पढ़ें

03:49 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: नगर पालिका विकासनगर ने एक खोखे और दो रेहड़ियों को किया जब्त

नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान डाकपत्थर रोड पर एक खोखे और दो रेहड़ियों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम को हल्के-फुल्के विरोध का सामना करना पड़ा। और पढ़ें

03:45 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: डीजीपी के नाम से 10 लाख हड़पने के मामले में दोषी पिता-पुत्र की अपील खारिज

तत्कालीन डीजीपी और पुलिस के अन्य आला अधिकारियों के नाम पर दो अधिवक्ताओं से 10 लाख रुपये हड़पने के दोषी संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के अध्यक्ष दौलत कुंवर और उसके बेटे शिवम की अपील को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया है। और पढ़ें

03:44 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के बारे में दी जानकारी

गन्ना संस्थान प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर की ओर से ग्राम ढाकी में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को बेहतर उत्पादन व फसल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। और पढ़ें

03:44 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

सेलाकुई थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। और पढ़ें

03:03 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए तो एनएसयूआई करेगी आंदोलन

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हो रही देरी से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। हालांकि पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। और पढ़ें

02:59 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: भू-कानून को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी की तैयारी

मूल निवास सशक्त भू कानून को लेकर उत्तराखंड मूल निवास भू संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी की तैयारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:56 AM, 23-Oct-2024

Dehradun News: छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ा छात्र

महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज का एक छात्र टॉवर पर चढ़ा तो हंगामा हो गया। और पढ़ें

02:55 AM, 23-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

आईएमए के पास जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त और निर्माण की शिकायतों के बाद अब एमडीडीए ने क्षेत्र में बिल्डरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें