फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 22-Oct-2024

Foundation Day: सीएम धामी बोले-उत्तराखंड रजतगाथा को पर्व के रूप में मनाएंगे, छह से 12 नवंबर तक होंगे कार्यक्रम

छह नवंबर को दिल्ली में उत्तराखंड भवन के लोकार्पण, सात को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन, नौ को राज्य स्थापना दिवस तथा 12 तक उत्तराखंड रजतगाथा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। और पढ़ें

11:09 PM, 22-Oct-2024

Kedarnath By-Election: उम्मीदवारों को लेकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर कांग्रेस में रार, ये हैं टिकट के दावेदार

उपचुनाव में कांग्रेस एकजुट होने का दावा कर रही, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के बीच मनमुटाव से दावों की पोल खुल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने विधायक भुवन कापड़ी व वीरेंद्र जाती को पर्यवेक्षक नियुक्ति किया। और पढ़ें

11:02 PM, 22-Oct-2024

Rudraprayag News: बीएड की फर्जी डिग्री से पाई नौकरी, तीन शिक्षिकाओं को पांच-पांच वर्ष की जेल

दोषी तीनों शिक्षिकाओं ने चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से बीएड की डिग्री के आधार पर शिक्षिका की नौकरी प्राप्त की थी। कुछ वर्ष बाद शिकायत पर विभाग ने एसआईटी से इन शिक्षिकाओं की डिग्री की जांच कराई, जो फर्जी मिली। और पढ़ें

विज्ञापन
10:32 PM, 22-Oct-2024

Dehradun: एयरपोर्ट पर 27- 28 अक्तूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल, नए हवाई रूट पर भी शुरू हो सकती हैं फ्लाइट

वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों की करीब एक दर्जन से अधिक फ्लाइट आवाजाही करती हैं। नए शेड्यूल से पता चलेगा कि एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल में उड़ानों की स्थिति क्या है। और पढ़ें

09:27 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: 12 जनवरी तक तैयार होगी युवा नीति, मंत्री रेखा आर्या ने दिए जल्दी काम पूरा करने के निर्देश

मंत्री ने नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि नीति के मौजूदा ड्राफ्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता है। हमारा ध्येय है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में हो। और पढ़ें

विज्ञापन
09:05 PM, 22-Oct-2024

Kedarnath By-Election: उपचुनाव में प्रचार गरमाएंगे भाजपा के 40 स्टार प्रचारक, सीएम धामी समेत कई नेताओं के नाम

आशा केदारनाथ उपचुनाव से टिकट की दावेदारी कर रही हैं। पार्टी के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर है। और पढ़ें

08:16 PM, 22-Oct-2024

Dehradun Airport: पुणे से देहरादून आ रही फ्लाइट में फिर मिली बम होने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Dehradun Airport: यह फ्लाइट शाम सवा पांच बजे 183 हवाई पैसेंजरों को लेकर एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट के एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा एजेंजियों ने हवाई यात्रियों को नीचे उतारकर विमान को चारों तरफ से घेर लिया। और पढ़ें

07:31 PM, 22-Oct-2024

Festive Season: उत्तराखंड में मिलावटखोरों की खैर नहीं, चलेगा सघन चेकिंग अभियान, इन जिलों पर रहेगा फोकस

सीमावर्ती राज्यों से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नकली खाद्य पदार्थों व दुग्ध उत्पादों की सप्लाई को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस के साथ सघन चैकिंग अभियान चलाकर नकली उत्पादों को नष्ट किया जाए। और पढ़ें

07:22 PM, 22-Oct-2024

अल्टीमेटम के बाद एक्शन: सीएम ने तलब किया गड्ढामुक्त सड़कों का ब्योरा, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश

सीएम ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे हर हाल में पूरा कर लिया जाए। जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और पढ़ें

06:36 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand Weather: पहाड़ में बदला मौसम, आंधी तूफान के साथ हुई बारिश, यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। और पढ़ें

06:06 PM, 22-Oct-2024

Badrinath Highway: गंगा में 31 घंटे चला रेस्क्यू...ट्रक के केबिन में फंसे मिले दंपती के शव, तस्वीरें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर सैनिक होटल के समीप बीते सोमवार सुबह गंगा में गिरे ट्रक के केबिन से पुलिस ने चालक दम्पति के शव बरामद किए गए। करीब 31 घंटे चले पुलिस व एसडीआरएफ और पढ़ें

05:05 PM, 22-Oct-2024

Diwali 2024: दिवाली के लिए सजने लगे राजधानी के बाजार, झरने वाली लाइटों के साथ ही हैंगिंग दीयों का क्रेज

बाजारों में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। घरों को सजाने के लिए लोग खरीदारी करने लगे हैं। दिवाली पर शहर में तीन हजार से अधिक इलेक्ट्रिक रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों की दुकानें लगती हैं। और पढ़ें

05:00 PM, 22-Oct-2024

Dehradun: जालसाजों ने किया गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा, ले लिया बिजली-पानी का कनेक्शन

घटना को लेकर सुद्धोवाला निवासी कल्पना रानी ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चकराता रोड के पास एक जमीन पर सहायक कलेक्टर विकासनगर प्रथम श्रेणी के यहां विवाद चल रहा है। और पढ़ें

04:00 PM, 22-Oct-2024

Accident: पाैड़ी के बीरोंखाल में हादसा...पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

Uttarakhand Accident News: पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। और पढ़ें

03:14 PM, 22-Oct-2024

सियासत: ...मैं अब ज्यादा दौड़ भाग नहीं कर पाऊंगा, केदारनाथ उपचुनाव में इन्हें आगे रखना चाहते हैं हरीश रावत

पूर्व सीएम हरीश रावत ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय केदारनाथ उपचुनाव में हमें भी अपने में एक जादू लाना है। वह है एकजुट होकर काम करें। और पढ़ें

03:09 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर व लोगो की होगी प्रतियोगिता, खेल मंत्री रेखा आर्या ने की ये नई पहल

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने नई पहल की है। हर जिले से कुछ बच्चों को विजेता चुना जाएगा, जिन्हें नकद इनाम दिया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से प्रविष्टि भेज सकते हैं। और पढ़ें

03:06 PM, 22-Oct-2024

Mohan Babu: कन्नप्पा के रिलीज से पहले उत्तराखंड पहुंचे सुपर स्टार, सीएम से मिले, फिल्में हिट होने का बताया राज

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खलनायक (विलन) के किरदार से दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाने वाले सुपर स्टार मोहन बाबू अपनी आगामी फिल्म कन्नप्पा के रिलीज से पहले देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। और पढ़ें

02:40 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस मसूरी में फल वितरण कार्यक्रम, जमकर हुई आतिशबाजी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्म दिवस मसूरी में फल वितरण कार्यक्रम, जमकर हुई आतिशबाजी और पढ़ें

02:34 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : विरासत: शिंजिनी के कथक नृत्य ने बांधा समा, तालियों से गूंजा विरासत का पंडाल

विरासत: शिंजिनी के कथक नृत्य ने बांधा समा, तालियों से गूंजा विरासत का पंडाल और पढ़ें

02:20 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: पिरूल से ब्रिकेट बनाने के लिए लगेगी सात यूनिट, गर्मियों में वनों की आग से निपटने जुटा विभाग

उद्योग विभाग के सहयोग से प्रदेश में सात यूनिट स्थापित करने की योजना है। इसमें अल्मोड़ा में तीन, चंपावत दो, गढ़वाल और नरेंद्र नगर वन प्रभाग में एक-एक यूनिट की स्थापना की जाएगी।
  और पढ़ें

02:08 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: यूपीसीएल के उपनलकर्मियों के लिए खुशखबरी...निगम प्रबंधन ने दीवाली से पहले लिया ये फैसला

यूपीसीएल के उपनलकर्मियों के लिए खुशखबरी है। यूपीसीएल ने सभी मुख्य अभियंता व संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है। और पढ़ें

01:59 PM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: सरकार अशासकीय विद्यालयों के राजकीयकरण को तैयार, जानें क्या बोले मंत्री धन सिंह

बैठक में प्रदेशभर में संचालित मॉडल प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के संबंध में भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि फिलहाल इनमें शिक्षकों के खाली पदों के सापेक्ष अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। और पढ़ें

01:34 PM, 22-Oct-2024

Dehradun News: दून खाद्य प्रयोगशाला में शुरू नहीं हो पाई नमूनों की जांच,  शुरू नहीं हुई भर्ती प्रक्रिया

जिलों से एकत्र नमूनों की जांच के लिए देहरादून में खाद्य प्रयोगशाला स्थापित की गई है।प्रयोगशाला के लिए  21 पदों भरने के लिए कैबिनेट ने गत जून में मंजूरी दी थी। और पढ़ें

01:28 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : धरने पर बैठे जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के फील्ड कर्मचारी, आज 30 वां दिन

धरने पर बैठे जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के फील्ड कर्मचारी, आज 30 वां दिन और पढ़ें

12:23 PM, 22-Oct-2024

VIDEO : टावर पर चढ़ा छात्र, नीचे समर्थकों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

टावर पर चढ़ा छात्र, नीचे समर्थकों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात और पढ़ें

11:51 AM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: राज्य स्थापना दिवस पर अबकी बार दिल्ली से दून तक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, इगास तक मनेगा जश्न

नौ नवंबर को मुख्य समारोह के साथ 12 नवंबर को इगास पर्व तक जश्न अलग-अलग कार्यक्रमों के रूप में चलते रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने छह से 12 नवंबर तक होने वाले राज्य स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया। और पढ़ें

09:42 AM, 22-Oct-2024

उत्तराखंड: तीन सौ करोड़ से स्वारना नदी पर बांध बनाने की तैयारी, 53 गांव में और बेहतर हो सकेगी पेयजल व्यवस्था

चाई विभाग ने बांध बनाने का खाका खींचा है, इसमें बांध की ऊंचाई 73.1 मीटर होगी। इससे प्रतिदिन 16 एमएलडी पानी मिल सकेगा। और पढ़ें

09:30 AM, 22-Oct-2024

Dehrdaun: हिल्ट्रॉन को आईटीडीए ने दिए 13.89 करोड़, 1.65 करोड़ लौटाए ही नहीं, ऑडिट आपत्ति में सामने आए ये तथ्य

ऑडिट आपत्ति में पता चला कि आईटीडीए ने वर्ष 2005 से 2006 के बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, वन विभाग, तहसील कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण और आईटी संबंधी कार्यों के लिए 13.89 करोड़ की धनराशि दी थी। और पढ़ें

08:37 AM, 22-Oct-2024

Rudraprayag: तुंगनाथ मंदिर के पुनरुद्धार में सहयोग करेंगे मुकेश अंबानी, गर्भगृह और बाहरी दीवारों पर हैं दरारें

भूकंप और आपदा के चलते मंदिर की स्थिति दयनीय हो गई है। मंदिर के गर्भगृह व सभामंडप सहित अन्य बाहरी दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं। और पढ़ें

08:28 AM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: अब पहाड़ की हवा पर भी नजर रखने की जरूरत पड़ी... इन 15 दिनों तक की जाएगी खास निगरानी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी। और पढ़ें

08:21 AM, 22-Oct-2024

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल...26 से शुरू होगा चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप, हर जिले में निकलेगी मशाल रैली

राज्य में राष्ट्रीय खेलों का माहौल बनाने के लिए हर जिले में मशाल रैली निकलेगी। संबंधित क्षेत्रों के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।

और पढ़ें

06:18 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: न्यायालय परिसर में नहीं है पार्किंग, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

ढकरानी स्थित न्यायालय परिसर व इसके आसपास वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग से आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें

06:16 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: वायरल फीवर में डेंगू जैसे लक्षण, स्वस्थ होने में लग रहे 10 दिन

पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उप जिला अस्पताल विकासनगर की सामान्य और बाल रोग की ओपीडी में आने वाले आधे मरीज वायरल फीवर से ग्रस्त मिल रहे हैं। और पढ़ें

06:12 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: व्यापार मंडल ने सीएचसी की सुविधाओं में सुधार लाने की मांग की

व्यापार मंडल चकराता के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए आए महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय कल सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। और पढ़ें

06:10 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: सीएचसी साहिया और चकराता में विशेषज्ञों की तैनाती के निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. कल सिंह बिष्ट ने सीएचसी साहिया और चकराता का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। और पढ़ें

06:08 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: युवक पर रिश्ता तोड़ने के लिए मंगेतर को बदनाम करने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवक पर रिश्ता तोड़ने के लिए मंगेतर को बदनाम करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़ित युवक के घर के पते पर एक पत्र भेजा। और पढ़ें

06:08 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: युवती से मारपीट के आरोप में पूर्व प्रधान समेत आठ लोगों पर बलवा

सहसपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जस्सोवाला के पूर्व प्रधान समेत परिवार के आठ लोगों पर बलवा, मारपीट, छेड़खानी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

06:08 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: विकासनगर में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और पढ़ें

05:20 AM, 22-Oct-2024

रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड ने हैदराबाद को 78 रन से हराया

रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड ने हैदराबाद को 78 रन से हराया और पढ़ें

05:16 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार और पढ़ें

05:06 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक को पीटा

मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद हुए विवाद में युवक को पीटा और पढ़ें

05:06 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: असिस्टेंट प्रोफेसर से 4.78 लाख ठगे

असिस्टेंट प्रोफेसर से 4.78 लाख ठगे और पढ़ें

05:00 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: बालक वर्ग की दौड़ में आयुष, बालिका वर्ग में प्रणवी प्रथम

बालक वर्ग की दौड़ में आयुष, बालिका वर्ग में प्रणवी प्रथम और पढ़ें

04:52 AM, 22-Oct-2024

Dehradun News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया धरना-प्रदर्शन

पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया धरना-प्रदर्शन और पढ़ें

04:50 AM, 22-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 22 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

अयांश और शौर्य बने रोलर स्केटिंग के विजेता और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें