फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: चमोली मामले में बोले ओवैसी, क्या मुसलमानों को समानता से जीने का अधिकार नहीं?

ओवैसी ने एक्स पर लिखा कि समान नागरिक संहिता का कानून बनाने वाले उत्तराखंड में क्या मुसलमानों को समानता से जीने का अधिकार नहीं है। और पढ़ें

10:55 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- दो दिन में स्थिति स्पष्ट करे राज्य सरकार

देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह ने समाचारपत्रों में 25 अक्तूबर को राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की खबर को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। और पढ़ें

10:50 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: पुलिस स्मृति दिवस...सीएम धामी के पिटारे से पुलिस के लिए रोटी कपड़ा और मकान की सौगात

पुलिस लाइन में हुई परेड के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों व पुलिस अधिकारियों ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और पढ़ें

विज्ञापन
10:37 PM, 21-Oct-2024

Diwali: पहाड़ से मैदान तक हवा की गुणवत्ता की होगी निगरानी, CPCB ने क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा पत्र

पीसीबी हर वर्ष दिवाली त्योहार के समय विशेषकर 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच करता है। जिसके चलते अब दिवाली के मद्देनजर 24 अक्तूबर से सात नवंबर तक 15 दिनों तक हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की जांच होगी। और पढ़ें

10:02 PM, 21-Oct-2024

Festive Season: दून को नहीं मिली दिवाली स्पेशल, हरिद्वार से चलेंगी दो अतिरिक्त ट्रेनें, सभी में सीटें फुल

त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और उसके बाद छठ पूजा है। इसके चलते अभी से लोगों ने अपने घरों को जाने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:13 PM, 21-Oct-2024

Haridwar: भारत पेट्रोलियम के टैंकरों से पेट्रोल-डीजल चोरी करते दो को पकड़ा, ड्राइवर समेत आठ फरार

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि चिड़ियापुर के पास निर्माणाधीन अंडर बाइपास के नजदीक लंबे समय से अवैध गतिविधियों का संचालन हो रहा है। और पढ़ें

09:01 PM, 21-Oct-2024

Dehradun: कब सुधरेंगे हालात...दून अस्पताल के नीकू वार्ड में नहीं मिला बेड, नवजात की मौत

महिला को प्रसव पीड़ा होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया था। नार्मल डिलीवरी हो गई और बच्ची ने जन्म लिया। बच्ची की तबीयत खराब होने पर नीकू वार्ड ले तो वहां बेड होने से मना कर दिया। बाद में दोबारा वहां ले गए तो बच्ची को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

08:45 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: जिला पंचायत पौड़ी में सेवारत तदर्थ कनिष्ठ अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं समेत लगे कई आरोप

निलंबित तदर्थ कनिष्ठ अभियंता पर विकास कार्यों में अनियमितता सहित कई आरोप हैं। बीते माह निलंबित अभियंता से जिला पंचायत पौड़ी के अभियंता का प्रभार भी छीन लिया गया था। और पढ़ें

08:33 PM, 21-Oct-2024

आदमखोर गुलदार की दहशत: टिहरी के महर गांव में शूटर तैनात, ड्रोन और ट्रैप कैमरों से हो रही तलाश, तस्वीरें

उत्तराखंड में टिहरी के भिलंगना ब्लाॅक में कोट के महर गांव में आदमखोर गुलदार को ढेर करने के लिए क्षेत्र में छह शूटर तैनात किए गए हैं। और पढ़ें

07:49 PM, 21-Oct-2024

Vikasnagar: करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग...पत्नी से नाराज ई-रिक्शा चालक ने गटका कीटनाशक, मौत

पुलिस के पास महिला का फोन आया। उसने बताया कि मै नैनीताल में मायके में हूं और पति ने झगड़ा करते हुए जहर पीने की बात कही है। और पढ़ें

06:57 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand News: 53 हजार दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत, दिवाली से पहले मिलेगा पूरा बकाया

पहले सालाना औसत बढ़ोतरी एक से सवा रुपये प्रति लीटर तक होती थी। दुग्ध उत्पाद किसान, आंचल के जरिए दूध की बिक्री के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। और पढ़ें

03:22 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: नीट यूजी काउंसलिंग...विवि ने आवंटित कीं एमबीबीएस-बीडीएस की सीटें, जानें कहां क्या स्थिति

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की स्टेट कोटे की सभी 84 सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की 11 सीटें एनआरआई कोटे के लिए छोड़कर बाकी आवंटित कर दी गई हैं। और पढ़ें

03:00 PM, 21-Oct-2024

VIDEO : मसूरी में करवा चौथ उत्सव: महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी पहुंचीं

मसूरी में करवा चौथ उत्सव: महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी पहुंचीं और पढ़ें

02:10 PM, 21-Oct-2024

करवाचौथ पर मौत का तोहफा!: जरा सा गुस्सा फिर पत्नियों की जान के बने दुश्मन, दून में दो पतियों की खौफनाक करतूत

दो पतियों की करतूत ने हर किसी को हैरान कर दिया। पति के हाथ में तमंचा देख पत्नी ने पुलिस को आनन-फानन फोन किया, जिस वजह से पुलिस की जान बच गई। और पढ़ें

12:38 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: ई-बस चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मिले 30 करोड़, दून-हरिद्वार में 150 बसों का संचालन की योजना

प्रधानमंत्री ई- बस सेवा के तहत 100 बसों का संचालन देहरादून और 50 बसों को हरिद्वार जिले में किया जाना है। इन बसों को चलाने की जिम्मेदारी रोडवेज के पास होगी।
और पढ़ें

12:30 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: साइबर हमले के 17 दिन बाद आईटीडीए का डाटा सेंटर बहाल, निदेशक बोलीं- दुरुस्त कराएंगे सभी कमियां

आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने कहा, जो वेबसाइट व एप नहीं चल रहे हैं उनकी कमियां दुरुस्त कराई जाएंगी। और पढ़ें

12:29 PM, 21-Oct-2024

Karanprayag News: अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ जंगल घास लेनी थी गई

एक युवती अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से  वह और उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे। और पढ़ें

12:23 PM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: एक माह बाद भी नहीं आई देसी घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट,  विशेष अभियान चला कर भेजे थे 113 सैंपल

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में वितरित होने वाले लड्डू में मिलावट का मामला सामने आने पर विभाग ने प्रदेश भर में देसी घी में गुणवत्ता जांच के लिए अभियान चलाया था। लेकिन अभी तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। और पढ़ें

12:21 PM, 21-Oct-2024

Dehradun: पुलिस स्मृति दिवस पर जवानों ने की परेड, बोले सीएम धामी- नई चुनौतियों के लिए बनानी होगी कार्ययोजना

पुलिस स्मृति दिवस सीएम धामी ने कहा कि नई चुनौतियों के लिए कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि  पुलिस के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई गई हैं। और पढ़ें

11:51 AM, 21-Oct-2024

Devprayag News: ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास हुआ हादसा, गंगा में समाया ट्रक, चालक और उसकी पत्नी लापता

 ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास  एक ट्रक गंगा में समा गया। वाहन में चालक और उसकी पत्नी थी, जो लापता हैं। और पढ़ें

10:41 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास आज, सरकार पर लगाए कई आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब बिजली वितरण भी एक कंपनी के नियंत्रण में देना चाहती है। इसके लिए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लाया गया।
  और पढ़ें

09:37 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सरकार ने कमर कसी, अपनी पहचान बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी। वेबसाइट प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए गेम शेड्यूल, स्थानों, एथलीटों और अन्य आवश्यक विवरण का अपडेट प्रदान करेगी। और पढ़ें

09:08 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand Weather News: आज पर्वतीय इलाकों में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में है हल्की बारिश होने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अक्तूबर में अभी तक दिन के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में आज बारिश के आसार हैं। और पढ़ें

09:03 AM, 21-Oct-2024

उत्तराखंड: बड़ी खबर...पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे, कार्यकाल भी नहीं बढ़ेगा, सीएम ने 20 तक मांगी थी रिपोर्ट

पंचायतों के चुनाव को लेकर सीएम ने 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव के लिए विभाग की ओर से हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों का परिसीमन किया गया। और पढ़ें

08:37 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार सिलिका रेत के खनन की तैयारी, नौ खनिज के निकासी स्थलों को चिह्नित भी किया गया

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की नदियों में खनन करता है। इसके अलावा बागेश्वर में खड़िया की निकासी होती है। इससे विभाग को खासा राजस्व प्राप्त होता है।अब विभाग नए क्षेत्र में राजस्व तलाश कर रहा है। और पढ़ें

04:18 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: सेलाकुई में जुआ खेलते नौ लोगों को किया गिरफ्तार

सेलाकुई थाना पुलिस ने भाऊवाला में नौ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से डेढ़ लाख रुपये, दो ताश की गड्डी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

04:16 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: अंडर-14 और 17 में राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा का जलवा

राजकीय इंटर कॉलेज सावड़ा में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। और पढ़ें

02:07 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: लोक शक्ति के जागरूक होने से समाज में आएगा सकारात्मक परिवर्तन

लोक पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का रविवार को समापन हो गया। और पढ़ें

01:56 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत

पछवादून में करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की और पढ़ें

01:51 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने महासू देवता के दर्शन किए

नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हनोल पहुंचकर महासू देवता के दर्शन किए और पढ़ें

12:53 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: बेतरतीब ढंग से फेंका जा रहा पहाड़ी का मलबा

कालसी चकराता मोटरमार्ग से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए समस्या बन रही है और पढ़ें

12:50 AM, 21-Oct-2024

अधिकारों के प्रति जागरूक बनें नागरिक : न्यायमूर्ति

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को लाखामंडल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर लगाया गया। और पढ़ें

12:40 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: मसूरी में 95 प्रजातियों के पक्षियों की उपस्थिति दर्ज

मसूरी वन्यजीव विहार विनोग में आयोजित तीन दिवसीय 8वें उत्तराखंड बर्ड फेस्टिवल का समापन रविवार को हो गया। इस दौरान करीब 95 प्रजातियों के पक्षियों और 32 प्रजाति की तितलियों की उपस्थिति दर्ज की गई। और पढ़ें

12:39 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: पेंबा को अचीवर और लीलावती को गोरखा वृद्धा अवार्ड से नवाजा

वीर गोरखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। और पढ़ें

12:36 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल में घुसने का आरोपी गिरफ्तार

दो युवकों के नशे की हालत में किताबघर विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल में घुसने और गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

12:35 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: आज पर्वतीय इलाकों में बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (सोमवार) मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। और पढ़ें

12:35 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: पत्नी का गला दबाकर हत्या का प्रयास, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी का गला दबा दिया। गनीमत रही कि पास खड़े बच्चे ने शोर मचाया और पड़ोसियों के आने के डर से पति महिला को छोड़कर भाग निकला। और पढ़ें

12:35 AM, 21-Oct-2024

Dehradun News: करवा चौथ के दिन पत्नियों की जान लेने का प्रयास करने वाले दो पति पहुंचे जेल

पति की लंबी आयु की कामना के लिए लाखों महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। उससे अलग राजधानी के दो युवक अपनी पत्नियों के जान के दुश्मन बन गए। और पढ़ें

12:34 AM, 21-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

निजी विद्यालयों के फीस बढ़ोतरी करने से अभिभावकों में बढ़ रहे आर्थिक बोझ की समस्या से निपटने के लिए सरकार की ओर से कोई सख्त कानून नहीं बनाया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें