फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 11-Oct-2024

Uttarakhand: त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रहेगा रोशन, अलर्ट पर UPCL, सभी फीडरों का निरीक्षण होगा

जारी निर्देशों के मुताबिक, सभी अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्र के 33 केवी सब स्टेशनों और उनसे निकलने वाले 11 केवी के फीडरों का निरीक्षण करना होगा, ताकि न्यूनतम विद्युत व्यवधान के साथ बेहतर आपूर्ति हो सके। और पढ़ें

10:37 PM, 11-Oct-2024

Haridwar: 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि में बंद हो जाएगी उत्तरी खंड गंगनहर, अगले दिन मिलेगा हरकी पैड़ी पर जल

उत्तरी खंड गंगनहर को वार्षिक मरम्मतीकरण के लिए 12 अक्तूबर की मध्य रात्रि बंद कर दिया जाएगा, जो 31 अक्तूबर की रात्रि को फिर चालू हो जाएगी, मगर इस बार हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं को पानी मिलता रहेगा। और पढ़ें

10:27 PM, 11-Oct-2024

Achievement: दून की 13 वर्षीय अदिति को मिलेगी संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृति, उत्तराखंड से बनी पहली छात्रा

दून निवासी 13 वर्षीय अदिति हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन) में उत्तराखंड राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 11-Oct-2024

Uttarakhand: आपदाओं से 16 पुलों को पूर्ण, 39 को आंशिक नुकसान पहुंचा, लोनिवि ने तैयार की रिपोर्ट

घनसाली में कोट-बिशन नामक जगह पर पैदल सेतु था जो बादल फटने से बह गया। थाती-कोट-घिण्याल सौंड मोटर मार्ग पर 18 मीटर लंबा पुल था, वह भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और पढ़ें

09:59 PM, 11-Oct-2024

Vikasnagar: अनैतिक कार्य की शिकायत पर SSP ने किया होटलों और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण, दी चेतावनी

एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को परिसर में बनाए गए सिंगल केबिन का अनैतिक कार्य के प्रयोग करने को लेकर चेताया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 11-Oct-2024

Dussehra 2024: दशहरा पर देहरादून के कई रूट रहेंगे डायवर्ट, परेड ग्राउंड रहेगा जीरो जोन, ये है पूरा रूट प्लान

सएसपी अजय सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील भी की है। ताकि, मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ से बचा जा सके। और पढ़ें

09:01 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : देहरादून में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य

देहरादून में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और पढ़ें

08:53 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : दशहरे के दिन जौनसार के दो गांव में लोग क्यों करते हैं 'युद्ध'?

दशहरे के दिन जौनसार के दो गांव में लोग क्यों करते हैं 'युद्ध'? और पढ़ें

08:42 PM, 11-Oct-2024

Snowfall: बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब का दिखा मनमोहक नजारा, तस्वीरें देखकर नजर नहीं हटेगी

हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद जहां यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसर गया है। वहीं बर्फबारी होने के बाद हेमकुंड साहिब का नजारा मनमोहक लग रहा है। और पढ़ें

06:59 PM, 11-Oct-2024

Roorkee: छात्रा ने तीन युवकों पर लगाया अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस को सुनाई आपबीती

Roorkee Crime News: छात्रा ने बताया कि वह सोमवार को पैदल ही स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह घर से कुछ आगे पहुंची तो एक युवक और उसके दो साथियों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा डालकर बाग ले गए।
  और पढ़ें

06:42 PM, 11-Oct-2024

Vikasnagar: उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बस से पकड़ी ढाई किलो चरस, चालक-परिचालक गिरफ्तार

Dehradun News: बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। केबिन में मिले बैग से 2.580 किलोग्राम चरस बरामद हुई। और पढ़ें

05:14 PM, 11-Oct-2024

Dussehra 2024: उत्तरखंड के इन दो गांवों में नहीं मनता दशहरा, लोग करते हैं 'युद्ध', अनोखी है ये पुरानी परंपरा

दशहरा पर्व के दिन जहां देशभर में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। वहीं, जौनसार बावर में सदियों से चली आ रही एक परंपरा के तहत कुरोली और उद्पाल्टा गांवों के ग्रामीणों के बीच गागली युद्ध होगा। और पढ़ें

04:50 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : नवमी पर घरों से लेकर मंदिरों में हुआ कन्या पूजन, श्रद्धाभाव से कराया भोजन

नवमी पर घरों से लेकर मंदिरों में हुआ कन्या पूजन, श्रद्धाभाव से कराया भोजन और पढ़ें

04:47 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : श्रीराम ने मुद्रिका देकर हनुमान को भेजा लंका...रामलीला मंचन देख भावुक हुए दर्शक

श्रीराम ने मुद्रिका देकर हनुमान को भेजा लंका...रामलीला मंचन देख भावुक हुए दर्शक और पढ़ें

04:33 PM, 11-Oct-2024

Dussehra 2024: देहरादून में दिल्ली से आए 'रावण', इस बार घट गया कद...बड़ी हो गई लंका, जानें क्या होगा खास

बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से इस बार परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण का कद घट गया है जबकि लंका बड़ी हो गई है। पिछली बार परेड ग्राउंड में 131 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया था। और पढ़ें

03:16 PM, 11-Oct-2024

Uttarakhand: सड़कों को गड्ढामुक्त करने पर सख्ती, लक्ष्य नहीं होगा पूरा तो खराब हो जाएगी अफसरों की एसीआर

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडेय ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर चल रहे कार्य की समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश के अधिकारी वर्चुअल भी जुड़े थे। इसमें अधिकांश अधिकारियों ने 15 अक्तूबर की तय समय सीमा में काम पूरा करने की बात कही, जो अधिकारी तय समय में काम पूरा नहीं कर पाएगा, उनको प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। और पढ़ें

01:16 PM, 11-Oct-2024

Uttarkashi: गंगोत्री के दो और यमुनोत्री धाम के तीन नवंबर को बंद होंगे कपाट, कल तय होगा समय

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन उनके मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में छह माह तक किए जा सकेंगे। और पढ़ें

12:43 PM, 11-Oct-2024

Dehradun: अफसरों की गुडमॉर्निंग हुई कुछ ऐसी...डीएम साहब की घंटी पर दाैड़ पड़े ; एक एक्शन से मच गई हलचल

जिलाधिकारी सविन बंसल की एक फोन पर सुबह-सुबह अधिकारी दौड़ पड़े।  और पढ़ें

12:42 PM, 11-Oct-2024

Chamoli: ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के पैकेज आठ में सुरंग निर्माण में सफलता मिली, इंजीनीयरों में खुशी

रेलवे की आइटीबीपी के समीप से भट्टनगर तक की 2.7 किमी टनल आरपार कर ली गई। 
रेलवे के अधिकारियों और कार्यदाई कंपनी मेघा इंजीनियरिंग के इंजीनीयरों ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की। और पढ़ें

12:16 PM, 11-Oct-2024

Navratri 2024: सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, तस्वीरों में देखिए कैसे सज-धज कर पधारीं 'नन्ही देवियां'

शारदीय नवरात्र नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। और पढ़ें

12:04 PM, 11-Oct-2024

Cyber Attack In Uttarakhand: डाटा सेंटर और वेबसाइटों का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया, अब उठाया ये कदम

साइबर हमले के प्रति व्यवस्थाओं की मजबूती परखने के लिए हर तीन माह में डाटा सेंटर का सिक्योरिटी ऑडिट किया जाना चाहिए। इसके उलट पिछले दो साल से डाटा सेंटर का सिक्योरिटी ऑडिट ही नहीं किया गया है। और पढ़ें

10:54 AM, 11-Oct-2024

Rudraprayag: जवाड़ी बाईपास के पास वाहन खाई में गिरा, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, चार युवकों का किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग में एक कार अनियंत्रित होकर सौ मी. नीचे खाई में गिर गई। हादसे चार युवक घायल हो गए। और पढ़ें

09:06 AM, 11-Oct-2024

Rudraprayag:पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें

चोपता-बिसुड़ीताल-खमदीर-नंदकुंड-मद्महेश्वर ट्रैकिंग रूट दुर्गम है और इस पर ग्लेशियर, झीलें और कई किमी तक फैला पथरीला भू-भाग है। और पढ़ें

08:03 AM, 11-Oct-2024

Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सरकार तैयार पर विभाग की तैयारियां अधूरी, सिंथेटिक ट्रैक करना है ठीक

देहरादून में 15 से 16 खेल होने हैं। देहरादून के अलावा हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, टिहरी और पिथौरागढ़ में खेल होंगे। खेलों के स्थान के चयन को लेकर अंतिम मुहर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी और प्रतियोगिता निदेशक की ओर से लगाई जाएगी। और पढ़ें

07:48 AM, 11-Oct-2024

Uttarakhand: नगर पालिकाओं में ओबीसी के पद बढ़े, पंचायतों में घटे...निकाय चुनावों से पहले पदों में हुआ बदलाव

निकायों में ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए सरकार जल्द अध्यादेश लाएगी। कैबिनेट की बैठक में इसका एक प्रस्ताव आएगा। और पढ़ें

05:38 AM, 11-Oct-2024

Ratan Tata : उत्तराखंड में बसना चाहते थे टाटा, मुग्ध थे पहाड़ों के सौंदर्य पर... पूर्व सीएम निशंक ने किया याद

निशंक कहते हैं कि बतौर मुख्यमंत्री मैंने राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर 2010 को रतन टाटा को आमंत्रित किया था। उन्होंने बहुत ही सहज भाव से निमंत्रण स्वीकार किया था और कार्यक्रम में शामिल हुए थे।  और पढ़ें

03:11 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: अब छह व्यस्ततम चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली प्रतिबंधित

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून के छह प्रमुख मार्गों पर धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा और रैली आदि को प्रतिबंधित कर दिया है। और पढ़ें

03:07 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: बदला मौसम तो बढ़ने लगी है श्वांस रोगियों की संख्या

मौसम में बदलते ही श्वांस संबंधी परेशानियां बढ़ने लगी हैं। इसलिए ओपीडी में इस तरह के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। और पढ़ें

03:05 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज और फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

03:01 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: दून नगर निगम को मिले तीन अधिकारी, दो का हुआ तबादला

नगर निगम देहरादून में शासन ने तीन अधिकारियों की तैनाती की है। इनमें एक उप नगर आयुक्त, एक सहायक नगर आयुक्त और निर्माण के अधिशासी अभियंता हैं। और पढ़ें

03:01 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: सिल्वर सिटी का काटा गया 50 हजार रुपये चालान

उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल ने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। और पढ़ें

02:59 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: पहले भी जेल जा चुकी है महिला, पुरुष पर हत्या और लूट के मुकदमे

दिल्ली से दून बेचने के लिए लाईं गई दो नाबालिग और एक युवती के मामले में गिरफ्तार महिला समेत दोनों आरोपी पहले भी कई संगीत अपराधों में जेल जा चुके हैं। और पढ़ें

02:57 AM, 11-Oct-2024

Dehradun News: मेहनत की कमाई पर लालच का डाका, झांसे में तीन ने लाखों रुपये गंवाए

दून में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन साइबर ठग दून के लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाकर उनकी जमा पूंजी को हड़प रहे हैं। और पढ़ें

02:55 AM, 11-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

फर्जी जॉब लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में ठगी का शिकार हुए अन्य पीड़ित भी सामने आ रहे हैं। पुलिस ने फर्म के संचालक और उसकी पत्नी समेत चार के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें