फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:29 PM, 06-Oct-2024

Smart Prepaid Meter: 100 रुपये के रिचार्ज से भी जलेगी बिजली...16 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, उसकी एक निश्चित समयावधि के बाद कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा। रिचार्ज करने के 15 मिनट के भीतर स्वत: ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। और पढ़ें

07:20 PM, 06-Oct-2024

Roorkee: गैंगस्टर ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड शिक्षक को लगी गोली, परिवार ने छिपकर बचाई जान

पुरानी रंजिश में गैंगस्टर दीपक सैनी रविवार की शाम अपने आठ से दस साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर शशांक के घर पर पहुंचा। इसके बाद शशांक के घर पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। और पढ़ें

07:07 PM, 06-Oct-2024

Exclusive: देहरादून से आदि कैलाश, ओम पर्वत के लिए 15 नवंबर से शुरू होगी हेली सेवा, इतना रहेगा किराया

इस सेवा को लेकर सरकार और कंपनी के बीच एक एमओयू भी साइन किया गया है। कंपनी ने हवाई सेवा शुरू करने को आदि कैलाश और ओम पर्वत के ऊपर ट्रायल उड़ान पूरी कर ली है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:53 PM, 06-Oct-2024

Uttarakhand : निकाय चुनाव का रास्ता साफ, प्रवर समिति ने दी हरी झंडी, इस आधार पर मिलेगा ओबीसी आरक्षण

निकाय चुनाव के लिए अब 10 नवंबर को हाईकोर्ट में कार्यक्रम पेश कर दिया जाएगा। कहा, चूंकि यह मुद्दा काफी व्यापक है, जिसके लिए और अधिक समय की जरूरत है। और पढ़ें

06:33 PM, 06-Oct-2024

लखपति दीदी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में की कई घोषणाएं, कहा-जल्द लागू होगा सख्त भू-कानून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने जनपद रुद्रप्रयाग के विकास के लिए 195 करोड़, 75 लाख, 16 हजार की 141 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। और पढ़ें

विज्ञापन
06:15 PM, 06-Oct-2024

Roorkee: घर में बिस्तर में घुसा सांप...देखते ही अटकी परिवार के लोगों की सांसें, फिर ऐसे किया डिब्बे में बंद

Roorkee News: दोपहर घर में मौजूद लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच बेड पर पड़े बिस्तर पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। और पढ़ें

05:34 PM, 06-Oct-2024

Uttarakhand News: लगातार दूसरे दिन विजिलेंस की कार्रवाई, आबकारी इंस्पेक्टर 30 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा

आरोप है कि आबकारी इंस्पेक्टर ने दुकान का निकासी पास न होने का भय दिखाकर पैसे मांगे। जिसके एवज में उसे 30 हजार रुपये दिए जा रहे थे। टीम ने आरोपी को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार किया।  और पढ़ें

04:38 PM, 06-Oct-2024

तिरुपति प्रसाद विवाद: भगवानपुर में घी की कंपनी पर छापा, उत्तराखंड FSD और आंध्र प्रदेश की टीम ने लिए सैंपल

Roorkee News: जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंदिर से मिलने वाले प्रसाद लड्डू में जो घी इस्तेमाल हो रहा था। वह उत्तराखंड के भगवानपुर स्थित चौल्ली शहाबुद्दीनपुर स्थित एक कंपनी में बन रहा था। और पढ़ें

03:41 PM, 06-Oct-2024

Uttarakhand: नैनीताल में कार्यरत डेरी विकास विभाग के सहायक निदेशक निलंबित, वित्तीय अनियमित्ताओं का आरोप

विभाग के सहायक निदेशक एवं तत्कालीन सामान्य प्रबंधक, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं पर 30 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। और पढ़ें

03:26 PM, 06-Oct-2024

Dehradun: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाली कंसलटेंसी पकड़ी, कई युवाओं को दिए थे फर्जी ऑफर लेटर

दो युवकों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक खुद को सुरजीत सिंह नेगी और दूसरा चमन सिंह राणा निवासी टिहरी गढ़वाल बता रहा था। दोनों सरकार से खुद को आर्मेनिया से निकालने की गुहार लगा रहे थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। और पढ़ें

03:20 PM, 06-Oct-2024

Roorkee Crime: डंडे से पीट-पीटकर प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

Roorkee Crime News: इकबाल स्कूल में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मुंह पर गमछा बांधकर पीछे से आए एक व्यक्ति ने इकबाल को कूदकर लात मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद हमलावर ने इकबाल के हाथ से डंडा छीना और उनके ऊपर डंडे से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। और पढ़ें

02:59 PM, 06-Oct-2024

Cyber Attack: उत्तराखंड में कहां से हुआ साइबर हमला? तीन दिन से पड़ताल में जुटी एसटीएफ और पुलिस

तीन दिनों से किसी भी सरकारी वेबसाइट पर काम नहीं हो रहा है। हालांकि, तीसरे दिन कुछेक वेबसाइट को चालू किया गया है। और पढ़ें

02:52 PM, 06-Oct-2024

Dehradun: 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के नाम पर मांगे थे रुपये

पौड़ी के पट्टी अगरोड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार होनी थी। और पढ़ें

02:39 PM, 06-Oct-2024

VIDEO : राष्ट्र की अखंडता के लिए देहरादून में गांधी पार्क से निकाला सद्भावना मार्च

राष्ट्र की अखंडता के लिए देहरादून में गांधी पार्क से निकाला सद्भावना मार्च और पढ़ें

02:23 PM, 06-Oct-2024

Dehradun: गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे सीएम धामी, 10वीं-12वीं बोर्ड के टाॅप-10 छात्रों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही युवा पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से परिचित कराने और भारतीय संस्कृति के अनुरूप उनको शिक्षित करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। और पढ़ें

01:42 PM, 06-Oct-2024

Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद चटक धूप से कम हुई माैसम में नमी...गर्मी कर रही परेशान

Uttarakhand Weather: मानसून विदाई के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क है। बारिश न होने की वजह से नमी कम होने लगी है। यही वजह है कि चटक धूप से दिन और रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। और पढ़ें

01:35 PM, 06-Oct-2024

Uttarakhand News: गंगा की उफनती लहरों पर सवार हुईं बेटियां...अब पर्यटकों को कराएंगी रिवर राफ्टिंग

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार पर्यटन विभाग ने 14 महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। और पढ़ें

01:20 PM, 06-Oct-2024

Gangotri Highway: नालूपानी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा लोडर वाहन, बाल-बाल बचे दो लोग

Uttarakhand Accident: देहरादून से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर उत्तरकाशी जा रहे थे, तभी अचानक सामने से बस आ गई। ब्रेक लगाने पर वाहन मोड़ पर ही पलट गया, और पढ़ें

09:39 AM, 06-Oct-2024

Uttarakhand: चौखंबा ट्रैक पर फंसे दो विदेशी पर्वतारोहियों का रेस्क्यू, 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए थे दोनों

चमोली के चौखंभा ट्रैक पर फंसे दोनों पर्वतारोही को सुरक्षित निकाल लिया गया है। और पढ़ें

04:12 AM, 06-Oct-2024

Cyber Security : उत्तराखंड में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी साइबर सिक्योरिटी टास्क फोर्स, धामी ने दिया निर्देश

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए। सीएम ने स्टेट डाटा सेंटर की स्कैनिंग पूरी कर जनहित से जुड़े विभागों की सभी वेबसाइट्स सोमवार तक सुचारू करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

04:08 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: बटोली पहुंची प्रशासन की टीम, रास्ते की स्थिति देखी

ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के मजरा बटोली पहुंची प्रशासन की टीम ने भू-धंसाव और मलबा आने से बंद हुए रास्ते का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से विस्थापन को लेकर बातचीत की। और पढ़ें

04:08 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: विकासनगर में नौ जुगाड़ वाहन और 11 ई-रिक्शा सीज

उप संभागीय परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने बाइक से बनाए गए नौ जुगाड़ वाहनों और 11 ई-रिक्शा को सीज कर दिया। शुक्रवार को भी ई-रिक्शा में सामान ढोने पर कार्रवाई की गई थी। और पढ़ें

01:29 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: दर्जी ड्रग पैडलर 31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

सेलाकुई थाना पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक ड्रग पैडलर को 31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। और पढ़ें

01:26 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: युवती से छेड़खानी करने का आरोपी हरबर्टपुर से गिरफ्तार

सैलून में सिर की मालिश के बहाने युवती से छेड़खानी करने वाले दूसरे समुदाय के युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें

01:16 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: आउटसोर्स महिला कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लगाया शोषण का आरोप

पशु प्रजनन प्रक्षेत्र (राजकीय डेरी फार्म) कालसी में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मियों ने ठेकेदार पर कर्मचारियों की मिलीभगत से शोषण करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

01:16 AM, 06-Oct-2024

उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने का काम करती है कांग्रेस : श्रीनिवासन

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत पर विश्वास करती है और पढ़ें

01:08 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: घनानंद जीआईसी के नाम रहा नगर पालिका फुटबाल कप

पूर्व सभासद रमेश भारती की स्मृति में आयोजित आठवां नगर पालिका फुटबाल कप घनानंद जीआईसी ने अपने नाम कर लिया और पढ़ें

01:00 AM, 06-Oct-2024

Dehradun News: विकासनगर बिजली घर का परीक्षण पूरा, चार घंटे गुल रही बिजली

त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही ऊर्जा निगम अपनी तैयारियों में जुट गया है। दशहरा-दीपावली व अन्य पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली मिलती रहे इसके लिए शनिवार को विकासनगर बिजली घर का परीक्षण किया गया। और पढ़ें

12:52 AM, 06-Oct-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पछवादून में पार्किंग न होने से लोगोंं को असुविधा और जाम दोनों चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस को भी यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें