फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 16-Sep-2024

Mussoorie: शराब पीकर सड़क किनारे गाड़ी की छत पर खड़े होकर नाच रहे थे युवक, पुलिस ने सिखाया सबक

टिहरी बाईपास रोड, लंढौर-टिहरी मार्ग स्थित हवाघर सहित कई चौक-चौराहों पर शराब पीकर अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता है। मसूरी-टिहरी मार्ग मंकी बैंड के निकट पर्यटक शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं।  और पढ़ें

11:10 PM, 16-Sep-2024

Roorkee: देह व्यापार में लिप्त हरियाणा की दो और महिलाएं गिरफ्तार, नगर निगम के पास चल रही थी सौदेबाजी

आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के बाहर जिस्म की सौदेबाजी को लेकर अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन किया था। बीते शनिवार को यहां से पुलिस ने जिस्म की सौदेबाजी कर रही चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया था। और पढ़ें

11:02 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे 13 मॉडल आयुष ग्राम, लगेंगे नियमित शिविर

आयुष ग्राम में नियमित रूप से आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी चिकित्सा के शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही गांव के लोगों को औषधीय पौधे भी दिए जाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:55 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: प्रदेश में भूस्खलन से 245 सड़कें बंद...सीएम धामी ने दिया दो दिन में खोलने का अल्टीमेटम

सीएम ने आगाह किया कि लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। और पढ़ें

10:43 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पीएसी के सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज

Uttarakhand Crime News: मामले में कैंपटी पुलिस ने 13 सितंबर को नितेश नौटियाल निवासी मरोड़ और नरेश निवासी खंसोसी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:33 PM, 16-Sep-2024

Uttarkashi: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर कल से होगा वासुसेना का अभ्यास, एएन-32 विमान करेगा लैंडिंग और टेक ऑफ

Uttarkashi News: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अपने विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती है। और पढ़ें

08:49 PM, 16-Sep-2024

Yamunotri Highway: बारिश से डेंजर जोन फिर हुए सक्रिय...कई स्थानों पर जोखिम के बीच हो रही यात्रा

Yamunotri Highway:  यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट से लेकर जानकीचट्टी तक एक दर्जनभर से अधिक डेंजर जोन हैं। पूर्व में ट्रीटमेंट के नाम पर इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन मानसून में ये भूस्खलन जोन दोबारा सक्रिय हो गए हैं। और पढ़ें

07:52 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: अपने जन्मदिन पर सीएम धामी की 11.50 लाख उपभोक्ताओं को सौगात, बिजली बिल में मिलेगी 50% सब्सिडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने जन्म दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों को अनेक सौगात दीं।  और पढ़ें

07:05 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी बिजली में चार % छूट, सीएम धामी ने की शुरुआत

यह योजना उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित होगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने पर मोबाइल की तर्ज पर बिजली का भी रिचार्ज होगा। बिलों की समस्या दूर हो जाएगी। और पढ़ें

04:48 PM, 16-Sep-2024

Dehradun: कारोबारी के घर में परिवार को बंधक बनाकर डाली थी डकैती, एक और आरोपी गिरफ्तार

छह जून की रात खुशहालपुर निवासी कारोबारी फुरकान अहमद के मकान में सात से आठ अज्ञात बदमाश घुस गए थे। वे कारोबारी और उनके परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 70 हजार की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे। और पढ़ें

04:36 PM, 16-Sep-2024

VIDEO : डीजीपी ने किया हरिद्वार की ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती के मामले का खुलासा

डीजीपी ने किया हरिद्वार की ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती के मामले का खुलासा और पढ़ें

04:25 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा-मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो साथी गिरफ्तार

Uttarakhand News: डीजीपी ने एसएसपी हरिद्वार और उनकी टीम की पीठ थपथपाई। कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस ने हिम्मत दिखाकर काम किया। और पढ़ें

03:50 PM, 16-Sep-2024

VIDEO : विकासनगर के मुख्य बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग

विकासनगर के मुख्य बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग और पढ़ें

03:39 PM, 16-Sep-2024

Vikasnagar: गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी

Dehradun News: घटना दोपहर करीब तीन बजे  गीता भवन के पास की है। गोदाम में अचानक धुआं उठता देख हड़कंप मच गया।  और पढ़ें

02:56 PM, 16-Sep-2024

Karanprayag News: बदरीनाथ हाईवे पर चटवापीपल भूस्खलन जोन में फंसा ट्रक, घंटों मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

बारिश और भूस्खलन के चलते बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। हाईवे कुछ देर खुलने के बाद फिर भूस्खलन के चलते बंद हो जाता है। आज सुबह एक ट्रक फंसने से आवाजाही ठप हो गई। और पढ़ें

02:20 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand News: स्थानीय बोली भाषा को बढ़ावा देने के लिए बना संस्थान...नहीं कर पा रहा अपना ही उत्थान

भाषा को बढ़ावा देने के नाम पर 14 साल पहले भाषा संस्थान बना था। वर्ष 2018 में इसका एक्ट बना, लेकिन शुरुआत से ही संस्थान का अपना मुख्यालय नहीं है। और पढ़ें

01:42 PM, 16-Sep-2024

Rishikesh: भाई को बचाने के लिए गंगा में कूद गई दो बहनें, SDRF ने किशोरियों को ढूंढने के लिए शुरू किया रेस्क्यू

भाई को बचाने के लिए दो बहनों ने अपनी जान की परवाह नहीं की। उनकी ये कोशिश सफल भी रही। भाई को तो उन्होंने सुरक्षित कर दिया, लेकिन खुद में गंगा में डूब गई। और पढ़ें

12:45 PM, 16-Sep-2024

CM Dhami Birthday: पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, कहा-राज्य को बदलने के लिए रहते हैं सबसे आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह अमित शाह ने सीएम धामी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी। जन्मदिवस पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में सीएम धामी ने सपरिवार पूजन किया। और पढ़ें

12:43 PM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, सीएम ने खुद की पूरे अभियान की निगरानी

 भूस्खलन में फंसे कैलास यात्रियों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। और पढ़ें

11:05 AM, 16-Sep-2024

Haridwar: पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने की कार्रवाई

अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को दीक्षा देने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक ने मामले में कार्रवाई की।  और पढ़ें

08:29 AM, 16-Sep-2024

Dehradun: राजधानी में जुटेंगे 65 देशों के साहित्यकार, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे समारोह का उद्घाटन

पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समारोह का पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह का उद्घाटन करेंगे।  और पढ़ें

08:05 AM, 16-Sep-2024

Uttarakhand: बदरी-केदार व कार्तिक स्वामी की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय, तीन अक्तूबर से मिलेगी ये सुविधा

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा। और पढ़ें

07:55 AM, 16-Sep-2024

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के सात शहर चुने, खेलों का विश्वस्तरीय स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलेगा

सातों शहरों को खेलों का विश्वस्तरीय स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। देहरादून और हल्द्वानी खेल गांव के तौर पर प्रमुख केंद्र बनेंगे। गढ़वाल में 23 और कुमाऊं में 15 तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

और पढ़ें

06:45 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: आपसी रंजिश के चलते खुशहालपुर में दो पक्षों मारपीट

सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। और पढ़ें

06:44 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: पहाड़ी से मलबा गिराने की पुलिस ने की जांच

तहसील के ग्राम छटऊ के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिराए जाने की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। और पढ़ें

06:43 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने बनाई समिति

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की समस्या को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से चर्चा के बाद नशा निरोधक समिति का गठन किया है। समिति गोपनीय तरीके से नशा बेचने व नशा करने वालों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएगी। और पढ़ें

06:40 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: कुल्हाल इंटेक में मिले युवती के शव की हुई पहचान

शक्तिनहर के कुल्हाल इंटेक में मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। वह हिमाचल प्रदेश के पांवटा से लापता हुई थी। परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। और पढ़ें

06:38 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: प्रतिमा विसर्जन में उड़े अबीर-गुलाल, बप्पा के लगे जयकारे

शहर में आठ दिन की पूजा के बाद गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जमकर अबीर-गुलाल उड़े। चारों ओर गणपति बप्पा मोरिया की गूंज रही। और पढ़ें

06:38 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: मलबा आने से 21 मोटरमार्गों पर बंद है आवाजाही

पछवादून और जौनसार बावर में मलबा आने से 21 मोटरमार्गों पर आवाजाही बंद है। कई दिनों से हो रही बारिश के बीच सड़कों से मलबा हटाने में परेशानी हो रही थी। रविवार को मौसम साफ हुआ। और पढ़ें

06:36 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: बालक वर्ग कबड्डी में खतार की टीम विजेता

रामलीला मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। कबड्डी बालक वर्ग में खतार संकुल की टीम पहले और पजिटीलानी की टीम दूसरे स्थान पर रही। और पढ़ें

06:34 AM, 16-Sep-2024

Dehradun News: राइंका डाकपत्थर का भवन जर्जर, हादसे की आशंकाट

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर का भवन जर्जर हो गया है। बारिश होने पर कमरों में पानी टपकने लगता है। सीलन और दुर्गंध के बीच बच्चों को बढ़ाई करनी पड़ती है। भवन ढहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। और पढ़ें

05:26 AM, 16-Sep-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

पहाड़ों में 80 हजार की आबादी पर एक सीएचसी होना चाहिए। इसके अनुसार पहाड़ में 44 सीएचसी की कमी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी हेल्थ डायनमिक्स (इंफ्रास्ट्रक्चर एंड ह्यमून रिसोर्स) रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें