फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 13-Sep-2024

हरिद्वार: BHEL ने तैयार की पहली अपग्रेडेड सुपर रैपिड गन माउंट तोप, हवा और पानी में लक्ष्य भेदने में है सक्षम

भारतीय नौसेना की तरफ से बीएचईएल को दिए गए 38 अपग्रेडेड एसआरजीएम तोपों के आर्डर के अंतर्गत अभी तक यह पहली तोप बनाई गई है। और पढ़ें

10:40 PM, 13-Sep-2024

Haridwar Robbery: पुलिस का दावा- बदमाशों को लेकर मिले अहम सुराग, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

एक सितंबर की दोपहर रानीपुर मोड़ के पास अतुल गर्ग के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। और पढ़ें

10:12 PM, 13-Sep-2024

Weather: डिप्रेशन सिस्टम से बदला उत्तराखंड का मौसम... कुछ और दिन होगी रिमझिम बारिश, जानें कब विदा होगा मानसून

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:45 PM, 13-Sep-2024

Roorkee: अधिवक्ता को पौने दो घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वारंट दिखाया, फिर की सवा दो लाख की डिमांड

अधिवक्ता मोहम्मद सलीम भगवानपुर कचहरी में वकील हैं। देर शाम उनके नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया और उसने खुद को हैदराबाद साइबर पुलिस से बताया। इसके बाद उनसे फोन पर ही जुड़े रहने के लिए कहा गया। और पढ़ें

09:06 PM, 13-Sep-2024

Uttarakhand Weather: बारिश से आफत...मलबा आने से 324 सड़कें बंद, गढ़वाल में बीच रास्ते में फंसे रहे 72 यात्री

बारिश और मलबा आने से राज्य में 324 मार्ग बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 57 मार्ग पौड़ी जिले में बंद हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:55 PM, 13-Sep-2024

Rishikesh: 'अखाड़ा' बना विवि परिसर, छात्राओं के दो गुटों में जमकर चले लात घूसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों के बीच दावेदारों की समर्थक छात्राओं के दो गुटों में कहा-सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छात्राओं के दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर लात घूंसे चले। और पढ़ें

08:38 PM, 13-Sep-2024

Uniform Civil Code: अब शादी का पंजीकरण नहीं, तो योजनाओं का लाभ भी नहीं... पढ़ें जरूरी जानकारी

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और उत्तराखंड समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संहिता की नियमावली के अंतिम चरण की समीक्षा और कार्यान्वयन पर गहन विचार विमर्श किया गया। और पढ़ें

08:27 PM, 13-Sep-2024

Badrinath Dham: बदरीनाथ के नए नायब रावल का चयन, केरल के 25 वर्षीय सूर्यराग कल संभालेंगे पदभार

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बीकेटीसी ने नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पदोन्नति दी।जिससे नायब रावल पद पर खाली हो गया था। और पढ़ें

08:19 PM, 13-Sep-2024

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, स्कूल बंद, कृष्णा चट्टी में यमुना के कटाव से सड़क धंसी

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

07:38 PM, 13-Sep-2024

Chamoli: भारी बारिश से थराली में बाढ़ जैसे हालात...पिंडर नदी ने दिखाया रौद्र रूप, घरों और स्कूलों में घुसा पानी

पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली में हालात बिगड़ रहे हैं। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं, जिससे पिंडर घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण पिंडर नदी रोद्र रूप में बह रही है। और पढ़ें

07:13 PM, 13-Sep-2024

Kedarnath: मौसम बना बाधा...दूसरे दिन भी ठप रही केदारनाथ पैदल यात्रा, गौरीकुंड से सोनप्रयाग पहुंचे 7,360 यात्री

Kedarnath Yatra: खराब मौसम के कारण केदारघाटी में ठंड भी बढ़ने लगी है, जिस कारण सोनप्रयाग बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। और पढ़ें

05:46 PM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: प्रधानाचार्य के पदों पर होने वाली विभागीय सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित, 29 सितंबर को थी प्रस्तावित

Uttarakhand News: राजकीय शिक्षक संघ के विरोध के बाद शासन ने इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को पत्र भेजा था। कहा था कि उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन किया जाएगा और पढ़ें

04:50 PM, 13-Sep-2024

Rainfall: ऋषिकेश- हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, त्रिवेणी घाट जलमग्न, लोगों को किया अलर्ट

पहाड़ी इकालों में लगातार हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया है। त्रिवेणी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। और पढ़ें

04:26 PM, 13-Sep-2024

Uttarakhand Rainfall: आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश

Uttarakhand Weather News: सीएम धामी ने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अगले 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।   और पढ़ें

02:38 PM, 13-Sep-2024

Haridwar: युवा धर्म संसद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश

युवा धर्म संसद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र का चुनाव करें और यह स्मरण रहे कि राष्ट्र प्रथम।  और पढ़ें

01:30 PM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा धाम पहुंची, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न

धाम में पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा सम्पन्न हो गई। और पढ़ें

12:26 PM, 13-Sep-2024

Dehradun News: विश्वविद्यालय की महिला पदाधिकारी की बनावटी अश्लील वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

अर्णव कुमार निवासी पटना बिहार को पुलिस ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर गिरफ्तार किया। और पढ़ें

12:18 PM, 13-Sep-2024

J&K Election: सीएम धामी बोले-अब किसी में पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं...कांग्रेस के शहजादे भी हैं आ पा रहे

सीएम धामी जम्मू-कश्मीर विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सलाथिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे कश्मीर में आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय पीएम मोदी को दें।  और पढ़ें

12:14 PM, 13-Sep-2024

Dehradun: पर्यटन की दृष्टि से 25 स्थानों को हेली सेवा से जोड़ा जाएगा, अपर मुख्य सचिव ने ली विभागों की बैठक

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बजट भाषण में विभागों की कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण को हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के निर्देश दिए।  और पढ़ें

11:50 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: कई विद्यालयों में छात्र बिना शिक्षक कर रहे बोर्ड परीक्षा की तैयारी, आंदोलन बच्चों पर पड़ रहा भारी

शिक्षक 2 सितंबर से चरणबद्ध रूप से आंदोलनरत हैं। दो सितंबर को शिक्षकों ने प्रदेश भर में चॉक डाउन कर कार्यबहिष्कार किया। जिससे विद्यालयों में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई।

और पढ़ें

11:42 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी स्टार प्रचारक होंगे सीएम धामी, 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव में प्रचार करेंगे।  और पढ़ें

11:39 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand News: दो साल में विधायकों ने विकास कार्यों के लिए भेजे 700 प्रस्ताव, 310 से अधिक पर आदेश जारी

घोषित प्रस्तावों में 90 विपक्षी विधायकों के विस क्षेत्रों से संबंधित है। धामी ने दो साल पहले अपने जन्म दिवस पर सभी विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में 10 व्यापक जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं के प्रस्ताव आमंत्रित किए थे। और पढ़ें

11:35 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand Weather: भारी मलबा-पत्थर आने से गंगोत्री हाईवे बाधित...बारिश से अभी नहीं मिलेगी लोगों को राहत

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला, लालढांग के पास मलबा व पत्थर आने के कारण बाधित है। और पढ़ें

11:23 AM, 13-Sep-2024

डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर

उत्तरकाशी शहर में रुक-रुककर जारी बारिश और अगले 24 घंटे में भारी बारिश के अलर्ट ने वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है। और पढ़ें

11:06 AM, 13-Sep-2024

Haridwar: देर रात अनियंत्रित होकर नहर में पलटी कार, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला, दो लोग थे वाहन में सवार

बहादराबाद थाना क्षेत्र में कांवड़ पटरी नहर में एक कार जा गिरी। पुलिस ने कार को रेस्क्यू कर निकाला। और पढ़ें

09:15 AM, 13-Sep-2024

Mussoorie Accident: नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा, छह लोग थे सवार, दो की मौत

मसूरी मैगी प्वाइंट के पास एक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। वाहन में सवार सभी लोग नोएडा से मसूरी घूमने आए थे। और पढ़ें

09:08 AM, 13-Sep-2024

Srinagar Garhwal: लगातार बारिश बनी मुसीबत...पलेठी स्कूल भवन में आई दरारें, तापमान गिरने से ठंड होनी लगी महसूस

लगातार बारिश ने लोगों को लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सड़कों के साथ ही स्कूल भवनों और लोगों को घरों को नुकसान पहुंच रहा है।  और पढ़ें

08:40 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: लोकायुक्त चयन समिति के सदस्य बनाने के लिए 15 को बैठक, कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया

लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए गठित चयन समिति की बैठक में सदस्य बनाने पर विचार होगा। इसके लिए कुछ नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिनमें से किसी एक नाम पर समिति निर्णय लेगी। और पढ़ें

08:18 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: उर्दू का अनुवादक नहीं होने से मदरसा मामले की सुनवाई अटकी, आयोग ने पत्र लिखकर जताई लाचारी

कोई भी कर्मी उर्दू का अनुवादक या जानकार नहीं है। इस वजह से आयोग के सामने दाखिल दस्तावेजों का पठन या जांच नहीं हो सकी है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य बाल आयोग को पत्र लिखकर लाचारी जताई। और पढ़ें

05:00 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand: बलिदानियों के आश्रितों को सैनिक पुनर्वास संस्था देगी 10 लाख रुपये, राजभवन से मिली मंजूरी

उत्तराखंड के सैनिकों के आश्रितों को उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की ओर से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। पूर्व में राज्य सरकार भी सैनिकों के बलिदान पर आश्रितों को 50 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुकी है। और पढ़ें

02:45 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: दुकानों में काम करते तीन बच्चों को मुक्त कराया

जिला टास्क फोर्स ने बालश्रम रोकने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को होटल-ढाबों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापा मारा। और पढ़ें

02:35 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को याद किया

गोरखा राइफल्स कान्छी पलटन (फिल्लौरा) के पूर्व सैनिकों ने गोर्खाली सुधार सभा के परिसर में पलटन के वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। ऑनरेरी कैप्टन भरत सिंह थापा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वीरों का स्मरण किया गया। और पढ़ें

02:31 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों पर लगाने वाले जीएसटी का विरोध किया

बृहस्पतिवार को डिस्पेंसरी रोड स्थित एक सामुदायिक स्थल पर व्यापार प्रकोष्ठ बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों पर लगाने वाले जीएसटी का विरोध किया गया। और पढ़ें

02:27 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: स्कूली वाहनों के चालकों का होगा सत्यापन

निजी स्कूल के वाहन चालक के छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद परिवहन विभाग चालकों का सत्यापन करेगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को आरटीओ शैलेश तिवारी ने स्कूल वाहन संचालकों के साथ की। और पढ़ें

02:24 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 80 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस इस मामले में पहले भी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। और पढ़ें

02:20 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: हत्या के मामले में फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

जमीन विवाद में चंद्रबनी चोइला में हुई पूर्व सैनिक की हत्या मामले में फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला आरोपी को एसओजी ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

02:18 AM, 13-Sep-2024

Dehradun News: जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का सचिवालय कूच, पुलिस से नोकझोंक

सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से विभाग में समायोजन करने की मांग के लिए करीब 40 दिन से धरने पर बैठे जल संस्थान के संविदा श्रमिकों का बृहस्पतिवार को सब्र का बांध टूट गया। और पढ़ें

02:15 AM, 13-Sep-2024

Uttarakhand News Today Live: उत्तराखंड देहरादून ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें