उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि गैरसैंण पहाड़ की आत्मा है। अलग राज्य बनाने के पीछे भी लोगों की यही मंशा थी कि गैरसैंण को राजधानी बनाया जाएगा तो पहाड़ का विकास होगा, लेकिन सरकार पहाड़ के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। यही वजह है कि गैरसैंण के बजाए देहरादून में बजट सत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही के दबाव में यह सब किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शाम चार बजे सदन में बजट प्रस्ताव रखेंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget 2022: गैरसैंण पर फिर गरमाएगी सियासत, कांग्रेस उठाएगी मुद्दा, धामी सरकार कर सकती है बड़ी घोषणा