बजट पेश करने के बाद सदन की कार्यवाही केा स्थगित कर दिया गया है।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े और विधानसभा की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर आगे बढ़ने से रोका।
दिवालीखाल में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने रोकी पुलिस की गाड़ियां रोकी और इसके बाद यहां पांच बैरियर तोड़ दिए। कार्यकर्ता विधानसभा जाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं पुलिस ने उन्हें पानी की बौछार कर हटाया।
बजट सत्र शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। राज्यपाल के अभिभाषण शुरू ही हुआ था कि कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बजट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक परिसर में धरने पर बैठ गए।
उत्तराखंड सरकार के गैरसैंण पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में रौनक लौट आई है। आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र शुरू होगा। राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। अभिभाषण में राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप रखेंगे। भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सुबह 11 बजे सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद सदन की अन्य कार्यवाही की जाएगी।