फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget Session Live: स्पीकर ने पढ़ा राज्यपाल का अभिभाषण, सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

Tue, 18 Feb 2025 03:23 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

खास बातें

Uttarakhand Budget Session 2025 Live News in Hindi: आज मंगलवार 18 से 20 फरवरी तक उत्तराखंड विधानसभा सत्र चलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से दो विधेयक व तीन अध्यादेश भी सदन पटल पर आएंगे। 20 फरवरी को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करेंगे। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ती विधानसभा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:09 PM, 18-Feb-2025

सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

स्पीकर ने राज्यपाल का अभिभाषण पढ़ा। इसी के साथ सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

02:52 PM, 18-Feb-2025

विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। 

विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ कर रही हैं।

 

02:31 PM, 18-Feb-2025

जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं सरकार: नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं व जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और न ही सदन में बहस करना चाहती है। कांग्रेस की मांग है कि कम से कम 15 दिन का सत्र चले। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए सदन से सड़क तक कांग्रेस विरोध करेगी। इसके अलावा भू-कानून, स्मार्ट मीटर, भ्रष्टाचार, आपदा, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर सदन में उठाया जाएगा।

विज्ञापन
01:41 PM, 18-Feb-2025

कांग्रेस विधानमंडल दल की हुई बैठक

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस विधायकों ने सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव दिए। आर्य ने कहा कि सत्र की अवधि कम होने का कांग्रेस की ओर से कड़ा विरोध किया जाएगा।

01:04 PM, 18-Feb-2025

सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए विपक्ष बना रहा सरकार पर दबाव

सत्र की अवधि बढ़ाने के लिए विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहा है। इसके अलावा सशक्त भू-कानून, स्मार्ट मीटर, भ्रष्टाचार, आपदा व स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों को सदन में उठाएगा।

विज्ञापन
12:21 PM, 18-Feb-2025

तीन बजे से शुरू होगी विधानसभा सत्र की कार्यवाही

विधानसभा सत्र की कार्यवाही तीन बजे से शुरू होगी। अपराह्न बाद राज्यपाल के अभिभाषण को स्पीकर पढ़ेंगी। वहीं भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी।

12:18 PM, 18-Feb-2025
ई-विधान एप्लीकेशन का लोकापर्ण - फोटो : अमर उजाला

ई-विधान एप्लीकेशन का लोकापर्ण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की उपस्थिति में ई-विधान एप्लीकेशन का लोकापर्ण किया। इस बार विधानसभा का बजट सत्र नेशनल ई- विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में विधानसभा के कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के लिए ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है। इसके माध्यम से विधायकों को कार्यसूची, विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों के जवाब और अन्य दस्तावेज अब ऑनलाइन उपलब्ध कराये जायेंगे। इसके तहत विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, और सभी दस्तावेज डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक दक्षता से संपन्न होगी

11:48 AM, 18-Feb-2025
- फोटो : अमर उजाला

बजट अभिभाषण में राज्यपाल में कहा

विशेष रूप से उल्लेख करना है कि उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2000-2001 में प्रति व्यक्ति आय 16,232 (सोलह हजार दो सौ बत्तीस) रुपये थी, जो वर्ष 2023-24 में 2,46,178 (दो लाख 46  हजार एक सौ 78)रुपये हो गई है। जो हमारी राज्य की निरन्तर प्रगति को दर्शाता है। राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जिससे राज्य के प्रतिभावान युवाओं को सरकारी सेवाओं में निरंतर अवसर मिल रहे हैं। सरकार की प्राथमिकताओं, संकल्पों के साथ सदन में राज्यपाल का बजट अभिभाषण समाप्त हुआ।

11:21 AM, 18-Feb-2025

पूर्व विधायक भीम लाल सहित अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भू कानून लागू करने की मांग को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे पूर्व विधायक भीम लाल सहित अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस सभी को वाहन से दूसरे स्थान पर ले गई है।

 

10:58 AM, 18-Feb-2025

कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्यमंत्री के बीच बहस

सदन में सरकार की उपलब्धियों पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाई। वहीं कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बीच बहस शुरू हो गई।
 

10:57 AM, 18-Feb-2025

नेता प्रतिपक्ष ने सत्र की अवधि न बढ़ाने पर किया विरोध

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सत्र की अवधि न बढ़ाने पर विरोध किया। विपक्ष के नेता वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे है।


 

10:52 AM, 18-Feb-2025

राज्यपाल का अभिभाषण शुरू, बाहर विपक्ष का हंगामा

सदन में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य है। इसमें प्रमुख रूप से महिला हितों की रक्षा की गई है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष के विधायक वेल में नारेबाजी कर रहे हैं।

 

10:41 AM, 18-Feb-2025
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विधानसभा अध्यक्ष से मिले सीएम 

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास और पार्वती दास भी मौजूद थे।

10:25 AM, 18-Feb-2025

सदन पटल पर आएंग दो विधेयक व तीन अध्यादेश भी
इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से दो विधेयक व तीन अध्यादेश भी सदन पटल पर आएंगे। पेपरलेस सत्र की पहल के तहत पहली बार सत्र ई-विधानसभा में होगा। इसके लिए सदन में सभी सदस्यों के बैठने के स्थान पर टैबलेट लगाए गए। इसके माध्यम से ही विधायकों को एजेंडा, प्रश्नों की जानकारी मिलेगी।

10:21 AM, 18-Feb-2025

Uttarakhand Budget Session Live: स्पीकर ने पढ़ा राज्यपाल का अभिभाषण, सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा। विपक्षी विधायकों ने वेल में जाकर नारेबाजी की। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री और विपक्षी विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।



मुख्यमंत्री ने ई विधानसभा का भी शुभारंभ किया। विधानमंडल भवन नए लुक में दिखाई दे रहा है। पहली बार टैबलेट के माध्यम से विधायी कार्य में विधानसभा सदस्य शामिल हो रहे हैं। 20 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेगी। सत्र के दौरान विधानसभा परिसर के अंदर व बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

बता दें, कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव होगा। 20 फरवरी को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर 12.30 बजे बजट पेश करेंगे। एक लाख करोड़ से अधिक बजट होने का अनुमान है। इसमें महिला, युवा, गरीब, किसान, अवस्थापना विकास पर बजट में सरकार का फोकस रह सकता है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें