फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget 2025: वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक

Thu, 20 Feb 2025 08:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

खास बातें

Uttarakhand Government Budget: धामी सरकार ने आज अपना आम बजट पेश किया।  वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 के सदन पटल पर बजट पेश कर बजट की खासियत बताई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की यह बजट  'ज्ञान' 'GYAN'पर आधारित है।यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:51 PM, 20-Feb-2025

ये विधेयक हुए पेश

उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 (संशोधन) विधेयक, 2025, उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि वियेयक-2025 को पुर:स्थापित, उत्तराखंड(उत्तर प्रदेश लोक सेवा) शारीरिक रूप से विकलांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण अधिनियम-1993 संशोधन विधेयक को रखा गया। इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा(कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) संशोधन, उत्तराखंड निजी विवि संशोधन विधेयक, उत्तराखंड माल और सेवाकर संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा गया।

08:49 PM, 20-Feb-2025

सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक

बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 (संशोधन) विधेयक, 2025 को सदन में रखा दिया। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी मिली थी। इसके अलावा चार अन्य विधेयक भी सदन में पेश हुए। 

04:34 PM, 20-Feb-2025

पांच विधेयक आएंगे

उत्तराखंड का बजट विधानसभा सत्र के दौरान सदन पटल पर पेश कर दिया गा है। अब सदन पटल पर भू कानून समेत पांच विधेयक रखे जाएंगे।

विज्ञापन
02:27 PM, 20-Feb-2025

बजट पर बोले मुख्यमंत्री धामी

राज्य के बजट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट हमारे संकल्पों को पूरा करने का पूरा विजन प्रस्तुत करता है और यह अर्थव्यवस्था, वित्त और भविष्य की योजनाओं के बारे में हमारी सरकार का रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। इस बजट में हमने वेंचर फंड की स्थापना की है, जिसमें रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना, प्रवासी उत्तराखंड परिषद का गठन, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, होमगार्ड कल्याण कोष का गठन, पुलिस कर्मियों के प्रोत्साहन के लिए रिवॉल्विंग फंड की स्थापना जैसी कई नई पहल शामिल हैं। गरीब, युवा, किसान और महिला इन चार क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

02:10 PM, 20-Feb-2025

बजट 'ज्ञान' 'GYAN'पर आधारित

 

  • गरीब
  • युवा
  • अन्नदाता
  • नारी 

विज्ञापन
01:35 PM, 20-Feb-2025

यूसीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विधानसभा कूच

यूसीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल समीप लगे बैरिकेडिंग पर चढ़कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे।

01:34 PM, 20-Feb-2025

 टिहरी विस्थापित भूमिधारी संघर्ष समिति का प्रदर्शन

 टिहरी विस्थापित भूमिधारी संघर्ष समिति के सदस्यों ने टिहरी विस्थापितों की मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। रिस्पना पुल समीप पर लगे बैरिकेडिंग के समीप प्रदर्शन किया।

01:32 PM, 20-Feb-2025

विभिन्न संगठनों का विधानसभा कूच

एक तरह जहां सदन में बजट पेश किया जा रहा वहीं दूसरी तरफ तमाम संगठन अपनी-अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने पहुंचे हैं।

01:08 PM, 20-Feb-2025

बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं

बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है। 

12:56 PM, 20-Feb-2025

नई सड़कें बनेंगी

-220 किमी नई सड़कें बनेंगी।
-1000 किमी सड़कों का पुनर्निर्माण,
-1550 किमी मार्ग नवीनीकरण,
-1200 किमी सड़क सुरक्षा कार्य
-37 पुल बनाने का लक्ष्य

12:48 PM, 20-Feb-2025

मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़

मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत 500 करोड़।
जमरानी बांध के लिए 625 करोड़।
सौंग बांध के लिए 75 करोड़।
लखवाड़ के लिए 285 करोड़।
राज्यों के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के तहत 1500 करोड़।
जल जीवन मिशन के लिए 1843 करोड़।
नगर पेयजल के लिए 100 करोड़।
अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए 60 करोड़।
अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के लिए 08 करोड़ मिलेंगे।

12:47 PM, 20-Feb-2025

उत्तराखंड बजट: सात बिंदुओं पर फोकस

-कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि व पर्यटन 

-एमएसएमई उद्योगों के लिए 50 करोड़,

-मेगा इंडस्ट्री नीति के लिए 35 करोड़,

-स्टार्टअप उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए 30 करोड़ का प्रावधान

12:35 PM, 20-Feb-2025

धामी सरकार का एक लाख एक हजार एक सौ 75 करोड़ का बजट

धामी सरकार ने एक लाख एक हजार एक सौ 75 करोड़ का बजट पेश किया है। बजट में सात बिंदुओं पर खासतौर पर फोकस किया गया है। कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि व पर्यटन पर विकास के लिए प्रतिबद्धता।
 

12:23 PM, 20-Feb-2025

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराया

सदन में वित्त मंंत्री प्रेम चंद अग्रवाल बोल रहे हैं। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के शब्दों को दोहराया। कहा कि राज्य सरलीकरण, समाधान व निस्तारीकरण के मार्ग पर अग्रसरित हैं। बजट हमारे प्रदेश की आर्थिक दिशा और नीतियों का प्रमाण है।

12:16 PM, 20-Feb-2025

बजट लेकर सदन में पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

बजट लेकर सदन में पहुंचे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल। साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद हैं। वित्त मंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण में योगदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

11:35 AM, 20-Feb-2025

सहकारी समितियों के ऋण पर उठे सवाल

विधायक वीरेंद्र जाती ने सवाल किया कि अपात्र लोगों को सहकारी समितियों का ऋण बांटा गया है। यूपी के लोगों को भी लोन दिए गए, क्या इसकी जांच होगी? इस पर मंत्री धन सिंह ने कहा कि राज्य में 10,33,221 लोगों को हम बिना ब्याज ऋण दे चुके हैं। कॉपरेटिव की नियमावली के हिसाब से ऋण दिया जाता है। अगर कहीं गलत ऋण बांटा गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

11:18 AM, 20-Feb-2025

निजी स्कूलों की फीस निर्धारण नीति पर विधायक ने किया सवाल

विधायक वीरेंद्र जाती ने सवाल किया कि राज्य में निजी स्कूलों की फीस निर्धारण नीति कब तक आएगी। इस पर मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 17 हजार सरकारी, 5000 प्राइवेट स्कूल हैं। 
राज्य की धारणा है कि यहां की स्कूली शिक्षा बहुत अच्छी है। इस पर मंथन किया गया था, कि फीस निर्धारण करें लेकिन तब देखा गया कि यहां देश और विदेश के कई नामी स्कूल हैं। केंद्र सरकार ने भी ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है।अगर सभी विधायक चाहें कि हमें कोई नीति बनानी चाहिए, तो उस पर विचार किया जाएगा।

11:07 AM, 20-Feb-2025

मंत्री धन सिंह ने दिया सवाल का जवाब

पर्वतीय क्षेत्रों में अस्पतालों में सुविधाओं पर किए विपक्ष के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 2881 डॉक्टरों की पोस्ट हैं, जिनमें से 2581 डॉक्टर कार्यरत हैं। सरकार ने दो बार बैकलॉग के पदों का विज्ञापन जारी किया है। अभी 276 पद भरे जाने हैं। पर्वतीय क्षेत्र में 1896 में से 1182 चिकित्सक हैं। 716 बांडधारी और संविदा पर हैं। बागेश्वर में 107 में से 74 स्थायी, 57 बांडधारी चिकित्सक हैं। 131 हैं। चंपावत में 111 में से 129 डॉक्टर काम कर रहे अल्मोड़ा में 302 पद के सापेक्ष 16 डॉक्टर ज्यादा हैं। पिथौरागढ़ में 174 पद के सापेक्ष 84 स्थायी, 45 बांड वाले मिलाकर 129 काम कर रहे हैं। 16 की कमी है। राज्य में 48 से 50% स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है। हमने दो साल में 400 से ज्यादा डॉक्टरों को पीजी करने भेजा है। इस कारण जो बच्चा पीजी में गया है, उसकी वजह से रिक्ति हैं। इस साल करीब 40 पीजी डॉक्टर आने वाले हैं। हम 3 साल में 100% पीजी डॉक्टरों की नियुक्ति करने जा रहे हैं। 2025-26 में पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज शुरू करने जा रहे हैं।

10:54 AM, 20-Feb-2025

विधायक हरीश धामी ने किया सवाल

सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विधायक हरीश धामी ने सवाल किया। उन्होंने सवाल किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में अस्पतालों में सुविधाओं पर सरकार क्या काम कर रही है?

10:50 AM, 20-Feb-2025
कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : अमर उजाला

सदन की कार्यवाही शुरू

सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी सदन में पहुंच चुके हैं। वहीं दूसरी अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी पहनकर भेजने के विरोध में कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। 

10:47 AM, 20-Feb-2025

स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का प्रावधान कर सकती है सरकार

पहली बार काम करने वाली 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना में शामिल कर पांच साल में दो करोड़ तक का सावधि ऋण प्रदान किया जाएगा। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने बजट में एमएसएमई व स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने का प्रावधान कर सकती है।

10:31 AM, 20-Feb-2025

सदन में पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार का बजट पेश करने के लिए विधानसभा पहुंचे।

10:21 AM, 20-Feb-2025

स्टार्टअप के लिए गारंटी कवर में दोगुनी बढ़ोतरी कर 20 करोड़

मेक इन इंडिया और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का प्रावधान किया है। इससे आगामी पांच वर्षों में एमएसएमई को 1.5 लाख करोड़ का अतिरिक्त क्रेडिट मिलेगा। इसके अलावा स्टार्टअप के लिए गारंटी कवर में दोगुनी बढ़ोतरी कर 20 करोड़ किया है।

09:44 AM, 20-Feb-2025
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री ने की पूजा-अर्चना

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने सरकारी आवास पर सुबह पूजा अर्चना की। केला तुलसी की पूजा की और सूर्य को जल अर्पित किया। उन्होंने उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आज उत्तराखंड सरकार 2025-26 के बजट को सदन में पेश करेगी ।

09:26 AM, 20-Feb-2025
उत्तराखंड बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

यूसीसी में लिव इन के प्रावधान पर कांग्रेस में उबाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में लिव-इन रिलेशनशिप के विरोध में आज विधानसभा का घेराव करेगी। इसके अलावा प्रदेशव्यापी आंदोलन कर आम लोगों से राय भी लेगी।

09:07 AM, 20-Feb-2025

Uttarakhand Budget 2025: वित्तमंत्री ने पेश किया बजट, सदन पटल पर रखे गए भू कानून समेत पांच विधेयक

उत्तराखंड में 18 फरवरी से शुरू हुए विधानसभा सत्र के तीसरे दिन आज धामी सरकार ने सदन पटल पर आम बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन ने बजट पेश किया। एक लाख करोड़ से अधिक का बजट सदन पटल पर रखा गया है। इसमें महिला, युवा, गरीब, किसान, अवस्थापना विकास पर बजट में सरकार का फोकस किया गया। 



बजट में सात बिंदुओ पर फोकस किया गया है। जिसमें कृषि, ऊर्जा, अवसंरचना, संयोजकता, आयुष, कृषि व पर्यटन शामिल हैं। उत्तराखंड के आम बजट से छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप ने औद्योगिक विकास और प्रोत्साहन को लेकर उम्मीदें लगाई थी। औद्योगिक संगठनों का कहना था कि बजट में सरकार को नॉन प्लान का खर्च कम कर योजनाओं के लिए ज्यादा बजट का प्रावधान करना चाहिए।

प्रदेश के स्थानीय उत्पादों पर आधारित छोटे उद्योगों को रोजगार व उत्पादन के आधार पर विशेष प्रोत्साहन देना चाहिए। इससे राज्य के उत्पादों को बाजार मिलेगा। वहीं, लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मेक इन इंडिया और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के लिए क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का प्रावधान किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें