फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Budget 2024 Live: धामी सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट, सत्र की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

Tue, 27 Feb 2024 09:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

खास बातें

Uttarakhand Budget Session Live Updates: उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किए गए बजट के खास मायने हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:05 PM, 27-Feb-2024

सत्र की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही चर्चा के बाद 28 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

07:44 PM, 27-Feb-2024

उत्तराखंड निजी विवि (संशोधन) विधेयक सहित पांच विधेयक पेश

सदन में उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक सहित पांच विधेयक पेश हुए, जबकि राजभवन से मंजूरी के बाद 13 विधेयक कानून बन गए हैं।
सदन में उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण (संशोधन) विधेयक, उत्तराखंड लोक सेवा (कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक, उत्तराखंड पंचायतीराज (संशोधन) विधेयक एवं उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 (संशोधन) विधेयक पेश किया गया।

07:44 PM, 27-Feb-2024

सीएम धामी ने बजट को बताया संतुलित और विकासोन्मुखी

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश का बजट समग्र, समावेशी, संतुलति और विकासोन्मुखी है। प्रधानमंत्री विकसित भारत के चार स्तंभ गरीब, युवा, महिला और किसान बताए हैं। हमारी सरकार का बजट इन्हीं को समर्पित है। उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर 7.63 प्रतिशत रही है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

विज्ञापन
02:59 PM, 27-Feb-2024

बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। धामी सरकार ने 89 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है। इस बार बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी की गई। 

02:11 PM, 27-Feb-2024

सीएम धामी करेंगे प्रेस कांफ्रेस

विधानसभा के पटल पर धामी सरकार ने बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट की खासियत बताई। वहीं अब सीएम धामी कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेस करेंगे।

विज्ञापन
01:52 PM, 27-Feb-2024

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़

  • बजट में प्रदेश में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 250 करोड़ 
  • खेल महाकुम्भ आयोजन हेतु लगभग  27.00 करोड़
  • ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी स्टेडियम के लिए 15.00 करोड़
  • राज्य और राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन के लिए 10 करोड़
  • शैक्षिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत छात्रवृत्तियों हेतु 10 करोड़
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाडियों को पुरस्कार/आर्थिक सहायता आठ करोड़
  • उद्यमिता, कौशल एवं नवाचार को बढावा दिये जाने के लिए सात करोड़
  • प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच करोड़
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार / आर्थिक सहायता आठ करोड़
  • वर्क फोर्स डेवलपमेंट फॉर मार्डन इकोनामी के लिए पांच करोड़
  • मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए 2024-25 में लगभग चार करोड़
  • मुख्यमंत्री शेवनिंग उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत दो करोड़

01:49 PM, 27-Feb-2024

महत्वपूर्ण योजना / प्रावधान

  • नगरीय अवस्थापना का सुदृढीकरण (ए०डी०बी०) के लिए 150 करोड़
  • नगरीय अवस्थापना का सुदृढीकरण (हल्द्वानी एवं अन्य शहर) के लिए 109 करोड़
  • नगरीय पेयजल/जलोत्सारण योजनाओं के निर्माण के लिए  सौ करोड़
  • पेयजल विभाग में के०एफ० डब्ल्यू० परियोजना के लिए सौ करोड़
  • अटल नवीनीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन फेज-2 के लिए सौ करोड़
  • मध्यम श्रेणी के नगर निकायों में शहरी अवस्थापना विकास (फेज-2) के लिए 60.00 करोड़
  • मलिन बस्ती विकास / नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 50.00 करोड़
  • ऋषिकेश नगर एकीकृत शहरी अवस्थापना विकास परियोजना के अन्तर्गत  27.00 करोड़
  • ग्रीन फील्ड/ ब्राउन फील्ड सिटी निर्माण के लिए 20.00 करोड़
  •  गैरसैंण में अवस्थापना कार्य के लिए 20.00 करोड़

01:43 PM, 27-Feb-2024

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान - 824 करोड

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग - 733 करोड

2023-24 का संशोधित अनुमान-763 करोड़

01:32 PM, 27-Feb-2024

युवा कल्याण एवं खेलकूद

युवा कल्याण एवं खेलकूद में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान 534 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग - 229 करोड़

2023-24 का संशोधित अनुमान - 233 करोड़

तकनीकी शिक्षा में 2024-25 के लिए कुल प्रावधान- 321 करोड़
 

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग -243 करोड़
 
2023-24 का संशोधित अनुमान- 316 करोड़ 

उच्च शिक्षा में 2024-25 हेतु कुल प्रावधान- 824 करोड़

2022-23 में वास्तविक व्यय लगभग- 733 करोड़
 
2023-24 का संशोधित अनुमान-763
 

12:55 PM, 27-Feb-2024

बजट में युवा शक्ति के लिए खास

  • डिग्री कॉलेज सरकारी में शैक्षिक गुणवत्ता को 10 करोड़
  • एनईपी के तहत चल रही अनुसन्धान योजना को 2 करोड़
  • आरटीई के तहत 94 हजार से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही।
  • खटीमा में निशुल्क कोचिंग सेंटर
  • सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब
  • विज्ञान के केंद्र चंपावत को तीन करोड़
  • उदीयमान खिलाड़ी को छात्रवृत्ति के तहत 10 करोड़
  • राष्ट्रीय खेलों के लिए 250 करोड़
  • राज्य व राष्ट्रीय युवा महोत्सव को 10 करोड़
  • प्रशिक्षण शिविर को 5 करोड़
  • खेलो इंडिया के लिए दो करोड़
  • पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज भवन को दो करोड़

12:53 PM, 27-Feb-2024

बजट में भी ये भी

  • निशुल्क गैस रिफिल 1,83,419 अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलिंडर के लिए 54 करोड़
  • पीएम आवास योजना ग्रमीण को 390 करोड़
  • आंदोलकारियों के कल्याण व कोर्प्स फंड को 44 करोड़
  • खाद्यान्न योजना को 20 करोड़
  • विभिन्न विभागों की योजनाओं में सब्सिडी के लिए 679 करोड़ 34 लाख

12:45 PM, 27-Feb-2024

बजट में जानें क्या मिली सौगात

धामी सरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश किया। राजस्व के लिए लेखे का व्यय 55815.77 करोड़ और पूंजीगत लेखे का व्यय 33414.30 करोड़ रहा। राजस्व घाटा अभी अनुमानित नहीं है।

  • सभी जिलों में हवाई संपर्क
  • असुरक्षित पुलों से छुटकारा
  • सरकारी विद्यालयों में आवश्यक फर्नीचर की उपलब्धि
  • सभी जिलों में स्वरोजगार केंद्रों की स्थापना
  • जनपद मुख्यालयों में ऑडिटोरियम और संस्कृति केंद्रों की स्थापना
  • सभी जिला मुख्यालयों में स्टेडियम
  • प्रदेश से बाहर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण

12:43 PM, 27-Feb-2024

समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है सरकार: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, सरकार जेंडर बजट के साथ राज्य के समग्र विकास पर आधारित बजट लेकर आई है। सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित है। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित करेगी।
 

12:21 PM, 27-Feb-2024

सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पेश कर रहे बजट

सदन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है। इस रोडमैप के तहत सरकार को पर्यटन, उद्यान, आयुष, सेवा, उद्योग, अवस्थापना विकास, तीर्थांटन और नई टाउनशिप के क्षेत्र में चरणबद्ध ढंग से कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारना है।

12:18 PM, 27-Feb-2024

अभिभाषण पूरी तरह से निराशाजनक : यशपाल आर्य

इससे पहले विधानसभा सत्र में पहले राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश सरकार के विजन का रोडमैप होता है। लेकिन अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं है। पुराने संकल्पों को दोहराया गया है। अभिभाषण पूरी तरह से निराशाजनक है। आर्य ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण प्रदेश सरकार का एक दस्तावेज होता है। प्रदेश की जनता को उम्मीद होती है कि सरकार अभिभाषण में राज्य के विकास को लेकर अपना विजन रखेगी। लेकिन इसमें नया कुछ नहीं है। पिछले वर्ष सरकार ने जो संकल्प लिए थे। उन्हीं को दोहराया गया है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार किस दिशा में काम कर रही है।

11:38 AM, 27-Feb-2024

गैरसैंण में बजट सत्र न करने विपक्ष ने सरकार को घेरा

बजट सत्र गैरसैंण में न कराए जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायकों, पूर्व मंत्रियों व कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में एक घंटे का मौन उपवास किया। उन्होंने कहा कि सत्र को गैरसैंण में न कर भाजपा राज्य निर्माण भावना का अपमान कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बजट सत्र को गैरसैंण में करने का निर्णय विधानसभा के संकल्प के रूप में लिया गया था। लेकिन, भाजपा की सरकार ने बजट सत्र वहां न कर उत्तराखंड की जनता और राज्य निर्माण की भावना का अपमान किया है। साथ ही यह उत्तराखंड के शहीदों का भी अपमान है। कहा कि उनकी सरकार ने विधानसभा भवन सहित कई आधारभूत ढांचे का निर्माण भी वहां किया था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: प्रदेश में 12 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाएगी सरकार, तैयारियां शुरू

11:09 AM, 27-Feb-2024

विधानसभा सत्र शुरू

विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र शुरू हो गया, जिसमें अभी प्रश्नकाल चल रहा है। कल 28 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 29 को विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

10:41 AM, 27-Feb-2024
उत्तराखंड बजट 2024 - फोटो : अमर उजाला

सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा बजट

विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाला धामी सरकार का बजट सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा। प्रदेश सरकार 2025 तक उत्तराखंड को देश के सबसे अग्रणी राज्यों में शामिल कराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार बजटीय प्रावधान और नई योजनाओं का स्वरूप निर्धारित करेगी।

10:16 AM, 27-Feb-2024
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला

करीब 90 हजार करोड़ तक का हो सकता है बजट का आकार

वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश सरकार ने 77,407.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जिसमें 52,747 करोड़ राजस्व व्यय और 24,659.37 पूंजीगत व्यय का प्रावधान रखा गया था। अनुपूरक बजट को शामिल करते हुए बजट का आकार 88,571.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Budget Session: राज्यपाल ने रखा सशक्त उत्तराखंड का विजन, 50 मिनट में पढ़ा अभिभाषण, पढ़ें खास बातें

09:55 AM, 27-Feb-2024

Uttarakhand Budget 2024 Live: धामी सरकार ने पेश किया 89 हजार करोड़ का बजट, सत्र की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित

धामी सरकार ने 89230.07 हजार करोड़ का बजट पेश किया। उत्तराखंड की विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 24 वर्ष में आज पहली बार प्रदेश सरकार मंगलवार को भोजनावकाश से पहले 12.30 बजे विधानसभा में बजट पेश किया है। वित्त और संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, सरकार नई परंपरा शुरू की है। 
 



अभी तक विधानसभा के पटल पर भोजनवकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल हुई। इसके बाद सरकार ने पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बजट पेश किया।

इसके बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो जाएगी। बजट का आकार 89230.07 हजार करोड़ रुपये है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पेश किए गए धामी सरकार के बजट के खास मायने हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें