बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 2405 वोटों से जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था।
बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं... मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।
14 वें राउंड की मतगणना अभी जारी है। भाजपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्वती दास के घर पर कार्यकर्ताओं को जमावड़ा लग गया है।
13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 31411 मत पड़े। कांग्रेस के बसंत कुमार को 28685 वोट मिले। जबकि यूकेडी के अर्जुन देव को 821, एसपी के भगवती प्रसाद को 608, यूपीपी के भागवत कोहली को 258 मत मिले। जबकि 1189 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।
बीजेपी पार्वती दास 29108
कांग्रेस बसंत कुमार 26751
यूकेडी अर्जुन देव 716
एसपी भगवत प्रसाद 580
यूपीपी भागवत कोहली 248
नोटा 1125
बीजेपी पार्वती दास 27123
कांग्रेस बसंत कुमार 24864
यूकेडी अर्जुन देव 677
एसपी भगवत प्रसाद 531
यूपीपी भागवत कोहली 236
नोटा 1060
भाजपा प्रत्याशी 2259 मत से आगे निकली
बीजेपी पार्वती दास 25094
कांग्रेस बसंत कुमार 630
यूकेडी अर्जुन देव 490
एसपी भगवत प्रसाद 209
यूपीपी भागवत कोहली 170
नोटा 968
भाजपा प्रत्याशी 2041 मत से आगे
बीजेपी पार्वती दास 23420
कांग्रेस बसंत कुमार 21159
यूकेडी अर्जुन देव 587
एसपी भगवत प्रसाद 447
यूपीपी भागवत कोहली 191
नोटा 903
भाजपा 2261 मत से आगे निकली।
तीसरे राउंड में भाजपा को एक वोट की बढ़त मिली है।
बीजेपी पार्वती दास 6774
कांग्रेस बसंत कुमार 6773
यूकेडी अर्जुन देव 172
एसपी भगवत प्रसाद 130
यूपीपी भागवत कोहली 57
नोटा 241
कांग्रेस ने बसंत कुमार पर खेला है दांव
आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा है।अब देखना ये है कि क्या आज कांग्रेस का बसंत कुमार पर खेला दांव सही साबित हो पाएगा।
ये भी पढ़ें...Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत हुआ मतदान, पोस्टल बैलेट से डाले गए 1673 वोट