पांच बजे तक मतदान
बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर मतदान अभी भी जारी है। प्राथमिक सूचना के आधार पर पांच बजे तक बदरीनाथ में 47.68 और मंगलौर में 67.28 फीसदी मतदान हुआ है।
तीन बजे तक हुआ इतना मतदान
विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक बदरीनाथ (चमोली) में 40.05 प्रतिशत जबकि मंगलौर (हरिद्वार) में 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
एक बजे तक मतदान
मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन में अपराह्न 01 बजे तक 44.10 % मतदान हुआ है। वहीं बदरीनाथ विधानसभा में 34.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया मतदान
पोखरी ब्राह्मण थाला में अपने गांव के पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने मतदान किया।
11 बजे तक दोनों सीटों में मतदान
मंगलौर - 26.99%
बदरीनाथ - 21.20%
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार नौ हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं की ओर से प्रवास न किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गांवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी।
मंगलौर में भारी सुरक्षा के बीच मतदान
भाजपा ने बदरीनाथ से भंडारी, मंगलौर से भड़ाना को मैदान में उतारा
बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।