फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: अभिनेता जॉन अब्राहम बोले- हमेशा साधारण रहो और साधारण दिखो; मेरे लिए देहरादून लकी है

Sun, 04 Aug 2024 06:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

खास बातें

उत्तराखंड के बहुआयामी विकास का महामंथन आज अमर उजाला संवाद में हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, बिजनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। अंतिम सत्र में अभिनेता जॉन अब्राहम से चर्चा हुई। इस दौरान अभिनेता की जिंदगी और करियर के साथ-साथ 'सिनेमा के एक्शन की बात' पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:06 PM, 04-Aug-2024

जॉन अब्राहम ने युवाओं से कहा कि पहले पढ़ाई करो, जंक फूड न खाएं
जॉन अब्राहम ने कहा कि मैं आर्टिकल पढ़ता हूं, मैं हर चीज पर नजर रखता हूं। न सिर्फ देश बल्कि दुनिया से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखना पसंद है। साथ ही युवाओं को लेकर कहा कि आप सब प्लीज पहले पढ़ाई करो, मैं एमबीए हूं। शिक्षा जरूरी है। सेहत के लिए कैलोरी जरूरी है। जंक फूड न खाएं।

06:02 PM, 04-Aug-2024

यहां अभी पदक विजेता एथलीट थे। हर एक की कहानी फिल्म बनाने लायक है, लेकिन जो मुद्दे देश के ताने-बाने को छूते हैं, उस पर तीखी प्रतिक्रिया भी आती है?
जॉन अब्राहम ने कहा कि बहुत आसान सी बात है। फिल्म अच्छी होगी तो चलेगी। अच्छी नहीं होगी तो कितनी भी मार्केटिंग कर लीजिए, फिल्म नहीं चलेगी। आज मैं यहां अमर उजाला के मंच पर हूं और हम प्रासंगिक बातें कर रहे हैं। मैं गलत भी हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इसकी तुलना में किसी मॉल में जाकर नाचेंगे तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जैसे पठान एक मनोरंजक फिल्म थी, तो चल गई। काफी लोग कहते हैं कि इंस्टाग्राम पर रील बनाइए, ये कीजिए, वो कीजिए। मेरा कहना है कि आपका क्राफ्ट ही अच्छा नहीं है, फिल्मांकन सही नहीं है तो रील्स बनाने का फायदा क्या है? वो सब फिर बेकार है। मेरे पास वॉट्सएप नहीं है, मैं सोशल मीडिया इस्तेमाल नहीं करता। मैं जो काम करता हूं, मैं उसी पर ध्यान केंद्रित करता हूं। मेरी जिंदगी में ब्लू टिक और ग्रे टिक नहीं है, इसलिए कोई तनाव नहीं है। मेरी मानिए, आप भी अपनी जिंदगी से उसे निकाल दीजिए। 

05:55 PM, 04-Aug-2024

आपकी उत्तराखंड से जुड़ीं कुछ यादें जो आप साझा करना चाहते हों?
जॉन अब्राहम ने कहा मैं यहां परमाणु और बाटला हाउस की शूटिंग के लिए यहां आए थे। मैं यहां और मसूरी गया था। देहरादून मेरे लिए लकी है। आपको मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि वेदा सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं बल्कि इमोशनल भी है। 

विज्ञापन
05:54 PM, 04-Aug-2024

एक्टिंग का जब रुख किया तो कितना स्ट्रगल किया?
जॉन अब्राहम बोले- शुरुआत में मुझे आसानी से फिल्म मिलीं, लेकिन फिल्म के साथ आलोचना भी हुई। मैं मनोज वाजपेयी को बहुत पसंद करता हूं। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। मैंने उनके साथ सत्यमेव जयते (पार्ट वन) में काम किया। मैं हर किसी से सीखता हूं और हर किसी से सीखना चाहता हूं।

05:48 PM, 04-Aug-2024

आप आज के दौर में बिना वॉट्सएप कैसे रह लेते हैं?
जॉन अब्राहम बोले कि मैं बहुत ही मध्यमवर्ग परिवार से आता हूं। मेरे बैंक अकाउंट में 550 रुपये थे, जब मैंने शुरू किया। तब लोगों ने कहा कि नाकाम हुए तो क्या करेंगे। मैंने कहा था कि नाकाम हुआ तो घाटा कितना होगा? सिर्फ 550 रुपये। जिंदगी सादगीभरी होनी चाहिए। कपड़े सादे पहनिए। आपके लिए जितना जरूरी है, उतना ही कीजिए। गाड़ी चाहिए तो गाड़ी खरीदो, लेकिन दूसरों के दबाव में हर दूसरे साल गाड़ी मत खरीदो।

विज्ञापन
05:43 PM, 04-Aug-2024

देश में लोग आजकल अलग-अलग मुद्दों पर काफी मजबूती से अपनी राय रखते हैं। बतौर अभिनेता क्या ऐसे मुद्दों पर फिल्में करना मुश्किल है?
जॉन अब्राहम बोले कि हमें इस पर काम करने में तीन-चार साल लगे। हमारे मन में भी सवाल था कि इसे करें या नहीं करें क्योंकि यह संवेदनशील मुद्दा है। मैं और निखिल आडवाणी इस बारे में साफ नजरिया रखते थे कि इस पर फिल्म बननी चाहिए। आप मेरी फिल्में देखेंगे तो बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म थी विकी डोनर। मेरी अगली फिल्म मद्रास कैफे थी, फिर परमाणु बनी। मुझे सेना की वर्दी पहनना या भारत का प्रतिनिधित्व करना मुझे अच्छा लगता है। बतौर प्रोड्यूसर भारत के बारे में अच्छी चीजें बताना मेरी जिम्मेदारी बनती है। हम हॉलीवुड फिल्में देखकर सोचते हैं कि काश हम नेवी सील्स जैसे दिखें। तो ऐसा लोग भारतीय जवानों के बारे में क्यों नहीं सोच सकते? युवाओं के लिए ऐसे विषयों पर फिल्में जरूरी हैं। जब हम युवाओं को सिर्फ ज्ञान देंगे तो उनकी दिलचस्पी नहीं बनेगी, मनोरंजक तरीके से उन्हें वह बात बताना जरूरी है। इतिहास पढ़ना जरूरी है, हम यह भूलते जा रहे हैं। 

05:34 PM, 04-Aug-2024

'वेदा में कौन सी महाभारत चल रही है'?
इस सवाल के जवाब में जॉन अब्राहम बोले कि 'मैंने सबसे पहले कहा कि आपका अखबार वर्षों से है और अच्छी खबरें प्रसारित करता है। वेदा में मेरा किरदार अभिमन्यु का है। आपको पता है कि महाभारत में अभिमन्यु का रोल क्या था? मैं बताना नहीं चाहूंगा, क्योंकि चाहता हूं कि आप फिल्म देखो। निर्देशक निखिल आडवाणी को इसके लिए शुक्रिया देना चाहूंगा'।

05:31 PM, 04-Aug-2024

हमेशा साधारण रहो: जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म अच्छी है तो चलेगी। कंट्रोवर्सी के बाद भी आपकी फिल्म चलेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि व्हाट्सएप डिलीट कर दीजिए। मैं इस्तेमाल नहीं करता हूं। साधारण कपड़े पहनो। मैं हमेशा ट्रैक पैंट में रहता हूं। 

05:13 PM, 04-Aug-2024

'धारणा को बदलने के लिए खेलों से बड़ा कोई माध्यम नहीं'

दूसरी बेटी का जन्म हुआ तो लोगों ने फिर कहना शुरू किया कि अरे पहली बेटी अपंग है और दूसरी भी बेटी है। इसके भी पांव लंगड़ाने लगे हैं। धीरे-धीरे बेटियां बड़ी हुई। बड़ी बेटी छह साल की दूसरी बेटी तीन साल की और मेरे पति कारगिल में लड़ाई लड़ रहे थे तो मैं उस वक्त बेहद कठिन परिस्थिति में थी तो ऐसे मेरा सफर शुरू हुआ। बहुत मेहनत की और धारना बदलना शुरू किया और मुझे लगता है कि धारना को बदलने के लिए खेलों से बड़ा कोई माध्यम नहीं है। मैं खेल से उतरी तो मुझे इसी शरीर के लिए सराहा गया और इसी के लिए पीठ थपथपाया गया। जो मेरे करीब के लोग थे जो ये कहते थे कि जीवन बर्बाद हो गया तो मैं कहना चाहूंगी कि खेलों के माध्यम से कितना बदलाव आया, देख सकते हैं। जब मैं पदक लेकर लौटी तो मेरे गांव से लगभग 40 गाड़ियां मेरे स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आई थी। जो गांव के सरपंच थे, उन्होंने मुझे पगड़ी बांधी और मुझे गदा दिया।

05:12 PM, 04-Aug-2024

'मोटरसाइकिल से प्यार के चलते मेरी अरेंज मैरिज हुई'

मोटरसाइकिल से प्यार के चलते मेरी अरेंज मैरेज हुआ। मुझे ऐसे पति मिले, जिन्हें मोटरसाइकिल का बहुत शौक था। उन्होंने मुझे भी मोटरसाइकिल दी। बेटी हुई तो 14 महीने में जब उसने चलना सीखा तो उसे हेड इंजरी हुई और वही हुआ जो होना था। मैंने देखा कि 20 वर्ष गुजर गए थे मेरी बीमारी में और मेरी बेटी की बीमारी में, लेकिन मानसिकता नहीं बदली थी। मेरी बेटी की भी हेड इंजरी थी और लकवा था तो लोगों ने उसे भी कोसना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि यह जीवन भर का बोझ रहेगी। मुझे तब समझ आया था कि मेरी मां क्यों रोती थी। क्योंकि उसने भी यही ताने सुने थे। मैंने अपनी बेटी के इलाज में उतनी ही तत्परता दिखाई, जितना मेरे मां बाप ने मुझे ठीक करने के लिए दिखाई थी।'

05:08 PM, 04-Aug-2024

एक मां के तौर पर एक पत्नी के तौर और एक औरत के तौर पर कौन-कौन सी चुनौतियां दिमाग में चल रही थीं?

दीपा ने बताया, 'यही त्रासदी है अपंगता की, कि वह होने से ज्यादा लोगों के दिमाग में ज्यादा रहती है। जो माइंडसेट है अपंगता का वो उस इंसान को भी लिमिट कर देता है, जो इंसान अपनी शारीरिक दुविधा से गुजर रहा होता है। बचपन में ट्यूमर आया। पांच साल से नौ साल की उम्र तक अस्पताल के अंदर-बाहर करती रही। बहुत ज्यादा रिहैब हुई। मैंने अपने माता-पिता को स्ट्रगल करते देखा। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि एक नन्हीं बच्ची है, जो पैरों से अपंग है, जिसका मलमूत्र अपने आप निकल जाता है, उस जिंदा लाश को जीवित रखकर क्या करोगे। लेकिन शुक्र है मेरे मां बाप ने मुझ पर हिम्मत नहीं हारी और मेरा इलाज कराया और मैं ठीक हो गई। इतनी ठीक हुई कि राजस्थान से बास्केटबॉल भी खेली और जो पहली महिला क्रिकेट टीम बनी, उसमें भी अपनी भागीदारी दी।'

04:55 PM, 04-Aug-2024

मुरलीकांत पेटकर क्या बोले?

'मैं बचपन से जिद्दी था। अभी जब आपने चंदू चैंपियन देखा तो कुश्ती में जो पहला ओलंपिक पदक आया था, वो मेरे घर से काफी नजदीक था। केडी जाधव को रिसीव करने काफी लोग पहुंचे थे। मेरा भाई भी मुझे लेकर साइकिल पर स्टेशन पर पहुंचा, तब समझ आया कि खिलाड़ी का सम्मान होता है। मेरे भाई ने बोला दुनिया में कुछ अच्छा कर तो नाम होगा, तभी मैंने ठान लिया कि मैं भी ओलंपिक गोल्ड लाऊंगा। जब घर पहुंचा तो मेरे घरवालों ने पूछा कि क्यों गए थे। उसी दिन स्कूल में मेरे टीचर ने पूछा कि तुम क्या बनेगो तो मैंने कहा कि मैं ओलंपिक गोल्ड लाऊंगा।'

'कुछ बच्चों ने बोला कि तू क्या गिल्ली डंडा में गोल्ड लाएगा। चंदू कहकर चिढ़ाने लगे। बस मुझे यहीं से जज्बा मिला। मैंने कुश्ती की प्रैक्टिस करने की शुरू की। कोच ने कहा कि तू क्या कुश्ती लड़ेगा, तू तो बच्चा है। तभी बचपन से मैं कुश्ती की प्रैक्टिस कर रहा हूं। कुश्ती इवेंट में मुझे एक पैसा मुझे इनाम के तौर पर मिला था और वो मेरी जिंदगी का पहला गोल्ड मेडल था। मैं दूसरे गांव के सरपंच के लड़के के साथ भी कुश्ती लड़ा और मैं जीत गया। फिर दूसरे गांव के साथ हमारी लड़ाई चली और मैं उस गांव से भाग गया और मिलीट्री जॉइन कर लिया।'

04:45 PM, 04-Aug-2024

'मेरी जिद इसलिए बड़ी है कि 30 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया': दीपा, पैरालंपिक खिलाड़ी

'मेरे लिए जिद्द थोड़ी ज्यादा थी, क्योंकि मेरी उम्र ज्यादा थी। मैंने 36 साल की उम्र से खेलना शुरू किया। मेरे छाती का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका था। मेरे पर चैलेंज है मल और मूत्र को कंट्रोल करने की शक्ति नहीं थी। मेरे लिए चैलेंज बड़ा था। मेरी बेटी की भी इंजरी हुई और बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया। मेरे लिए चुनौती बढ़ी और मैंने कहा कि इस शरीर से कुछ तो करना है ताकि लोगों को बर्डेन नहीं लगे और ऐसे लोगों को हिम्मत मिले।'

दीपा मलिक ने कहा, 'जब हमने खेलना शुरू किया तो काफी चैलेंज था। साथ ही पहली महिला होना तो काफी मुश्किल था। खेल बदलने की जहां तक बात है तो मैं देखना चाहती थी कि इस शरीर के साथ मैं अच्छा क्या खेल सकती हूं। जब मेरा खेल नहीं आया, जेवलिन में वर्ल्ड नंबर दो बन चुकी थी। 2012 मेरा मिस हुआ था लंदन पैरालंपिक्स। 2016 में जेवलिन नहीं था और शॉटपुट था। तो मैंने कोच बदला, जगह बदली, लोग बदले लेकिन पदक जीतकर ही मानी।'

04:28 PM, 04-Aug-2024

भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया बोले- जिले का पहला मेडल कभी नहीं भूलूंगा'

आज देहरादून में आने का सौभाग्य मिला है। मैं अमर उजाला की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देता हूं। 8-9 की उम्र में हाथ गंवाना पड़ा था, उस समय पैरा खेलों को कोई जानता नहीं था। जब स्कूल में मैंने भाला उठाया तो सबने कहा कि आप यहां मैदान में क्यों हैं। मुझे ऐसा महसूस कराया गया कि खेल मेरे लिए नहीं है। मैंने घर पर लकड़ा का भाला बनाया और आम लड़कों के बीच खेला। कहीं न कहीं मेरी जिद्द ने ही मुझे चैंपियन बनाया है। मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए। प्यार दे सकते हो।'
 

04:23 PM, 04-Aug-2024

जोश जज्बा और जुनून विषय पर बात

अगला सत्र जोश जज्बा और जुनून का है। इस सत्र में स्पोर्ट्स में शिखर पर पहुंचने की बात में भारत को पैरलंपिक खेलों में पदक दिलाने वाले देवेंद्र झाझरिया और दीपा मलिक भी शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा मुरलीकांत पेटकर भी पहुंचे हैं। अमर उजाला संवाद के 'जोश, जज्बा और जुनून' सत्र में ये अपने संघर्षों और पैरलंपिक खेलों में भारत को शीर्ष पर पहुंचाने की कहानी के बारे में बता रहे हैं। 

04:19 PM, 04-Aug-2024

सवाल - खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है

ज्वाब - मटन 
सवाल - सबसे ज्यादा पसंद क्या है। 
जवाब - स्पोटर्स बुक पढ़ना क्योंकि वह प्रोफेशन से जुड़ा रहता है
सवाल - बचपन की कोई शरारत जो अब तक याद है 
जवाब -पेड़ से गिरना 
सवाल - इच्छा जो पूरी नहीं हो पाई है
जवाब - सब कंप्लीट हो गई है ऊपर वाले ने सब कुछ दे दिया है बस एक ही चीज है मां बाप का आशीर्वाद बना रहे सबके साथ खुशी से पल बीते।

04:14 PM, 04-Aug-2024

क्या मैसेज देना चाहेंगे?

मैं एक ही चीज देना चाहूंगा। हिल स्टेशन पर सारी सुविधा नहीं होती हैं। युवाओं से कहना चाहूंगा कि आप खूब मेहनत करें और लॉयल्टी के साथ मेहनत करें। अगर आप पूरी लगन के साथ मेहनत करते हैं तो इसका सफल नतीजा जरूर मिलेगा।

04:13 PM, 04-Aug-2024

कैसे शमी बन पाएंगे बच्चे?

मुझे प्रैक्टिस के लिए 30 35 किमी दूर जाना पड़ता था। तीन बस बदलना पड़ता था। 2006-07 में इतनी अच्छी ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी नहीं थी।

04:13 PM, 04-Aug-2024

यूट्यूब पर पॉपुलैरिटी बढ़ रही है?

यूट्यूब पर आने की सलाह कुछ साथियों ने दीं। वो बच्चे जो किसी एकेडमी में नहीं जा सकते या उन तक मदद नहीं पहुंच रही तो मैं चाहता हूं कि मैं उन्हें ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दूं। बस इसके पीछे यही मोटिव है।

04:11 PM, 04-Aug-2024

राजनीति में एंट्री होगी?

मैं एक ऐसे परिवार से हूं जहां हमने लोगों की हमेशा से मदद करने की कोशिश की है। राजनीति के सवाल पर यही कहूंगा कि हमेशा क्रिकेट तो खेलना नहीं है, और आगे देखना है कि क्या करना होगा। बस सही समय का इंतजार है। मुझे आप कहीं भी ले जाओ, लेकिन आप में दम होना चाहिए। दो चार लोगों की मदद कर सकें। 

04:10 PM, 04-Aug-2024

पैसा खेल पर हावी हो गया है? इस पर क्या कहेंगे

कुछ लोगों की ऐसी सोच हो सकती है। ये वो लोग हैं जिनके लिए पैसा अहम है। कुछ लोग होते हैं जिन्हें लीग क्रिकेट पसंद है, लेकिन अगर उसके मन में देश के प्रति सम्मान है तो आप ऐसा नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि अपने स्किल पर ध्यान दीजिए और उसके जरिये पैसे कमाइए। ऐसा नहीं है कि पैसा जरूरी नहीं है, लेकिन अपनी स्किल पर ध्यान दीजिए। और पैसा कमाना है तो और अच्छा खेलिए।

04:10 PM, 04-Aug-2024

इस पेस बैटरी के परचम को आगे कौन बढ़ाएगा?

फ्यूचर होता नहीं है। उसे बनाया जाता है। इंडियन क्रिकेट टीम की बात करें 90 या 80 के दशक में इतनी जानकारी किसी को नहीं थी। 1983 से 2010 तक भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए जानी जाती थी। हर इंसान बैटिंग को लेकर बात करता था। हर कोई कहता था कि अगर सामने वाली टीम 400 बनाती है तो इंडिया बना लेगी। मतलब ये कि भारत 400 रन देता है। अब ये नहीं सुनते होंगे। अब कहा जाता है कि सामने वाली टीम 200 बनाए तो भी हमारे गेंदबाज रोक देंगे। जो टीम अभी है हमने ये विश्वास कायम किया है। अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

04:10 PM, 04-Aug-2024

पाकिस्तान के बयान पर क्या कहेंगे?

ये पॉलिटिक्स है। ऐसा हो ही नहीं सकता। जब किसी को जलन होती है या दुख होता तो वो पॉइंट आउट करते हैं। जब आप किसी चीज को हासिल करते हैं तो वो स्किल है, लेकिन दूसरा करे तो बेईमानी है। मुझे उधर से कोई जवाब नहीं आया। जवाब आए तो मैं उसके लिए तैयार बैठा हूं। आपको दूसरे की कामयाबी पर खुश होना चाहिए। आप महान तभी बन सकते हैं।

04:09 PM, 04-Aug-2024

'बिग बोल्ड और ब्यूटिफुल मोमेंट'

एक स्पोर्ट्समैन की लाइफ में होता है कि वह देश के लिए कब खेलेगा। दूसरा होता है कि आप परिवार के लिए क्या करेंगे और कैसे मैनेज करेंगे। एक होता है रोलमॉडल। मेरे लिए मेरे पिता रोलमॉडल रहे हैं। जब मेरे पिता गुजर गए तो मेरे लिए वह सबसे बड़ा नुकसान था। आजतक मेरे घरवालों ने मुझे किसी चीज के लिए रोका नहीं न टोका। सबने टोका कि सब शमी को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन जब मैं टीम इंडिया के लिए खेला तो वो ही सबसे ज्यादा रो रहे थे। बोल्ड मोमेंट वह था जो लोग मुझसे जलते थे और मुझे वापसी करते देखा तो रोने लगे। 

04:04 PM, 04-Aug-2024

वर्ल्डकप हार पर बोले शम्मी

वर्ल्डकप हार पर शमी ने जिंदगी में बहुत कम मूवमेंट आता है। जिनती बार ये सवाल पूछा जाता है तो दिल में एक उदासी सी हो जाती है। वो जीत का सिलसिला था, किसी के मुंह से नहीं निकला था कि इस टीम को कोई हरा सकता है। शायद यही तकदीर है। उस दिन अच्छा नहीं खेल सकता। मैं इसके लिए लक को अहम मानता हूं। इसकी टीस हमेशा दिल में रहेगी।

04:02 PM, 04-Aug-2024

सारी मुश्किल के बाद भी संघर्ष बना रहता है?

देखिए रिकवरी का ऐसा है कि वह धीरे-धीरे होगी और जहां तक सवाल स्किल का है। कठिन परिश्रम से स्किल पर विश्वास आपको बनाता है। आप अपना स्किल इतना हाई कर लीजिए कोई आप पर सवाल खड़ा न कर सके।

03:59 PM, 04-Aug-2024

फिटनेस की क्या स्थिति और कब वापसी कर रहे हैं?

अगला सत्र मैदान से शिखर तक विषय पर चर्चा के दौरान शम्मी ने कहा कि सबसे पहले तो अमर उजाला का धन्यवाद। रिकवरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिकवरी का सिलसिला हमेशा खिलाड़ी के साथ जुड़ा हुआ रहता है। 
 

03:36 PM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड से बड़े-बड़े नेता निकले, लेकिन अब बड़े नेता क्यों नहीं निकल पा रहे, क्या छोटे राज्यों से बड़े नेता नहीं निकल पाते?

पूर्वी सीएम निशंक ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, हरिद्वार में कुंभ था। हरिद्वार का 2010 का कुंभ पूरी दुनिया में विख्यात हुआ है। पूरी दुनिया का रिकॉर्ड तोड़ा है। एक ही दिन में एक ही समय में एक करोड़ 66 लाख लोग थे। इस राज्य की आबादी से भी डेढ़ गुना थी। उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने भी पूरा सहयोग दिया था।

निशंक ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए एक रोडमैप होना चाहिए, लेकिन विभिन्न विभागों का जो रास्ता है और टारगेट है उसे निश्चित होना चाहिए। हमारे इस राज्य की संभावना क्या है? हमारा टारगेट क्या है? हमारा उस टारगेट पर पहुंचने का रास्ता क्या है? और उसमें संसाधन क्या है? यह किसी भी राज्य के लिए जरूरी है कि सरकार चाहे किसी की भी आए उसी रास्ते पर सब कुछ चलना है।

निशंक ने कहा कि राज्य को एक मॉडल स्टेट बनाना है और मुझे लगता है कि यह बंद नहीं होना चाहिए। जहां तक गीत संगीत की बात है अभी तो देश में दुनिया में भी मोदी का संगीत चल रहा है। बहुत दूर तक चल रहा है। संगीत में जो झंकार है, भारत की है, विदेश की नहीं है। यह संगीत फिरकनी केवल पैदा नहीं करता यह उसमें जीवन भी देता है। डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास किया। लोग कहते हैं पलायन हो गया, यह हो गया वह हो गया, इस राज्य की परिस्थितियां क्या हैं, यह राज्य कैसा है इसका रास्ता क्या है यदि किसी के हाथ में बागडोर हो तो उसका क्या टारगेट है कि क्या करना है सबसे पहले देखना चाहिए।

हम लोगों को इस राज्य की परिस्थितियों क्या है इस राज्य में केवल 30% कृषि भूमि है जिसमें मकान है दुकान है। अभी मुंबई दिल्ली मेरठ और यदि 10 बड़े शहरों में उत्तराखंड के लोग वहां बसे हुए हैं। उनको केवल इतना आह्वान हो जाए कि उत्तराखंड में आ जाएं तो उनका मकान बनाने के लिए जगह तक नहीं मिलेगी। हमारे पास चार धाम, हमारा जो धार्मिक पर्यटन है वह काफी अच्छा है। आर्थिक को धार्मिक पर्यटन को दोनों को जोड़ नहीं सकते, पर्यटक आएं हमारे पास वह सौंदर्यता है कि आज कोई देश इसके मुकाबले नहीं हैं।

03:34 PM, 04-Aug-2024

'पलायन आज हमारे राज्य की सबसे बड़ी समस्या'

रावत ने कहा कि हां, इस बात को मैं मानता हूं कि नारायण दत्त तिवारी जी के समय पर औद्यौगिक विकास का खाका तैयार किया। होना ये चाहिए था कि हम वहां से इस औद्योगिकीकरण को उत्तराखंड के आमजनमानस को जोड़ना चाहिए था। गांवों के साथ जोड़ना चाहिए था। हम वो जुड़ाव पैदा नहीं कर पाए। लेकिन इसे सफलता से आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। आज उसी का परिणाम है कि हमारे राज्य के अंदर पलायन सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ता पलायन रोकना सभी के सामने बड़ी चुनौती है। इतने बड़े सिडकुल आने के बाद भी बेरोजगारी कम नहीं हुई। उत्तराखंड के अंदर बेरोजगारी दर साढ़े 9 प्रतिशत से ऊपर है। बेरोजगारी में आप देख लीजिए, इसके साथ ही प्रति व्यक्ति आय इस बात को दर्शाता है। महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है उसमें प्रति व्यक्ति आय को भी देखना चाहिए। 

03:33 PM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड के राज्य बनने के बाद कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट आया?

निशंक ने कहा कि जो औद्योगिक प्रगति इस राज्य की हुई है उसकी कोई और राज्य तुलना भी नहीं की जा सकती है। इस राज्य को विशेष राज्य का दर्जा लिया। मैं ऐसे में नारायण दत्त तिवारी जी को भी याद करना चाहता हूं। हरिद्वार का औद्यौगिक परिसर इसका उदारहण था। नेपाल के प्रधानमंत्री ने जब हरिद्वार का सिडकुल देखा तो उन्होंने कहा था कि मैं कल्पना नहीं कर सकता कि किसी पहाड़ी राज्य में ऐसा औद्यौगिक परिसर हो सकता है।

03:30 PM, 04-Aug-2024

रावत जी ने कहा शुरूआत अच्छी हुई लेकिन अब विकास पर विराम लग गया है

पहले तो मैं आपको और अमर उजाला परिवार को बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मुझे याद है उत्तराखंड के संघर्ष अमर उजाला का एक एक शब्द महत्वपूर्ण रहा है। आज भी संवाद हो रहा है और इसके लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। हमारी पार्टी का लक्ष्य था कि लोगों के विकास के लिए उत्तराखंड का निर्माण किया जाए। इसके लिए मैं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का देना चाहता हूं। पहले तो राज्य बन गया। मैं हरीश जी का बहुत सम्मान करता हूं और मेरे बड़े भाई है। आप 2002 में जिस उत्तराखंड को देखा था और आज उसकी तुलना करना चाहिए। हम लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और यह तेज और धीमे हो सकता है। हम अन्य राज्यों की तुलना में काफी तेजी से विकास हो रहा है।

03:21 PM, 04-Aug-2024

क्या उत्तराखंड के सपने पूरे हुए?

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शुरुआत हमने बड़े शानदार तरीके से की। आगाज हमारा बड़ा शानदार था लेकिन हमने कुछ बुनियादी चीजें, जो इस राज्य के निर्माण की कारक थीं, उन कारकों को हमने जल्दी भुला दिया। वो कारक हमारे लिए प्रेरण के श्रोत होने चाहिए थे कि हम राज्य को आगे किस तरीके से लेकर चलें। हम धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के कॉपी होने लगे। 2014 में हमने प्रयास किया, एक शब्द हमने उसके लिए कॉइनअप किया, उत्तराखंडियत... ताकि उत्तराखंड किस सोच की तरफ बढ़ना चाहिए, उस सोच को हमने एक नाम दिया उत्तराखंडियत का। मुझे अफसोस है कि इस बात कि 2000 सत्र के बाद उत्तराखंडियत की तरफ वो बढ़ते कदम रुक गए, और हम फिर से उसी कॉपी बुक फैशन पर चले गए।

03:09 PM, 04-Aug-2024

हमारी शान उत्तराखंड सत्र का आयोजन

हमारी शान उत्तराखंड सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक चर्चा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं आपको और अमर उजाला को इस बात के लिए बधाई देना चाहूंगा कि आप संवाद में नामचीन हस्तियों को बुलाते हैं, उनके विचार, उनकी कार्यगाथा सुनने और जानने का अवसर हमारे लोगों को देते हैं। पिछली बार हमें लगा कि सरकार ही एक पक्ष है, इस बार थोड़ा ऐसा लग रहा है कि विचलन किया है। मुझे बुलाकर एक शुरुआत की है, ताकि विपक्ष को  संवाद का हिस्सा बनाया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे ये चलन कायम रखेंगे। क्योंकि बिना पक्ष और विपक्ष के कोई भी लोकतांत्रिक जीवन पूरा नहीं हो सकता।

02:30 PM, 04-Aug-2024

अचीवर्स इश्यू का विमोचन किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान उत्तराखंड अचीवर्स इश्यू का विमोचन किया। इस दौरान अचीवर्स का सम्मान भी किया गया।




02:18 PM, 04-Aug-2024

'आखिरी फिल्म आर्टिकल 370 देखी थी'

सीएम धामी ने कहा कि जब हम लोग विद्यार्थी थे तो उस समय कभी कविता लिख लेते था। फिल्म देखने की बात करें तो, अब फिल्म नहीं देख पाता। लेकिन अंतिम फिल्म  जो देखी थी वो आर्टिकल 370 देखी थी। अभी मैं लक्ष्य सैन का मैच देख रहा था। तो मैं लक्ष्य सैन को बधाई दूंगा।

ये मैंने दो लाइनें विद्यार्थी जीवन में लिखी थीं-
दूर जाना दून जाना ये न पूछे कितनी दूर जाना...
मत रोको मत रोको अपने प्रेम में मत रोको...
ये कहां है मेरा ठिकाना...
दूर जाना दून जाना ये न पूछे कितनी दूर जाना...

02:12 PM, 04-Aug-2024

सीमांत गांव के लिए क्या योजना?

सीएम धामी ने कहा कि वाइब्रेट विलेज की योजना का लाभ काफी उत्तराखंड को मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी ने ऐसी कई योजनाएं इस संबंध में की हैं। हमारे लिए प्रदेश के जो अंतिम गांव थे अब वो प्रदेश के पहले गांव कहे जाएंगे। लोग अब इन गांवों की ओर जा रहे हैं। मैं खुद भी योग दिवस पर यहां गया था और ये गांव काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

02:07 PM, 04-Aug-2024

अग्निवीरों को आपने कहा कि आप उनके लिए योजना लाए हैं कैसे इसको जमीन पर लागू करेंगे क्या योजनाएं कैसे उनको आगे रोजगार का मौका मिलेगा?

सीएम धामी ने कहा कि कारगिल दिवस 26 जुलाई को होता है कारगिल दिवस के दिन कहा था कि हम सभी अग्निवीरों को जो हमारे भारत सरकार की जो हमारी पैरामिलिट्री है उनसे सभी पैरामिलिट्री में भी जो है उनको एक विशेष सुविधा वहां पर मिलने वाली है। उत्तराखंड क्योंकि हमारा सैन्य प्रदेश भी है तो हमने पहले ही यहां पर कह दिया है कि जो भी अग्निवीर आएंगे, हम कोशिश करेंगे कि उनको कोई ना कोई सेवा अवश्य मिले। जहां आरक्षण देने की व्यवस्था है उसे पर काम कर रहे हैं। अग्निवीर जो आएंगे, वो पूरी तरह से अनुशासित होंगे, उनके अंदर कौशल होगा, हर प्रकार से दक्ष दक्ष होंगे। तो राज्य के अंदर बहुत सारे सेक्टरों में हम उनसे काम ले सकते हैं। उनकी सेवाएं आगे जारी हो सकती हैं।

02:07 PM, 04-Aug-2024

'पहाड़ों में रहने वाली महिला को लेकर योजनाएं'

सीएम धामी ने कहा कि हमारे राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां काफी अलग है। मानसून में यह परेशानी और बढ़ जाती है। इसको लेकर हम काम कर है और इस संबंध में स्वास्थय विभाग काम कर रहा है। हमने हैली एबूंलेंस सेवा शुरू की है। हम कई योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। मेडिकल स्टाफ को लेकर भी हम काम कर रहे हैं।

02:06 PM, 04-Aug-2024

'यूसीसी पर कमेटी काम कर रही है'

यूसीसी पर धामी ने कहा कि इस पर काम चल रहा है, राष्ट्रपति से अनुमति ले ली गई है। इस संबंध में एक कमेटी काम कर रही है और स्थापना दिवस के पहले उसे लागू कर देंगे।

02:04 PM, 04-Aug-2024

'नकल अध्या देश कानून से राज्य में सुचिता लाने का प्रयास'

आज नकल पर कानून की आवश्कता पूरे देश में हो रही है। हमने यह कानून इसलिए बनाया ताकि छात्रों में एक विश्वास की भावना आए। हमने सौ से अधिक नकल माफियाओं को जेल में भेजा। इसके बाद हमने दस हजार भर्तियां की लेकिन किसी ने एक सवाल नहीं उठाया। हमें कई माता पिता ऐसे मिलते हैं जो कहते हैं कि मेरा बेटा कई बार से परीक्षा दे रहा था लेकिन अब वो सफल हो गया। नकल अध्या देश कानून लाकर मैं आज राज्य में सुचिता लाने का प्रयास कर रहा हूं। आज लोग अविभावक मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं।अतिक्रमण सरकारी जमीन जो भी है उसको जायज नहीं कहा जा सकता है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जारी रहेगी।

02:03 PM, 04-Aug-2024

प्रदेश में बिजली समस्या पर बोले धामी

जिस तरह से निवेशकों का हमारे ओर रूझान हुआ है आने वाले समय में हमें उत्पादन को और बढ़ाना है। गंगा नियंत्रण बोर्ड जब बना तो उसकी सहायक नदियों को लेकर रिपोर्ट जल्द आएगी। जल विद्युत को लेकर हमारा काम चल रहा है। सौर ऊर्जा को लेकर भी हम काम कर रहे हैं।

01:49 PM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को संसाधनों की जरूरत है, डबल इंजन की सरकार है, तालमेल भी बना हुआ है। लेकिन अपनी आर्थिक तौर और मजबूती आए, उसके लिए क्या प्रयास और हो रहे हैं?

सीएम धामी ने कहा कि हम लोगों ने अभी पिछले दिनों इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किया था। इसमें हमको लगभग तीन लाख 54 हजार करोड़ रुपये के एएमयू साइन किए गए हैं। हम इसको लेकर काम कर रहे हैं, 77 हजार करोड़ की ग्राउंडिग शुरू हो गई है। विकास को एक दो दिन में निर्धारित नहीं किया जा सकता। हमने आने वाले 25 साल का रोडमैप बना रखा है। देहरादून में ट्रैफिक समस्या को लेकर नितिन गडकरी जी से बात की है हम उसके लिए काम कर रहे हैं। हम रिंगरोड बनाने पर काम कर रहे हैं ताकि लोग शहर में न आए और बाहर के बाहर ही निकल जाएं।

01:48 PM, 04-Aug-2024

जंगल, जमीन, हवा, पानी ये बहुत आवश्यक: धामी

धामी ने कहा कि 2019 से पहले विकास के पथ पर हमारा स्थान 10वां था, आज हमारा स्थान एक नंबर पर है। हमें जो यह स्थान प्राप्त हुआ है इसको लेकर अधिकारियों से बात की और उनसे कहा कि हमें इसको बनाकर रखना है। जंगल, जमीन, हवा, पानी ये बहुत आवश्यक हैं। अगर हम कोई पेड़ काटते है तो उसकी क्या कीमत हम चुकाएंगे उसका एक आंकलन होना चाहिए।

01:43 PM, 04-Aug-2024

मैंने कुछ दिन पहले आपका ट्वीट देखा अपनी मां के साथ आपने एक पेड़ रोपण किया और पिछले साल भी आपने पर्यावरण पर ध्यान फोकस किया था। हमारी पेड़ों के रोपण पर क्या स्थिति है?

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरी यही कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ों का रोपण हो। हरेला हमारा त्यौहार भी है। हमारा प्रकृति संरक्षण का पर्व है और प्रकृति पूजन का पर्व भी है। पूरे राज्य में हरेला पर्व से एक महीने तक लगातार हमारा वृक्षारोपण का अभियान चलता है। सभी लोग इसमें सहभागी होते हैं अपने-अपने स्तर से और इस बार भी हमने लगभग एक करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया था। उसके अलावा अगर हम इस अभियान में लोग जुड़कर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से जो उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे देशवासियों के लिए एक संदेश दिया था कि सभी लोग अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। प्रदेश के अंदर तेजी से अभियान बढ़ भी रहा है। आज भी मैं आपको बताऊं कि प्रातः काल मैं आज तीन जगह पर मैंने वृक्षारोपण किया है और कल भी कम से कम इतने ही स्थान पर किया था। मैंने तो अपनी मां के नाम वृक्ष लगाया। मेरी मां ने अपनी मां के नाम वृक्ष लगाया। 

01:41 PM, 04-Aug-2024

हमारा राज्य तीर्थाटन और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन मूलभूत जो ढांचा हैं वो पर्याप्त नजर नहीं आता है। आपका क्या नजरिया है?

सीएम धामी ने कहा कि देखिए जिस प्रकार से अभी माननीय प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद रेल, सड़क और परिवहन में काफी तेजी से विकास हुआ है। हमारे पर्यटकों की संख्या में काफी तेजी आई है। हमारे जो शहर है उनकी एक धारण करने की क्षमता है अगर उससे अधिक लोग आएंगे तो इस पर नजर रखनी होगी।

01:40 PM, 04-Aug-2024

'हिमालय के राज्यों में ऐसी आपदाएं आम हो रही हैं'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय के राज्यों में ऐसी आपदाएं आम हो रही हैं। इस पर चिंतन किया जा रहा है। विकास हमारे लिए आवश्यक है इसे हम छोड़ नहीं सकते। हमको सब लोग देखते हैं पूरी दुनिया हमारी और हमारी विशेषता के कारण से भी जानती है।

01:36 PM, 04-Aug-2024

'भूस्खलन आदि को जल्द दुरस्त करेंगे'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले मैं अमर उजाला के संवाद के इस कार्यक्रम में सबका स्वागत करता हूं। आपने अभी आपदा से संबंधित जो सवाल किया है उसको लेकर मैं बताना चाहता हूं कि 17 हजार लोगों को अभी निकाला जा चुका है। 12 स्थान ऐसे है जो भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। पहले दिन से ही प्रयास था कि फंसे लोगों को निकाला जाए। हमारी प्राथमिकता है कि जो लोग फंसे है उनको जल्द निकाल लें। सड़कों जल्द दोबारा तैयार कर लिया जाएगा। भूस्खलन आदि को जल्द दुरस्त करेंगे।अधिकारियों को उन स्थानों पर कैंप करने के लिए कहा गया है। मानसून का समय हमारे लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हम इस पर काम कर रहे हैं।

01:18 PM, 04-Aug-2024

संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संवाद कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। अमर उजाला के निदेशक वरुण माहेश्वरी और एमडी तन्मय माहेश्वरी ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान तन्मय माहेश्वरी ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विविधता की पावन भूमि पर आज मैं गर्व की अनुभूत कर रहा हूं। उत्तराखंड न केवल भारत बल्कि हरे भरे वन अलग दुनिया में ले जाते हैं। मैंने अपने जीवन के अहम छह साल यहां बताए हैं। पर्यटन हमारे राज्य को संबृद्ध बना रहा है। हमारा राज्य कृषि और बागवानी में भी तरक्की कर रहा है। सेब, संतरा और नाशपाती जैसी चीजे अलग पहचान बना रही है। उत्तराखंड की संस्कृति, लोक गीत और यहां की सुरीली आवाज कोने-कोने में जा रही है। राज्य में बजट का प्रबंध करना पलायन जल का भीषण संकट आर्थिक उन्नति के लिए नए रास्ते बेरोजगारी ऐसी बहुत सारी चीज हमको बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। उत्तराखंड तो इस देश के माथे का एक तिलक है यह वह तिलक है जो हमको सत्य और गर्व की अनुभूति कराता है। जैसे एक माथे का तेज इंसान के भीतर के तेज को दिखाता है ऐसे ही हमारे इस प्रदेश का तेज पूरे देश को रोशन करता है। उत्तराखंड और अमर उजाला का रिश्ता तो जग जाहिर इसके बारे में तो कुछ बताना मेरे लिए सही नहीं है, पर मैं आपसे एक चीज जरूर कहूंगा सुख में और दुख में संघर्ष में और खुशहाली में आपदा में और अवसर में हम सब आप सब एक साथ मिलाकर खड़े रहे हैं । हमेशा ऐसे ही खड़े रहेंगे। मुझे यह भी यकीन है कि हम सब मिलकर अपने आने वाले कल को आज से बेहतर बनाएंगे। उत्तराखंड की युवा पीढ़ी उत्तराखंड के संस्कार उत्तराखंड का तेज इस देश को एक माथे का फेस देखा और वह दिन दूर नहीं है जब हमारा प्रदेश और हमारा देश विकसित बनेगा। मेरी यही कामना है मेरी यही उम्मीद है और मेरी आशा है कि हम सभी मिलकर सभी लोगों की मार्गदर्शन में आदरणीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में और हमारी जितनी भी अलग-अलग फील्ड से खेल, बॉलीवुड, इंडस्ट्री उद्योग जगत से हम सभी के इनपुट के साथ में हमारे प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी। आशा करता हूं कि हमारी उन्नति दिन दुगनी और रात चौगुनी रहे।

01:15 PM, 04-Aug-2024

आध्यात्मिक गुरु से सवाल जवाब का दौर

आध्यात्मिक गुरु से सवाल जवाब का दौर जारी है। दर्शकों से तमाम तरह के सवाल उठ रहे जिनका वह लॉजिक के साथ समाधान कर रहे हैं। उन्होंने सिक्योरिटी से सफलता का मंत्र बताया। 

12:39 PM, 04-Aug-2024

'इमोशन मैनेजमेंट बहुत जरूरी है'

इमोशन मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। जीवन में सफल होना है तो टाइम मैनेजमेंट करना होगा। टाइम निकलता नहीं है निकालना पड़ता है। जो हमारी प्राथमिकता में होती है उसके लिए हम टाइम निकालते है। इसलिए प्राथमिकता में आपके क्या है, इसका निर्धारण करना होगा।

12:35 PM, 04-Aug-2024

'रिश्ते कभी स्वाभाविक मृत्यु नहीं मरते'

रिश्ते कभी स्वाभाविक मृत्यु नहीं मरते। हर रिश्ते की हत्या की जाती है। अहंकार के द्वारा। चाहे पति-पत्नी का रिश्ता हो, बाप-बेटे का रिश्ता हो। गुरु-शिष्य का रिश्ता हो। भगवान और भक्त का रिश्ता हो, जहां इगो आ गई, वहां दिक्कत आ गई।

 

12:34 PM, 04-Aug-2024

'दूध और पानी को अलग करने के लिए नींबू निचोड़ना होता है'

अमोघ लीला दास प्रभु ने कहा कि दूध और पानी को अलग करने के लिए नींबू निचोड़ना होता है। आग अलग नहीं कर पाती क्योंकि पानी से दोस्ती को कायम रखने के लिए दूध उबलकर आग को बुझाने का काम करता है।

12:31 PM, 04-Aug-2024

'रिलेशनशिप मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है'

आध्यात्मिकता गुरु अमोध लीला प्रभु ने कहा कि रिलेशनशिप मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है। हम गुच्छों में अंगूर की तरह हैं तो कीमत है। लेकिन बिखर गए तो कीमत खत्म हो जाती है।

12:31 PM, 04-Aug-2024

'भावनाएं होना अच्छी बात है, लेकिन उसका प्रबंध करना ज्यादा जरूरी है'

5. भावनाओं का प्रबंधन
पांचवीं बात है- ई यानी इमोशंस।
भावुकता का प्रबंधन। भावनाएं होना जरूरी है। अब कॉर्पोरेट में आईक्यू और साइकोमैट्रिक टेस्ट के साथ-साथ एसक्यू यानी स्पिरिच्युअलिटी कोशंट टेस्ट भी आ गया है। अब दुनिया को अपनी भावनाओं की नजर से देखते हैं। भावनाएं होना अच्छी बात है, लेकिन उसका प्रबंध करना ज्यादा जरूरी है।

12:24 PM, 04-Aug-2024

दिल टूट जाए तो कैसे मरम्मत होगी?

4. रिश्तों का प्रबंधन
चौथी बात है- आर यानी रिलेशनशिप। कई बार शीर्ष पर पहुंचे लोग बहुत अकेले होते हैं। अमीर लोगों के घर में कमरे ज्यादा होते हैं, लेकिन रहने वाले सिर्फ दो लोग होते हैं। ऐसे लोग रिश्तों को नहीं संभाल पाए। अंगूर गुच्छे में भी मिलते हैं और बिखरे-बिखरे भी मिलते हैं। गुच्छे में मिलने वाले अंगूर की कीमत बिखरे अंगूरों से ज्यादा होती है। चीजें टूट जाएं तो मरम्मत हो सकती है। दिल टूट जाए तो कैसे मरम्मत होगी? हम अक्सर लोगों को माफ नहीं कर पाते। कोई हमें अपशब्द कह दे, हमसे राजनीति करे तो हम उसे माफ नहीं कर पाते। हमारा अहम् हमें ऐसा करने से रोकता है। आपको यह तय करना होगा कि ज्यादा जरूरी क्या है? बहस में जीतना या रिश्तों को संभालना? दूध और पानी के बीच दोस्ती होती है। दूध पानी से कहता है कि तुमने खुद को मुझमें मिला लिया? पानी कहता है कि जब हमें उबाले तो मैं पहले उड़ जाऊंगा। दूध और पानी तभी अलग हो सकते हैं, जब उनमें कोई नींबू निचोड़ देते हैं। कोई भी रिश्ता स्वाभाविक मौत नहीं मरता, अहम् उसकी हत्या कर देता है। 

 

12:18 PM, 04-Aug-2024

'संगति का बहुत असर होता है'

3. संगति का प्रबंधन
तीसरी बात है- सी यानी कंपनी मैनेजमेंट। आप किनके साथ हैं, इससे आपके व्यवहार का पता चलता है। आप जिंदगी में किन शीर्ष पांच लोगों के साथ जुड़े हैं, इससे आपके व्यक्तित्व का पता चलता है। आइंस्टीन ने सापेक्षता का सिद्धांत दिया था। एक बार उनके ड्राइवर ने उनके जैसा भाषण दे दिया, लेकिन श्रोताओं में से किसी ने ड्राइवर ने सवाल पूछ लिया। उसने कहा कि यह तो आसान है, मेरा ड्राइवर भी जवाब दे देगा। कभी-कभी आपकी जिंदगी में तनाव नहीं रहता, लेकिन फिर तनाव आता कैसा है- संगति से। संगति आपको बना सकती है, बिगाड़ भी सकती है। मौजूदा पीढ़ी में संवेदनशीलता की कमी है। वे गैजेट्स, स्मार्टफोन्स की संगत में रहते हैं, जिनमें संवेदनशीलता ही नहीं रहती। टेक्नोलॉजी खराब नहीं है। वह आपकी मालिक बनेगी तो बिगाड़ेगी, वह आपकी सेवा में रहेगी तो ठीक रहेगी

12:13 PM, 04-Aug-2024

'आज डॉक्टर के अंदर उसके गुण नहीं है'

2. प्रयास प्रबंधन 
दूसरी बात है ई यानी एफर्ट्स। प्रयासों का प्रबंधन भी जरूरी है। सोए हुए शेर के मुख में मृग कभी नहीं जाएगा, शेर को प्रयास करने होंगे। आजकल लोग प्रयास नहीं करते।प्रयास के लिए लोगों को कंफर्ट जोन से बाहर आना पड़ता है। पहले हमारे समाज में जाति के आधार पर वर्गीकरण था उसे जातिवाद से जोड़ दिया गया लेकिन वह काम के आधार पर वर्गीकरण किया गया था। अगर बच्चा अपने स्वभाव के मुताबिक पढ़ेगा तो ही उसका मन लगेगा। अक्सर लोग वहां प्रयास करते हैं, जहां उनका स्वभाव नहीं होता है। इसलिए प्रयास प्रबंधन बेहद अहम हैं। 

मैंने कम्प्यूटर साइंस सीखा है। पढ़ाई के बाद आपको लैब में जाना होता है, वहां प्रैक्टिस करनी होती है, तब जाकर कोडिंग आती है। सोशल मीडिया की दुनिया ने लोगों से पढ़ना चाहिए। फेसबुक आया तो लोगों के चेहरों के आगे से किताबें हट गईं। लोग फोन में समाधि मुद्रा में होती है। पहले वर्ण व्यवस्था थी, लेकिन वह असल में इसलिए था ताकि आप अपने स्वभाव के अनुसार अपना काम चुनिए। इसमें ऊंच-नीच की बात ही नहीं थी। 

11:58 AM, 04-Aug-2024

'दूसरों को आगे बढ़ता देख खुश होना चाहिए'

हरे कृष्णा। बहुत-बहुत धन्यवाद अमर उजाला का, आपने हमें यहां आमंत्रित किया। अमर उजाला की इस सुंदर संवादशाला में हमको यहां आमंत्रित किया इसके लिए आभार।

दर्शकों से सवाल सफलता क्या है? 
1. आत्म प्रबंधन

सफलता के सीक्रेट में कुछ शब्द छुपे हैं। इनमें सबसे पहला है- एस यानी सेल्फ। इसके मायने हैं आत्म प्रबंधन। अब इसमें आत्म क्या है? खुद को जानना जरूरी है। इससे जुड़े कुछ वेग हैं। पहला है- परउत्कर्ष वेग। यानी दूसरों को आगे बढ़ते हुए देखने पर आने वाली प्रतिक्रिया। यही ईर्ष्या और द्वेष को बढ़ाती है। जब दूसरों से हमें कम मिले तो द्वेष होता है और दूसरों को कुछ भी न मिले, यह भावना आ जाए तो वह ईर्ष्या कहलाती है। हमें दूसरो को आगे बढ़ते देखकर ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रेरणा लेनी चाहिए। दूसरा वेग है- द्वंद्व वेग। खुशी और निंदा, दोनों को संभालना जरूरी है। जब तक आप द्वंद्व में स्थिर रहना नहीं सीखेंगे, तब तक आप कामयाब नहीं हो सकते। बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों से सीखता है। घास के तिनके से हम विनम्रता सीखते हैं। वह तूफान में झुकना जानता है। वृक्ष से हम सहिष्णुता सीखते हैं। परामर्श, द्वंद्व, दूसरों की प्रगति स्वीकार करना जरूरी है। ...यह हुई आत्म प्रबंधन यानी सेल्फ मैनेजमेंट की बात। 

11:53 AM, 04-Aug-2024

'टेक्नीलॉजी में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है'

जो नई शिक्षा प्रणाली है वो आपको मौका देता है कि पचास प्रतिशत कोर्स स्किल के हो सकते हैं। भारत सरकार ने इसके लिए कई इंडस्ट्री से करार किए हैं। इस दिशा में काफी तेजी से कार्य चल रहा है। यह जरूरी है कि इसकी जानकारी बच्चों तक पहुंचे। टेक्नीलॉजी में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है और इसके कारण भी समस्या आ रही है। इसके लिए हमें डायनमिक होना पड़ेगा।

11:43 AM, 04-Aug-2024

'नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क को आपको समझना होगा'

प्रोफेसर राजीव सदस्य सचिव एआईसीटीई ने कहा कि सबसे पहले अमर उजाला ग्रुप को धन्यवाद। हायर एजुकेशन को लेकर जो शंकाय हैं उनको लेकर बात करते हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो 100 बच्चों में 28 बच्चे हायर एजुकेशन के लिए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इसको 50 प्रतिशत तक पहुंचा दिया जाए। नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क को आपको समझना होगा। इसके कई लेवल होते हैं और उसको देखना होगा। नई एजुकेशन पॉलिसी में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज कुछ भी नहीं है। आपको इसको समझना होगा।

11:35 AM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड में क्या नया कर रहे हैं... हायर एजुकेशन और टेक्निकल एजुकेशन को लेकर क्या कर रहे हैं?

आईएस शैलेश ने कहा कि हम लोग बात करते हैं तो हमारा एक तो टेक्निकल एजुकेशन सेक्टर है, मेडिकल एजुकेशन सेक्टर है और एक सेक्टर है जहां पर हम ह्यूमैनिटीज कोर्सेज और फाइनेंस की प्रक्रिया को लेकर चलते हैं। यह हमारे रेगुलर कॉलेज हैं जहां पर बीएससी हैं आज के कोर्सेज हैं, उनको हम लोगों को कम करने की बहुत आवश्यकता है। अभी जैसे आपने देखा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आई हुई है। उसमें विशेष फोकस यह है कि जो हमारे स्टूडेंट हैं जो इन कॉलेज में पढ़ रहे हैं उनको कैसे ऐसी शिक्षा दी जाए, ताकि जिससे उनको रोजगार मिल सके, हम लोग काफी कुछ इनिशिएटिव हमारे प्रदेश में लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मैं बात करूं तो सबसे पहले कोविड के समय देखेंगे। पिछले डेढ़ साल में हमने पूरी एक टीआरपी को, पूरे सिस्टम को ऑटोमेटेड करने की, पूरे सिस्टम को डिजिटल करने की कोशिश की है। बच्चों के एडमिशन के समय यह ध्यान रखा जा रहा है कि एग्जाम समय से हो जाएं, रिजल्ट समय जारी हो जाए, ताकि उनको जो एक राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पढ़ाई करनी चाहिए, वो 180 दिन की पढ़ाई उनकी सुनिश्चित हो सके।

इस दिशा में हम लोगों ने काम किया है। पिछले दो सेशन से हम लोग लगातार उसके माध्यम से एडमिशन भी कर रहे हैं। उसके माध्यम से हमें एजुकेशन पॉलिसी पर फोकस करने की जरूरत है। हम लोगों को रिसर्च में प्रमोट करने की जरूरत है, इसके रिसर्च को और उसके डेवलपमेंट को प्रमोट करने के लिए भी काफी इनीशिएटिव लिए जा रहे हैं। ।

11:32 AM, 04-Aug-2024

'हमें रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के लिए काम करना होगा'

शैलेश बगोली ने कहा कि हमें रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट के लिए काम करना होगा। शिक्षा के लिए यह जरूरी है कि साल में कम से कम 180 दिन पढ़ाई हो।

11:23 AM, 04-Aug-2024

अगला सत्र रोशन राहें की शुरुआत हुई है। इस सत्र में शैलेश बगोली (आईएएस) सचिव उच्च शिक्षा विभाग, प्रोफेसर राजीव सदस्य सचिव एआईसीटीई, वाइस चांसलर राकेश कुमार, ग्राफिक एरा ग्रुप चर्चा कर रहे हैं। 

11:19 AM, 04-Aug-2024

पर्यटन के लिहाज से आध्यात्म के क्षेत्र को आप कैसे देखते है?

अजय डांग ने कहा कि जब आप धर्म के स्थानों का पर्यटन के रूप में होने की बात करते हैं तो यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। लेकिन आपको इसको बहुत ही सावधानी से ऐसा करना चाहिए। हमें अपनी धरोहर सभी के साथ शेयर करना चाहिए। कोई उत्तराखंड आना चाहता है तो उसका स्वागत है।
 

11:15 AM, 04-Aug-2024

'उत्तराखंड को आप पूरी तरह सील नहीं कर सकते'

शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि विकास होगा या नहीं, रोजगार बढ़ेगा या नहीं, यह देखना होगा। उत्तराखंड को आप पूरी तरह सील नहीं कर सकते। विकास के लिए जहां से भी पूंजी, तकनीक और लोग चाहिए, आपको उन्हें यहां लाना होगा।

11:14 AM, 04-Aug-2024

जमीन को लेकर क्या कोई कानून बनना चाहिए?

अजय डांग ने कहा कि यह राज्य के लोगों को तय करना है। विकास के लिए जमीनें भी लगेंगी, प्राकृतिक संसाधन भी चाहिए होंगे। लोग मूल निवासी हो सकते हैं, लेकिन पूंजी कहीं की मूल निवासी नहीं होती। पूंजी जहां आए, वहां उसका स्वागत होना चाहिए। 

11:13 AM, 04-Aug-2024

'हर शहर में रोजगार के अवसर बनाने होंगे'

अजय डांग ने कहा कि मिनिएचर उद्योग क्षेत्र होने चाहिए। हर शहर में रोजगार के अवसर बनाने होंगे। ऐसा नहीं होता तो एक शहर से दूसरे शहर और एक राज्य से दूसरे राज्य में पलायन होता रहेगा। अगर प्रतिभावान युवा यहां से जा रहे हैं तो उन्हें यहां रोके रखने के लिए योजनाएं बनानी होंगी। 

11:07 AM, 04-Aug-2024

पहाड़ का पानी और पहाड़ के युवा यहां के काम नहीं आते, ऐसा क्यों है? युवाओं के लिए यहां क्या संभावनााएं हैं?

शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि उद्योग आता है तो वह एक व्यक्ति के लिए नहीं होता। पूरा परिवेश मिलना जरूरी है। उद्योग लगाएंगे तो प्रतिभाशाली लोग, कच्चा माल और उनकी आपूर्ति हो सकेगी या नहीं, यह देखना होगा। देश के लिए भी यह महत्वपूर्ण है कि हर जगह परिवेश मिले। इसके लिए बुनियादी ढांचा जरूरी है। सड़कें देखकर हमें लगता है कि इससे तो ट्रैफिक जाम बढ़ेगा, लेकिन इससे रोजगार भी तो आ रहा है। 

11:04 AM, 04-Aug-2024

'पर्यटन और गतिशीलता इससे बढ़ती है'

अजय डांग ने कहा कि सड़कें पहुंचेंगी तो कारोबार पहुंचेगा। पर्यटन और गतिशीलता इससे बढ़ती है। गतिशीलता बढ़ती है तो एक रुपया 10 से 12 हाथों से गुजरता है। स्थानीय उद्यमशीलता इससे बढ़ती है। जब सब्सिडी या प्रत्यक्ष लाभार्थियों का दायरा बढ़ता है तो यह कारगर साबित होता है। 
 

11:03 AM, 04-Aug-2024

क्या उत्तराखंड को हिमाचल या किसी राज्य का कोई मॉडल अपनाना चाहिए?

शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि विकास और पर्यावरण सिर्फ उत्तराखंड की दिक्कत नहीं है। जहां कहीं प्रकृति है, वहां यह चुनौती है। हम सड़कें इसलिए बनाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कनेक्टिविटी रहे। खेल का मैदान, स्कूल बनने पर अगर युवाओं का फायदा होता है तो वह क्यों न बने। इसी तरह सड़क बनने से गांवों की तस्वीर बदलती है। इसे मानवीय पहलू से देखना होगा। 

10:56 AM, 04-Aug-2024

'हमें स्थानीय उत्पाद प्रमोट करने होंगे'

अजय डांग ने कहा कि यहां पूंजी निर्माण सबसे महत्वपूर्ण होगा। हमें स्थानीय उत्पाद प्रमोट करने होंगे, लेकिन इसी के साथ बाहरी निवेश आए, यह जरूरी है। यह निवेश भी निजी क्षेत्र और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का आए तो पहचान तेजी से बढ़ेगी। हथकरघा के मामले में उत्तराखंड की पहचान बन सकती है। 


10:55 AM, 04-Aug-2024

कुछ चीजों को लेकर उत्तराखंड की पहचान कैसे बने? 

शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि 20 साल पहले राज्य की पहचान बनना शुरू हुई। पहचान बनते देर लगती है। सकारात्मक बात यह है कि उत्तराखंड को लेकर नकारात्मक पहलू ज्यादा नहीं हैं। जब लोग यहां आकर नई चीजें देखते हैं, उसका तजुर्बा लेते हैं तो नई धारणा लेकर लौटते हैं। दूसरों से सीखना अच्छी बात है, लेकिन उत्तराखंड का विकास का अपना मॉडल होना चाहिए। 

10:52 AM, 04-Aug-2024

ब्रांड उत्तराखंड आपकी नजर में क्या है? 

अजय डांग ने कहा कि कॉर्पोरेट और निवेश करने वालों की बात करें तो वे उत्तराखंड के बारे में कम जानते हैं। वे धार्मिक पर्यटन के बारे में ही जानते हैं। हालांकि, उत्तराखंड से लोगों का लगाव जरूर है। वे उत्तराखंड को मेहनती लोगों के राज्य के रूप में देखते हैं। तो एक तरह से निवेश के लिए यह धारणा अनुकूल है। उत्तराखंड देश के इतिहास में प्राचीनतम है, लेकिन यह राज्य नया है। धीरे-धीरे यहां विकास होगा। एक करोड़ की आबादी यहां आबादी। सारे पर्वतीय राज्यों में सबसे अच्छा प्रदर्शन उत्तराखंड का है। 

शुभ्रांशु सिंह ने कहा कि उत्तराखंड निवेश के लिए आदर्श है। पहले कहा जाता था कि उद्योग अब चुनिंदा जगहों पर ही लगेंगे। आईटी के आने के बाद और कोरानाकाल के बाद यह मिथक अब टूटता दिख रहा है। 

10:45 AM, 04-Aug-2024

'देश की विकास बात'

अगला सत्र देश की विकास बात सत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट प्रेसिडेंट मार्केटिंग हेड अजय डांग और सीवीबीयू टाटा मोटर्स चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शुभ्रांशु सिंह से चर्चा चल रही है। 

10:42 AM, 04-Aug-2024

'सड़क मंत्रालय अब रक्षा के बाद सबसे ज्यादा बजट वाला मंत्रालय'

नितिन गडकरी के बारे में क्या कहेंगे? 
अजय टम्टा: जिस तरह प्रधानमंत्री बहुत मेहनत के साथ राष्ट्र निर्माण में लगे हैं, नितिन जी का भी वही योगदान है। 2047 तक भारत की सड़कें और बुनियादी संरचना कैसी हो, हम इस पर काम कर रहे हैं। नितिन जी विजनरी हैं। सड़क मंत्रालय अब रक्षा के बाद सबसे ज्यादा बजट वाला मंत्रालय है। सभी राज्यों को सड़कों का लाभ मिले, हम इस पर काम कर रहे हैं।

10:41 AM, 04-Aug-2024

'देहरादून के बाहर 52 किलोमीटर का रिंग रोड बना रहे हैं'

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के कामकाज को उत्तराखंड से कैसे जोड़ेंगे?
अजय टम्टा:
किसी भी क्षेत्र में सड़क पहुंचना बहुत जरूरी है। विकास के लिए कनेक्टिविटी जरूरी है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुई थी। जब यहां एक इलाके में सड़क आई तो लोगों ने जश्न मनाया। अब यहां हर ग्राम पंचायत को हमने सड़क से जोड़ा है। 2017 में यहां चारधाम के लिए ऑलवेदर रोड योजना की शुरुआत हुई। तब मैंने कहा कि कैलाश मानसरोवर धाम भी यहां है। अब आदि कैलाश तक भी ऑलवेदर रोड जा रही है। 213 किलोमीटर की रोड दिल्ली-देहरादून की सड़क बन रही है। अब ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून जा सकेंगे। नदी मार्ग पर भी सड़क बन रही है, लेकिन यह तकनीकी तौर पर सर्वे करने के बाद बन रही है। ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर भी एलिवेटेड रोड बन रही है। देहरादून के बाहर 52 किलोमीटर का रिंग रोड बना रहे हैं। ऋषिकेश के जाम में लोग घंटों फंसते हैं। ऋषिकेश से नटराज चौक और ढालवाला पॉइंट तक 18 किलोमीटर का बायपास बना रहे हैं। काठगोदाम से लेकर नैनीताल तक सिंगल लेन है, उसे डबल लेन करने वाले हैं। जब केंद्र में दायित्व मिला, तब मैं लिपुलेख तक सड़क मार्ग से ही गया। बद्रीनाथ और माणा तक गया। अब हमने निर्देश दिया कि बिना विस्फोट के सड़कें बनाएं। 

10:39 AM, 04-Aug-2024

'जड़ी-बूटियों के उत्पादन में बहुत संभावनाएं'

उत्तराखंड में विकास की दिशा क्या होनी चाहिए? ग्लेशियरों के पिघलने और सड़कें बनने में एक विरोधाभास है। इससे कैसे निपटेंगे?
अजय टम्टा:
 यहां बहुत सी संभावनाएं हैं। यहां की भौगौलिक परिस्थितियां विशेष हैं। हम हॉर्टिकल्चर में बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। अभी हम 10-12 फीसदी ही काम कर पा रहे हैं। यहां सब्जियों के उत्पादन, जड़ी-बूटियों के उत्पादन में बहुत संभावनाएं हैं। कोरोनाकाल में देशभर के लोग यहीं उत्तराखंड में रहकर काम कर रहे थे। यहां चारधाम के साथ-साथ पर्यटन के बाकी स्थल भी हैं। अब गर्मी देशभर में पड़ रही है, देहरादून में यातायात की समस्या है। एशिया का सबसे बड़ा ग्लेशियर यहीं है। डेढ़ साल पहले यह ग्लेशियर पीछे चला गया। असल में बर्फ पीछे हो जाती है। अब सड़क वहां तक भी पहुंचेगी। उत्तराखंड में त्रासदियां भी आ रही हैं, लेकिन यह सिर्फ उत्तराखंड की वजह से है या दुनियाभर में यही दिक्कत है, यह देखना होगा।

10:36 AM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड की जमीन कैसे बचाई जा सकती है?

अजय टम्टा: उत्तराखंड के भूस्वामियों के पास बड़ी जमीनें नहीं हैं। 2007 में उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट में इस पर चर्चा की गई थी। तब हमने रोक लगाई थी कि ढाई सौ वर्ग मीटर से ज्यादा भूमि बाहर के लोग नहीं खरीद सकेंगे। भविष्य का समय चुनौतीपूर्ण है। यहां के लोग भूमिविहीन न हों, इसकी चिंता करनी होगी। हिमाचल में यह नियम है कि कृषि की जमीन बाहर का व्यक्ति नहीं खरीद पाता। किन्नौर में अगर किसी बेटी से कोई बाहरी शादी करे, तो भी वह वहां जमीन नहीं खरीद सकता।

10:29 AM, 04-Aug-2024

'उत्तराखंड के अंदर जो जमीन के मालिक है वो बहुत छोटे छोटे'

बाहर के लोग जमीन खरीद रहे हैं और उसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है उसे कैसे दूर किया जाएगा?

टम्टा: उत्तराखंड के अंदर जो जमीनों के मालिक हैं बहुत बड़ी जमीन के मालिक नहीं है। 2007 में जनरल खंडूरी यहां मुख्यमंत्री थे उन्होंने चिंता भी की। राज्य में उन्होंने कानून बनाया। बहुत सारे लोग जमीन खरीद रहे थे। हमने तब कानून बनाया और बाहर के लोगों के द्वारा खरीदी जा रही जमीन पर रोक लगाने का प्रयास भी किया। यहां के लोगों के लिए अभी भी चिंता करने की जरूरत है। हिमाचल में अगर कोई जमीन खरीद लेता है सरकार की अनुमति के बाद भी उसे मालिकाना हक नहीं मिलता। हिमाचल में अगर कोई वहां की लड़की के साथ शादी करता है तो उसे जमीन खरीदने का अधिकार है, लेकिन उत्तराखंड में ऐसा अधिकार नहीं है। आज बहुत ही आवश्यकता है कि कानून का कड़ाई से पालन किया जाए और यहां की जमीनों को बचाया जाए।



10:26 AM, 04-Aug-2024

उत्तराखंड में पढ़ने-लिखने पर बहुत जोर है: टम्टा

अजय टम्टा: उत्तराखंड में पढ़ने-लिखने पर बहुत जोर है। डॉक्टर यहां काम आते हैं, लेकिन कोई इंजीनियर बन जाता है तो उसके लिए यहां नौकरियों के उतने अवसर नहीं हैं। ऐसे युवाओं के लिए यहां अवसर बनाने होंगे। यहां आईटी हब बनाना होगा। जहां रेल, सड़क और हवाई कनेक्टविटी है, वहां पर ये हब विकसित करने होंगे। हमारी कुछ प्रतिभाएं वापस भी आई हैं। लोगों ने अपनी पढ़ाई-करियर के साथ यहां भी रोजगार के मौके देखे। होम स्टे इसका एक उदाहरण है।



 

10:21 AM, 04-Aug-2024

'कोरोना काल में बाहर रहने वाले लोग यहां आकर संभावनाओं की तलाश कर रहे थे'

केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर हार्टिकल्चर के क्षेत्र में विकास की जरूरत है। संभावना भी बहुत है, जब कोरोना काल आया तो उत्तराखंड में बाहर रहने वाले लोग यहां आकर संभावनाओं की तलाश कर रहे थे।

10:17 AM, 04-Aug-2024

'उत्तराखंड राज्य के अंदर इतनी संभावनाएं हैं कि बेहतर किया जा सकता है'

टम्टा ने कहा कि गांव-गांव की समस्या और पहाड़ का दर्द स्वयं पर आधारित है। परिवार सोचता था कि बच्चा पढ़ ले तो कहीं अच्छी नौकरी मिल जाए। आज, पंचायतों में लगातार अवसर मिला तो इस सफर में हम मुकाम पर पहुंचते दिख रहे हैं। आज पहाड़ों में सड़क और तमाम विकास कार्य हुए हैं। आज जन-जीवन सामान्य हुआ है। केंद्रीय मंत्री टम्टा ने कहा कि 2007 से लेकर 2009 तक मैं मंत्री रहा, लेकिन इस बीच सफलता-विफलता भी मिली। उत्तराखंड राज्य के अंदर इतनी संभावनाएं हैं कि बेहतर किया जा सकता है।

 

10:16 AM, 04-Aug-2024

'भारत के विकास की बात' पर चर्चा

कार्यक्रम का अगला सत्र 'भारत के विकास की बात' में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से बातचीत चल रही है।

सवाल-आपकी अब तक की राजनीतिक यात्रा कैसी रही?
अजय टम्टा: सबसे पहले तो अमर उजाला परिवार को बधाई देता हूं कि वह लंबे समय से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का काम कर रहा है। ...मैं राजनीतिक परिवार से नहीं हूं। मेरे पिताजी अफसर रहे। हम उत्तराखंड को लेकर आंदोलित होते थे। तब सोचते थे कि यहां बहुत संभावनाएं हैं, लेकिन यहां सुविधाएं नहीं हैं। विद्यार्थी परिषद में काम करने के बाद सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष बना। हमारे घर-गांव की व्यवस्थाएं स्वयं पर आधारित होती थीं। जंगल, पानी, खेत-खलिहान सब यहीं था। माता-पिता चाहते थे कि बच्चा फौज में जाए या डॉक्टर-इंजीनियर बने। 1936 में उत्तराखंड से पहली महिला स्नातक लक्ष्मी टम्टा थीं। मैं उनके परिवार से हूं। वे 'समता' नाम से अखबार भी निकालती थीं। ...मेरा अब तक का सफर सौभाग्यमय रहा है। मुझे मोदी जी ने महत्वपूर्ण कार्य दिया है। नितिन गडकरी जी ने देश में जो राजमार्ग बनवाए हैं, उस प्रयास का मैं भी हिस्सा रहा हूं। एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और विधायक का चुनाव लड़ा, तब विफलता मिला। फिर 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और 6900 वोट से हार गया। राजनीतिक जीवन में सफलता-विफलता मिलती रहती है, लेकिन जनता से जुड़े रहना चाहिए।
 

10:09 AM, 04-Aug-2024

यहां पक्षपात रहित विकास का दौर चलना चाहिए: स्वामी गोविंद देव गिरी

स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने यहां पक्षपात रहित विकास का दौर चलना चाहिए। यहां के मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता लागूकर देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विकास ही पर्याप्त नहीं है। अमर उजाला ने संवाद की यह पहल की है। हमारी संस्कृति में आदित्यवर्णम् तमसः परस्तात् में भी प्रकाश फैलाने का यही नाम छुपा है। उत्तराखंड पूरे देश का श्रद्धा स्थान है। इस उत्तराखंड के लिए पूरा देश भी योगदान देने को तैयार रहेगा। यहां का युवा परिश्रमी है। यहां की जनता अत्यंत प्रामाणिक रही है। यहां का निवासी निष्पाप हृदय का है, लेकिन उसे साधनहीन बना दिया गया। उसमें दोबारा आत्मविश्वास भरने का काम सरकार को करना चाहिए।

10:05 AM, 04-Aug-2024

पानी बचाना जरूरी है: स्वामी गोविंद देव गिरी जी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने कहा कि पानी बचाना जरूरी है। इसके लिए वर्षा से पूर्व ही तालाब खुदवाने होंगे। पहले राजा ऐसा ही करते थे, अगर उत्तराखंड में भी ऐसा हो तो पानी बचेगा और आदर्श प्रदेश बनेगा। उत्तराखंड का विकास यहां की समस्याओं का समाधान मिलकर होगा।

10:03 AM, 04-Aug-2024

'हम बाहर नहीं जाएंगे... पढ़कर यहां लौटेंगे'

स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास, विरासत के साथ विकास, समाधान और बाकी बातों पर विमर्श यहां होगा। सारे संसार को जल देने वाली गंगा जहां से निकलती है, वही उत्तराखंड पानी की किल्लत झेल रहा है। नारदजी ने स्वयं धर्मराज युधिष्ठिर से सुशासन के बारे में पूछा था। नारदजी ने पूछा कि यह बताओ कि राजन, जल की आपने क्या व्यवस्था की है क्योंकि जल का निर्माण नहीं किया जा सकता। वर्षा संचित जल को ही रखा जा सकता है। पोखर बनाए जाएं और वर्षा जल एकत्र किया जाए। ज्ञान का जो प्रकाश महाभारत में मिलता है, भारतीय संस्कृति के ज्ञान के इस प्रकाश में ही हमें उत्तराखंड की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा। मन व्यथित हो जाता है, जब यहां के युवा पलायन करते हैं। जहां वेदव्यास जी ने सारा लेखन कार्य किया, वहां शिक्षा की कमी क्यों है। हमारे पूर्वजों ने यह नहीं कहा कि हिमालय में तीर्थ है, पूरा हिमालय ही तीर्थ है। यहां का कण-कण तीर्थ है। यहां पानी, शिक्षा, सड़कों की कमी और पलायन है। यहां की संस्कृति का विनाश करने आए घुसपैठियों का बढ़ता दबाव हमारे सामने है। इन सबका उत्तर क्या है? एक ही उत्तर है। उत्तराखंड के युवकों के भीतर भक्ति का जागरण करने की आवश्यकता है कि हम बाहर नहीं जाएंगे। पढ़कर यहां लौटेंगे। निर्माण कर यहां लौटेंगे और देखेंगे कि यहां उद्योग कैसे चलेंगे। संपूर्ण भारत की भक्ति करने वाले वीर सावरकर, शहीद भगत सिंह जैसे व्यक्तित्व हुए। युवाओं को उत्तराखंड के विकास के लिए खुद को अर्पण करना होगा। यह पर्व भक्ति और समर्पण करेगा।

10:03 AM, 04-Aug-2024

'भारत को प्रकाश देने वाला राज्य उत्तराखंड है'

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी ने कहा कि 21 दिन की महाभारत कथा में व्यस्त हूं। वैसे ऐसे मौकों पर अपना स्थान छोड़कर कहीं जाते नहीं। यहां पता चला कि संवाद का आयोजन हो रहा है तो मुझे लगा कि महाभारत से ज्यादा यह उपयोगी होगा। पहले मुझसे कहा था जाता कि आप महाभारत के इतने आग्रही क्यों है। संपूर्ण वेदों का सार इसी में आता है। महाभारत के लेखक वेदव्यास जी ने जिस प्रकार यह ग्रंथ लिखा है, मुझे अमर उजाला यह शब्द सुनते ही एक नाम और प्रसंग की याद आती है। महाभारत क्या है? ज्ञानमय प्रदीप है। अमर उजाला का अर्थ होता है- द एटर्नल लाइट। यह कहां से आती है? यह प्रकाश भारत से ही आता है। भारत को यह प्रकाश उत्तराखंड से मिलता है। इसी उत्तराखंड में वेदव्यासजी ने महाभारत लिखा। महाभारत ने हमें यह ज्ञान दिया कि संपूर्ण ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में जो महाभारत में मिलेगा, वही सब जगह मिलेगा, जो यहां नहीं मिलेगा, वह कहीं नहीं मिलेगा। विदेशों में 30 वर्षों से जाते-जाते मैंने यह अध्ययन किया कि प्रबंधन, स्वयं सहायता, नेतृत्व क्षमता और आपसी संबंध, इस बारे में बहुत कुछ लिखा जाता है। इस परिप्रेक्ष्य में महाभारत जैसा ग्रंथ कोई नहीं है। अमर उजाला ने ऐसे ही एक प्रकाश के जरिए इस देश को प्रभावित किया है। 

09:59 AM, 04-Aug-2024

घुसपैठियों का बढ़ता दबाव कम करना होगा: स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज

 स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज ने कहा कि घुसपैठियों का बढ़ता दबाव कम करना होगा। प्रदेश में युवाओं को भी सोचना होगा कि वह बाहर जाएं लेकिन वहां पढ़ें, कुछ नया निर्माण करें, लेकिन यह जीवन उत्तराखंड के विकास में लगाना होगा। युवाओं को प्रदेश के लिए समर्पित होना होगा। भारत को प्रकाश देने वाला राज्य उत्तराखंड है।

09:48 AM, 04-Aug-2024
स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

महाभारत को पढ़ने में बेहतर महान भारत के निर्माण में प्रयास करें: स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज

संवाद कार्यक्रम में अमर उजाला के एमडी तन्मय माहेश्वरी ने स्वामी श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज का स्वागत किया। महाराज जी ने कहा कि महाभारत को पढ़ने में बेहतर महान भारत के निर्माण में प्रयास करें। भारत का निर्माण उत्तराखंड से होता है। भारत को प्रकाश मिला है उत्तराखंड से। उत्तराखंड का विकास यहां की समस्याओं का समाधान मिलकर होगा। उत्तराखंड का कण कण तीर्थ है। बाहर के घुसपैठियों का दबाव बढ़ रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को जागरूक करना जरूरी है। बाहर से पढ़कर वापस उत्तराखंड लौटें और राज्य का विकास करें। 

09:34 AM, 04-Aug-2024

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम शुरू

09:18 AM, 04-Aug-2024

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा पहुंचे

उत्तराखंड के बहुआयामी विकास का महामंथन अमर उजाला संवाद का कार्यक्रम थोड़ी देर में शुरू होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा पहुंच चुके हैं।

09:13 AM, 04-Aug-2024

जाने-माने शिक्षाविदों के साथ अमर उजाला संवाद में चर्चा

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के शिक्षा पर आधारित विशेष सत्र में देश के जाने-माने शिक्षाविदों के साथ ही शिक्षा नीतियों को अमलीजामा पहनाने वाले अधिकारी भी शिक्षा के स्वरूप और उसकी गुणवत्ता पर मंथन करेंगे। इसके अलावा वह देश में शिक्षा के भविष्य पर विस्तार से चर्चा करने के साथ उसमें सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी देंगे।

08:52 AM, 04-Aug-2024

जानें पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर की कहानी, कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

पद्मश्री से सम्मानित मुरलीकांत पेटकर रविवार को देहरादून में होने वाले अमर उजाला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुरली पेटकर का जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर गांव में एक नवंबर, 1944 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही खेल-कूद का शौक था। पढ़ाई के समय वह अक्सर खेलने के लिए मैदान पहुंच जाते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मुरलीकांत 12 साल के हुए तब उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव हुआ था। दरअसल, 12 साल की उम्र में मुरलीकांत और गांव के बेटे के बीच कुश्ती का मुकाबला हुआ जिसमें पेटकर को जीत मिली। आमतौर पर मुकाबला जीतने के बाद विजेताओं को बधाई मिलती है लेकिन मुरलीकांत के साथ उल्टा हुआ। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली।

08:44 AM, 04-Aug-2024

पद्मभूषण से सम्मानित जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया भी होंगे शामिल

पद्मभूषण से सम्मानित जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया रविवार को देहरादून में होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। झाझरिया फिलहाल पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष हैं। खेल के अलावा झाझरिया राजनीति में भी सक्रिय हैं। लोक सभा चुनाव 2024 में उन्हें भाजपा ने चुरू से मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

08:19 AM, 04-Aug-2024

अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम पहुंचेंगे अभिनेता जॉन अब्राहम

अभिनेता जॉन अब्राहम ने इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के रूप में खास पहचान बनाई है। अपने करीब दो दशक के करियर में उन्होंने हर तरह की शैली की फिल्में की हैं, लेकिन एक्शन के मामले में उन्हें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। इन दिनों जॉन अपनी आगामी फिल्म 'वेदा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म इसी महीने आजादी के पर्व पर रिलीज होगी। जॉन अब्राहम रविवार 4 अगस्त यानी आज अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने जा रहे इस कार्यक्रम में अभिनेता 'सिनेमा में एक्शन' विषय पर चर्चा करेंगे।

07:56 AM, 04-Aug-2024

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को देहरादून में होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रहने वाले शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप में खूब चमक बिखेरी थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद वह चोटिल हो गए और फरवरी में उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। शमी अब तक इस चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं जिस कारण उनकी टीम में वापसी होने में देरी हो रही है।

07:45 AM, 04-Aug-2024

खेल जगत से ये हस्तियां होंगी शामिल

संवाद कार्यक्रम में होने वाले खेल के विशेष सत्र में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभव साझा करने के साथ खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

07:29 AM, 04-Aug-2024

अनुभव से जोश भरेंगी देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा

डॉ. दीपा मलिक ने साल 2009 में शॉटपुट में अपना पहला पदक (कांस्य) जीता था जबकि, ठीक एक साल बाद उन्होंने ऐसा कमाल किया कि इंग्लैंड में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन तीनों में स्वर्ण पदक जीत देश को गौरवान्वित किया। संवाद कार्यक्रम में देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा मलिक अपने अनुभवों से जोश भरेंगी। चार अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में डॉ. दीपा मलिक पैरालंपिक खेलों की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी।

06:53 AM, 04-Aug-2024

समारोह की शोभा बढ़ाएंगे दिग्गज

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी, मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु, भारतीय पैरालंपिक खिलाड़ी मुरलीकांत पेटकर, देवेंद्र झाझरिया और डॉ. दीपा मलिक, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार, राज्य के सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली और ग्राफिक एरा ग्रुप के वाइस चांसलर राकेश कुमार, टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स के सीएमओ शुभ्रांशु सिंह और अल्ट्रा टेक के प्रेजिडेंट एंड हेड मार्केटिंग अजय डांग प्रदेश के विकास के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होगा, जिसके लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण भी सुबह साढ़े आठ बजे कराया जा सकता है।

06:31 AM, 04-Aug-2024

आप भी हो सकते हैं हस्तियों से रूबरू

आज से राजधानी देहरादून में होने वाले अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति, पर्यटन, संस्कृति, कला, उद्योग और विकास जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। लिहाजा आप भी कार्यक्रम में शामिल होकर हस्तियों से रूबरू हो सकते हैं। 

06:13 AM, 04-Aug-2024

सुबह नौ बजे संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ

आज आईएसबीटी के निकट स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में आध्यात्मिक संत गोविंद देव गिरी जी महाराज सुबह नौ बजे संवाद उत्तराखंड का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखंड के बारे में अपनी सरकार का विजन रखेंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में कई विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे, जिनमें विशेषज्ञ प्रदेश के विकास के खाके पर अपने विचार रखेंगे।

06:01 AM, 04-Aug-2024

Amar Ujala Samvad: अभिनेता जॉन अब्राहम बोले- हमेशा साधारण रहो और साधारण दिखो; मेरे लिए देहरादून लकी है

उत्तराखंड के बहुआयामी विकास का महामंथन अमर उजाला संवाद उत्तराखंड आज होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, बिजनेस समेत विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें