स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई प्रधानमंत्री मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा हो। गंगोत्री मंदिर के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है-यह अवसर गौरवान्वित करने वाला है। तीर्थपुरोहित व लोक कलाकार रजनीकांत सेमवाल कहते हैं-मुखवा का चयन करने के लिए पीएम व सीएम के प्रति हम आभारी हैं।
प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड केे लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए।
उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन कर दिया है। इस यात्रा के प्रमोशन के लिए इससे पहले कभी इतने गंभीर प्रयास नहीं हुए। उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है। बहुत कम समय में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा और पर्यटन देश-दुनिया की नजरों में आ गए हैं।
पीएम मोदी ने माणा हादसे पर दुख जताया।
कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं।
-पीएम ने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का बन रहा है। कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को महत्वपूर्ण कदम है।
-पीएम ने कहा कि घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड के नया आमाम लेकर आएगा।
-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा।
ये भी पढ़ें...PM Modi: प्रधानमंत्री के दौरे से पर्यटन-संस्कृति को मिलेगा नया आयाम, फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना उत्तराखंड
हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। कहा कि उत्तराखंड की प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को महत्वपूर्ण कदम बताया।
पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले यहां लोगों को अभिवादन किया।
मुखबा में गंगा आरती और बर्फ से ढके पहाड़ों को निहारने के बाद प्रधानमंत्री अब हर्षिल में आयोजित जनसभा में शामिल होने पहुंचे हैं। मंच पर सबसे पहले सीएम धामी स्वागत संबोधन कर रहे हैं।
मुखबा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। वहीं पूजा के बाद पीएम ने लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया।
पीएम नरेंद्र मोदी मुखबा में कर रहे मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना। ढोल रणसिंगे के साथ हो रही पूजा।
मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। मुखबा मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल के लिए रवाना हो गए हैं। पूजा-अर्चना के बाद वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए यहां पहले से ही लोगों को भीड़ पहुंच गई है।
हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा से पहले बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जहां से वह कुछ देरी में हर्षिल के लिए रवाना होंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आदि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन प्रवास स्थल के गंगा मंदिर में 20 मिनट तक पूजा करेंगे। सुबह 9:30 बजे से 9:50 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना करेंगे। पूजा कराने वाले और गर्भगृह में मौजूद रहने वाले तीर्थ पुरोहितों को भी तय किया गया है।
ये भी पढ़ें...Good News: अक्तूबर से शुरू हो जाएगा केदारनाथ रोपवे का निर्माण कार्य, मिंटों में तय होगी घंटों की दूरी
पीएम ने 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पीएम मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। पीएम ने मुखबा मंदिर और हर्षिल व्यू प्वाइंट से वादियों का निहारा। इसके बाद पीएम ने हर्षिल में ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया।