फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Uttarakhand Live: बैठक कर आपदा प्रभावितों और जवानों से भी मिले पीएम मोदी, वापस दिल्ली रवाना

Thu, 11 Sep 2025 06:40 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

खास बातें

PM Modi Uttarakhand Visit Today Live Updates News in Hindi: प्रदेश में आपदा ने भारी तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। वह प्रभावितों से भी मिलेंगे। प्राकृतिक आपदा से 5700 करोड़ से अधिक का नुकसान का आकलन किया गया। प्राकृतिक आपदा से एक अप्रैल, 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक 79 व्यक्तियों की मौत हुई है, 115 लोग घायल हुए हैं, व 90 लापता हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
बैठक करते पीएम मोदी - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:39 PM, 11-Sep-2025

पीएम मोदी वापस रवाना

पीएम मोदी आपदा प्रभावितों और जवानों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पीएम सेना के विशेष विमान से  दिल्ली रवाना हो गए।

05:58 PM, 11-Sep-2025

आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए 1200 करोड़ रुपये का पैकेज

उत्तराखंड को आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री ने 1200 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। वहीं, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। बाढ़ और भूस्खलन में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं, उन्हें पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत पूरी मदद दी जाएगी।  केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर को दोबारा बनाने और बहाल करने के लिए पूरी मदद दी जाएगी।

05:48 PM, 11-Sep-2025

कर रहे लगातार तीन बैठकें

पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर तीन बैठकें करनी है। अभी बैठक जारी है। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी आपदा प्रभावितों से मिलेंगे।

विज्ञापन
05:16 PM, 11-Sep-2025
आपदा प्रभावितों से मिले पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आपदा प्रभावितों के साथ करेंगे मुलाकात

बैठक के बाद पीएम मोदी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए आपदा प्रभावितों और राहत व बचाव में लगी टीमों के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

04:40 PM, 11-Sep-2025

आपदा प्रभावित और आपदा वीर कार्यक्रम में मौजूद

करीब 22 आपदा प्रभावित और 57 आपदा वीर कार्यक्रम में मौजूद।

विज्ञापन
04:39 PM, 11-Sep-2025

पीएम मोदी एयरपोर्ट पर कर रहे बैठक

अब प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस में एसडीआरएफ एनडीआरएफ और आपदा मित्रों के साथ बैठक कर रहे हैं

04:38 PM, 11-Sep-2025

मौसम खराब होने की वजह से हवाई दौरा रद्द

मौसम खराब होने की वजह से पीएम मोदी का हवाई दौरा रद्द कर दिया गया है।

04:32 PM, 11-Sep-2025
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस गए हैं। इसके बाद वह  एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पर वह आपदा वीरों और आपदा प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल बैठक लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री विशेष विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

04:16 PM, 11-Sep-2025

कुछ देर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर में देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। यहां से वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पांच बजे वह वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

03:43 PM, 11-Sep-2025

एयरपोर्ट छावनी में तब्दील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सवा चार बजे विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो एमआई 17 हेलिकॉप्टर से प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

03:11 PM, 11-Sep-2025

अतिथि गृह तक आवाजाही के लिए पहली बार खोला गया नया गेट

देहरादून एयरपोर्ट पर स्टेट गेस्ट हाउस तक आवाजाही करने के लिए पहली बार नए गेट को खोला गया है। स्टेट गेस्ट हाउस के पास एक बड़ा पंडाल भी बनाया गया है। इसी पंडाल में प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों और आपदा वीरों से मुलाकात करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे।

 

02:57 PM, 11-Sep-2025

3758.00 करोड़ की सहायता के लिए केंद्र से अनुरोध

आपदा से क्षतिग्रस्त होने वाले परिसंपत्तियों को बचाने, सड़क मार्ग अवरुद्ध होने, आबादी वाले क्षेत्र व अन्य अवस्थापना संरचनाओं को स्थिर करने के लिए 3758.00 करोड़ की सहायता के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया।

 

02:39 PM, 11-Sep-2025

शहरी विकास को चार करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड में इस साल प्राकृतिक आपदा से लोक निर्माण विभाग एवं सार्वजनिक सड़कों को लगभग 1163.84 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग की परिसम्पत्तियों को 266.65 करोड़, ऊर्जा विभाग को 123.17 करोड़, स्वास्थ्य, विभाग की परिसम्पत्तियों को लगभग 4.57 करोड़, विद्यालयी शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 68.28 करोड़, उच्च शिक्षा विभाग की परिसम्पत्तियों को 9.04 करोड़, मत्स्य विभाग को 2.55 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 65.50 करोड़, शहरी विकास को चार करोड़, पशुपालन विभाग को 23.06 व अन्य विभागीय परिसम्पत्तियों को 213.46 करोड़ का नुकसान हुआ है, इस तरह सभी राजकीय विभागों को कुल लगभग 1944.15 करोड़ रुपए की सीधे तौर पर क्षति हुई है। इन परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए 1944.15 करोड़ रुपये की मांग की गई।

02:34 PM, 11-Sep-2025

व्यावसायिक भवनों को भी हुआ भारी नुकसान

सचिव आपदा प्रबंधन के मुताबिक आपदा से व्यावसायिक भवनों को भी भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में व्यवसायिक भवन, दुकानें,होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट व अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम

02:33 PM, 11-Sep-2025

238 पक्के और दो कच्चे मकान ध्वस्त, 3237 क्षतिग्रस्त

आपदा से 238 पक्के और दो कच्चे मकान ध्वस्त हुए, जबकि 3237 क्षतिग्रस्त हुए हैं। क्षतिग्रस्त मकानों में 2835 पक्के और 402 कच्चे मकान है। आपदा से कुल 3953 छोटे व बड़े पशुओं की मौत हुई है।

02:29 PM, 11-Sep-2025

आपदा से पिछले 5 महीने में 79 लोगों की मौत, 90 लापता

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से एक अप्रैल, 2025 से 31 अगस्त, 2025 तक 79 व्यक्तियों की मौत हुई है, 115 लोग घायल हुए हैं, व 90 लापता 

02:19 PM, 11-Sep-2025

PM Modi in Uttarakhand Live: बैठक कर आपदा प्रभावितों और जवानों से भी मिले पीएम मोदी, वापस दिल्ली रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें आपदा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। पीएम मोदी एक के बाद एक लगातार तीन बैठक करेंगे। 

शाम 5:45 बजे  पहले वह बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात स्टेट गेस्ट हाउस, देहरादून में मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5:55 बजे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से : स्टेट गेस्ट हाउस देहरादून में मिलेंगे। आखिर में शाम 6:05 बजे देहरादून में समीक्षा बैठक करेंगे। 

केदारनाथ के बाद इस साल राज्य में सबसे अधिक आपदाएं आईं। इस कारण सरकारी संस्थानों की ही करीब 1900 करोड़ की संपत्तियां नष्ट हो गईं। बड़े पैमाने पर गांवों को नुकसान हुआ है। जनहानि के साथ पशुहानि भी हुई है। आपदाओं, बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भू-धंसाव जारी है। इस नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने 5702 करोड़ रुपये की राहत राशि केंद्र से मांगी है, जिसके लिए केंद्रीय टीम भी निरीक्षण करके जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें