फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat Live: हरिद्वार में एमएसएमई पर मंथन, डीएम मयूर दीक्षित, उद्यमी पंकज गुप्ता और एमडी गहरवार मौजूद

Sat, 20 Sep 2025 05:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

खास बातें

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को नई दिशा देने और उनके सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का एमएसएमई फॉर भारत क्षेत्रीय कॉन्क्लेव आज शनिवार को हरिद्वार में आयोजन किया जा रहा है। मंच पर भावी उद्यमिता की संभावनाओं, सरकारी नीतियों और विशेषज्ञों की राय के साथ तरक्की की रणनीतियों पर गहन मंथन होगा। पढ़ें अपडेट्स...

विज्ञापन
MSME For Bharat: हरिद्वार में कार्यक्रम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:35 PM, 20-Sep-2025

एमएसएमई पर मंथन शुरू

हरिद्वार में एमएसएमई पर मंथन शुरू हो गया है। पहले सत्र में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, उद्यमी पंकज गुप्ता और एमडी सीडा सौरभ गहरवार अपनी बात रख रहे हैं।

04:13 PM, 20-Sep-2025

क्या है MSME

  • सूक्ष्म उद्यम (Micro Enterprise): 
    एक उद्यम जिसमें निवेश 1 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 5 करोड़ रुपये से अधिक न हो.
  • लघु उद्यम (Small Enterprise): 
    एक उद्यम जिसमें निवेश 10 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक न हो.
  • मध्यम उद्यम (Medium Enterprise): 
    एक उद्यम जिसमें निवेश 20 करोड़ रुपये से अधिक न हो और टर्नओवर 100 करोड़ रुपये से अधिक न हो.

03:35 PM, 20-Sep-2025

उद्योग जगत की समस्याओं और उसके समाधान पर होगी विस्तार से चर्चा

कॉन्क्लेव में दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें उद्योग जगत के सामने आ रही समस्याओं पर संवाद होगा।

विज्ञापन
03:04 PM, 20-Sep-2025

नौ अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार व एक्सपो

26 शहरों के क्षेत्रीय कॉन्क्लेव होने के बाद नौ अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो व पुरस्कार समारोह होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

02:40 PM, 20-Sep-2025

कार्यक्रम में हमारे सहयोगी

-डि्रवन बाई किआ
-शिपिंग एंड फुलफिलमेंट पार्टनर : निम्बस पोस्ट
-सह प्रायोजक : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग

विज्ञापन
02:39 PM, 20-Sep-2025

यहां होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम स्थल : द विजडम ग्लोबल स्कूल, हरिद्वार-दिल्ली रोड, ज्वालापुर, हरिद्वार
दिनांक : 19 सितंबर 2025
 

02:37 PM, 20-Sep-2025

तीसरा सत्र : चुनौतियां व अवसर पर होगी बात

कॉन्क्लेव के तीसरे सत्र में एमएसएमई सेक्टर के लिए स्थानीय चुनौतियां व अवसरों पर पैनल डिस्कशन होगा। इसमें बहादराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील पांडे, आईआईटीयन एवं लघु उद्यमी विकास गोयल, रोव गार्ड इंडस्ट्रीज के राज अरोड़ा, जेनिका फार्मा के अनिल शर्मा और लघु उद्योग भारती रुड़की के अध्यक्ष केतन भारद्वाज शामिल होंगे। इसमें भी प्रतिभागी अपनी परेशानियां बता सकेंगे।

02:21 PM, 20-Sep-2025

दूसरा सत्र : कल के एमएसएमई पर चर्चा

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में, फूड प्रॉसेसिंग गोल्ड क्कीन के रंजीत टिबरीवाल, फूड प्रॉसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मारवाह, एसएमएयू हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गर्ग, लॉजिक फ्लेम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से सीए आशुतोष पांडेय और आरोग्या फार्मूलेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डॉ. मोहिन्द्र आहूजा शामिल होंगे। ये सभी कल के एमएसएमई विषय पर पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनेंगे और युवाओं के सवालों के जवाब भी देंगे।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: बदली राजधानी दून की फिजा: तेजी से हो रहा जलवायु परिवर्तन का असर ला रहा है आपदा

 

02:10 PM, 20-Sep-2025

MSME For Bharat Live: हरिद्वार में एमएसएमई पर मंथन, डीएम मयूर दीक्षित, उद्यमी पंकज गुप्ता और एमडी गहरवार मौजूद

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आज शनिवार को हरिद्वार में आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में भावी एमएसएमई के साथ ही वर्तमान की चुनौतियों, सरकार की नीतियों, विशेषज्ञों के हिसाब से आगे बढ़ने की रीतियों पर चर्चा की जा रही है।

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित द विजडम ग्लोबल स्कूल में कॉन्क्लेव का शुभारंभ सिडकुल के प्रबंध निदेशक एवं उद्योग महानिदेशक सौरभ गहरवार ने किया। उद्घाटन सत्र में उनके साथ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे भी शामिल हुए। साथ ही एमएसएमई का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता भी पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें