रास्ते तहस-नहस हो जाने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू में भी जवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
थराली में आई आपदा के बाद प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने में लगे हुए है। प्रशासन द्वारा तहसील परिसर, कुलसारी पॉलिटेक्निक आदि सुरक्षित स्थानों पर लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों से प्रभावित लोगों को अलग- अलग स्थानों पर ले जाया जा रहा है।
चमोली आपदा में सगवाड़ा में लापता हुई युवती का शव बरामद कर लिया गया है। 11 लोग घायल हैं जबकि एक लापता है। गांव में बिजली, पानी बाधित है।
चमोली जनपद के थराली में आई आपदा में आईटीबीपी के जवानों ने भी मोर्चा संभाल दिया है। आईटीबीपी के जवान मलबे में दबे पेड़ों को कटाकर हटाने का प्रयास कर रहे है। साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ भी राहत बचाव कार्य मे जुटी हुई है।
चमोली डीएम संदीप तिवारी ने थराली तहसील में आपदा की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आपदा प्रभावितों के लिए कुलसारी ठिकाना बनाए जाने की बात की गई।
थराली में वाशआउट सड़क को बीआरओ ने हिल कटिंग कर आवगमन के लिए चालू कर दिया है। डीएम ने बताया कि हरमनी में भी जल्द सड़क खोल दी जाएगी। एसडीआरएफ की एक और टुकड़ी थराली के लिए रवाना हो चुकी है। एनडीआरएफ के 27 जवान लगातार यहां मौजूद है। अस्पताल में भी पूरी व्यवस्थाएं की गई है। किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। पर्याप्त मार्ग पर जेसीबी पहुंच रही है। लगातार मलबा हटाया जा रहा है।
#WATCH | Uttarakhand: There is a possibility of a lot of damage due to the cloud burst in Tharali tehsil of Chamoli last night. A lot of debris has come due to the cloudburst, due to which many houses, including the SDM residence, have been completely damaged: Chamoli DM, Sandeep… pic.twitter.com/3kGNYRSMdG
— ANI (@ANI) August 23, 2025
#WATCH | Uttarakhand: Due to a cloudburst in Tharali of Chamoli district, debris has entered houses, the market, and the SDM's residence. District Magistrate and relief teams have left for the spot. Two people are reported missing: Uttarakhand Disaster Management Secretary Vinod… pic.twitter.com/V2aesFekFf
— ANI (@ANI) August 23, 2025