फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

Sat, 21 Nov 2026 01:34 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीएम योगी ने अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को नमन किया।
इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य, श्रीमहंत, यूपी सरकार और उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:00 PM, 21-Nov-2026

सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए।

12:56 PM, 21-Nov-2026

दुख शब्दों में बयां करना मुश्किल: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान तो भगवान से भी ऊंचा है। मुख्यमंत्री की मां का निधन बेहद दुखद है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सभी लोग हरिद्वार में मां गंगा के तट पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

12:51 PM, 21-Nov-2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
12:49 PM, 21-Nov-2026

उत्तर प्रदेश सरकार के ये मंत्री पहुंचे चंडी घाट

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद के अलावा कई सांसद व विधायक शामिल होने चंडीघाट पहुंचे।

12:32 PM, 21-Nov-2026
सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मां को छोटे भाई ने दी मुखाग्नि, रो पड़े सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। 

विज्ञापन
12:21 PM, 21-Nov-2026
सीएम योगी की मां को अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र देंगे मुखाग्नि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को उनके छोटे बेटे शैलेंद्र और महेंद्र मुखाग्नि देंगे।

12:11 PM, 21-Nov-2026
सीएम योगी ने मां को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

चंडी देवी घाट पर अंतिम संस्कार की रस्में जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की रस्में हरिद्वार के चंडी देवी घाट पर जारी हैं। इस दौरान 13 अखाड़ों के आचार्य और श्रीमहंत भी मौजूद हैं। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए देशभर से साधु-संतों और कई गणमान्य लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घाट पर अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में निभाई जा रही हैं।

11:43 AM, 21-Nov-2026

सावित्री देवी के पार्थिव शरीर के साथ चंडी देवी घाट पहुंचा पूरा काफिला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर चंडी देवी घाट स्थित श्मशान घाट पहुंच गया। पार्थिव शरीर के साथ पूरा काफिला घाट पर पहुंचा। यहां अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच नेताओं, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों की मौजूदगी बनी हुई है।

11:38 AM, 21-Nov-2026

हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं। इसी परंपरा के तहत माता सावित्री देवी को भी हरिद्वार ले जाया गया। पंचूर गांव से अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होकर बैराज होते हुए चंडी घाट पहुंचेगी। इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार कोरोना काल में फूलचट्टी घाट पर किया गया था। उस समय कोरोना के कारण हरिद्वार ले जाना संभव नहीं हो पाया था। माता सावित्री देवी को हरिद्वार ले जाया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा।

11:24 AM, 21-Nov-2026

योगी की मां की अंतिम यात्रा पर ग्रामीणों ने बरसाए फूल, लगातार हो रहा भगवद्गीता का पाठ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी की अंतिम संस्कार यात्रा के दौरान लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। शव वाहन पर फूलों का छिड़काव कर ग्रामीणों ने अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान लगातार भगवद्गीता का पाठ भी किया जा रहा है। अंतिम यात्रा के दौरान श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

11:24 AM, 21-Nov-2026

मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। मां का निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके परिजनों के साथ हैं। बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भी योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

11:10 AM, 21-Nov-2026

योगी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचीं बांसुरी स्वराज

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंडी घाट श्मशान घाट पर कई राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तराखंड सह प्रभारी बांसुरी स्वराज भी यहां पहुंचीं। 

11:03 AM, 21-Nov-2026

रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है।

10:46 AM, 21-Nov-2026
मां को कंधा देते समय भावुक हुए सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार में 13 अखाड़ों के आचार्य भी पहुंचे

हरिद्वार के चंडी घाट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए देशभर से कई हस्तियां पहुंच रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और सभी 13 अखाड़ों के आचार्य श्रीमहंत भी यहां मौजूद हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव अपनी संतों की टीम के साथ पहुंचकर फिल्म भगवदगीता के अध्यायों का उच्चारण कर रहे हैं। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिले के साथ श्मशान घाट पहुंचने वाले हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, दोनों राज्यों का प्रशासन और पुलिस बल घाट व आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैद है।

10:44 AM, 21-Nov-2026
मां की अर्थी को कंधा देते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार से पहले बाबा रामदेव ने की पत्रकारों से वार्ता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के अंतिम संस्कार से पहले हरिद्वार के श्मशान घाट पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी बात रखी। सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार में परिजन और अन्य लोग मौजूद हैं।

10:41 AM, 21-Nov-2026
मां को श्रद्धांजलि देते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए भावुक

मां के अंतिम दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह कुछ देर तक उनके पास खड़े रहे और एकटक निहारते रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों और उनकी देखभाल करने वालों से मां के अंतिम समय के बारे में भी जानकारी ली। वह रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के भी शामिल होने पहुंचे हैं।

10:29 AM, 21-Nov-2026

सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी शनिवार को हरिद्वार में गमगीन माहौल के बीच पंचतत्व में विलीन हो गईं। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। नमामि गंगे घाट के समीप स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचने की सूचना के बाद अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने और अंतिम संस्कार स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कई बार सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा।

शोक में डूबा परिवार
अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तर प्रदेश सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे समय योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े दिखाई दिए और उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अंत्येष्टि में अखाड़ा परिषद से जुड़े विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत भी पहुंचे। संतों ने सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौके पर मौजूद रहे और मंत्रोच्चार करते हुए दिखाई दिए।  माता के निधन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरा परिवार गहरे शोक में है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी। हरिद्वार में गंगा तट पर आयोजित अंत्येष्टि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम भी तैनात रही।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें