फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board 10th 12th Result Live : देहरादून रीजन में 10वीं में अग्रिमा प्रधान और 12 वीं में अभिनव रहे टॉप

Fri, 22 Jul 2022 06:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

खास बातें

सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार सुबह 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। वहीं, 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियां, लड़कों से आगे रहीं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। यहां पढ़ें रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट ..
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:00 PM, 22-Jul-2022

पिथौरागढ़ के बियरशिवा स्कूल ने कुमांऊ में लहराया परचम

पिथौरागढ़ के बियरशिवा पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे कुमाऊं में परचम लहराया है। विद्यालय के छात्र सौरभ सिंह ने 99.4 प्रतिशत (497 अंकों )के साथ कुमाऊं टॉप किया है। उन्होंने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

इसके अलावा विद्यालय की पायल अवस्थी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक सामंत 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की आस्था पोखरिया 95.8 प्रतिशत, गौरी बिष्ट 95.2 प्रतिशत, जतिन फुलेरा ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक भुवन भाकुनी ने बताया कि 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी सफल छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के छात्र के कुमाऊं टॉप करने पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। 

03:53 PM, 22-Jul-2022

देहरादून रीजन में 10वीं में  93.03 फीसदी छात्र पास हुए है। जबकि अग्रिमा प्रधान ने देहरादून रीजन में टॉप किया है। 

03:32 PM, 22-Jul-2022

10वीं में 93.3 फीसदी छात्र पास

देहरादून रीजन में 10वीं में  93.3 फीसदी छात्र पास हुए है। बोर्ड की ओर से पहले कक्षा 12वीं और दोपहर बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
03:12 PM, 22-Jul-2022

देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिले शामिल

सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं। यूपी के उन आठ जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले शामिल हैं।

02:52 PM, 22-Jul-2022

पहले ई-मेल पर आता था सीबीएसई 10वीं का परिणाम

सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 स्कूलों के लिए परीक्षा संगम पर अपलोड किया जाएगा। पहले बोर्ड ई-मेल और सीबीएसई पोर्टल पर रिजल्ट भेजता था। 

विज्ञापन
02:16 PM, 22-Jul-2022

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर पर करें चेक

सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले डिजिलॉकर पर उपलब्ध करा दिया है। छात्र इसके जरिये अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।   https://results.digilocker.gov.in



 

02:00 PM, 22-Jul-2022

10वीं के परिणाम जारी

सीबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। वहीं, 10वीं के परिणाम 1.20 बजे जारी हुआ है। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा संगम नामक पोर्टल लॉन्च किया है। इसी पोर्टल पर सीबीएसई द्वारा स्कूल वाइज रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।

01:33 PM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: No Merit List, No Pass Division

छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए बोर्ड के पहले के निर्णय के अनुसार, कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी । इस संबंध में यह भी सूचित किया गया है कि बोर्ड अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर रहा है ।

01:02 PM, 22-Jul-2022

छात्रों ने जश्न मनाना किया शुरू

सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने खुशियां मनानी शुरू कर दी है। प्रदेशभर में छात्र जश्न मना रहे हैं। स्कूल टॉप करने वाले छात्रों को शिक्षकों की ओर से बधाई दी जा रही है। वहीं बच्चों के घरों में भी जश्न का माहौल है। 12 वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद अब 10वीं के छात्र परीक्षा परिणामों को लेकर  उत्सुक हैं। 
 

12:43 PM, 22-Jul-2022

डिजिलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई परिणाम?

  • सीबीएसई 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
  • यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • आपकी 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।

  • सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।

12:20 PM, 22-Jul-2022

उमंग एप की मदद से चेक करें परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा का परिणाम को उमंग एप (UMANG App) पर भी जारी किया जाएगा। सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। 92.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए है। 

12:01 PM, 22-Jul-2022

बोर्ड ने ऐसे निकाला है रिजल्ट

देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने टर्म-1 के अंकों को 30 फीसदी ओर टर्म-2 के अंकों को 70 फीसदी वेटेज दी है। दोनों को मिलाकर रिजल्ट निकाला गया है। 1.34 लाख छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक आए हैं। वहीं 33 हजार छात्रों के 95 फीसदी से अधिक अंक आए हैं।

11:24 AM, 22-Jul-2022

ऋषिकेश के अभिनव उनियाल को मिले 99.60 प्रतिशत अंक

सीबीएसई 12वीं में 92.71 फीसदी छात्र-छात्रा पास हुए हैं। देहरादून जिले का परीक्षा परिणाम 85.39 प्रतिशत रहा। ओवरआल प्रदर्शन के आधार पर 16 रीजन में से देहरादून जिला 15 वें स्थान पर रहा है। इसके अलावा अभी तक सामने आए परिणामों में ऋषिकेश के अभिनव उनियाल ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अभिनव डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। अभिनव को 500 में 498 अंक प्राप्त मिले हैं।

11:14 AM, 22-Jul-2022

CBSE Result 2022: क्या रहा पास प्रतिशत?

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए कक्षा 12वीं के परिणाम में कुल 92.71 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि, प्रदर्शन की बात करें तो इसमें लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 प्रतिशत लड़कियों और 91.25 प्रतिशत लड़कों ने सफलता प्राप्त की है।

10:58 AM, 22-Jul-2022

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in

  • results.gov.in

  • parikshasangam.cbse.gov.in

  • digilocker.gov.in

10:03 AM, 22-Jul-2022

CBSE Board 10th 12th Result Live : सौरभ सिंह 99.4 फीसदी अंकों के साथ बने कुमाऊं टॉपर

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12 वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी किया है। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है। 

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट  शुक्रवार सुबह जारी कर दिया है। दोपहर तक 10वीं का भी रिजल्ट आ सकता है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें