समारोह में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही लैपटॉप भी दिए गए। सीएम धामी ने कहा कि लैपटॉप मेधावियों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत सम्मान समारोह में पहुंच चुके हैं। इस दौरान अमर उजाला की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया है।
आज अमर उजाला की ओर से प्रदेश के 94 होनहारों का सम्मान होगा। इसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं व उनके परिजन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा। छात्र सम्मान समारोह में पहुंचकर गदगद नजर आए।
1- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ किया था टॉप।
2-एसवीएमआईसी आवास-विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत, 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
2-एसवीएमआईसी रुद्रपुर के रोहित पांडे , 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
3- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल की शिल्पी 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
3- तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर के शौर्य 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर छात्रों व उनके परिजनों के लिए सीएम अवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें अपने जीवन में पहली बार सीएम आवास पर कदम रखने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह व उल्लास की झलक दिखी। उनके अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर गौरवान्वित दिखे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत भी की। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे तो पहाड़ से आई कुछ मांएं भावुक हो गईं। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने क्षेत्र और विद्यालय की समस्याओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे।