फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, यहां देखें प्लेइंग-11

Sat, 03 Oct 2026 09:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन

खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।

यह भी पढ़ें: स्वर्ण पदक के लिए भारत-पाकिस्तान में जंग: किसी टूर्नामेंट के फाइनल में कौन किस पर भारी? टी20 में टीम इंडिया का दबदबा
विज्ञापन
श्रेयस और साहिबजादा - फोटो : ANI/Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:38 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ

दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे। लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

09:34 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिनहास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सूफियान मुकीम।

09:31 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारत ने जीता टॉस

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है। वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। वहीं, पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है प्लेइंग-11 में। मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को शामिल किया गया है। वसीम जूनियर तेज गेंदबाज हैं, जबकि मसूद स्पिनर हैं।

विज्ञापन
09:24 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: फाइनल लाइव कहां देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मुकाबले का सीधा प्रसारण टीवी पर Sony Sports 1 टीवी चैनल पर होगा। मैच का प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। हिंदी में Sony Sports 3, जबकि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में Sony Sports 4 पर मुकाबला लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी खबरें आप  Amar Ujala एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

09:22 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: क्या भारतीय टीम हाथ मिलाएगी?

दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबले में मैदान के बाहर की घटनाएं भी चर्चा का विषय रही हैं। पिछले साल एशिया कप के दौरान शुरू हुई हाथ नहीं मिलाने की परंपरा के कारण इस मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने को लेकर चर्चा है। हालांकि एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और हॉकी मुकाबलों के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले भी मिले हैं। एशियन गेम्स में क्रिकेट का स्तर शीर्ष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं जैसा नहीं है, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले और स्वर्ण पदक की अहमियत दोनों टीमों के लिए बड़ी है। लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों को सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना पड़ा और वहां जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
09:15 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम निशिन पहुंची

भारतीय टीम निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पहुंच गई है। गोल्ड मेडल मैच में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है। भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। टॉस अहम भूमिका निभाने वाला है।

09:07 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: भारत के पास सितारों की लंबी सूची

भारत ने एशियन गेम्स के लिए अपनी मुख्य टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों को भेजा है। टीम में जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज के अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजी विकल्प मौजूद हैं।

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था। श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई थी। दूसरी ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उसकी जीत उतनी प्रभावी नहीं रही। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। आखिर में अब्दुल समद ने 15 गेंद में 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत के पिछले पांच पूरे मुकाबलों का रिकॉर्ड जीत-जीत-जीत-जीत-जीत रहा है, जबकि पाकिस्तान का रिकॉर्ड जीत-हार-जीत-जीत-जीत है।

09:07 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: कब होगा टॉस

भारत बनाम पाकिस्तान एशियाड फाइनल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले सुबह साढ़े नौ बजे होगा।

08:06 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: दोनों स्क्वॉड

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), साइम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकीम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद, हैदर अली।

08:06 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: बारिश से मैच धुला तो क्या होगा?

एशियन गेम्स 2026 में फाइनल के लिए बारिश की स्थिति में अलग नियम हैं। अगर भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा। अगर सुपर ओवर भी पूरा नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक दिया जाएगा। एशियन गेम्स 2023 में भारत को बेहतर रैंकिंग के आधार पर स्वर्ण मिला था, जब अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था।
 

08:05 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: फाइनल में मौसम और पिच कैसी रहेगी?

निशिन में शनिवार को मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना बेहद कम है और तापमान 16 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। सेमीफाइनल में जिस तरह की परिस्थितियां देखने को मिली थीं, उसी तरह फाइनल में भी पिच से कुछ टर्न और उछाल मिलने की उम्मीद है।
 

08:05 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: पहली बार एशियन गेम्स में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान ने अब तक पुरुष एशियन गेम्स क्रिकेट में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। ऐसे में नागोया में होने वाला यह फाइनल दोनों टीमों के लिए नया अध्याय लिखेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 14 और पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं। भारत पिछले छह मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहा है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 में भारत को टी20 में हराया था।
 

08:04 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Live Score: खिताबी मुकाबले पर नजर

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत की नजर स्वर्ण पदक पर है, जबकि पाकिस्तान भी खिताबी मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगा।
 

07:59 AM, 03-Oct-2026

IND vs PAK Final Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, यहां देखें प्लेइंग-11

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबलों का पुराना रिकॉर्ड भी इस हाई-वोल्टेज फाइनल को खास बना रहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें