फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India U19 vs Pakistan U19 Highlights: पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मैच, हम्जा जहूर ने खेली शतकीय पारी

Sun, 08 Nov 2026 06:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात

खास बातें

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को तीन विकेट से हराया। अर्जुन राजपूप के शतक की बदौलत भारत ने 208 रन बनाए, जबकि हम्जा जहूर ने नाबाद 100 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : Sony Liv Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:15 PM, 08-Nov-2026

पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मुकाबला

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने रविवार को अल अमीरात में खेले गए मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अर्जुन राजपूप की शतकीय पारी के दम पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने हम्जा जहूर की नाबाद 100 रनों की पारी की बदौलत 48.1 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

05:43 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 183 पर पाकिस्तान को सातवां झटका

पाकिस्तान को सातवां झटका मोहित ने दिया। उन्होंने मोहम्मद सय्याम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब हम्जा जहूर का साथ देने निकाब शफीक आए हैं।

05:23 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 168 पर पाकिस्तान को छठा झटका

पाकिस्तान को छठा झटका मनल चौहान ने दिया। उन्होंने हसनैन को अर्जुन के हाथों कैच कराया। वह 38 रन बनाकर आउट हुए। अब हम्जा जहूर का साथ देने मोहम्मद सय्याम आए हैं।

विज्ञापन
05:13 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 35 ओवर का खेल पूरा

35 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। हसनैन और हम्जा क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 208 रन बनाए हैं।

03:56 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: चौथा और पांचवां विकेट गिरा

पाकिस्तान को चौथा और पांचवां झटका मनल चौहान और काव्य परेश पटेल ने दिया। दोनों ने क्रमश: अहमद हुसैन और फरहान यूसुफ को शिकार बनाया। अब हसनैन अब्बास डार और हम्जा जहूर आए हैं।

विज्ञापन
03:47 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: 55 पर पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका मनल चौहान ने दिया। उन्होंने अब्दुल कादिर को बोल्ड किया। वह 27 गेंदों में 20 रन बना सके। अब अहमद हुसैन का साथ फरहान यूसुफ आए हैं। 13 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 57 रन है।

03:16 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका 33 के स्कोर पर मोहित उल्वा ने दिया। उन्होंने अन्वय द्रविड़ के हाथों उस्मान खान को कैच कराया। वह 23 गेंदों में 16 रन बनाकर लौटे। अब अब्दुल कादिर का साथ देने अहमद हुसैन आए हैं।

03:02 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका ईशान सूद ने दिया। उन्होंने जहांगीर बिलाल को अन्वय द्रविड़ के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब उस्मान खान का साथ देने अब्दुल कादिर आए हैं।

02:51 PM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल क्रीज पर मौजूद हैं। 

02:19 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी 208 रन पर सिमटी

भारतीय पारी 46.3 ओवर में 208 रन पर समाप्त हुई। इसमें से 107 रन अकेले अर्जुन राजपूत ने बनाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही थी। 22 रन पर ही टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन और यशवर्धन चौहान एक रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अर्जुन राजपूत?: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ बने संकटमोचक, बनाए 107 रन; पिता बेचते हैं छोले-कुल्चे

इसके बाद आर्यवीर सहवाग भी 40 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए।  इसके बाद अर्जुन राजपूत ने अकेले पारी संभाली। उन्होंने बाकी बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी निभाई। अर्जुन ने पहले अन्वय के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। अन्वय द्रविड़ भी कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बना पवेलियन लौट गए। इसके बाद अर्जुन ने मनल चौहान के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। मनल 11 रन बनाकर रिजवानुल्लाह का शिकार बने।

इस बीच अर्जुन ने 80 गेंद में शतक जड़ा। वह 85 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। अर्जुन जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 170 रन था। इसके बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया। यशवीर गौड़ चार रन, काव्य पटेल 23 रन और मोहित उल्वा सात रन बनाकर आउट हुए। ईशान सूद दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सैयाम को एक विकेट मिला।
 

01:47 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को आठवां झटका

40 ओवर के बाद भारत ने आठ विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। फिलहाल मोहित उल्वा और काव्य पटेल क्रीज पर हैं। भारत को 181 के स्कोर पर आठवां झटका लगा था। यशवीर गौड़ को अली रजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। 

01:26 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: अर्जुन राजपूत आउट

भारत को 36वें ओवर में 170 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। अर्जुन राजपूत 85 गेंद में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। रिजवानुल्लाह ने उन्हें फरहान यूसुफ के हाथों कैच कराया। फिलहाल काव्य पटेल और यशवीर गौड़ क्रीज पर हैं।

01:07 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: अर्जुन राजपूत की शानदार बल्लेबाजी

भारत के अर्जुन राजपूत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। उन्होंने 80 गेंद में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए हैं। फिलहाल उनके साथ यशवीर गौड़ क्रीज पर हैं। 33 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। इनमें से 100 रन अकेले अर्जुन ने बनाए हैं। इससे उनके दबदबे का पता चलता है। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन, यशवर्धन चौहान एक रन बना सके। आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अन्वय द्रविड़ 10 रन और आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हुए थे। दोनों को निकाब शफीक ने पवेलियन भेजा। पाकिस्तान की ओर से अली रजा और रिजवानुल्लाह ने भी दो-दो विकेट लिए हैं।
 

12:30 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: अर्जुन राजपूत का अर्धशतक

भारत ने 25 ओवर के बाद पांच विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्जुन राजपूत 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, मनल चौहान अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। अर्जुन ने अलग स्तर पर बल्लेबाजी की है, जबकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं दिखे हैं। इससे पहले अन्वय द्रविड़ 10 रन और आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हुए थे। दोनों को निकाब शफीक ने पवेलियन भेजा। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन, यशवर्धन चौहान एक रन बना सके। आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने भी दो विकेट लिए हैं, जबकि रिजवानुल्लाह को एक विकेट मिला है।

12:22 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को 23वें ओवर में 86 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। निकाब शफीक ने आर्यवीर सहवाग के बाद अन्वय द्रविड़ को भी पवेलियन भेजा है। अन्वय 16 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बना सके। फिलहाल अर्जुन राजपूत शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ मनल चौहान क्रीज पर हैं। इससे पहले आर्यवीर 22 रन बनाकर आउट हुए थे।

12:14 PM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: 20 ओवर का खेल हुआ

20 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्जुन राजपूत 34 रन और अन्वय द्रविड़ तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन, यशवर्धन चौहान एक रन बना सके। आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने दो विकेट लिए हैं, जबकि रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक को एक-एक विकेट मिला है।

11:57 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 17वें ओवर में 42 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। निकाब शफीक ने आर्यवीर सहवाग को सेयम के हाथों कैच कराया। आर्यवीर 40 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 22 रन बना सके। फिलहाल अन्वय द्रविड़ और अर्जुन राजपूत क्रीज पर हैं।

11:33 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को 12वें ओवर में 22 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। रिजवानुल्लाह ने यशवर्धन चौहान को बोल्ड किया। यशवर्धन एक रन बना सके। फिलहाल आर्यवीर सहवाग और अर्जुन राजपूत क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 22 रन है। इससे पहले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। वहीं, वीके विनीत आठ रन बनाकर आउट हुए थे। दोनों को अली रजा ने पवेलियन भेजा था।

11:14 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को नौवें ओवर में 21 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अली रजा ने वीके विनीत को हमजा जहूर के हाथों कैच कराया। विनीत आठ रन बना सके। फिलहाल आर्यवीर सहवाग के साथ यशवर्धन चौहान क्रीज पर हैं। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे।

10:56 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: पांच ओवर का खेल हुआ

पांच ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। फिलहाल विनीत छह रन और आर्यवीर सहवाग नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। आर्यवीर ने पिछले ओवर में अली रजा की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव चौका लगाया। 

10:41 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: दो ओवर का खेल हुआ

दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर सात रन है। विनीत तीन रन और आर्यवरी सहवाग दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी खाता खोले बिना आउट हुए।

10:33 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर झटका लगा। अली रजा ने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी को शानदार इन स्विंग गेंद पर बोल्ड किया। लक्ष्य खाता नहीं खोल सके। फिलहाल वीके विनीत और आर्यवीर सहवाग क्रीज पर हैं। 

10:24 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशवर्धन चौहान।

पाकिस्तान टीम: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह।
 

10:05 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कमान फरहान यूसुफ संभाल रहे हैं। भारत ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया था। वहीं, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगी। आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर सभी की नजरें रहेंगी।

09:58 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: दोनों स्क्वॉड

भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्य पटेल, मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, रजत बघेल, शाविन विनोद, आर्यन सावसानी और कुशाग्र ओझा।

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा और हयाम खान।

09:57 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: आमने-सामने का रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। हालांकि, 2021 के बाद से दोनों टीमों के बीच खेले गए छह मुकाबलों में भारत केवल दो बार ही जीत हासिल कर सका है।

09:57 AM, 08-Nov-2026

IND vs PAK Live Score: आज महामुकाबला

अंडर-19 स्तर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक होने की उम्मीद रहती है। हाल के समय में इस स्तर पर दोनों टीमों के बीच सीनियर टीमों की तुलना में ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। दोनों ने टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज की और लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभावित किया। भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ नौ विकेट से जीत हासिल की थी।

09:49 AM, 08-Nov-2026

India U19 vs Pakistan U19 Highlights: पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीता मैच, हम्जा जहूर ने खेली शतकीय पारी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज अंडर-19 एशिया कप में भारत का सामना पाकिस्तान से है। यह मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें