या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चार रन से जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, 135 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की हालत खराब हो गई थी। खेल रुकने तक टीम इंडिया ने 26 ओवर में सात विकेट गंवाकर 113 रन बनाए थे और उसे जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी। तभी बारिश ने मुकाबले में खलल डाल दिया। काफी इंतजार के बावजूद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत भारत को चार रन से विजेता घोषित कर दिया गया।
दरअसल, बारिश के कारण यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था। सुबह साढ़े सात बजे की जगह मैच सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुआ था। अंपायर्स ने ओवर्स में कटौती भी की थी और मैच 47-47 ओवर का कर दिया गया था। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। 135 रन का लक्ष्य देखने में आसान लग रहा था, लेकिन भारतीय टीम के लिए इसका पीछा करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। जैकब डफी ने पिछले मुकाबले में सहज नजर आए दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। कप्तान शुभमन गिल गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि विराट कोहली सिर्फ सात रन बना सके। कोहली ने शानदार कवर ड्राइव के साथ अपना खाता खोला था, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
रोहित शर्मा भी शुरुआत में कई बार गेंद को समझने में चूके। हालांकि, उन्होंने चार चौके लगाए, लेकिन आखिरकार काइल जेमीसन ने उन्हें आउट कर दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल एक बार फिर नाकाम रहे। वह थर्ड मैन पर कैच थमा बैठे। इसके साथ ही भारत का स्कोर 47 रन पर चार विकेट हो गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, जेमीसन की तेज और अंदर की ओर आती शॉर्ट गेंद पर श्रेयस चकमा खा गए और अपना विकेट गंवा बैठे। नमन धीर ने दो चौके लगाए, लेकिन पुल शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। इस तरह छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लगातार विकेट गंवाती रही। एक समय न्यूजीलैंड की टीम जीत की उम्मीद करने लगी थी, लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वेलिंगटन में अब भी बारिश हो रही है और हर गुजरते मिनट के साथ मैच दोबारा शुरू होने की संभावना कम होती जा रही है। अब बारिश और तेज हो गई है! वेलिंग्टन में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब मैच आगे न होने की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है।
बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। भारत को 126 गेंद में 22 रन की जरूरत है, लेकिन विकेट टीम इंडिया ने ज्यादा गंवा दिए थे। न्यूजीलैंड के लिए अभी ही उम्मीद की किरण जगी थी, लेकिन बारिश के खलल से उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता दिख रहा है। 26 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर सात विकेट पर 113 रन है।
डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से इस वक्त का डीएलएस पार स्कोर 109 रन है। यानी भारत डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से चार रन आगे है। अगर आगे मैच नहीं होता है तो डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से भारत को विजेता घोषित किया जाएगा। फिलहाल केएल राहुल 26 रन और आकिब नबी एक रन बनाकर नाबाद हैं। यह साफ है कि अब से हर चार मिनट पर एक ओवर की कटौती होगी। और हमें जानकारी मिल रही है कि स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन) तक ही मैच शुरू कराने की कट-ऑफ समय सीमा है।
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 55 रन की बदौलत 134 रन बनाए थे। जवाब में भारत की बल्लेबाजी खराब रही। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली सात रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने 22 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल सात रन बना सके। फिर केएल राहुल और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई और पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, श्रेयस जेमीसन की शॉर्ट गेंद पर कैच आउट हो गए। वह 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। नमन धीर ने 12 रन बनाए, जबकि अंशुल कंबोज एक रन बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं, जबकि मैट फिशर को एक विकेट मिला है।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और एक बार फिर कीवियों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। विल यंग छह रन, टॉम लाथम सात रन, नाथन स्मिथ तीन रन, काइल जेमीसन सात रन और ब्लेयर टिकनर दो रन बना सके। टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड पहला वनडे गंवा चुका है।
भारत को 26वें ओवर में 111 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। काइल जेमीसन ने अंशुल कंबोज को जैकब डफी के हाथों कैच कराया। फिलहाल केएल राहुल और आकिब नबी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 23 और रन की जरूरत है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 25वें ओवर में 108 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। डफी ने नमन धीर को कैच आउट कराया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल अंशुल कंबोज और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
24 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट गंवाकर 104 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 138 गेंद में 31 रन की जरूरत है। फिलहाल केएल राहुल और नमन धीर क्रीज पर हैं।
भारत को 20वें ओवर में 86 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। काइल जेमीसन ने श्रेयस अय्यर को शॉर्ट ऑफ लेंथ बॉल पर लाथम के हाथों कैच कराया। श्रेयस 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। भारत को जीत के लिए अब भी 49 रन बनाने हैं। फिलहाल केएल राहुल और नमन धीर क्रीज पर हैं।
19 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 14 रन और श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए और 53 रन की दरकार है।
16 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 10 रन और श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 70 और बनाने हैं।
भारत को 13वें ओवर में 47 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। मैट फिशर ने अक्षर पटेल को डफी के हाथों कैच कराया। फिलहाल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। इससे पहले शुभमन गिल खाता खोले बिना आउट हुए थे। वहीं, विराट कोहली सात रन बना सके थे। रोहित शर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल सात रन बना सके। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 49 रन है।
भारत को नौवें ओवर में 39 के स्कोर पर तीसरा झटका। काइल जेमीसन ने रोहित शर्मा को निकोल्स के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले विराट कोहली सात रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने थे। वहीं, शुभमन गिल खाता खोले बिना डफी की गेंद पर आउट हुए थे। भारत को अब भी 96 रन बनाने हैं। फिलहाल अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने 135 रन का लक्ष्य दिया है।
भारत को चौथे ओवर में 17 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विराट कोहली सात गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैकब डफी ने विल यंग के हाथों कैच कराया। फिलहाल रोहित शर्मा और उपकप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। इससे पहले शुभमन गिल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 20 रन है।
भारत को दूसरे ओवर में चार के स्कोर पर पहला झटका लगा। शुभमन गिल खाता खोले बिना आउट हुए। जैकब डफी ने उन्हें निकोल्स के हाथों कैच कराया। फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है।
भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। काइल जेमीसन ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया।
न्यूजीलैंड की पारी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और एक बार फिर कीवियों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। न्यूजीलैंड पहला वनडे गंवा चुका है। न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। विल यंग छह रन, टॉम लाथम सात रन, नाथन स्मिथ तीन रन, काइल जेमीसन सात रन और ब्लेयर टिकनर दो रन बना सके। टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले।
ब्लेयर टिकनर की जगह मैट फिशर बने कनकशन सब्स्टीट्यूट
न्यूजीलैंड ने ब्लेयर टिकनर की जगह मैट फिशर को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल किया है। दूसरी पारी शुरू होने से पहले मैट फिशर मैदान पर वार्म-अप करते नजर आए। दरअसल, टिकनर के हेलमेट पर गेंद सीधे लगी थी। इस दौरान उनके दाएं कान के पीछे कट भी लग गया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मुकाबले से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह फिशर को शामिल किया गया।
न्यूजीलैंड को 40वें ओवर में 132 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने नाथन स्मिथ को रोहित के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर क्रीज पर हैं। गुरनूर ने 10 ओवर में दो मेडन फेंके और 30 रन देकर चार विकेट लिए।
न्यूजीलैंड को 39वें ओवर में 127 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। अक्षर पटेल ने काइल जेमीसन को बोल्ड किया। वह सात रन बना सके। फिलहाल नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड को 112 के स्कोर पर छठा झटका लगा। अक्षर पटेल ने डेरिल मिचेल को अंशुल कंबोज के हाथों कैच कराया। डेरिल ने 104 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, 119 के स्कोर पर कीवी टीम को सातवां झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने मिचेल सैंटनर को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने 38 गेंद में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर के बीच 59 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल नाथन स्मिथ और काइल जेमीसन क्रीज पर हैं। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 120 रन है।
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल ने वनडे करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने सैंटनर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी कर ली है।
28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 36 रन और मिचेल सैंटनर 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 31 रन की अब तक साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अंशुल कंबोज को एक विकेट मिला।
पारी के 20वें ओवर में गुरनूर बराड़ ने दो विकेट झटके। उन्होंने पहले टॉम लाथम को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गुरनूर ने ग्लेन फिलिप्स को अंशुल के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 53 रन है। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। इससे पहले आकिब नबी ने टिम साइफर्ट (0) और विल यंग (6) को पवेलियन भेजा था। वहीं, अंशुल कंबोज के ओवर में गेंद हेनरी निकोल्स के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। वह 11 रन बना सके।
17वें ओवर में कप्तान शुभमन गिल ने डेरिल मिचेल का आसान कैच छोड़ दिया। तब मिचेल 21 रन पर थे। अंशुल की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर मिचेल ने ऑन साइड की ओर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर मिडऑफ की तरफ हवा में चली गई। शुभमन गिल के पास कैच पकड़ने के लिए पर्याप्त समय था। उन्होंने दोनों हाथों से गेंद को लपकने की कोशिश की, लेकिन आसान कैच टपका दिया। मिचेल शॉट खेलने के बाद पवेलियन की ओर लौटने लगे थे, लेकिन भारतीय कप्तान गिल ने उन्हें जीवनदान दे दिया। रवि शास्त्री ने कमेंट्री में कहा, 'शायद गिल इस कैच को लेकर कुछ ज्यादा ही निश्चिंत थे।'
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर के बाद तीन विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 20 रन और टॉम लाथम तीन रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले आकिब नबी ने टिम साइफर्ट (0) और विल यंग (6) को पवेलियन भेजा था। वहीं, अंशुल कंबोज के ओवर में गेंद हेनरी निकोल्स के बल्ले से लगकर विकेट पर जा लगी। वह 11 रन बना सके।
न्यूजीलैंड को नौवें ओवर में 23 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। अंशुल कंबोज के ओवर में हेनरी निकोल्स के बल्ले से लगकर गेंद विकेट पर जा लगी। वह 11 रन बना सके। फिलहाल टॉम लाथम और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। इससे पहले आकिब नबी ने टिम साइफर्ट (0) और विल यंग (6) को पवेलियन भेजा था।
पारी के छठे ओवर में 11 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। आकिब नबी ने टिम साइफर्ट के बाद विल यंग को पवेलियन भेजा। नबी ने यंग को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। यंग छह रन बना सके। वहीं, साइफर्ट खाता नहीं खोल सके थे। फिलहाल अर्शदीप सिंह और आकिब नबी क्रीज पर हैं।
Auqib Nabi on fire in Wellington 🔥 Both NZ openers gone as KL Rahul takes a fine catch to hand Nabi his second wicket 👏 Updates ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/gDnt2wmLIz
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर में शून्य पर पहला झटका लगा। आकिब नबी ने टिम साइफर्ट को अंशुल कंबोज के हाथों कैच कराया। फिलहाल विल यंग और हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर दो रन है।
First blow landed 👊 Auqib Nabi hits the ground running in the shortened 47-overs-a-side match 👏 Updates ▶️ https://t.co/pxZRYf6dYV #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/rcwWt0kGgr
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
दूसरे वनडे की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। मुकाबला 47-47 ओवर का है। अर्शदीप का पहला ओवर मेडन रहा।
मुकाबला 47 ओवर का कर दिया गया है। ओवर्स में कटौती हुई है। बारिश की वजह से खेल एक घंटे की देरी से शुरू हुआ है। इस मुकाबले में अधिकतम दो गेंदबाज 10-10 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, जबकि बाकी गेंदबाजों को नौ-नौ ओवर डालने का मौका मिलेगा। मौसम अब साफ हो गया है और मुकाबले के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अंपायर और दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।
मैच में तीन पावरप्ले होंगे:
साइमन डूल ने बताया, 'पिच को छूने पर यह थोड़ी गर्म महसूस हो रही है, लेकिन इस पर काफी घास मौजूद है। पिच की ऊपरी सतह उतनी सख्त नहीं है, जितनी होनी चाहिए थी। पिछले दो दिनों में काफी बारिश हुई है और पिच कवर्स के नीचे रही है। इस वजह से सतह पर काफी नमी आ गई है। ऐसे में पिच पर मौजूद घास शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। पूरी पिच पर घास एक समान है। मुझे नहीं लगता कि यहां गेंद बहुत तेज आएगी या काफी उछाल मिलेगा। उछाल सामान्य और एक जैसा रहेगा, न तो बहुत ज्यादा और न ही बहुत कम। गेंद की रफ्तार भी बहुत तेज रहने की उम्मीद नहीं है। गेंद पिच पर थोड़ी रुककर आ सकती है, जिससे मिडऑफ और मिडऑन पर कैच मिलने की संभावना रहेगी। गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। बल्लेबाजों को छोटे स्क्वायर बाउंड्री की बजाय सीधे मैदान की ओर शॉट खेलने के लिए मजबूर करना होगा। इससे गेंदबाजों को सफलता मिल सकती है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए शुरुआती 10, 12 या 15 ओवर काफी मुश्किल रहने वाले हैं। भारत नई गेंद से उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा।'
पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने पिच रिपोर्ट में बताया, 'हमें मौसम के पूर्वानुमान पर भी नजर रखनी होगी। अभी भी बारिश की कुछ बौछारें पड़ने की आशंका है। ऐसे में इन परिस्थितियों में पहले गेंदबाजी करना बेहतर होगा, क्योंकि मुकाबले में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम लागू हो सकता है। मैदान की बाउंड्री की बात करें तो दाईं ओर 56 मीटर और बाईं ओर 60 मीटर की दूरी है, जबकि सामने की तरफ 84 मीटर की बाउंड्री है। ऐसे में सीधे बल्ले से बड़े शॉट लगाना फायदेमंद होगा। मिडविकेट और एक्स्ट्रा कवर के क्षेत्र में भी बड़े गैप हैं। बल्लेबाजों को इन क्षेत्रों में गेंद पहुंचाने की कोशिश करनी चाहिए। भारत ने यहां पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतते हुए सीधे बल्ले से शानदार बल्लेबाजी की थी।'
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने बताया कि वह प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे हैं। पिच में नमी है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। मैच साढ़े आठ बजे शुरू होगा। चौंकाने वाली चीज यह है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने पांच टॉस जीते हैं और पांचों बार सिक्का टेल की साइड ही गिरा था। मैच प्रेजेंटर गौरव कपूर, अजय जडेजा, रहाणे और शार्दुल भी इस पर मजाक करते दिखे। न्यूजीलैंड ने भी अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
शुभमन गिल का पिच पर हाथ रगड़ते हुए एक वीडियो सामने आया। जिन हिस्सों पर गिल ने हाथ रगड़ा, वहां एक खास पैटर्न दिखाई देने लगा। इससे पिच पर मौजूद नमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, पिच की सतह पर इतनी नमी थी कि गिल को अपने हाथों पर लगी नमी हटाने के लिए भी उन्हें रगड़ना पड़ा। पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
निरीक्षण के बाद अच्छी खबर सामने आई है। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे) टॉस होगा। मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) शुरू होगा। हालांकि, बारिश के कारण कुछ ओवरों का खेल कम होगा या नहीं, इसकी जानकारी जल्द मिल सकती है।
Update - Toss to take place at 3.30 PM local, 8 AM IST. Start of play at 4 PM local; 8.30 AM IST #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
मैदान से एक और अच्छी खबर सामने आई है। निरीक्षण का इंतजार जारी है। मैदान के किनारे लगे सभी कवर्स हटा दिए गए हैं और अब सिर्फ पिच पर जूट का कवर बचा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने वार्म-अप भी शुरू कर दिया है। अब पिच से जूट का कवर भी हटा दिया गया है और आज पहली बार पिच देखने को मिली है।
मैदान पर मौजूद अंपायरों ने बाहर आकर ग्राउंड स्टाफ के साथ संक्षिप्त बातचीत की। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे) मैदान का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा। सुपर सॉपर मशीन से मैदान को सुखाने का काम जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने भी पानी हटाने का काम शुरू कर दिया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द मैदान खेलने लायक हो जाए और टॉस कराया जा सके।
वेलिंग्टन में पिछले काफी समय से बारिश हो रही थी, जिसके कारण टॉस में देरी हुई। टॉस आधिकारिक तौर पर टाल दिया गया है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। चौथे अंपायर ने भी अपना छाता बंद कर दिया है। अब हालात बेहतर नजर आ रहे हैं।
It has stopped raining and an inspection is set to take place in the next 4-5 minutes. More details shortly. #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 7, 2026
वेलिंग्टन में पिछले काफी देर से बारिश हो रही थी। मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और सुपर सॉपर मशीन बाउंड्री के आसपास पानी सुखाने में जुटी थी। ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य कवर्स पर जमा अतिरिक्त पानी हटा रहे थे।
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरा चार दिवसीय मुकाबला खेलने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में आकिब नबी की जगह मौका मिल सकता है।
डेवोन कॉनवे पहले वनडे से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकरा गए थे। इसके बाद उन्हें कन्कशन (सिर में चोट) के कारण पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है। केली को पहले चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था। ऑकलैंड में कॉनवे की गैरमौजूदगी में पारी का आगाज करने वाले टिम सीफर्ट एक बार फिर विल यंग के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, कन्कशन से उबर चुके मैट हेनरी की भी टीम में वापसी होने की संभावना है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारत पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुका है।