फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, एलन और साइफर्ट क्रीज पर; भुवनेश्वर की जबरदस्त वापसी

Thu, 22 Oct 2026 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:35 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और पहली ही गेंद से उन्हें स्विंग मिल रही है। भुवनेश्वर का काफी समय से इंतजार था और उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं।

12:30 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: राष्ट्रगान से पहले हाका समारोह, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत

स्टीफन फ्लेमिंग ने हेगली ओवल की घंटी बजाई। इसके बाद दोनों टीमों के स्वागत के लिए हाका समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मैच से पहले की रस्में पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसका स्वागत किया। न्यूजीलैंड के इस गर्मियों के सत्र के पहले मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं।

12:04 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लोकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन
12:02 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रेयस ने बताया कि प्लेइंग-11 में दो बदलाव हैं। शिवम दुबे की जगह नीतीश रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका मिला है। 

11:30 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: टी20 विश्व कप फाइनल के बाद न्यूजीलैंड की चुनौती

न्यूजीलैंड घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ उतरते हुए टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा। मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली टीम में फिन एलन, टिम साइफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को सीरीज के पहले ही मुकाबले में कड़ी चुनौती मिल सकती है। दोनों टीमों के लिए यह पांच मैचों की सीरीज अच्छी शुरुआत करने का मौका है। भारत की नजर जीत के साथ अभियान शुरू करने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
11:29 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर नजर

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को मौका देने का फैसला भी अहम होगा। टीम प्रबंधन को यह तय करना होगा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में गेंदबाजी संयोजन कैसा रखा जाए। पहले मुकाबले में चयन को लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के फैसले चर्चा में रहेंगे।

11:29 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा या नहीं, यह भारत के सामने बड़ा सवाल है। हालांकि, शीर्ष क्रम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन को संयोजन और खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म के बीच संतुलन बनाना होगा।

11:26 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: आज पहला टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रही सीरीज के बाद मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग-11 चुनने की चुनौती होगी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चयन पर खास नजरें रहेंगी।

11:22 AM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, एलन और साइफर्ट क्रीज पर; भुवनेश्वर की जबरदस्त वापसी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम के सामने वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार के चयन को लेकर अहम सवाल हैं। वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम फिन एलन, टिम साइफर्ट और लोकी फर्ग्यूसन की वापसी के साथ चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें