या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है और टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया। उन्हें बुमराह ने टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी। गुरनूर ने इस फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने से पहले कॉनवे ने कप्तान टॉम लाथम के साथ 77 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। कॉनवे 79 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 38 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हो चुकी है।
न्यूजीलैंड को 65वें ओवर में 184 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को जुरेल के हाथों कैच कराया। मिचेल 74 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं। मिचेल ने ब्लंडेल के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई।
60 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 20 रन और टॉम ब्लंडेल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। आकाश दीप ने टॉम लाथम (59) और रचिन रवींद्र (0) को आउट किया। वहीं, गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे (31) और अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को आउट किया।
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए आकाश दीप ने दो विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली। चायकाल से ठीक पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 16 गेंद के भीतर तीन विकेट चटकाए।
लंच के बाद संभली न्यूजीलैंड की पारी, फिर भारतीय गेंदबाजों का पलटवार
लंच के बाद टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस दौरान गेंद ने बल्ले का किनारा लिया, लेकिन कई बार फील्डरों तक पहुंचने से पहले ही नीचे गिर गई। रन आउट के कुछ मौके भी भारत के हाथ से निकल गए।
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश बनाए रखा और ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद लगातार तीन ओवर में तीन विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया। टॉम लाथम 59 रन बनाकर आकाश दीप की शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद हेनरी निकोल्स ने अंशुल कंबोज की गेंद पर लॉन्ग लेग के हाथों कैच थमा दिया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को भी बेहतरीन गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने संभलकर बल्लेबाजी की और चायकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पिच पर अब भी तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मौजूद है। आखिरी सत्र में क्या यह साझेदारी टिक पाएगी या भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ाएंगे?
न्यूजीलैंड के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एक ही स्कोर पर गिरे तीन विकेट
न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट गंवाए। टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां मौका है, जब न्यूजीलैंड के दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट एक ही स्कोर पर गिरे हैं। इससे पहले नवंबर 2018 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 61 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद इसी स्कोर पर अगले तीन विकेट भी खो दिए थे। उस पारी में पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई थी और उसे पारी से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ ऐसा पांचवीं बार हुआ है। इससे पहले 2019 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज ने 13 रन पर दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट गंवाया था। उस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था।
न्यूजीलैंड को 110 के ही स्कोर पर तीन झटके लगे हैं। 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। रचिन खाता नहीं खोल सके। अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने अचानक से जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए हैं। कीवियों को 77 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। वह 31 रन बना सके थे। इसके बाद 110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे। आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 128 गेंद में छह चौके की मदद से 59 रन बना सके। भारतीय गेंदबाज उन्हें काफी देर से परेशान कर रहे थे। हालांकि, वह बार बार बच जा रहे थे। लेकिन 42वें ओवर में वह नहीं बच पाए और आकाश की गेंद पर कैच आउट हुए। फिर 43वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। निकोल्स 46 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बना सके। फिलहाल दो नए बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे। आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 128 गेंद में छह चौके की मदद से 59 रन बना सके। भारतीय गेंदबाज उन्हें काफी देर से परेशान कर रहे थे। हालांकि, वह बार बार बच जा रहे थे। लेकिन 42वें ओवर में वह नहीं बच पाए और आकाश की गेंद पर कैच आउट हुए। फिर 43वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। निकोल्स 46 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बना सके। भारत को पांच गेंद के अंतराल पर दो सफलताएं मिली हैं। इससे न्यूजीलैंड की पारी डगमगा गई है। फिलहाल दो नए बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड ने 36 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 11 रन और टॉम लाथम 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 77 पर पहला झटका लगा था। डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा था। वह 31 रन बना सके थे।
पहले टेस्ट में दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने वाले लाथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्हें कई जीवनदान भी मिले। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक रहा। उनके साथ हेनरी निकोल्स भी क्रीज पर हैं।
पहले दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। अभी तक न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक विकेट गंवाया है और 81 रन बना लिए हैं। लाथम 46 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वह 32वें अर्धशतक से चार रन दूर हैं। वहीं, उनके साथ हेनरी निकोल्स क्रीज पर हैं। भारत को एकमात्र सफलता डेवोन कॉनवे के रूप में मिली। कॉनवे को गुरनूर ने आउट किया। यह गुरनूर का टेस्ट में पहला विकेट रहा।
न्यूजीलैंड को लंच से ठीक पहले आखिरी गेंद पर झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 79 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 77 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा और कॉनवे के विकेट पर लंच ले लिया गया। कप्तान टॉम लाथम 80 गेंद में तीन चौके की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद हैं। गुरनूर ने टेस्ट में विकेट का खाता खोला। यह उनका डेब्यू टेस्ट है।
हेगली ओवल की हरी-भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने के बावजूद भारत पहले घंटे में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सका। क्या गेंद स्विंग हो रही थी? हां। क्या पिच से भी गेंदबाजों को मदद मिल रही थी? हां। लेकिन क्या भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों पर पर्याप्त दबाव बना पाए? नहीं।
टॉम लाथम ने पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू के फैसले को सफलतापूर्वक चुनौती देकर अपना विकेट बचाया। पहले टेस्ट की दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने वाले लाथम इस बार रन बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर बल्लेबाजों को चकमा जरूर दिया और गेंद बल्ले का किनारा लेने से भी बची, लेकिन उन्हें शुरुआती परिस्थितियों का बेहतर फायदा उठाना चाहिए था।
15वें ओवर में आकाश दीप गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद पर टॉम लाथम को जीवनदान मिला। ऑफ स्टंप के आसपास गुड लेंथ से थोड़ी छोटी गेंद पर लाथम ने मिड-ऑन और मिडविकेट की दिशा में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सेकंड स्लिप की ओर चली गई। वहां खड़े केएल राहुल ने दोनों हाथों से कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। वह दो बार गेंद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। शुभमन गिल ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट गंवाए 38 रन है। लाथम 29 रन और कॉनवे आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। आज लाथम अलग ही लय में दिख रहे हैं। पिछले टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने शून्य बनाया था। वहीं, इस टेस्ट में बुमराह की गेंद पर पहले ही ओवर में बाल बाल बचने के बाद लाथम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। 26 में 25 रन लाथम ने बनाए हैं। वहीं, कॉनवे सिर्फ एक रन बना सके हैं।
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम बाल बाल बच गए। बुमराह के ओवर की पांचवीं गेंद सीधे जाकर लाथम के पैर पर लगी। फील्ड अंपायर ने आउट भी दे दिया, लेकिन लाथम ने डीआरएस लिया और रिव्यू में दिखा कि गेंद आउटसाइड लेग पिच हो रही थी और लाथम बाल बाल बच गए।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।
One final Toss in the series and Captain @ShubmanGill calls it right! We're bowling first. A look at our Playing XI for the 2nd Test Live - https://t.co/6iCwvH4Zap #NzvIND https://t.co/mILmxXKhC5
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने पर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। खिलाड़ी तरोताजा महसूस कर रहे हैं और मुकाबले के लिए तैयार हैं। वेलिंगटन में हमने सभी पहलुओं पर अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी ज्यादातर योजनाओं को मैदान पर उतारने में सफल रहे थे। गुरनूर बराड़ को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है।'
वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। हेगली ओवल में पहले दिन पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। उम्मीद है कि हम शुरुआती एक घंटे में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन पिच पर नमी हो सकती है, लेकिन समय के साथ इसकी स्थिति बेहतर होती जाती है। पिछले टेस्ट में जब भी टीम दबाव में थी, अलग-अलग खिलाड़ियों ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई। हम बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग-11 के साथ उतर रहे हैं।'
भारतीय टीम के लिए गुरनूर बराड़ अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं। वह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 321वें खिलाड़ी बनेंगे। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें टेस्ट कैप सौंपी।
Test Cap No. 321 Gurnoor Brar is all set to make his debut in whites for #TeamIndia He gets his Test cap from @Jaspritbumrah93 🤝 #NZvIND https://t.co/9AIeizgFm8
— BCCI (@BCCI) November 26, 2026
पांचों दिन के मौसम का पूर्वानुमान काफी अच्छा नजर आ रहा है। शुरुआती दो दिन मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। तीसरे दिन मौसम काफी गर्म रहेगा और टेस्ट के दौरान इसी दिन तापमान सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है।
सोमवार और मंगलवार को मुकाबले के आखिरी चरण में हल्की बारिश की संभावना है। उम्मीद है कि बारिश मैच के नतीजे में बाधा नहीं बनेगी। हालांकि, पिच की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि मुकाबला पांचवें दिन के आखिरी सत्र तक जाएगा।
पिच पर काफी घास मौजूद है और इसकी सतह भी पहले के मुकाबले अधिक समान नजर आ रही है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है।
वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय टीम के हर बल्लेबाज ने अहम योगदान दिया था। ऐसे में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना बेहद कम है। पहले टेस्ट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 से बाहर रखने के फैसले पर हुई थी। कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले ने कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को भी हैरान किया था। हालांकि, गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को बाहर रखने के फैसले का बचाव किया था।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सिराज की प्लेइंग-11 में वापसी होगी? क्या वनडे सीरीज में प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका मिलेगा? फिलहाल इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं हैं।
न्यूजीलैंड की टीम भी अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने की जल्दबाजी नहीं करेगी। उसके शीर्ष सात में से केवल दो बल्लेबाज ही दोनों पारियों में 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे। कप्तान टॉम लैथम के लिए पिछला टेस्ट बेहद निराशाजनक रहा। वह दोनों पारियों में खाता खोले बिना आउट हुए और दोनों बार जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पारी के पहले ही ओवर में पवेलियन भेज दिया। टॉम ब्लंडेल बल्ले से भले ही खास योगदान नहीं दे सके, लेकिन विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन शानदार रहा। खासकर तेज गेंदबाजों के सामने स्टंप के करीब खड़े होकर उन्होंने प्रभावित किया।
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। भारतीय बल्लेबाजों के आक्रमण का सबसे ज्यादा खामियाजा जैकब डफी को भुगतना पड़ा, जिन्होंने 33 ओवर में 201 रन लुटाए। ब्लेयर टिकनर के बाहर होने के बाद अब सवाल है कि क्या न्यूजीलैंड डफी पर भरोसा बरकरार रखेगा या मैथ्यू फिशर को मौका देगा?
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआती सत्र में ही चार विकेट झटककर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 70 रन था। हालांकि, वेलिंगटन में बल्लेबाजी करना पसंद करने वाले हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स ने भी अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए 118 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 368 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। टीम ने पहली पारी में 720 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जो न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान दो शतक और चार अर्धशतक लगे। पिच पर आखिरी दिन भी गेंदबाजों के लिए खास मदद नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 120 ओवर बल्लेबाजी की और पांच विकेट गंवाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया।
हेगली ओवल में अब तक 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से 13 का नतीजा निकला है। बाकी दो मुकाबले ड्रॉ रहे और दोनों ही बेहद यादगार थे। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के आठवें और नौवें नंबर के बल्लेबाज ईश सोढ़ी और नील वैगनर ने क्रमशः 200 और 107 गेंदों तक बल्लेबाजी कर मैच ड्रॉ करा दिया था।
2025 में वेस्टइंडीज की मेहमान टीम ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया था। 531 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन दूसरे सत्र में वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 72 रन था। हालांकि, शाई होप (234 गेंदों पर 40 रन), जस्टिन ग्रीव्स (388 गेंदों पर नाबाद 202 रन) और केमार रोच (233 गेंदों पर नाबाद 58 रन) ने शानदार संघर्ष करते हुए टीम को छह विकेट पर 457 रन तक पहुंचा दिया। यह समय-सीमा वाले टेस्ट मैच की चौथी पारी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। हेगली ओवल में खेला गया यह आखिरी टेस्ट भी था।
दिलचस्प बात यह है कि इस मुकाबले से पहले यहां खेले गए लगातार तीन टेस्ट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली थी। यानी हेगली ओवल में पिछले चार टेस्ट मैचों में बल्लेबाजी करना मैच आगे बढ़ने के साथ आसान हुआ है। क्या इस बार भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला साबित होगा?
भारत ने टी20 सीरीज 3-2 और वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। अब एक बार फिर मुकाबला उसी मैदान पर लौट आया है, जहां इस बहु-प्रारूप सीरीज की शुरुआत हुई थी। वेलिंगटन में मेहमान टीम का दबदबा देखने को मिला था, ऐसे में भारत इस टेस्ट में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। दिलचस्प बात यह है कि पिछले 10 वर्षों में केवल दो बार ऐसा हुआ है, जब दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रॉ रही। न्यूजीलैंड की पाकिस्तान के खिलाफ 2022-23 में खेली गई सीरीज और श्रीलंका का 2021 में वेस्टइंडीज दौरा इसके उदाहरण हैं। अब देखना होगा कि इस बार क्राइस्टचर्च में क्या कुछ देखने को मिलता है।
स्थानीय खिलाड़ी मैट हेनरी और न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम दोनों ने स्वीकार किया कि भले ही वह इस मैदान पर अधिक गति और उछाल की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण भी देखने को मिले हैं जब पिच पहले दो दिनों के बाद बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बन जाती है। वेस्टइंडीज ने पिछले साल हेगली ओवल में बड़े स्कोर वाला टेस्ट मैच ड्रॉ कराया था जबकि तीन सप्ताह पहले ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए यहां शतक बनाए थे। सिराज पर विश्वास की कमी के चलते गिल और गंभीर के विकल्प पहले ही सीमित हो गए हैं।
अगर भारत एक बार फिर पहले गेंदबाजी करता है, तो बराड़ अपनी गति, उछाल और लंबे कद के दम पर इस पिच पर काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स जैसे खिलाड़ी बराड़ का सामना करने में थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं, जबकि कंबोज का सामना करना अपेक्षाकृत आसान था। यहां तक कि मध्य क्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के सामने भी बराड़ चुनौती पेश कर सकते हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज (दोनों पारियों में 45-45 ओवर) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। हालांकि, गुरुवार को नेट सत्र को ध्यान में रखते हुए लग रहा है कि तेज गेंदबाजी आक्रमण में व्यापक बदलाव की संभावना नहीं है। जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, कंबोज और प्रसिद्ध ने नेट पर गेंदबाजी नहीं की। आमतौर पर उन तेज गेंदबाजों को ही मैच से एक दिन पहले विश्राम दिया जाता है, जिनकी प्लेइंग-11 में जगह पक्की होती है। गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ नेट पर जमकर अभ्यास करने वाले गेंदबाजों में आकिब नबी और अर्शदीप सिंह शामिल थे। आक्रमण में एकमात्र संभावित बदलाव बराड़ को प्रसिद्ध या कंबोज की जगह अंतिम एकादश में शामिल करना हो सकता है।
भारत ने पहले टेस्ट मैच में अधिकतर समय अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन आखिर में यह मैच ड्रॉ हो गया जो मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए बड़ा झटका था। इसका कारण यह था कि आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाने वाली बेसिन रिजर्व की पिच सपाट हो गई थी, लेकिन पिच की प्रकृति में बदलाव के बावजूद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता जसप्रीत बुमराह के पहली पारी के प्रयास और आकाश दीप की कुछ धारदार गेंदबाजी को छोड़कर भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया था।
भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखना है तो उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, टीम प्रबंधन गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कशमकश में है। पहले टेस्ट की तरह यहां की पिच भी शुरू में घास वाली दिख रही है, लेकिन यह बाद में बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है इसलिए भारतीय टीम को किसी तरह के संशय में नहीं रहना चाहिए।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज हो रहा है। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है।