फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को मिली चौथी सफलता, कुशाग्र आउट; सुफ्यान को मिला विकेट

Sun, 22 Nov 2026 09:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars 2026 Live updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ए ने पिछले मैच में नेपाल को बड़े अंतर से हराया था और अब भारत ए की नजर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए को धूल चटाने की है। 
विज्ञापन
तिलक और अभिषेक - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:35 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को चौथा झटका

सुफ्यान मोकिम ने कुमार कुशाग्र को आउट कर भारत ए को चौथा झटका दिया है। कुशाग्र दो रन बनाकर आउट हुए। 

09:25 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा के रूप में भारत ए को तीसरा झटका लगा है। अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक पूरा कर चुके थे, लेकिन हसन नवाज की गेंद पर आउट हो गए। अभिषेक ने 42 गेंदों पर छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। अभिषेक और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। 

09:10 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: अभिषेक का अर्धशतक

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान ए के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभिषेक और तिलक वर्मा ने शुरुआती झटके के बाद भारत ए की पारी को संभाले रखा है। 14 ओवर की समाप्ति के बाद भारत ए का स्कोर दो विकेट पर 81 रन है। 

विज्ञापन
08:42 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत ए का स्कोर 50 के पार

अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी जिससे भारत ए का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। अभिषेक ने आठवां ओवर डालने आए रंधावा के ओवर से 24 रन निकाले। भारत ए ने आठ ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। 

08:23 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: बदोनी खाता खोले बिना आउट

अली रजा ने आयुष बदोनी को आउट कर भारत ए को दूसरा झटका दिया है। बदोनी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। पाकिस्तान ए के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की शुरुआत खराब रही है और टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं। 

विज्ञापन
08:17 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत ए को पहला झटका

भारत ए को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है। वैभव और अभिषेक ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वैभव इमरान रंधावा की गेंद पर आउट हो गए। वैभव ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए।  

08:00 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत ए की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत ए के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

07:30 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए की पारी समाप्त

पाकिस्तान ए ने भारत ए को 314 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ए ने 49.2 ओवर में 313 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए जिससे टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए, जबकि माज सदाकत ने 59 और फरहान युसूफ ने 56 रनों की पारी खेली। भारत ए के लिए हर्षित राणा, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम को दो-दो विकेट मिले, जबकि आयुष बदोनी ने एक विकेट लिया। 

पाकिस्तान ए ने अच्छी शुरुआत की थी और लग रहा था कि स्कोर 350 रन के पार जाएगा। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। पाकिस्तान ए के लिए इन तीन बल्लेबाजों के अलावा शमिल हुसैन ने 33, अब्दुल समद ने 28, मोहम्मद इमरान रंधावा ने 23 और साद मसूद ने नौ रन बनाए। 

07:26 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत को नौवीं सफलता

हर्षित राणा ने अहमद दानियाल को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। दानियाल नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। 

07:19 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान को आठवां झटका

प्रिंस यादव ने फरहान युसूफ को आउट कर पाकिस्तान ए को आठवां झटका दिया। फरहान 48 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। 

07:12 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: फरहान का अर्धशतक

फरहान युसूफ ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। पाकिस्तान ने 300 रनों का आंकड़ा छू लिया है। पाकिस्तान ए ने 47 ओवर की समाप्ति के बाद सात विकेट पर 301 रन बनाए हैं। 

07:06 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान को सातवां झटका

विपराज निगम ने साद मसूद को आउट कर पाकिस्तान ए को सातवां झटका दिया है। मसूद 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। 

06:52 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को छठा झटका

विपराज निगम ने मोहम्मद इमरान रंधावा को आउट कर पाकिस्तान ए को छठा झटका दिया। रंधावा 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। 

06:31 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: हसन नवाज आउट

सूर्यांश शेडगे ने हसन नवाज को आउट कर पाकिस्तान ए को पांचवां झटका दिया है। हसन नवाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 82 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुए। 

06:29 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 200 के पार

हसन नवाज की शानदार पारी जारी रहा है और वह फरहान यूसुफ के साथ साझेदारी निभा रहे हैं। पाकिस्तान ए ने 38 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 230 रन बनाए हैं। 

06:00 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

पाकिस्तान को कप्तान अब्दुल समद के रूप में चौथा झटका लगा है। समद रन आउट होकर पवेलियन लौटे। समद ने 35 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाए। समद और हसन नवाज के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। 

05:35 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: हसन नवाज का अर्धशतक

पाकिस्तान ए के बल्लेबाज हसन नवाज ने 44 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ए का स्कोर 160 रन के पार पहुंच गया है। नवाज और कप्तान अब्दुल समद के बीच साझेदारी चल रही है। 

05:08 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को लगा तीसरा झटका

सूर्यांश शेडगे ने सदाकत को आउट कर पाकिस्तान ए को तीसरा झटका दिया है। सदाकत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन 63 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। 

04:52 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: सदाकत का अर्धशतक

माज सदाकत ने भारत ए के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। पाकिस्तान ए का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। भारत ए को अब तक दो सफलता मिली है। सदाकत और नवाज के बीच साझेदारी पनप रही है। 

04:37 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: अर्धशतक के करीब सदाकत

दो विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ए की पारी धीमी पड़ गई है। सदाकत और शमिल ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन ये साझेदारी टूटने के बाद पाकिस्तान ए की पारी धीमी हो गई है। पाकिस्तान ए ने 13 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 86 रन बनाए हैं। सदाकत हालांकि, अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। 

04:15 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को दूसरा झटका

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने पाकिस्तान ए को दूसरा झटका दिया है। हर्षित ने नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे रोहेल नजीर को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया है। 

04:09 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत ए को मिली सफलता

आयुष बदोनी ने शमिल हुसैन को आउट कर भारत ए को पहली सफलता दिलाई। शमिल और सदाकत के बीच शानदार साझेदारी हुई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। बदोनी ने हालांकि, शमिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। शमिल 23 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। 

03:56 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

भारत ए के खिलाफ पाकिस्तान ए ने दमदार शुरुआत की है। पाकिस्तान ए ने पांच ओवर खत्म होने से पहले ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। पाकिस्तान ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 58 रन बनाए हैं। शमिल हुसैन और माज सदाकत के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। 

03:31 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी शुरू

भारत ए के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पाकिस्तान ए के लिए माज सदाकत और शमिल हुसैन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। 

03:13 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: नो हैंडशेक नीति जारी

भारत और पाकिस्तान की ए टीमों के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस के दौरान भारत ने नो हैंडशेक नीति जारी रखी और तिलक वर्मा ने पाकिस्तानी कप्तान के साथ हाथ नहीं मिलाया। 

03:06 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बदोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव। 

पाकिस्तान ए: शमाइल हुसैन, माज सदाकत, रोहैल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहमान युसूफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद डानियाल, सुफयान मोकिम, अली रजा। 

03:05 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए ने जीता टॉस

पाकिस्तान ए के कप्तान अब्दुल समद ने भारत ए के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारत भी पिछले मैच की प्लेइंग-11 के साथ उतरा है। भारत ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेते। 

02:04 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण से जुड़ी जानकारी

इंडिया-ए और पाकिस्तान-ए के बीच यह मुकाबला कब खेला जाएगा?
यह मैच आज यानी रविवार, 22 नवंबर 2026 को खेला जाएगा।

यह मैच किस मैदान पर आयोजित किया जा रहा है?
यह मुकाबला दोहा (कतर) के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे) शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।

टीवी पर इस मैच का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं?
भारत में इस टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप Sony Sports 1, Sony Sports 2, Sony Sports 3 चैनलों पर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा आप Amarujala.com पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और खबरें पढ़ सकते हैं।

02:03 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पिछले पांच वनडे (50-ओवर) मुकाबलों का हाल

50-ओवर के फॉर्मेट में खेले गए पिछले पांच मैचों में भी भारत-ए ने 3 और पाकिस्तान-ए ने 2 मैच जीते हैं। हालांकि, 2023 के फाइनल में मिली 128 रनों की हार का बदला लेने के इरादे से आज भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी।
 

तारीख नतीजा
23 जुलाई 2023 पाकिस्तान-ए ने 128 रनों से जीत दर्ज की
19 जुलाई 2023 भारत-ए ने 8 विकेट (80 गेंद शेष रहते) से जीत दर्ज की
06 जुलाई 2006 भारत-ए ने 130 रनों से जीत दर्ज की
05 मई 2006 पाकिस्तान-ए ने 36 रनों से जीत दर्ज की
28 अप्रैल 2006 भारत-ए ने 34 रनों से जीत दर्ज की

02:03 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: टूर्नामेंट में भारत-ए का पलड़ा भारी

2013 से अब तक एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप या एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-ए और पाकिस्तान-ए (पाकिस्तान शाहीन्स) के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत-ए ने 5-3 की बढ़त बना रखी है।
 

विवरण आंकड़े
कुल मैच
(इमर्जिंग एशिया कप/राइजिंग स्टार्स)
8
भारत-ए की जीत 5
पाकिस्तान-ए की जीत 3
टाई/बेनतीजा 0
पिछला मुकाबला (16 नवंबर 2025) पाकिस्तान-ए ने 8 विकेट से जीत दर्ज की (टी20, दोहा)
पिछला 50-ओवर मुकाबला (23 जुलाई 2023, फाइनल) पाकिस्तान-ए ने 128 रनों से जीत दर्ज की (कोलंबो)

02:02 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत-ए (संभावित प्लेइंग-11): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव।

पाकिस्तान-ए (संभावित प्लेइंग-11): शामिल हुसैन, माज सदाकत, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), हसन नवाज, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, साद मसूद, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, अली रजा, सुफियान मुकीम।

02:02 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: लय में दोनों टीमें, विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की उम्मीद

कप्तान तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है। 20 नवंबर को खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत-ए ने नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से रौंदा था। उस मैच में तिलक वर्मा (107) और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (117) ने शानदार शतक जड़े थे, जबकि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (5 विकेट) और हर्षित राणा (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने नेपाल की टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई थी। इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में शायद ही कोई बदलाव करे।

दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान-ए ने अब्दुल समद की कप्तानी में अपने अभियान की शुरुआत यूएई पर 61 रनों की जीत के साथ की है। 245 रनों के स्कोर का बचाव करते हुए तेज गेंदबाज अली रजा, अहमद दानियाल और स्पिनर सुफियान मुकीम ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। पाकिस्तान भी बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर सकता है।

02:01 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: भारत की पाकिस्तान से टक्कर

एसीसी मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के आठवें मुकाबले में आज, 22 नवंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत-ए और पाकिस्तान शाहीन्स (पाकिस्तान-ए) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह 50-ओवर का मुकाबला ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम है। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। टॉस दोपहर तीन बजे होगा।

12:20 PM, 22-Nov-2026

IND A vs PAK A Live Score: पाकिस्तान ए को मिली चौथी सफलता, कुशाग्र आउट; सुफ्यान को मिला विकेट

India A vs Pakistan A, Asia Cup Rising Stars 2026 Live updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ए ने पिछले मैच में नेपाल को बड़े अंतर से हराया था और अब भारत ए की नजर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए को धूल चटाने की है। भारत ए अगर इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें