फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs NZ: सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ से न्यूजीलैंड लगभग बाहर, जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम अंतिम-8 में

Thu, 13 Jun 2024 10:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद

खास बातें

West Indies vs New Zealand T20 World Cup 2024 : आज टी20 विश्व कप के 26वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से था। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 136 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीडज की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:41 AM, 13-Jun-2024

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 13 रन से हराया

वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 39 गेंद में नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ रोवमन पॉवेल की अगुआई वाली टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है।

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। उसे 14 जून को युगांडा और 17 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इन दोनों मैचों में भी जीत कीवी टीम के लिए काफी नहीं होगी। दरअसल, वेस्टइंडीज के तीन मैचों में तीन जीत के साथ छह अंक हैं। वहीं, अफगानिस्तान ने अब तक दो में दो जीत हासिल की है। उसके चार अंक हैं। अफगानिस्तान को 14 जून को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ना है। इस मैच में जीत या फिर मैच के बारिश से धुलने पर अफगानिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी।

पापुआ न्यू गिनी से अफगानिस्तान के बड़े अंतर से हारने पर ही न्यूजीलैंड को कोई मौका मिल पाएगा। हालांकि, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में युगांडा को 125 रन से हराया था, जबकि दूसरे मैच में कीवी टीम को 84 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में अफगानिस्तान का भी क्वालिफाई करना तय माना जा रहा है। पापुआ न्यू गिनी को हराते ही अफगानिस्तान के छह अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड दोनों मैच जीतने पर भी चार अंक ही ले पाएगी। ऐसे में कीवी टीम का सफर लगभग खत्म हो चुका है। शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

09:33 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिरे

न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। अब उन्हें 12 गेंद में 42 रन की जरूरत है। फिलहाल ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। अल्जारी जोसेफ ने चार विकेट लिए हैं।

09:14 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका

न्यूजीलैंड ने 15 ओवर के बाद पांच विकेट पर 85 रन बना लिए थे। इसके बाद 16वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने पहली ही गेंद जिमी नीशम को ब्रैंडन किंग के हाथों कैच कराया। नीशम 10 रन बना सके। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल सैंटनर और फिलिप्स क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर  

विज्ञापन
08:56 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: 63 पर आधी न्यूजीलैंड टीम पवेलियन लौटी

63 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की टीम को पांचवां झटका लगा। गुडाकेश मोती ने डेरिल मिचेल को क्लीन बोल्ड किया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल जिमी नीशम और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 63 रन है। कीवी टीम को 54 गेंद में 87 रन चाहिए।

08:48 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाए

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने चार विकेट गंवाकर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल कीवी टीम को 60 गेंद में 92 रन की जरूरत है। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। डेवोन कॉन्वे पांच रन, फिन एलेन 26 रन, कप्तान केन विलियम्सन एक रन और रचिन रवींद्र 10 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए अब तक गुडाकेश मोती ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, अकील हुसैन और अल्जारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला है।

विज्ञापन
08:27 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: कीवी टीम को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड की टीम को छठे ओवर में 34 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अल्जारी जोसेफ ने फिन एलेन को आंद्रे रसेल के हाथों कैच कराया। एलेन 23 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में रदरफोर्ड ने एलेन का कैच ड्रॉप किया था। हालांकि, एलेन इसका फायदा नहीं उठा सके और पवेलियन चलते बने। छह ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 36 रन है। फिलहाल कप्तान केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं।

08:17 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। अकील हुसैन ने डेवोन कॉन्वे को रोस्टन चेज के हाथों कैच कराया। वह पांच रन बना सके। फिलहाल रचिन रवींद्र और फिन एलेन क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 25 रन है।

07:49 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज ने 149 रन बनाए

वेस्टइंडीज ने शेरफेन रदरफोर्ड के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए हैं। एक वक्त विंडीज की टीम ने 30 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। जॉनसन चार्ल्स और रोस्टन चेज खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वहीं, ब्रैंडन किंग नौ रन, निकोलस पूरन 17 रन और कप्तान रोवमन पॉवेल एक रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद अकील हुसैन ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 28 रन की साझेदारी निभाई। 

अकील 15 रन बनाकर आउट हुए। फिर रदरफोर्ड ने आंद्रे रसेल के साथ 18 रन की साझेदारी निभाई। रसेल सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर रदरफोर्ड ने रोमारियो शेफर्ड के साथ 27 रन की साझेदारी निभाई। शेफर्ड 13 रन बना सके। अल्जारी जोसेफ छह रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। हालांकि, आखिरी दो ओवर के लिए न्यूजीलैंड के पास उनके कोई मुख्य तेज गेंदबाज के ओवर्स नहीं बचे थे।

ऐसे में केन विलियम्सन को 19वें ओवर में डेरिल मिचेल से गेंदबाजी करानी पड़ी। यहीं रदरफोर्ड ने मैच पलट दिया। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के जड़े और कुल 19 रन बटोरे। वहीं, 20वें ओवर में विलियम्सन ने मिचेल सैंटनर को गेंदबाजी सौंपी। इस ओवर में रदरफोर्ड ने दो चौके और एक छक्का समेत 18 रन बटोरे।

आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज ने 37 रन बटोरे और 149 रन बनाए। रदरफोर्ड 39 गेंद में दो चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने गुडाकेश मोती के साथ आखिरी विकेट के लिए 13 गेंद में 37 रन की साझेदारी निभाई। यह मैच न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाला है। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए भी जीत जरूरी है।

07:33 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज के नौ विकेट गिरे

17वें ओवर में 103 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। लोकी फर्ग्यूसन ने रोमारियो शेफर्ड को एल्बीडब्ल्यू कराया। वह 13 रन बना सके। 18वें ओवर में वेस्टइंडीज को नौवां झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट ने अल्जारी जोसेफ को क्लीन बोल्ड किया। जोसेफ छह रन बना सके। फिलहाल गडाकेश मोती और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर नौ विकेट पर 112 रन है।
 

07:13 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को सातवां झटका

वेस्टइंडीज को 76 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। आंद्रे रसेल को ट्रेंट बोल्ट ने लोकी फर्ग्यूसन के हाथों कैच कराया। वह सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 81 रन है।

07:03 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को छठा झटका

वेस्टइंडीज को 11वें ओवर में 58 के स्कोर पर छठा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने अकील हुसैन को नीशम के हाथों कैच कराया। वह 15 रन बना सके। फिलहाल शेरफेन रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 76 रन है।

06:36 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन लौटी

वेस्टइंडीज को 22 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान रोवमन पॉवेल एक रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले तक वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 23 रन बना लिए थे। इसके बाद सातवें ओवर में जिमी नीशम ने ब्रैंडन किंग को विकेटकीपर कॉन्वे के हाथों कैच कराया। किंग नौ रन बना सके। फिलहाल अकील हुसैन और शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर हैं। सात ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 32 रन है।

06:29 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

वेस्टइंडीज को पांचवें ओवर में तीसरा झटका लगा। लोकी फर्ग्यूसन ने रोस्टन चेज को रचिन रवींद्र के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इससे पहले जॉनसन चार्ल्स (0) को ट्रेंट बोल्ट ने और निकोलस पूरन (17) को टिम साउदी ने पवेलियन भेजा था। तीनों विकेट कीवी तेज गेंदबाजों को मिले हैं। फिलहाल कप्तान रोवमन पॉवेल और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं।

06:22 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को दूसरा झटका

वेस्टइंडीज को चौथे ओवर में 20 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। टिम साउदी ने निकोलस पूरन को विकेटकीपर डेवोन कॉन्वे के हाथों कैच कराया। पूरन 12 गेंद में तीन चौके की मदद से 17 रन बना सके। फिलहाल रोस्टन चेज और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं।

06:11 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: फील्डिंग में भी करना होगा सुधार

पिछले मैच में न्यूजीलैंड को केवल बल्लेबाजी में ही नहीं फील्डिंग में भी निराशा हाथ लगी। उसने आसान कैच टपकाए और स्टंप आउट करने के मौके गंवाए। अफगानिस्तान ने इसका फायदा उठाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के साथ ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और लगातार तीसरी जीत से वह सुपर आठ में अपनी जगह पक्की कर लेगा। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ वेस्टइंडीज को आसान जीत नहीं मिली लेकिन पिछले मैच में युगांडा को उसने 39 रन पर आउट करके 134 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी।

06:10 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ निराशाजनक रही थी कीवी टीम की बल्लेबाजी

अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज नहीं चल पाए थे और उसकी पूरी टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई थी जिससे उसे 84 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इससे उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया और वह ग्रुप सी में सबसे निचले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का विश्व कप में प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह पिछले तीन वनडे विश्व कप और तीन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है लेकिन इस बार उसके लिए चुनौती आसान नहीं है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसके केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंच पाए थे। केन विलियमसन की अगुआई वाली टीम को अब उस प्रदर्शन को भूलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा खेल दिखाना होगा।

06:10 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड हारा तो सफर खत्म

न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और इसमें एक भी गलती केन विलियमसन की टीम के लिए भारी पड़ सकती है। न्यूजीलैंड को अगर टी20 विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करके हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज अगर ये मुकाबला जीतने में सफल रही तो टीम सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लेगी।  

06:08 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका

वेस्टइंडीज की टीम को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने झटका दिया। बोल्ट ने जॉनसन चार्ल्स को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच गेंदों में खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। 

06:06 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

06:04 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। मैट हेनरी की जगह टिम साउदी, ब्रेसवेल की जगह जिमी नीशम और मार्क चैपमैन की जगह रचिन रवींद्र की एंट्री हुई। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।

06:00 AM, 13-Jun-2024

WI vs NZ: सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ से न्यूजीलैंड लगभग बाहर, जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम अंतिम-8 में

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप के 26वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैं से है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम के लिए सुपर-8 की राह मुश्किल हो जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें