फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA vs SA Highlights: सुपर-8 के पहले मैच में द. अफ्रीका ने अमेरिका को हराया, 19वें ओवर में रबाडा ने पलटी बाजी

Wed, 19 Jun 2024 11:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

खास बातें

America vs South Africa T20 World Cup : टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में ग्रुप-2 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका से था। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाए। जवाब में अमेरिका की टीम छह विकेट पर 176 रन बना सकी।
विज्ञापन
आंद्रीज गौस - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 PM, 19-Jun-2024

दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले मुकाबले में अमेरिका को 18 रन से हरा दिया है। एंटीगुआ में खेले गए सुपर-8 ग्रुप-2 के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अमेरिका की पारी के दौरान 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने हरमीत सिंह का विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी दो ओवर में अमेरिका को 28 रन चाहिए थे। तब हरमीत और आंद्रीज गौस क्रीज पर थे।

पहली ही गेंद पर हरमीत कैच आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी। गौस के साथ 91 रन की साझेदारी निभाई थी। हालांकि, हरमीत के आउट होने पर मैच पलट गया। रबाडा के 19वें ओवर में दो रन आए और आखिरी ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और टीम सिर्फ सात रन बना सकी। गौस 47 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 74 रन की पारी खेली थी।

11:13 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: हरमीत सिंह आउट

19वें ओवर में 167 के स्कोर पर अमेरिका को छठा झटका लगा। हरमीत सिंह 22 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने पवेलियन भेजा। फिलहाल आंद्रीज गौस और जसजीत सिंह क्रीज पर हैं। अमेरिका को छह गेंद में 26 रन की जरूरत है।

10:57 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: गौस का अर्धशतक

अमेरिका को 24 गेंद में 60 रन की जरूरत है। 16 ओवर के बाद अमेरिका ने पांच विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमीत सिंह और आंद्रीज गौस क्रीज पर हैं। गौस ने 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नॉर्त्जे की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन
10:44 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: 76 पर पांचवां झटका

अमेरिका को 76 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। शम्सी ने शयन जहांगीर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल आंद्रीज गौस और हरमीत सिंह क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद अमेरिका का स्कोर पांच विकेट पर 99 रन है। अब 42 गेंद में उन्हें 96 रन की जरूरत है।

10:31 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: अमेरिका के चार विकेट गिरे

अमेरिका को 71 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्टीवन टेलर, नीतीश कुमार, कप्तान एरॉन जोंस और कोरी एंडरसन पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल आंद्रीज गौस और शयन जहांगीर क्रीज पर हैं। 

विज्ञापन
10:06 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: अमेरिका को पहला झटका

अमेरिकी टीम को 33 के स्कोर पर चौथे ओवर में पहला झटका लगा। रबाडा ने स्टीवन टेलर को क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंद में 24 रन बना सके। फिलहाल नीतीश कुमार और आंद्रीज गौस क्रीज पर हैं।

09:38 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, रीज हेंड्रिक्स ने 11 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। डेविड मिलर खाता भी नहीं खोल सके। हेनरिक क्लासेन 22 गेंद में तीन छक्के की मदद से 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 16 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह को दो-दो विकेट मिले।

09:17 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: 16 ओवर समाप्त

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 15 रन और ट्रिस्टन स्टब्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले सौरभ नेत्रवलकर ने एडेन मार्करम को अली खान के हाथों कैच कराया। वह 32 गेंद में 46 रन बना सके। 

09:01 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: हरमीत की घातक गेंदबाजी

बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंद पर क्विंटन डिकॉक और डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। डिकॉक 40 गेंद में 70 रन और मिलर खाता खोले बिना आउट हुए। डिकॉक ने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल मार्करम और क्लासेन क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 127 रन है।

08:54 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: 12 ओवर समाप्त

12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 125 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान एडेन मार्करम 35 रन और क्विंटन डिकॉक 74 रन बनाकर क्रीज पर हैं। डिकॉक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक लगाया। मार्करम और डिकॉक के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 

08:39 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: आठ ओवर समाप्त

आठ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्विंटन डिकॉक 23 गेंद में 45 रन और कप्तान एडेन मार्कर 15 गेंद में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

08:13 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को 16 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सौरभ नेत्रवलकर ने रीजा हेंड्रिक्स को कोरी एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।

07:36 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

अमेरिका: शयन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), एरॉन जोंस (कप्तान), नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

07:33 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: अमेरिका ने जीता टॉस

सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अमेरिका के कप्तान एरॉन जोंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मोनांक पटेल एक बार फिर मैच नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं। अमेरिका ने एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाया है। केंजिगे की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी एक अतिरिक्त स्पिनर को तरजीह दी है। ओटनील बार्टमैन की जगह केशव महाराज को मौका दिया गया है।

एंटीगुआ में इससे पहले टी20 में कप्तानों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी नौ बार चुनी है, जबकि चेज करने के बारे में इस मैच को मिलाकर पांच बार सोचा है। एंटीगुआ में पहले बैटिंग करने वाली टीम एक बार जीतने में कामयाब रही है। वहीं, चेज करते हुए टीमें तीन बार जीती हैं। आज दोनों टीमें पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में आमने-सामने आई हैं।

07:11 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: उलटफेर कर सकती है अमेरिका

सह मेजबान अमेरिका की टीम में आठ भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक वेस्टइंडीज, एक न्यूजीलैंड, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक नीदरलैंड का खिलाड़ी शामिल है और टीम टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सुपर आठ में जगह बनाकर उत्साह से लबरेज हैं। टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। अमेरिका की नजरें कप्तान मोनांक पटेल की फिटनेस पर होगी जो भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और हल्की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भी उन्हें नहीं खेलना था। लीग चरण में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका एक और उलटफेर करने के लिए तैयार होगा। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन अमेरिका की टीम चुनौती के लिए तैयार होगी।

07:11 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: नॉर्त्जे बरपा रहे कहर

दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ सिर्फ एक रन से जीता था और गत चैंपियन इंग्लैंड तथा मेजबान वेस्टइंडीज की मौजूदगी वाले ग्रुप दो में होने के कारण वह अमेरिका को हल्के में नहीं ले सकता। टीम सुपर आठ चरण में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी चिंता एनरिक नॉर्त्जे की खराब फॉर्म थी लेकिन इस स्टार तेज गेंदबाज ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया और अभी नौ विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। नॉर्त्जे ने अपने साथी तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन के साथ मजबूत जोड़ी बनाई है जबकि मार्को यानसेन और कागिसो रबादा भी अमेरिका के अनुभवहीन बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार होंगे।

07:10 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: द. अफ्रीका के शीर्ष क्रम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय बल्लेबाज बुधवार को टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती सुपर आठ मैच में आत्मविश्वास से भरे अमेरिका के खिलाफ अपनी ताकत दिखाने उतरेंगे तो टीम के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उसके गेंदबाजों ने सभी चार मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूयॉर्क के चुनौतीपूर्ण विकेट पर तीन मैच और किंग्सटाउन में एक मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक बार भी 120 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है। हालांकि उनका बल्लेबाजी प्रदर्शन उस टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। 

टीम में क्विंटन डिकॉक, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे कुछ तूफानी बल्लेबाज हैं, लेकिन वह अब तक अपने बल्ले से जलवा बिखेरने में नाकाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम जिसमें डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स और कप्तान एडेन मार्कराम जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

07:10 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Live Score: आज से सुपर-8 की शुरुआत

ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद आज से सुपर-8 की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला मेजबान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से नॉर्थ साउंड के सेंट विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह टी20 विश्व कप 2024 का 41वां मुकाबला है जिसमें दक्षिण अफ्रीका अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अमेरिका को लीग स्टेज पर चार मैचों में दो जीत मिली हैं। 

07:02 PM, 19-Jun-2024

USA vs SA Highlights: सुपर-8 के पहले मैच में द. अफ्रीका ने अमेरिका को हराया, 19वें ओवर में रबाडा ने पलटी बाजी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में ग्रुप-2 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। अमेरिका ने लीग स्टेज के दौरान पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को चौंकाया था। दक्षिण अफ्रीका की टीम उलटफेर से बचना चाहेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें