फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी ने यूपी को 23 रन से हराया, कप्तान हेली के अलावा सभी बल्लेबाज हुए फेल

Mon, 04 Mar 2024 07:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

खास बातें

WPL Live Cricket Score, UPW vs RCB Women’s Premier League 2024 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला प्रीमियर लीग का 11वां मैच यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इसके जवाब में यूपी आठ विकेट खोकर 175 रन बना सकी और 23 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स लाइव स्कोर - फोटो : WPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी की जीत

आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी की गेंदबाज मोलिनेक्स ने पूजा खेमनार को आउट कर दिया। यूपी को यह आठवां झटका लगा। वह 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, टीम एक बार फिर आरसीबी के खिलाफ मुकाबला हार गई। मंधाना की टीम ने यूपी को 23 रन से हरा दिया।

10:45 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : यूपी का सातवां विकेट गिरा

यूपी का सातवां विकेट सोफी एक्लेस्टोन के रूप में गिरा। उन्हें वेयरहैम ने बोल्ड किया। सोफी तीन गेंदों में चार रन बना सकीं। फिलहाल पूनम 31 रन और अंजलि तीन रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 

10:38 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट

दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर आउट हो गईं। यूपी वॉरियर्स का छठा विकेट 18वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। भारतीय खिलाड़ी को आशा शोभना ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर पूजा और सोफी हैं। 

विज्ञापन
10:13 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : कप्तान हेली 55 रन बनाकर आउट

यूपी की कप्तान एलिसा हेली 55 रन बनाकर आउट हो गईं। वह इस मैच में आरसीबी के खिलाफ अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए पूनम खेमनार उतरी हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 118/5 है।

10:10 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा चौथा झटका

आरसीबी के खिलाफ यूपी का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता दिख रहा है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं श्वेता सहरावत एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें आशा शोभना ने आउट किया। फिलहाल क्रीज पर एलिसा हेली और दीप्ति शर्मा हैं। 

विज्ञापन
09:51 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : हैरिस पांच रन बनाकर आउट

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं ग्रेस हैरिस पांच रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें सोफी डिवाइन ने अपना शिकार बनाया। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/3 है।

09:48 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : चमारी अटापट्टू आठ रन बनाकर आउट

चमारी अटापट्टू एक बार फिर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं 34 वर्षीय ऑलराउंडर सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें वेयरहैम ने एलबीडब्ल्यू के जरिए आउट किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ग्रेस हैरिस आई हैं। 

09:35 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : यूपी को लगा पहला झटका

घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर सोफी डिवाइन ने यूपी वॉरियर्स को पहला झटका दिया है। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी के लिए आईं किरण नवगिरे को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट कर दिया। वह 11 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चमारी अटापट्टू आई हैं। 

09:26 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : तीन ओवर के बाद यूपी का स्कोर 40/0

आरसीबी के खिलाफ यूपी की शुरुआत धीमी हुई है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है। फिलहाल एलिसा हेली और किरण नवगिरे क्रीज पर हैं। 

09:15 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : यूपी की पारी शुरु

199 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए यूपी तैयार है। फिलहाल क्रीज पर कप्तान एलिसा हेली और किरण नवगिरे हैं। एक ओवर में अब तक टीम का खाता भी नहीं खुल पाया है।

08:59 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी की पारी खत्म

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने यूपी के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं एस मेघना और स्मृति मंधाना ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लि 51 रन की साझेदारी हुई। आंध्र प्रदेश की बल्लेबाज ने 21 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्हें अंजलि सरवानी ने चमारी अटापट्टू के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस पैरी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ऑरेंज कैप होल्डर मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की विशाल साझेदारी हुई। मंधाना 50 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी के खिलाफ ऋचा घोष 10 गेंदों में 21 रन और सोफी डिवाइन दो गेंदों में दो रन बनाकर नाबाद रहीं। 

08:54 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : पैरी 58 रन बनाकर लौटीं

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं एलिस पैरी शानदार फॉर्म में नजर आईं। उन्होंने 37 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 58 रन बनाए।  सोफी एक्लेस्टोन ने उन्हें आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। आरसीबी का स्कोर 200 रन के करीब है। 

08:38 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : मंधाना 80 रन बनाकर आउट

आरसीबी को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। वह 50 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुईं। इस सीजन में दूसरी बार वह शतक लगाने से चूकीं। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 74 रन की पारी खेली थी। एलिस पैरी और कप्तान के बीच 95 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इससे पहले उन्होंने एस मेघना के साथ पहले विकेट के लिए 51 रन की पार्टनरशिप की। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी 45 रन और ऋचा घोष छह रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। 

08:04 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : नौ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 79/1

लीग के 11वें मुकाबले में आरसीबी ने यूपी के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 24 गेंदों में 35 रन और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं एलिस पैरी नौ गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद खेल रही हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 79/1 है। 

07:52 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी को लगा पहला झटका

यूपी के खिलाफ आरसीबी ने दमदार शुरुआत हुई। पहले विकेट के लिए एस मेघना और स्मृति मंधाना के बीच 51 रन की साझेदारी हुई जिसे अंजलि सरवानी ने खत्म किया। आंध्र प्रदेश की 27 वर्षीय बल्लेबाज पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुईं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 62/1 है।

07:29 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : यूपी के खिलाफ आरसीबी की पारी शुरु

यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए आरसीबी तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और एस मेघना आई हैं। उम्मीद है कि दोनों टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब होंगी।

07:08 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (डब्ल्यू), सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, सिमरन बहादुर, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

यूपी वारियर्स : एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, अंजलि सरवानी

07:01 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : यूपी ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उम्मीद है कि एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम आरसीबी के खिलाफ अपनी पिछली हार का बदला लेने में कामयाब होगी। मंधाना के नेतृत्व में आज एकता बिष्ट आईपीएल डेब्यू करेंगी। उन्हें श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, यूपी बिना किसी बदलाव के खेलते नजर आएगी।

06:44 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डैनी व्याट, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पार्श्ववी चोपड़ा, पूनम खेमनार, एस यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, लक्ष्मी यादव (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।

06:27 PM, 04-Mar-2024

UPW vs RCB Live Score : आरसीबी ने यूपी को 23 रन से हराया, कप्तान हेली के अलावा सभी बल्लेबाज हुए फेल

महिला प्रीमियर लीग का 11वां मुकाबला आज शाम सात बजे से यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में एलिसा हीली की टीम आरसीबी के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। मंधाना के नेतृत्व वाली टीम ने यूपी को लीग के दूसरे मुकाबले में दो रन से करारी शिकस्त दी थी। यूपी वॉरियर्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में दो मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, आरसीबी भी दो मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें