गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में शानदार शुरुआत की है। शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की शतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
डिएंड्रा डॉटिन के रूप में यूपी को सातवां झटका लगा। एश्ले गार्डनर ने भारती फुलमाली के हाथों उन्हें कैच कराया। वह 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब सोफी एक्लेस्टोन का साथ देने आशा शोभना आईं हैं।
यूपी को छठा झटका 150 के स्कोर पर लगा। सोफी डिवाइन ने इन-फॉर्म बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुईं। अब डिएंड्रा डॉटिन का साथ देने सोफी एक्लेस्टोन आईं हैं।
फीबी लिचफील्ड ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी महिला प्रीमियर लीग में पहली फिफ्टी है।
हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा आउट हो गईं। फिलहाल क्रीज पर फीबी लिचफील्ड और श्वेता सेहरावत मौजूद हैं।
यूपी को दूसरा झटका जॉर्जिया वेयरहैम ने दिया। उन्होंने कप्तान मेग लैनिंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब फीबी लिचफील्ड का साथ देने हरलीन देओल आईं हैं।
मेग लैनिंग और फीबी लिचफील्ड ने पारी को संभालने की कोशिश की है। दोनों के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है।
यूपी को पहला झटका शुरुआती ओवर में ही लगा। रेणुका सिंह ने किरन नवगिरे को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाईं। अब मेग लैनिंग का साथ देने फीबी लिचफील्ड आईं हैं।
यूपी की पारी शुरू हो चुकी है। किरन नवगिरे और मेग लैनिंग क्रीज पर मौजूद हैं।
कप्तान एश्ले गार्डनर और अनुष्का शर्मा की 103 रनों की शानदार साझेदारी के दम पर गुजरात जाएंट्स ने यूपी वॉरियर्स के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 207 रन बनाए। उनके लिए गार्डनर ने सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। वहीं, अनुष्का ने 44 रन बनाए।
गुजरात को चौथा झटका सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने कप्तान एश्ले गार्डनर को बोल्ड किया। वह 41 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुईं। अब जॉर्जिया का साथ देने भारती फुलमाली आईं हैं।
गुजरात को तीसरा झटका डिएंड्रा डॉटिन ने दिया। उन्होंने अनुष्का शर्मा को हरलीन देओल के हाथों कैच कराया। वह 30 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुईं। अनुष्का ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर के साथ 103 रनों की साझेदारी निभाई। अब गार्डनर का साथ देने जॉर्जिया वेयरहैम आईं हैं।
एश्ले गार्डनर ने यूपी के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा है। यह उनके डब्ल्यूपीएल करियर का छठा पचासा है। फिलहाल वह 52 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं और अनुष्का शर्मा के साथ 97 रनों की साझेदारी निभा चुकी हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 152 रन है।
अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 103 रन है।
गुजरात जाएंट्स को दूसरा झटका शिखा पांडे ने दिया। उन्होंने फीबी लिचफील्ड के हाथों सोफी डिवाइन को कैच आउट कराया। वह 20 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब अनुष्का शर्मा का साथ देने एश्ले गार्डनर आईं हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट पर 56 रन है।
41 पर गुजरात को पहला झटका सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने बेथ मूनी को बोल्ड किया। वह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब सोफी डिवाइन का साथ देने अनुष्का शर्मा आईं हैं।
गुजरात की पारी जारी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए बेथ मूनी और सोफी डिवाइन मौजूद हैं।
यूपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
यूपी वारियर्स: डिएंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
गुजरात जाएंट्स: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर।
दूसरी ओर गुजरात जाएंट्स दो निराशाजनक सत्र के बाद पिछली बार प्लेऑफ में पहुंची थी और उसका मनोबल बढ़ा हुआ है। एश्ले गार्डनर की अगुआई वाली जाएंट्स के पास मजबूत विदेशी खिलाड़ियों का कोर है लेकिन एक प्रमुख भारतीय बल्लेबाज की कमी है। स्टंप के पीछे और शीर्ष क्रम में बेथ मूनी होंगी जबकि सोफी डिवाइन 2025 सत्र से चूकने के बाद डब्ल्यूपीएल में वापसी कर रही हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण रेणुका सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काफी संतुलित दिखता है जिन्हें किम गार्थ और काश्वी गौतम का सहयोग मिलेगा।
शीर्ष पर फोबे लिचफील्ड लचीलापन प्रदान करती हैं और उनके किरण नवगिरे के साथ साझेदारी करने की संभावना है। लैनिंग और हरलीन देओल की मौजूदगी वाला मध्यक्रम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में महत्वपूर्ण होगा। सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और अनुभवी शिखा पांडे और क्रांति गौड़ जैसी खिलाड़ियों के साथ वॉरियर्स के पास ताकतवर गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें विश्व स्तरीय स्पिन, नयी गेंद से गेंदबाजी का अनुभव और अंतिम ओवरों में विशेज्ञता का मिश्रण है।
टीम पिछले तीन सत्र में तीसरे, चौथे और फिर तालिका में निचले स्थान पर रही थी और उसकी निगाहें इस लगातार गिरावट को रोकने की है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के आने से टीम में स्पष्टता आने की उम्मीद है। टीम पिछले साल कप्तान एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में संतुलन और निरंतरता के लिए संघर्ष कर रही थी। हालांकि वॉरियर्स के टीम संयोजन को लेकर सवाल बने हुए हैं, विशेषकर विकेटकीपिंग विभाग में जिसमें शिप्रा गिरी एकमात्र विशेषज्ञ विकल्प हैं।
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में शनिवार को पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से यूपी वॉरियर्स का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। दोनों ही टीमें सत्र की शुरुआत जीत से करना चाहेंगी और अपने पहले खिताब की तलाश में अभियान की शुरुआत करेंगी। यूपी वॉरियर्स नई कप्तान मेग लैनिंग पर बहुत अधिक निर्भर रहेगी क्योंकि उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन फाइनल में पहुंची थी।
Live Cricket Score, UPW vs GG Women’s Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है। आज इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले में लय हासिल करने पर होंगी।