ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल्ल हिंगे व साकिब हसन की घातक गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया। सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर में 10 विकेट पर 159 रन ही बना सकी। उनके लिए डोनोवन फरेरा ने 69 रनों की पारी खेली।
राजस्थान को छठा झटका साबिक हुसैन ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। अब जडेजा का साथ देने जोफ्रा आर्चर आए हैं। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 127 रन है।
11 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। रवींद्र जडेजा 28 और डोनोवन फरेरा 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी है। राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 83 रन है।
साकिब हुसैन ने राजस्थान को चौथा झटका दिया। उन्होंने नीतीश रेड्डी के हाथों यशस्वी जायसवाल को कैच कराया। अब रियान पराग और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
ध्रुव जुरेल खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें भी प्रफुल्ल ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद आए प्रेटोरियस भी पवेलियन लौट गए। वह भी प्रफुल्ल का शिकार बने। अब जायसवाल का साथ देने रियान पराग आए हैं।
राजस्थान की झटके से शुरुआत हुई है। वैभव सूर्यवंशी खाता भी नहीं खोल पाए। अब यशस्वी जायसवाल का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए।
हैदराबाद को तीसरा झटका संदीप शर्मा ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 44 गेंदों में 91 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन का साथ देने नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं।
ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक 30 गेंदों में पूरा किया। वह दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 89 रन है।
रियान पराग ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। हेड और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। हेड 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए।
पहला झटके लगने के बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने सनराइजर्स की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में राजस्थान को कोई अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी।
हैदराबाद की झटके से शुरुआत हुई है। अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें आर्चर ने अपना शिकार बनाया। अब ट्रेविस हेड का साथ देने ईशान किशन आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने बताया कि शिमरॉन हेटमायर और बृजेश शर्मा को आराम दिया गया है। उनकी जगह प्रेटोरियस और तुषार देशपांडे को मौका मिला है। वहीं, ईशान किशन ने बताया कि हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को आराम दिया गया है।
इसके उलट सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रही है। अपने चार में से तीन मैच हारने के बाद पूर्व चैंपियन टीम छठे स्थान पर हैं। टीम अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। वे तेज शुरुआत के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी पर निर्भर हैं लेकिन दोनों ही लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी अपनी शुरुआती पारी के बाद खराब फॉर्म में हैं। रन बनाने की जिम्मेदारी अधिकतर समय हेनरिक क्लासेन ने निभाई है जिन्होंने चार पारियों में 184 रन बनाए हैं और सनराइजर्स को कछ मौकों पर वापसी दिलाने में सफल रहे हैं। गेंदबाजी हालांकि टीम का कमजोर पक्ष है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी ने टीम की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
रॉयल्स ने मौजूदा सत्र में लगभग हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया है। चार मैच में चार जीत टीम के दबदबे को दिखाती है। टीम के पास खतरनाक शीर्षक्रम और बेहद संतुलित गेंदबाजी आक्रमण है। टीम की सफलता में यशस्वी जायसवाल और किशोर स्टार वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही है जिन्होंने पावरप्ले में लगातार विरोधी टीम के आक्रमण को ध्वस्त किया है। जायसवाल और सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी ने उन्हें मौजूदा सत्र की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक बना दिया है। तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने स्थिरता दी है और यह सुनिश्चित किया है कि टीम लय नहीं खोए।
कप्तान रियान पराग की अगुआई वाले मध्य क्रम की अब तक अधिक परीक्षा नहीं हुई है। हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज अब तक मिले सीमित मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए हैं और शायद यह टीम के दमदार अभियान में एकमात्र चिंता की बात है। रॉयल्स की गेंदबाजी में हालांकि मौजूदा सत्र में काफी सुधार दिख रहा है। पिछले सत्र में गेंदबाजों की नाकामी के कारण नौवें स्थान पर रहने के बाद वे कहीं अधिक अनुशासित और खतरनाक आक्रमण के रूप में लौटे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रही और टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। राजस्थान का सामना अब सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा जिसका प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। दोनों टीमों का मजबूत पक्ष उसकी सलामी जोड़ियां हैं। राजस्थान की नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होंगी, जबकि सनराइजर्स की टीम वापसी करना चाहेगी।
IPL Live Cricket Score, SRH vs RR Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद की नजरें रॉयल्स के विजय रथ को रोकने पर होंगी।