फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी की। दोनों ने तेजी से रन बनाए और छह ओवर में यह साझेदारी निभाई।
रजत पाटीदार के आउट होने के बाद फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल मिलकर टीम को संभाल रहे हैं और तेजी से स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 145/2, ग्लेन मैक्सवेल (25*), फ़ाफ डुप्लेसीस (65*)
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने टीम को पहले झटके से उबारने के साथ-साथ मजबूती और तेजी से रन भी बनाए।
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 34 गेंदों में सीजन की अपनी तीसरी फिफ्टी पूरी की।
बैंगलोर की टीम विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवाने के बाद संभलने में कामयाब रही। रजत पाटीदार और फाफ डुप्लेसिस ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी कर ली है। दोनों ने साथ मिलकर टीम के स्कोर को भी 50 के पार पहुंचा दिया है। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 57/1, रजत पाटीदार (32*), फ़ाफ डुप्लेसी (21*)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
बैंगलोर की टीम लगातार तीन हार के बाद पिछला मुकाबला जीतने के कामयाब रही थी। वह इस वक्त 11 मैच में छह जीत के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। हालांकि उसके रन रेट अभी कमजोर हैं, ऐसे में वह बाकी बचे मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत हासिल कर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।