फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs MI: मुंबई ने हैदराबाद को आखिरी मैच में हराया, ईशान-सूर्यकुमार ने जड़े तूफानी अर्धशतक

Fri, 08 Oct 2021 11:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

SRH vs MI HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हरा दिया है। हालांकि मुंबई को जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। अबू धाबी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82*) रनों की मदद से 235 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम मनीष पांडे की 69 रन की पारी के दम पर 193 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:37 PM, 08-Oct-2021

मुंबई 42 रन से जीती

आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से हरा दिया है। हालांकि मुंबई को जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। अबू धाबी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने ईशान किशन (84) और सूर्यकुमार यादव (82*) रनों की मदद से 235 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम मनीष पांडे की 69 रन की पारी के दम पर 193 रन ही बना पाई। 


 

11:26 PM, 08-Oct-2021

आखिरी 6 गेंदों में 54 रन

हैदराबाद के लिए अब जीत नामुमकिन हो चुकी है। उसे जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में 54 रन की दरकार है।

11:16 PM, 08-Oct-2021

18 गेंदों में 60 रन की जरूरत

हैदराबाद को अब आखिरी 18 गेंदों में जीत के लिए 60 रनों की जरुरत है। उसकी तरफ से कप्तान मनीष पांडे और राशिद खान क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 176/6, मनीष पांडे (55*), राशिद ख़ान (9*)
 


 

विज्ञापन
11:11 PM, 08-Oct-2021

मनीष का अर्धशतक 

हैदराबाद के कप्तान मनीष पांडे ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 16 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 166/5, मनीष पांडे (54*), जेसन होल्डर (1*)
 

 

11:06 PM, 08-Oct-2021

बुमराह ने तोड़ी साझेदारी 

जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार प्रियम गर्ग और मनीष पांडे के बीच की अर्धशतकीय साझेदारी को तो दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर प्रियम को हार्दिक के हाथों कैच कराया। गर्ग ने आउट होने से पहले 21 गेंदों में 29 रन बनाए।    

विज्ञापन
11:01 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद को आखिरी 36 गेंदों में 94 रन की दरकार 

सनराइजर्स हैदराबाद को अब जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 94 रनों की दरकार है। कप्तान मनीष पांडे और प्रियम गर्ग क्रीज पर हैं।

10:58 PM, 08-Oct-2021

मनीष-प्रियम के बीच अहम साझेदारी 

कप्तान मनीष पांडे और प्रियम गर्ग मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबारने में लगे हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रनों की साझेदारी हुई है। 14 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 142/4, मनीष पांडे (35*), प्रियम गर्ग (27*)

 

10:34 PM, 08-Oct-2021

पीयूष चावला का शिकार हुए नबी 

मुंबई इंडियंस की जर्सी में पीयूष चावला ने अपना पहला विकेट हासिल किया। उन्होंने मोहम्मद नबी को पोलार्ड के हाथों कैच कराया। नबी सिर्फ तीन रन ही बना सके। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 100/3, मनीष पांडे (21*), अब्दुल समद (2*)

  

10:25 PM, 08-Oct-2021

नीशम ने अभिषेक से लिया बदला

जेम्स नीशम ने आखिरकार अभिषेक शर्मा की एक शानदार पारी का अंत किया। अभिषेक फ़्लिक करना चाहते थे हवा में लेकिन कुल्टर-नाइल को कैच थमा बैठे। वह 16 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 79/2, मनीष पांडे (7*), मोहम्मद नबी (0*)
 

10:20 PM, 08-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़े लक्ष्य के जवाब में जोरदार शुरुआत की है। पहले छह ओवर के खेल में उसने 70 रन बटोर लिए हैं। हालांकि उसे जेसन रॉय का एक विकेट भी गंवाना पड़ा है। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 70/1, अभिषेक शर्मा (30*), मनीष पांडे (1*)
 

 

10:15 PM, 08-Oct-2021

मुंबई की टीम टूर्नामेंट से बाहर

मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है। पांच बार की चैंपियन और गत विजेता मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद को 64 रन के स्कोर पर रोकना था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए और अब उन्हें बाहर होना पड़ेगा।
 

10:12 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद को पहला झटका

ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर जेसन रॉय को क्रुणाल के हाथों कैच कराया। रॉय 21 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए।

10:10 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद के 50 रन पूरे 

अभिषेक शर्मा ने कुल्टर-नाइल के ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 60/0, अभिषेक शर्मा (25*), जेसन रॉय (30*)

 

10:04 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद की तेज शुरुआत 

मुंबई के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने जोरदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा और जेसन रॉय की जोड़ी ने चार ओवर में ही 47 रन जोड़ दिए हैं। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर: 47/0, अभिषेक शर्मा (13*), जेसन रॉय (29*)

 

09:56 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू 

सनराइजर्स हैदराबाद ने 236 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है। जेसन रॉय और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की है।

09:27 PM, 08-Oct-2021

हैदराबाद को 236 रन का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य रखा है। अबू धाबी में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और तेज शुरुआत की। टीम ने ईशान किशन की धमाकेदार पारी के दम पर आठवें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान ईशान किशन ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि ईशान के 84 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद मुंबई की टीम लगातार झटकों से लड़खड़ाने लगी लेकिन बाद में सूर्यकुमार ने टीम को संभाला और 82 रनों की आतिशी पारी खेली जिसकी वजह से मुंबई ने 20 ओवर में 235 रन का स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की तरफ से जेसन होल्डर सवार्धिक चार विकेट चटकाए जबकि अभिषेक शर्मा और राशिद खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
 

09:20 PM, 08-Oct-2021

सूर्यकुमार के लगातार तीन चौके 

सूर्यकुमार को रोकना बेहद मुश्किल लग रहा. उन्होंने उमरान मलिक के आखिरी ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। हालांकि उमरान की पांचवीं गेंद सूर्यकुमार के हेलमेट पर लगी और अब कनकशन के लिए फीजियों मैदान पर पहुंचे हैं। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 230/7, सूर्यकुमार यादव (82*), पीयूष चावला (0*)

09:11 PM, 08-Oct-2021

मुंबई के 200 रन पूरे 

ईशान किशन के बाद सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियन ने 17वें ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 204/6, सूर्यकुमार यादव (59*), नाथन कुल्टर-नाइल (1*)

 

09:08 PM, 08-Oct-2021

सूर्यकुमार का 24 गेंदों में अर्धशतक 

मुंबई इंडियंस की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार अपनी पुरानी फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
 

08:58 PM, 08-Oct-2021

राशिद को दूसरी सफलता 

अपने कोटे का आखिरी ओवर लेकर आए राशिद खान ने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर क्रुणाल पांड्या को अपनी गूगली पर फंसाया। क्रुणाल सिर्फ 9 रन बना पाए।

08:56 PM, 08-Oct-2021

मुंबई के पास आखिरी 30 गेंदें 

मुंबई इंडियंस अभी भी एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। टीम ने 15 ओवर के बाद 177 रन बना लिए हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।  
   

08:49 PM, 08-Oct-2021

मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन 

तेज शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस लड़खड़ा गई है। विकेटों के पतन के साथ टीम के रनों की रफ्तार भी कम पड़ गई है। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 151/5, सूर्यकुमार यादव (16*), क्रुणाल (0*)
 

 

08:42 PM, 08-Oct-2021

हैट्रिक पर अभिषेक शर्मा 

हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में बदलाव काफी कारगर और बड़ा साबित हुआ। अभिषेक शर्मा ने अपने पहले ओवर की आखिरी दो गेंद पर पहले कीरोन पोलार्ड को रॉय के हाथों कैच कराया और उसके बाद जेम्स नीशम को चलता किया। 
 

08:31 PM, 08-Oct-2021

उमरान का सफल ओवर 

उमरान ने शानदार वापसी करते हुए एक सफल ओवर डाला। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में सात रन देकर ईशान किशन का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 131/3, सूर्यकुमार यादव (6*), कीरोन पोलार्ड (5*)

   

08:26 PM, 08-Oct-2021

उमरान ने रोका ईशान का तूफान 

हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आखिरकार ईशान किशन का तूफान थाम दिया है। उमरान ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान को ऋद्धिमान के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले 32 गेंदों में 84 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और चार छक्के लगाए। 
 

08:20 PM, 08-Oct-2021

हार्दिक आउट 

बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का फायदा नहीं उठा पाए हार्दिक पांडया। उन्हें जेसन होल्डर ने जेसन रॉय के हाथों कैच कराया। हार्दिक आठ गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 124/2, इशान किशन (84*), कीरोन पोलार्ड (5*)

 

08:12 PM, 08-Oct-2021

मुंबई के लिए एक और बढ़िया ओवर 

पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले राशिद इस बार ईशान-हार्दिक के निशाने पर आए। दोनों ने मिलकर उनके दूसरे ओवर में 16 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 112/1, इशान किशन (83*), हार्दिक पांड्या (10*)
 

08:10 PM, 08-Oct-2021

मुंबई के 100 रन पूरे 

ईशान किशन का तूफ़ान आज थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार उन्होंने राशिद खान के दूसरे ओवर की पहली गेंद को हवाई सफर यानी छक्के के लिए भेज दिया है। इसी के साथ टीम ने सिर्फ 43 गेंदों में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं।
 

08:07 PM, 08-Oct-2021

पावरप्ले में मुंबई दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर बना लिया है। टीम ने आज पहले छह ओवर में 83 रन बटोरे। इससे पहले मुंबई ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ 84 रन बनाए थे।

08:03 PM, 08-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन किया गया है। टीम के ऑलराउंडर को आज तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया है। इसी के साथ पहला पावरप्ले भी समाप्त हो गया है। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/1, इशान किशन (63*), हार्दिक पंड्या (1*)

 

08:00 PM, 08-Oct-2021

रोहित हुए राशिद का शिकार 

राशिद खान ने आते के साथ ही मुंबई को पहला बड़ा झटका दिया। राशिद ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित को नबी के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले रोहित ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए।  

07:55 PM, 08-Oct-2021

ईशान किशन का तूफानी अर्धशतक

मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने महज 16 गेंदों में इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 63/0, इशान किशन (50*), रोहित शर्मा (12*)
 
 

07:45 PM, 08-Oct-2021

मैच शुरू 

मुंबई की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरूआत की है जबकि सनराइजर्स नें मोहम्मद नबी से पहला ओवर करवाया है।  

07:16 PM, 08-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

सनराइज़र्स हैदराबाद: 
जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, मनीष पांडे (कप्तान), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, राशिद ख़ान, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक

मुंबई इंडियंस: 
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जेम्स नीशम, नॉथन कुल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
 
 

07:15 PM, 08-Oct-2021

टीमों में बदलाव

मुंबई ने आज के मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। सौरभ तिवारी और जयंत यादव की जगह क्रुणाल पांड्या और पीयूष चावला को टीम में शामिल किया गया है। वहीं हैदराबाद में भी दो बड़े बदलाव हुए हैं। चोट की वजह से केन विलियमसन बाहर हैं और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया है। मोहम्मद नबी और मनीष पांडे इनकी जगह खेलेंगे।  

07:02 PM, 08-Oct-2021

टॉस रिपोर्ट

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान आज मनीष पांडे के हाथों में है। हालांकि टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

06:57 PM, 08-Oct-2021

पिच रिपोर्ट

पिच पर थोड़ी सी घास है और यह काफी सख्त भी दिख रही है। स्पिनर्स को यहां आज काफी कम मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले मैचों की तुलना में आज इस पिच पर गेंद बढ़िया तरीके से बल्ले पर आएगी और बल्लेबाजों को फायदा हो सकता है।

 

06:46 PM, 08-Oct-2021

मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण

पांच बार की चैंपियन और गत विजेता मुंबई इंडियंस इस वक्त 13 मुकाबलों में छह जीत और 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। वहीं उससे एक स्थान ऊपर पंजाब के भी 12 अंक हैं , जबकि चौथे स्थान पर मौजूद कोलकाता के 14 अंक हैं और उसका रनरेट अधिक मजबूत है। हालांकि पंजाब और केकेआर दोनों ने ही अपने कोटे के सभी मैच खेल लिए हैं।

अब बात करें मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने की सम्भावनों की तो उसे सबसे पहले हर हाल में पहले बल्लेबाजी करनी होगी। इसके बाद उसे एक बड़ा लक्ष्य देकर 170 रनों से मुकाबला जीतना होगा। अगर टीम को पहले गेंदबाजी की तो उसकी साड़ी संभावनाएं वहीं खत्म हो जाएँगी।  

06:44 PM, 08-Oct-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 17 बार भिड़ंत हुई है। इसमें दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। हालांकि मुंबई को 9 मैचों में जीत मिली है जबकि हैदराबाद ने आठ जीत हासिल की है।
 

06:25 PM, 08-Oct-2021

SRH vs MI: मुंबई ने हैदराबाद को आखिरी मैच में हराया, ईशान-सूर्यकुमार ने जड़े तूफानी अर्धशतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। अबू धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में दोनों टीमें आज लीग स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला खेल रही हैं। हैदराबाद जहां आज का मैच औपचारिकता और जीत के साथ विदाई के लिए खेलेगी वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने की एक धुंधली से उम्मीद को पूरा करने उतरेगी।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें