फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीत का चौका, हैदराबाद को सात विकेट से हराया; बोल्ट के बाद रोहित चमके

Wed, 23 Apr 2025 11:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया

ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया।

मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी।

144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को जयदेव उनादकट ने पहला झटका दिया था। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को कैच आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा रोहित शर्मा और विल जैक्स ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हुई, जिसे जीशान अंसारी ने तोड़ा। उन्होंने जैक्स को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वह दौ चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 32 गेंदों में 53 रन जोड़े और जीत सुनिश्चित की। 

हिटमैन इस मैच में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 35 गेंदों में अर्धशतक आया। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 152.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और दो चौके व एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 40 और तिलक वर्मा दो रन बनाकर नाबाद रहे।

10:20 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: 35 गेंदों में रोहित ने जड़ा पचासा

रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी फॉर्म में वापसी कर ली है। उन्होंने 35 गेंदों में इस सत्र का पहला पचासा जड़ा है। 

10:06 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: रोहित शर्मा-विल जैक्स के बीच 40+ रन की साझेदारी

रोहित शर्मा और विल जैक्स के बीच 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 69/1 है।

विज्ञापन
09:34 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका जयदेव उनादकट ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए विल जैक्स आए हैं।

09:27 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:14 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद ने मुंबई के सामने रखा 144 रन का लक्ष्य

हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर की 99 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। उनके लिए क्लासेन ने 71 और अभिनव ने 43 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। वहीं, बुमराह ने एक सफलता अपने नाम की।

इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। 20 से कम के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रन की विशाल साझेदारी हुई। क्लासेन ने 34 गेंदों में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 71 रन का निजी स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 12, पैट कमिंस ने एक और हर्षल पटेल ने एक* रन बनाया।

08:43 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में जड़ा पचासा

हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सत्र की यह उनकी पहली फिफ्टी है।

08:35 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हेनरिक क्लासेन-अभिनव मनोहर के बीच 40+ रन की साझेदारी

हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब हैदराबाद को इन दोनों बल्लेबाजों का सहारा है। 13 ओवर के बाद स्कोर 77/5 है।

08:13 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

हैदराबाद को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने रेयान रिकेल्टन के हाथों अनिकेत वर्मा को कैच कराया। वह सिर्फ 12 रन बना सके।

08:04 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में हैदराबाद ने चार विकेट गंवा दिए। मुंबई के गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 24/4 है। यह आईपीएल 2025 का उनका पावरप्ले में बनाया गया सबसे खराब स्कोर है। 2013 के बाद हैदराबाद ने पहली बार शुरुआती चार विकेट 20 से कम रनों के भीतर खो दिए। इससे पहले टीम ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए थे।

07:55 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद को चौथा झटका

हैदराबाद को चौथा झटका दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को सैंटनर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा मौजूद हैं।

07:50 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: 13 पर हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा

13 रन के स्कोर पर हैदराबाद ने तीसरा विकेट खो दिया है। अभिषेक शर्मा सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने विग्नेश पुथुर के हाथों कैच कराया।

07:44 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका

हैदराबाद को दूसरा झटका दीपक चाहर ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराया। अब बल्लेबाजी के लिए नीतीश रेड्डी भी आए हैं।

07:39 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका ट्रेंट बोल्ट ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हेड को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन आए हैं। उनका साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

07:31 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई दबाव बनाने की कोशिश करेगी।

07:26 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: दो मिनट का मौन

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा।

07:06 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।

07:02 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहलगाम हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधी है।

06:55 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: मैच शुरू होने से पहले रखा जाएगा मौन

मैच के दौरान जहां दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर उतरेंगे, वहीं मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन धारण भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं इस मैच के लिए मैदान पर कोई चीयरलीडर्स भी नहीं होंगी। खेल जगत के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के हवाले से बताया, दोनों टीम के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलेंगे और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखेंगे। मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के दौरान चीयरलीडर्स नहीं होंगी। कोई पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे।

06:55 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: काली पट्टी बांधकर उतरेंगे खिलाड़ी और अंपायर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच के दौरान  खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। मंगलवार को हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस घटना से काफी दुखी है और हैदराबाद और मुंबई के बीच बुधवार को होने वाले मैच के दौरान पीड़ितों की श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

06:52 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हेड टु हेड प्रदर्शन

मुंबई और हैदराबाद के बीच हेड टु हेड प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स ने 24 में से 10 मैच जीते और 14 गंवाए हैं। ऐसे में आंकड़ों पर भी मुंबई का पलड़ा भारी है। मुंबई इंडियंस के लिए अपने मैदान से बाहर खुद को आजमाने का और लय बनाए रखने का यह सुनहरा मौका है। मुंबई लगातार तीन जीत के साथ आईपीएल में निराशाजनक शुरुआत से उबर रही है। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित का इस मैच में भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरना तय माना जा रहा है। 

06:51 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: सनराइजर्स के पास लय हासिल करने का मौका

सनराइजर्स को धीमी और टर्निंग पिचों पर दिक्कतें आई है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम दो घरेलू मैच भी हार चुकी है। वानखेड़े स्टेडियम की पेचीदा पिच पर मुंबई ने उसे चार विकेट से हराया था और इसी मैच में चुनौतीपूर्ण हालात के सामने उसकी कमजोरियों की कलई खुल गई। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने सपाट विकेटों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनुकूल पिच पर खेलने से उनके सामने खोई लय हासिल करने का सुनहरा मौका है। 

06:51 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: हेड-अभिषेक की जोड़ी पर निर्भर सनराइजर्स

सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है और उसके सात मैचों में चार अंक हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हैदराबाद की टीम काफी हद तक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर है। अगर यह सलामी जोड़ी विफल रहती है तो सनराइजर्स का बल्लेबाजी आक्रमण लड़खड़ा जाता है। हेड के प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव चिंता का सबब है। सनराइजर्स को अपने इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि इस मैच में हार से टीम की स्थिति खराब हो जाएगी। टीम की गेंदबाजी भी अच्छी नहीं रही है और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा ने ही अब तक प्रभावित किया है। 

06:50 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Live Score: दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 की दूसरी भिड़ंत

खराब फॉर्म से गुजर रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना बुधवार को मुंबई इंडियंस से होगा। इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2025 में यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था और अब सनराइजर्स की नजरें पुराना हिसाब चुकता करने पर टिकी होंगी। सनराइजर्स की टीम इस सीजन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी है और उसने सात में से अब तक दो मुकाबले ही जीते हैं। 

06:45 PM, 23-Apr-2025

SRH vs MI Highlights: मुंबई ने लगाया जीत का चौका, हैदराबाद को सात विकेट से हराया; बोल्ट के बाद रोहित चमके

IPL Live Cricket Score, SRH vs MI Indian Premier League 2025 :नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें