आईपीएल 2024 के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन के साथ मुंबई इंडियंस को 31 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई लगातार दो मैचों में मिली शिकस्त के बाद नौवें पायदान पर पहुंच गई है।
रोहित-ईशान ने टीम को दिलाई तेज शुरुआत
हैदराबाद द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई जिसे शाहबाज अहमद ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट किया जो 13 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रोहित शर्मा भी पांचवें ओवर में 26 रन बनाकर लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नमन धीर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की विशाल साझेदारी की। जयदेव उनदाकट ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने नमन को कमिंस के हाथों कैच कराया जो 30 रन बना सके।
कप्तान का फ्लॉप प्रदर्शन
वहीं, तिलक वर्मा 64 रन बनाकर लौटे। उन्होंने 188.23 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के लगाए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120 का रहा। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड इस मैच में क्रमश: 42 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।
मुंबई को पांचवां झटका 224 रन के स्कोर पर लगा। जयदेव उनादकट ने हार्दिक पांड्या को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। कप्तान 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन बना सके। फिलहाल क्रीज पर टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। टीम को जीत के लिए आठ गेंदों में 50 रन की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा जो 34 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें पैट कमिंस ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 185/4 है।
मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका नमन धीर के रूप में लगा। वह 150 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्हें जयदेव उनदाकट ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर अपना शिकार बनाया। नमन 14 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/3 है।
रोहित शर्मा और ईशान किशन के बाद मुंबई को जीत दिलाने की जिम्मेदारी नमन धीर और तिलक वर्मा के कंधे पर है। दोनों इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 141/2 है।
मुंबई इंडियंस को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा। उन्हें शाहबाज अहमद ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, टीम को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में 66 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। हिटमैन 12 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर नमन धीर और तिलक वर्मा हैं। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/2 पर पहुंच गया है।
हैदराबाद के द्वारा दिए गए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई इंडियंस तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। पहले ओवर में मुंबई ने नौ रन बनाए।
आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैृ। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रचा है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने दमदार प्रदर्शन आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया। इस मामले में हैदराबाद ने आरसीबी के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए और विरोधियों को 278 रन का लक्ष्य थमाया।
सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी निभाई। अग्रवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा आए जिन्होंने हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई। हेड ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 273.91 के स्ट्राइ रेट से तीन चौके और सात छक्के लगाए। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 63 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर क्लास लगाई। टीम को 277 रन के स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के बीच 116 रन की नाबाद साझेदारी हुई। मार्करम ने 28 गेंदों का सामना किया और 42 रन बनाए जबकि हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 235.29 के स्ट्राइक रेट से 80 रन बनाए। इस दमदार पारी के दौरान उनके बल्ले से चार चौके और सात छक्के निकले। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।
अभिषेक शर्मा के रूप में सनराइर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा। वह 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर नमन धीर के हाथों कैच आउट हो गए। पीयूष चावला ने उन्हें अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 63 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 19 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 173/3 है।
हैदराबाद को दूसरा झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। वह 113 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को नमन धीर के हाथों कैच कराया। हेड 24 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रन बनाने में कामयाब हुए।
मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ट्रेविस हेड सख्त रुख अख्तियार करते दिख रहे हैं। उन्होंने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 290 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोर रहे हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अभिषेक शर्मा उतरे हैं जो आठ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 81/1 है।
हैदराबाद को पहला झटका 45 रन के स्कोर पर लगा। पांचवें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने मयंक अग्रवाल को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अग्रवाल इस मुकाबले में सिर्फ 11 रन बना सके। वहीं, उनके साथी बल्लेबाज ट्रेविस हेड दमदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। 16 गेंदों में 44 रन बनाकर वह नाबाद खेल रहे हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 58/1 है।
ट्रेविस हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को दमदार शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद टीम का स्करो 40/0 है। पारी का चौथा ओवर जसप्रीत बुमराह फेंकने आए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड उतरे हैं। दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं, मफाका पारी का पहला ओवर फेंक रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट। इम्पैक्ट सब: नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।
इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा।
आईपीएल के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मुकाबले में ल्यूक वुड प्लेइंग 11 में खेलते नजर नहीं आएंगे। वहीं, क्वेना मफाका आज अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मार्को जानसन की जगह ट्रैविस हेड को शामिल किया गया है जबकि टी नटराजन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जयदेव उनादट को मौका मिला है। मुंबई की टीम में तीन विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। इनमें क्वेना मफाका, टिम डेविड और गेराल्ड कोएत्जी शामिल हैं। वहीं, हैदराबाद में चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आज के मैच में कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन शामिल हैं।
रोहित शर्मा आज अपने करियर का 200वां आईपीएल मैच खेलते नजर आएंगे। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने उन्हें 200 नंबर की खास जर्सी भेंट की। रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने इंडियंस ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। इस सीजन में एमआई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते दिख रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन/फजलहक फारूकी, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे। इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ल्यूक वुड।
मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। सनराइजर्स ने पिंच हिटर अब्दुल समद पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें अब उम्मीद पर खरा उतरना होगा। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बाद में आंद्रे रसेल ने उनकी जमकर धुनाई की थी। यह अनुभवी तेज गेंदबाज अच्छी वापसी करने के लिए बेताब होगा।
पहली बार मुंबई की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन उनकी यह रणनीति नहीं चल पाई। उन्हें इस पर फिर से विचार करना होगा क्योंकि पिछले साल गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ऊपरी क्रम में अच्छा प्रभाव छोड़ा था। सलामी बल्लेबाज इशान किशन केवल चार गेंद का सामना कर पाए थे और अब टीम को उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करके भारतीय टीम में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करना होगा। मुंबई को इसके अलावा स्पिनर शम्स मुलानी और पीयूष चावला से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। जहां तक सनराइजर्स की बात है तो पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी से एक समय जीत की उम्मीद जगा दी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को अन्य बल्लेबाजों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और बुधवार को जब यह दोनों टीम आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत दर्ज करके खाता खोलना होगा। पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत हमेशा की तरह अच्छी नहीं रही। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जीत की स्थिति में होने के बावजूद आखिर में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हालांकि जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली पारी और शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा का उपयोगी योगदान उसके लिए सकारात्मक पहलू रहे। मुंबई को एक समय 36 गेंद पर 48 रन की जरूरत थी और उसके सात विकेट बचे हुए थे, लेकिन वह इसे हासिल नहीं कर पाया जो टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय होगा।
आईपीएल 2024 के आठवें मैच में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम का सामना 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कई बार कड़ी टक्कर देखने को मिली है और इस सीजन भी फैंस एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने नौ मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले मुंबई ने जीते हैं और यह टीम लगातार तीन जीत यानी जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। पिछले सीजन मुंबई ने हैदराबाद को दोनों मैचों में हराया था।