फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, निकोलस पूरन-मिचेल मार्श के अर्धशतक

Thu, 27 Mar 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 193 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी के बाद निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार पारियों की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने पांच विकेट से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को हरा दिया। यह लखनऊ की मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें दिल्ली ने एक विकेट से करारी शिकस्त दी थी। गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 16.1 ओवर में पांच विकेट गंवाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

23 गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीतकर लखनऊ ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं, इस मैच से पहले शीर्ष पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद छठे स्थान पर खिसक गई। उनका नेट रनरेट -0.128 हो गया। वहीं, अपने पहले मैच में कोलकाता को सात विकेट से मात देने वाली आरसीबी दो अंक और +2.137 के नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। 

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। उन्हें पहला झटका मोहम्मद शमी ने  एडेन मार्करम के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई। 

इस दौरान पूरन ने 18 गेंदों में अपने करियर का 10वां पचासा जड़ा। उन्होंने 26 गेंदों में 70 रनों दमदार पारी खेली। यह मौजूदा सत्र में उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। उनके अलावा मिचेल मार्श ने 52 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। हैदराबाद के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत ने 15 और आयुष बडोनी ने छह रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर और अब्दुल समद क्रमश: 13 और 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने दो विकेट झटके जबकि मोहम्मद शमी, एडम जैम्पा और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली। 

10:50 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पांचवां झटका

लखनऊ का पांचवां विकेट हर्षल पटेल ने झटका। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। डेविड मिलर का साथ देने के लिए अब्दुल समद उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 33 गेंदों में 25 रनों की जरूरत है।

10:41 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

लखनऊ को चौथा झटका एडम जैम्पा ने दिया। उन्होंने आयुष बदोनी को हर्षल पटले के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान पंत मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:31 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट हुए

निकोलस पूरन के बाद मिचेल मार्श भी आउट हो गए हैं। वह 31 गेंदों में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब कप्तान पंत का साथ देने आयुष बदोनी आए हैं।

10:26 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: 70 रन बनाकर आउट हुए पूरन

लखनऊ को दूसरा झटका हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 गेंदों में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:04 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: निकोलस पूरन ने जड़ा पचासा

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। वह मिचेल मार्श के साथ 70 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 96/1 है।

09:38 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

लखनऊ को पहला झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।

09:35 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं।

09:18 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद ने तैयार किया 191 रन का लक्ष्य

शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 190 रन के स्कोर पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 191 रन का लक्ष्य तैयार किया है। उनके लिए ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली। लखनऊ के लिए शार्दुल के अलावा आवेश, दिग्वेश, बिश्नोई और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।

मुकाबले की शुरुआत से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अपने घर में मुकाबला खेल रही हैदराबाद 300 से ज्यादा का स्कोर तैयार कर सकती है। हालांकि, लखनऊ के घातक गेंदबाजों ने उन्हें 200 का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अभिषेक शर्मा सिर्फ छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन आज खाता भी नहीं खोल पाए। शार्दुल ठाकुर ने दोनों बल्लेबाजों को पारी के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर आउट किया। 

इसके बाद ट्रेविस हेड को नितीश कुमार रेड्डी का साथ मिला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हुई। हेड 28 गेंदों में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। दो बार मिले जीवनदान का सलामी बल्लेबाज फायदा नहीं उठा सके। 

लखनऊ के खिलाफ नितीश कुमार रेड्डी ने 32, हेनरिक क्लासेन ने 26, अनिकेत वर्मा ने 36, पैट कमिंस ने 18, अभिनव मनोहर ने दो और मोहम्म शमी ने एक रन बनाया। वहीं, हर्षल पटेल और सिमरजीत सिंह 12 और तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

08:50 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को पांचवां झटका लगा

हैदराबाद को पांचवां झटका नितीश कुमार रेड्डी के रूप में लगा। वह 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने उन्हें बोल्ड किया। अब बल्लेबाजी के लिए अभिनव मनोहर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अनिकेत वर्मा मौजूद हैं।

08:37 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद का चौथा विकेट गिरा

हैदराबाद को चौथा झटका हेनरिक क्लासेन के रूप में लगा। वह दूसरा रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए अनिकेत वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नितीश कुमार रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:13 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

हैदराबाद को तीसरा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने सेट बल्लेबाज ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। वह 28 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नितीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:03 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ, स्कोर 62/2

15 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद को अब ट्रेविस हेड और नितीश रेड्डी का साथ मिला है। दोनों के बीच 23 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 62/2 है।

07:43 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को दूसरा झटका लगा

हैदराबाद को दूसरा झटका भी शार्दुल ठाकुर ने ही दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए नितीश रेड्डी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद हैं।

07:39 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद को पहला झटका

हैदराबाद को पहला झटका पारी के तीसरे ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके।

07:29 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू

हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ के लिए पहला ओवर शार्दुल ठाकुर फेंक रहे हैं।

07:07 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एएडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।

07:02 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि शाहबाज अहमद को इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह आवेश खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के खेलेगी।

06:28 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एडम जैम्पा, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह। अनिकेत वर्मा इम्पैक्ट सब हो सकते हैं।

लखनऊ सुपरजाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव। दिग्वेश राठी इम्पैक्ट सब हो सकते हैं।

06:25 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: हैदराबाद-लखनऊ मैच के आंकड़े

हैदराबाद और लखनऊ की टीम अब तक चार बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी है। इनमें से तीन बार लखनऊ की टीम ने जीत हासिल की, जबकि एक बार हैदराबाद की टीम ने जीत हासिल की है। पिछले साल जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तो हैदराबाद में सनराइजर्स ने लखनऊ को 10 विकेट से हराया था। उससे पहले तीनों मैच लखनऊ ने जीते थे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एसआरएच और एलएसजी के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से एक एसआरएच ने और एक लखनऊ ने जीता है।

06:25 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: शार्दुल की जिम्मेदारी बढ़ी

पिछले मैच में स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर लखनऊ के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उसका तेज गेंदबाजी विभाग कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने से कमजोर पड़ गया है और ऐसे में शार्दुल ठाकुर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है जिन्हें लखनऊ ने पहले मैच से ठीक पहले मोहसिन खान की जगह अपनी टीम से जोड़ा था। मार्श अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें सिर्फ बल्लेबाजी की अनुमति मिली है। ऐसे में टीम उन्हें बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल कर रही है।

06:24 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: ऋषभ पंत खाता नहीं खोल पाए थे

लखनऊ के कप्तान पंत पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे। यही नहीं विकेटकीपिंग में भी उन्होंने गलतियां की थीं। दिल्ली के पास जब केवल एक विकेट बचा था और उसे अंतिम ओवर में छह रन की जरूरत थी तब पंत स्टंपिंग का आसान मौका चूक गए थे। लखनऊ के लिए पिछले मैच में मिशेल मार्श और निकोलस पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अर्धशतक लगाए थे। इस मैच में भी टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। लखनऊ के मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

06:24 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: किशन किसी मिशन पर चल रहे

ऐसा लग रहा था कि किशन एक मिशन पर हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस द्वारा छोड़े जाने के बाद आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा और 47 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी में छह छक्के और 11 चौके लगाए। हेड, किशन और अभिषेक के अलावा टीम के पास नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। ऐसी परिस्थितियों में लखनऊ को गेंदबाजी विभाग में स्पष्ट योजना के साथ मैदान पर उतरना होगा, वरना हैदराबाद की टीम आज रिकॉर्ड स्कोर भी बना सकती है। इसके अलावा टीम के पास मोहम्मद शमी, कमिंस और हर्शल पटेल के रूप में अच्छी गेंदबाजी आक्रमण है। स्पिनर्स में टीम के पास एडम जैम्पा हैं। चेन्नई से हैदराबाद पहुंचे तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने पिछले मैच में एक ओवर में दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।

06:23 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: सनराइजर्स का आक्रामक अंदाज बरकरार

पिछले साल की उपविजेता सनराइजर्स की टीम ने इस सत्र में भी अपने आक्रामक अंदाज बरकरार रखे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उसकी टीम आईपीएल में अपने सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई थी। सनराइजर्स ने यह मैच 44 रन से जीता था। पैट कमिंस की अगुआई वाली सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी थी और छह विकेट पर 286 रन बनाए थे जिसमें ईशान किशन का शतक भी शामिल है।

06:22 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ के तेज गेंदबाज चोटिल

लखनऊ के पेसर्स आकाश दीप, मोहसिन खान और मयंक यादव चोटिल हैं और फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में टीम को प्रिंस यादव, शार्दुल ठाकुर के साथ उतरना पड़ रहा है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में ये गेंदबाज 200+ का स्कोर डिफेंड नहीं कर सके थे। आज सामने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज होंगे, ऐसे में लखनऊ के गेंदबाजों को सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करनी होगी। एक भी गलती लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आवेश की वापसी जरूर लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए अच्छी खबर है। 

05:42 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Live Score: लखनऊ के लिए आसान नहीं होगी हैदराबाद की चुनौती

यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स ने जिस तरह का खौफ दूसरी टीमों में जगाया है, वैसे में लखनऊ के लिए यह चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। लखनऊ के लिए सबसे बड़ी समस्या फिलहाल उनकी कमजोर गेंदबाजी है। लखनऊ के कई स्टार गेंदबाज चोटिल हैं और एनसीए में हैं। हालांकि, आवेश खान की वापसी से जरूर लखनऊ को थोड़ी हिम्मत मिलेगी, लेकिन हैदराबाद को रोकना आसान नहीं होगा। 

05:38 PM, 27-Mar-2025

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया, निकोलस पूरन-मिचेल मार्श के अर्धशतक

IPL Cricket Live Score, SRH vs LSG Indian Premier League 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) से होगा। इस मैच में लखनऊ को हैदराबाद के आक्रामक बल्लेबाजी क्रम पर शिकंजा कसने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। इससे पहले दिल्ली ने उन्हें एक विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी। वहीं, हैदराबाद अपनी जीत की लय बरकरार रखने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें