फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंची क्रुणाल की टीम

Sat, 13 May 2023 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

खास बातें

SRH vs LSG 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से था। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
प्रेरक मांकड़ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:13 PM, 13-May-2023

लखनऊ ने हैदराबाद को हराया

आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों में 47 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 37* रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 13 अंक हैं। चेन्नई के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में आठ अंक हैं। इस टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हैदराबाद ने 11 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के अगले दो मैच 16 मई को मुंबई के खिलाफ इकाना में और 20 मई को कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में है। वहीं, हैदराबाद 15 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। 

07:01 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: लखनऊ की पकड़ में मैच

17 ओवर के बाद लखनऊ ने तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। फिलहाल तीन ओवर में लखनऊ को 24 रन की जरूरत है। फिलहाल निकोलस पूरन पांच गेंदों में 21 रन और प्रेरक मांकड़ 39 गेंदों में 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले 16वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के समेत 30 रन लुटाए थे। यहीं से मैच पलट गया।

06:48 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: लखनऊ को 69 रन की जरूरत

15 ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल लखनऊ को 30 गेंदों में 69 रन की जरूरत है। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, प्रेरक मांकड़ ने आईपीएल में अपने चौथे मैच में ही पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच अब तक 40 गेंदों में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।

विज्ञापन
06:36 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: लखनऊ को 42 गेंदों में 94 रन की जरूरत

12 ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। प्रेरक मांकड़ ने 26 गेंदों में 30 रन और मार्कस स्टोइनिस 13 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। काइल मेयर्स 14 गेंदों में दो रन और क्विंटन डिकॉक 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को 42 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।

05:58 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को चौथे ओवर में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। फजलहक फारूकी ने काइल मेयर्स को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में दो रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और प्रेरक मांकड़ क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है। उन्हें 90 गेंदों में 163 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
05:18 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद ने 183 रन का लक्ष्य दिया

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई।

त्रिपाठी 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनमोलप्रीत ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। अनमोलप्रीत 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। मार्करम 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भुवनेश्वर कुमार दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

04:51 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद को क्लासेन से उम्मीदें

16 ओवर के बाद हैदराबाद ने पांच विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिच क्लासेन 20 गेंदों में 39 रन और अब्दुल समद 11 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 22 गेंदों में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।

04:34 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी

13वें ओवर में 115 के स्कोर पर हैदराबाद की टीम को दो झटके लगे। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। इस ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल ने मार्करम को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों स्टंप कराया। वह 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्की की मदद से 28 रन बना सके। इसके बाद दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन है। फिलहाल अब्दुल समद और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं।

04:22 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 13 गेंदों में 22 रन और हेनरिच क्लासेन तीन गेंदों में छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले अमित मिश्रा ने अनमोलप्रीत सिंह का कैच अपनी ही गेंद पर लपका था। वह 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। 

04:02 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: यश ने हैदराबाद को दिया दूसरा झटका

छठे ओवर में 56 के स्कोर पर हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। राहुल त्रिपाठी 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। छह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 56 रन है। फिलहाल कप्तान एडेन मार्करम और अनमोलप्रीत सिंह क्रीज पर हैं। 

03:58 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की तेज शुरुआत

पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक विकेट गंवाकर 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल अनमोलप्रीत सिंह 15 गेंदों में 24 रन और राहुल त्रिपाठी 11 गेंदों में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 17 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले युद्धवीर सिंह चरक ने अभिषेक शर्मा को आउट किया था। वह सात रन बना सके थे।

03:46 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद को पहला झटका

तीसरे ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा। युद्धवीर सिंह चरक ने शॉर्ट बॉल पर अभिषेक शर्मा को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में सात रन बना सके। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है। फिलहाल अनमोलप्रीत सिंह 14 रन और राहुल त्रिपाठी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

03:36 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद की पारी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। अनमोलप्रीत सिंह और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए आठ रन है। 

03:03 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी।

SRH के इम्पैक्ट सब: विवरांत शर्मा, संवीर सिंह, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, मार्को यानसेन।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, क्रुणल पांड्या (कप्तान), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, युद्धवीर सिंह चरक, आवेश खान।

LSG के इम्पैक्ट सब: स्वप्निल सिंह, डेनियल सैम्स, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, अर्पित गुलेरिया।

03:02 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। क्रुणाल ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। दीपक हुड्डा और मोहसिन खान को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह युद्धवीर चरक और प्रेरक मांकड़ को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, हैदराबाद में सनवीर सिंह को खेलने का मौका मिला है।

02:52 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: भुवी से रहना होगा सतर्क

मध्यक्रम में मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन जैसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक कई अच्छी पारियां खेली हैं। आयुष बडोनी ने भी प्रभाव छोड़ा है लेकिन वह लखनऊ का धीमा विकेट था जिस पर उसके बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए। लखनऊ के बल्लेबाज यहां के विकेट पर अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करना चाहेंगे लेकिन उन्हें भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन की तेज गेंदबाजी जोड़ी से सतर्क रहना होगा।

02:52 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: स्पिनरों में लखनऊ का पलड़ा भारी

अगर स्पिनरों की बात की जाए तो लखनऊ का पलड़ा हैदराबाद पर भारी लगता है। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल हो जाने से सनराइजर्स का स्पिन विभाग कमजोर पड़ा है। उसकी तरफ से केवल एक स्पिनर मयंक मारकंडे ही अब तक अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं। हैदराबाद की टीम कागजों पर मजबूत नजर आती है लेकिन उसे दो प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल (9 मैच 187 रन) और राहुल त्रिपाठी (10 मैच में 237 रन) की खराब फॉर्म का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में क्लासेन (185.34) के अलावा अभिषेक शर्मा (152.63) ही 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं। जहां तक लखनऊ की बल्लेबाजी का सवाल है तो कप्तान केएल राहुल की चोट से टीम को खास नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि शीर्ष क्रम में क्विंटन डि कॉक और काइल मायर्स शुरू से ही आक्रामक खेलने में माहिर हैं।

02:51 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: स्पिनरों की भूमिका होगी अहम

क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम 11 मैचों में 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। हैदराबाद का विकेट धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाता रहा है और ऐसे में स्पिनरों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ के पास रवि बिश्नोई, अनुभवी अमित मिश्रा और कप्तान क्रुणाल के रूप में उपयोगी स्पिन तिकड़ी है जिनके सामने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ सकता है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी तीन विदेशी खिलाड़ियों एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन और ग्लेन फिलिप्स पर निर्भर है। फिलिप्स ने 13.25 करोड़ रुपए में बिके हैरी ब्रूक के नहीं चल पाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाई।

02:51 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Live: क्या हैं दोनों टीमों के समीकरण

पिछले मैच में अप्रत्याशित जीत दर्ज करके अपनी उम्मीदें जगाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाजों की शनिवार को यहां होने वाले आईपीएल मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनरों के सामने कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। लखनऊ ने पिछले तीन में से दो मैच गंवाए हैं लेकिन यदि वह एडेन मार्करम की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम को हरा देता है तो फिर वह शीर्ष चार में जगह बना लेगा। जहां तक सनराइजर्स की टीम की बात है तो वह 10 टीमों की अंक तालिका में अभी 10 मैचों में आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है।

02:36 PM, 13-May-2023

SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंची क्रुणाल की टीम

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। लखनऊ और हैदराबाद दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही हैं। लखनऊ की टीम 11 में से पांच मैच जीतकर 11 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक पांच मैच हारे हैं और एक मैच बारिश से धुल गया। वहीं, हैदराबाद ने अब तक 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है। हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी कीमत पर जीत जरूरी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें