सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 30 गेंदों में 36 रन की दरकार है। निकोलस पूरन और एडेन मार्करम क्रीज पर है।
पैट कमिंस और सुनील नरेन ने मिलकर हैदराबाद की रनों पर लगाम लगाया है। दोनों ने मिलकर पिछले दो ओवर में सिर्फ आठ रन दिए हैं। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 113/2, राहुल त्रिपाठी (64*), एडेन मार्करम (22*)
एडेन मार्करम और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ी टीम के स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। इसी के साथ हैदराबाद के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 105/2, राहुल त्रिपाठी (59*), एडेन मार्करम (19*)
वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी ने की धुनाई। राहुल ने वरुण के इस ओवर में दो छक्के और एक चौका समेत कुल 18 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 77/2, राहुल त्रिपाठी (46*), एडेन मार्करम (4*)
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। केन ने आईपीएल करिअर के अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई है। अभिषेक शर्मा तीन रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। दो ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 9/1, केन विलियमसन (4*), राहुल त्रिपाठी (1*)
उमरान मलिक ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी से आंद्रे रसेल को पूरी तरह से बेबस कर दिया। मलिक ने रसेल के सामने 16वें ओवर में महज दो रन दिए। 16 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 122/5, नितीश राणा (50*), आंद्रे रसेल (12*)
नितीश राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगा दिया है। नितीश ने 32 गेंदों में पचासा लगाया और टीम के लिए एक अहम पारी खेली। 15 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 120/5, नितीश राणा (50*), आंद्रे रसेल (10*)
उमरान मलिक ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवां झटका दिया है। मलिक ने छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर शेल्डन को नटराजन के हाथों कैच कराया। जैक्सन सात गेंदों मे सात रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 103/5, नितीश राणा (43*), आंद्रे रसेल (0*)
पहले ओवर में सिर्फ छह रन देने वाले नटराजन दूसरे ओवर में थोड़े महंगे साबित हुए। नीतिश राणा ने उनके ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया और फिर बाद में एक चौका भी जड़ा। ओवर से आए 13 रन। 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 88/4, नितीश राणा (34), शेल्डन जैकसन (1*)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर के रूप में अपना चौथा बड़ा विकेट गंवा दिया है। श्रेयस को उमरान मलिक ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। श्रेयस ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 28 रन बनाए। 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 70/4, नितीश राणा (17), शेल्डन जैकसन (0*)
वाशिंगटन सुंदर की जगह शामिल किए गए जगदीश सुचीत ने अपने पहले ओवर में 10 रन खर्चे। उनके इस ओवर में नीतिश ने दो चौके लगाए। नौ ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 67/3, नितीश राणा (16), श्रेयस अय्यर (27*)
नटराजन ने अपनी पहले ओवर की पहली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर को क्लीन बोल्ड कर दिया है। वेंकटेश ने आउच होने से पहले 13 गेंदों पर छह रन बनाए।
कोलकाता को आरोन फिंच के रूप में पहला झटका लगा है। केकेआर की तरफ से डेब्यू करते हुए फिंच पांच गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने ओवर की दूसरी गेंद पर पूरन के हाथों कैच कराया। दो ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 12/1, वेंकटेश अय्यर (2*), श्रेयस अय्यर (1*)
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से पहली बार नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। वेंकटेश अय्यर के साथ आरोन फिंच ने पारी की शुरुआत की है। जबकि हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद थामी है।
सनराइजर्स की टीम को मजबूरी में एक बदलाव करना पड़ा है। चोटिल वाशिंगटर सुंदर की जगह जगदीश सुचीत को टीम में शामिल किया गया है।
कोलकाता के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम चोट की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर हर्षित राणा को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया है।