सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। चेन्नई को इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी हराया था और इस सीजन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
मोइन अली ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका देते हुए शाहबाज अहमद को पवेलियन की राह दिखाई है। मार्करैम को आउट करने के बाद मोइन अली ने शाहबाज अहमद को भी आउट कर दिया। शाहबाज 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। मोइन ने शाहबाज को एलबीडब्ल्यू किया, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इस फैसले के खिलाफ चेन्नई ने डीआरएस लिया और शाहबाज को पवेलियन लौटना पड़ा। रिव्यू में दिखा कि गेंद विकेट को हिट कर रही है जिसके बाद अंपायर ने अपना फैसला बदला। अब हेनरिच क्लासेन के साथ नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे नीतीश रेड्डी क्रीज पर मौजूद हैं। हैदराबाद को अब भी जीत के लिए 26 गेंदों पर 25 रन बनाने हैं।
चेन्नई के स्पिनर मोइन अली ने एडेन मार्करैम को आउट कर हैदराबाद को तीसरा झटका दिया। मार्करैम अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए हैं। मार्करैम ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए और उन्हें मोइन अली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। हैदराबाद हालांकि जीत के करीब पहुंच गई है और जीत के लिए 35 गेंदों पर 33 रनों की जरूरत है। फिलहाल क्रीज पर शाहबाज अहमद 14 गेंदों पर 11 रन और हेनरिच क्लासेन दो गेंदों पर एक रन बनाकर मौजूद हैं।
महेश तीक्षणा ने सीएसके को दूसरी सफलता दिलाते हुए ट्रेविस हेड को आउट किया। शानदार लय में दिख रहे हेड 24 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। मोइन अली ने हेड को तब जीवनदान दिया था जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था। हेड ने इसका जमकर फायदा उठाया और मार्करैम के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई, लेकिन तीक्षणा ने आखिरकार उन्हें आउट कर सीएसके को राहत दिलाई।
सीएसके द्वारा 166 रनों का पीछा करने उतरी सराइजर्स हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक की तूफानी पारी पर हालांकि दीपक चाहर ने ब्रेक लगाया। लेकिन नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरे एडेन मार्करैम भी लए में नजर आ रहे हैं। पॉवरप्ले खत्म होने तक हैदराबाद ने एक विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। हेड 16 गेंदों पर 24 और मार्करैम नौ गेंदों पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। हैदराबाद का आईपीएल इतिहास का पॉवरप्ले का यह तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
हैदराबाद को तीसरे ओवर में 46 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दीपक चाहर ने अभिषेक शर्मा को जडेजा के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने 12 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। उन्होंने दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी के ओवर में 27 रन बटोरे थे। चार ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट गंवाकर 57 रन है। फिलहाल एडेन मार्करम सात गेंद में 10 रन और ट्रेविस छह गेंद में नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है और इंपैक्ट सब के तौर पर उतरे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने आए हैं। सीएसके ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा है। सीएसके के लिए दीपक चाहर पहला ओवर डालने आए हैं और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर हेड को खाता खोले बिना आउट करने की कोशिश की, लेकिन मोइन अली ने हेड का कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया।
युवा बल्लेबाज शिवम दुबे के 30 गेंदों पर 35 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के 23 गेंदों पर नाबाद 31 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 165 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सीएसके को बल्लेबाजी का न्योता दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए।
सीएसके को लगे शुरुआती झटके
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम को पहली सफलता दिलाई। चौथा ओवर डालने आए भुवनेश्वर ने रचिन रवींद्र को कैच आउट कराया। रचिन नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रचिन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन भुवनेश्वर ने इस साझेदारी का अंत किया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआती झटके के बाद टीम की पारी को संभाला। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और पॉवरप्ले की समाप्ति तक हैदराबाद को एक और सफलता हासिल नहीं करने दी। हालांकि आठवें ओवर में शानदार फॉर्म में दिख रहे सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अपना विकेट गंवा बैठे। गायकवाड़ को शाहबाज अहमद ने अपना शिकार बनाया। गायकवाड़ 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
शिवम ने सीएसके को संभाला
शुरुआती झटकों के बाद युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की पारी को संभाला। रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद शिवम ने मोर्चा संभालते हुए शाहबाज अहमद और मयंक मारकंडे को निशाने पर लिया। शिवम की तेज पारी के कारण सीएसके ने नौ ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 80 रन बनाए थे। शिवम गायकवाड़ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे और उन्होंने उतरते ही शाहबाज अहमद पर एक छक्का और एक चौका जड़ा। इसके बाद अगला ओवर करने आए मयंक का स्वागत भी चौके के साथ किया। सनराइजर्श हैदराबाद के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबारते हुए शिवम दुबे ने तेजी से खेलना जारी रखा। शिवम और रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।
कमिंस ने शिवम को आउट कर तोड़ी साझेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सीएसके के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। शिवम अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और कमिंस ने उनकी शानदार पारी का अंत किया। शिवम 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सीएसके को चौथा झटका दिया। इसके बाद चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स ने इस तरह सीएसके की पारी लड़खड़ा दी। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने तेजी से खेलते हुए किसी तरह सीएसके का स्कोर 150 के पार पहुंचाया, लेकिन 20वें की तीसरी गेंद पर डेरिल मिचेल टी नटराजन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए।
धोनी के उतरते ही मैदान में गूंजा शोर
सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतिम तीन गेंद खेलने मैदान पर उतरे। उनके क्रीज पर आते ही हैदराबाद में दर्शकों ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। ऐसा लगा ही नहीं कि धोनी चेन्नई में नहीं बल्कि हैदराबाद में खेलने उतरे हैं वो भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो इस टीम का होम ग्राउंड है। धोनी हालांकि दो गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 16 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेली थी।
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की पारी को संभाला। जडेजा की तेज पारी की मदद से सीएसके का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। फिलहाल जडेजा 19 गेंदों पर 25 रन और डेरिल मिचेल छह गेंदों पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजसर् हैदराबाद के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सीएसके को चौथा झटका दिया। चेन्नई के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स ने इस तरह सीएसके की पारी लड़खड़ा दी है। रहाणे के आउट होने के बाज डेरिल मिचेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ रवींद्र जडेजा टिके हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने सीएसके के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को आउट कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। शिवम अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और कमिंस ने उनकी शानदार पारी का अंत किया। शिवम 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 28 गेंदों पर 34 रन बनाकर मौजूद हैं। उनके साथ नए बल्लेबाज के तौर पर उतरे रवींद्र जडेजा भी मौजूद हैं।
सनराइजर्श हैदराबाद के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबारते हुए शिवम दुबे ने तेजी से खेलना जारी रखा। उनकी शानदार पारी के दम पर सीएसके ने 12 ओवर की समाप्ति तक स्कोर 100 के पार कर लिया है। शिवम और रहाणे के बीच भी 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शिवम फिलहाल 21 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं और अर्धशतक के करीब हैं, जबकि रहाणे 23 गेंदों पर 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी धीमी पड़ती दिख रही है। शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।
युवा बल्लेबाज शिवम दुबे ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके की पारी को संभाला। रचिन रवींद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद शिवम ने मोर्चा संभालते हुए शाहबाज अहमद और मयंक मारकंडे को निशाने पर निशाने पर लिया। शिवम की तेज पारी के कारण सीएसके ने नौ ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। शिवम गायकवाड़ के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे और उन्होंने उतरते ही शाहबाज अहमद पर एक छक्का और एक चौका जड़ा। इसके बाद अगला ओवर करने आए मयंक का स्वागत भी चौके के साथ किया। फिलहाल शिवम 10 गेंदों पर 25 रन और रहाणे 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
शानदार फॉर्म में दिख रहे सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे हैं। गायकवाड़ को शाहबाज अहमद ने अपना शिकार बनाया। गायकवाड़ 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शुरुआती झटके के बाद टीम की पारी को संभाला। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और पॉवरप्ले की समाप्ति तक हैदराबाद को एक और सफलता हासिल नहीं करने दी। सात ओवर खत्म होने तक सीएसके ने एक विकेट पर 54 रन बनाए हैं। गायकवाड़ 20 गेंदों पर 26 रन और रहाणे 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम को पहली सफलता दिलाई। चौथा ओवर डालने आए भुवनेश्वर ने रचिन रवींद्र को कैच आउट कराया। रचिन नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रचिन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन भुवनेश्वर ने इस साझेदारी का अंत किया। फिलहाल गायकवाड़ 10 गेंदों पर 13 रन और अजिंक्य रहाणे खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो चुकी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र टीम के लिए पारी की शुरुआत करने आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करैम, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन। इंपैक्ट सबः ट्रेविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी।
चेन्नई सुपर किंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा। इंपैक्ट सबः शार्दुल ठाकुर, शाइक रशीद, मिचेल सैंटनर, समीर रिजवी, मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए हैदराबाद ने टीम में दो बदलाव किए हैं, जबकि सीएसके ने तीन बदलाव किए हैं। हैदराबाद की टीम में मयंक अग्रवाल की जगह नीतीश रेड्डी को जगह मिली है।, जबकि नटराजन की टीम में वापसी हुई है। सीएसके के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बीमार हैं और वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सीएसके ने इस मैच के लिए मोइन अली, महेश तीक्षणा और मुकेश चौधरी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
सनराइजर्स हैदराबाद को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा। उसके बल्लेबाजों ने मुंबई के खिलाफ दूसरे मैच में आईपीएल के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। इस बार भी टीम से बड़ा स्कोर बनाने की आस है। हालांकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अभी तक प्रभावित नहीं कर सके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहली बार सनराइजर्स के बल्लेबाज नाकाम रहे। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय और भुवनेश्वर कुमार महंगे साबित हुए। भुवनेश्वर ने नई गेंद से निराश किया और तीन मैचों में तीन ही विकेट ले सके हैं। कप्तान पैट कमिंस ने आठ रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग चाहिए।
गेंदबाजी में चेन्नई को संयोजन पर विचार करना होगा क्योंकि मुस्ताफिजुर अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए वीजा की प्रक्रिया पूरी करने बांग्लादेश लौट गए हैं। अभी तक मुस्ताफिजुर और मथीषा पाथिराना की जोड़ी सीएसके के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। मुस्ताफिजुर की जगह मुकेश चौधरी ले सकते हैं जबकि शार्दुल ठाकुर ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
क्रिकेट प्रेमी दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को आठवें नंबर से ऊपर बल्लेबाजी करते देखना चाहते थे। उन्होंने पिछले मैच में अपना पुराना फिनिशिर फॉर्म दिखाते हुए 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए थे। वैसे उनके ऊपर आने की संभावना कम ही है क्योंकि वह शिवम दुबे और समीर रिजवी को फिनिशर की भूमिका निभाते देखना चाहते हैं।
IPL Live Cricket Score, SRH vs CSK Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पाच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना आईपीएल के इस सीजन में इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल खड़ा करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद से है। आईपीएल 2024 सीजन का 18वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों को अपने पिछले मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में सीएसके और हैदराबाद की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होगी।