फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की रेस से और विश्वकप से बाहर; श्रीलंका को 147 पर रोकने में नाकाम

Sat, 28 Feb 2026 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

खास बातें

पवन रत्नायके और दसुन शनाका की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। पाकिस्तान ने यह मैच पांच रन से जीत लिया, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ और टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 28-Feb-2026

जीतकर भी हारा पाकिस्तान

पवन रत्नायके और दसुन शनाका की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। शनिवार को पल्लेकेले में खेले गए सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। साहिबजादा फरहान की शतकीय और फखर जमां की अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 207 रन बनाए। हालांकि, टीम मैच हार गई। पाकिस्तान भले ही यह मुकाबला जीत गया है, लेकिन वह सेमीफाइनल की दौड़ और टी20 विश्व कप से बाहर हो गया। वहीं, ग्रुप-2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

10:26 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live: पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे श्रीलंका को 147 या उससे कम के स्कोर पर रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद पांच विकेट पर 150 रन बना लिए हैं।

10:12 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: 13 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 106

श्रीलंका ने 13 ओवर के बाद पांच विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 के स्कोर पर पहुंचने से पहले रोकना होगा। पवन रत्नायके और दसुन शनाका क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
09:49 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका अबरार ने ही दिया। उन्होंने पहले कामिल मिशारा (26) को बोल्ड किया। अब चरिथ असलांका को बोल्ड किया। वह 25 रन बना पाए। 

09:11 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका को पहला झटका

श्रीलंका को पहला झटका नसीम शाह ने दिया। उन्होंने महज 8 के स्कोर पर पथुम निसांका को कैच आउट कराया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए। अब कामिल मिशारा का साथ देने चरिथ असलांका आए हैं।

विज्ञापन
09:04 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। पथुम निसांका और कामिल मिशारा क्रीज पर मौजूद हैं।

08:51 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दिया 213 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रन का लक्ष्य दिया है। साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ा, वहीं फखर जमां ने अर्धशतक लगाया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। 

08:40 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: सलमान आगा खाता भी नहीं खोल पाए

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा आए और चले गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब फरहान का साथ देने मोहम्मद उस्मान आए हैं।

08:37 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: साहिबजादा फरहान का शतक

साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक जड़ा है। इससे पहले वह नामीबिया के खिलाफ 100 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे थे। सलामी बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में शतक जड़ा। वहीं, मोहम्मद नवाज खाता खोले बिना आउट हो गए। अब सलमान आगा आए हैं।

08:24 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरा झटका मदुशंका ने दिया। उन्होंने ख्वाजा नफे को चरिथ असलंका के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब शादाब खान आए हैं।

08:21 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को पहला झटका 176 के स्कोर पर लगा। दुष्मंथा चमीरा ने फखर जमां को बोल्ड किया। वह 42 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। अब ख्वाजा नफे आए हैं।

08:08 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान के 150 रन पूरे

साहिबजादा फरहान 68 और फखर जमां 79 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 150/0 है।

07:56 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: साहिबजादा फरहान के बाद फखर जमां ने भी जड़ा पचासा

साहिबजादा फरहान के बाद फखर जमां ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 27 गेंदों में पचासा जड़ा। 12 ओवर के बाद स्कोर 125/0 है।

07:24 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: साहिबजादा फरहान का पचासा

साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह फखर जमां के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 91 रन है।

07:20 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 38/0

फखर जमां और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद स्कोर 38/0 है। 

07:03 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं।

06:39 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

06:33 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि अहम मुकाबले में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं।

06:14 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: क्या है मौसम का पूर्वानुमान

पाकिस्तान के प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि पल्लेकल में शनिवार को बारिश की संभावना ना के बराबर है। श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार, पल्लेकल में शनिवार को बारिश का संभावना एक प्रतिशत है और तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही तो ये मैच चार मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पहले सेमीफाइनल मैच की मेजबानी कोलकाता का ईडेन गार्डेंस करेगा।

06:14 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: श्रीलंका-पाकिस्तान मैच पर न्यूजीलैंड की नजर

पाकिस्तान और श्रीलंका मैच पर न्यूजीलैंड की भी नजर होगी क्योंकि इसी से साफ होगा कि कीवी टीम का सफर टी20 विश्व कप में आगे बढ़ेगा या नहीं। पाकिस्तान की बात करें तो सिर्फ सुपर आठ में सिर्फ एक अंक अर्जित किया है और वो भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के कारण मिला है। अगर श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में पाकिस्तान के कुल दो अंक होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के पहले से ही तीन अंक हैं। यानी पल्लेकल में बारिश हुई और मैच नहीं हो सका तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाएगा। 

06:13 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: अगर-मगर के डगर में फंसा पाकिस्तान

  • इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है और एक बार फिर पाकिस्तान अगर-मगर के डगर में फंस गया है।
  • यहां से नेट रन रेट काफी अहम हो गया है। यानी पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
  • श्रीलंका के खिलाफ अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और उसने 160 रन का स्कोर बनाया है तो उसे ये मैच 64 या इससे अधिक रनों से जीतना होगा। 
  • अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और श्रीलंका को 160 के स्कोर पर रोक लेता है तो उसे 40+ गेंद या 13.1 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल करना होगा।
  • पाकिस्तान की टीम अगर ऐसा नहीं कर सकी तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा।

06:13 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति?

सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया। 

06:11 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK Live Score: करो या मरो मुकाबले में आज पाकिस्तान का श्रीलंका से सामना

न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण का मुकाबला शनिवार को पल्लेकल में खेला जाएगा। सुपर आठ में पाकिस्तान का एक मैच पहले ही बारिश में धुल चुका है और अगर ये मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ा तो पाकिस्तान को नुकसान होगा। 

06:04 PM, 28-Feb-2026

SL vs PAK: जीतकर भी हारा पाकिस्तान, सेमीफाइनल की रेस से और विश्वकप से बाहर; श्रीलंका को 147 पर रोकने में नाकाम

Today Live Cricket Score SL vs PAK T20 World Cup Super 8 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। पल्लेकेले में खेले जाने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका जहां साख बचाने के लिए उतरेगी, वहीं पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए एक आखिरी बार जोर लगाएगा। इस मैच में अगर पाकिस्तान की टीम जीतती है तो ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वहीं, पाकिस्तान के हारने पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें