07:02 PM, 27-Aug-2022
SL vs AFG T20 Live: अफगानिस्तान की टीम करेगी गेंदबाजी
एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका के कप्तान दसून शनाका ने कहा है कि वो भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। इस मैच में श्रीलंका के लिए दो खिलाड़ी पहला मैच खेलेंगे। यह अफगानिस्तान की टीम का 100वां टी20 मैच है।
श्रीलंकाई टीम: धनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।
अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, करीम जनत, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, अजमतुल्लाह ओमरजई, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।