फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill PC: बल्लेबाजी क्रम-इंग्लैंड में चुनौती पर कप्तान शुभमन के जवाब; कोच गंभीर ने बुमराह पर कही यह बात

Thu, 05 Jun 2025 07:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IND vs ENG, Shubman-Gautam Gambhir Press Conference Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट की शुरुआत होगी। इसके लिए टीम इंडिया जल्द ही रवाना होगी। इससे पहले गुरुवार को टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दोनों ने इंग्लैंड में मिलने वाली चुनौतियों, बल्लेबाजी क्रम, बुमराह की फिटनेस जैसे तमाम सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : BCCI/PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:46 PM, 05-Jun-2025

बंगलूरू की घटना के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं?

गंभीर- मैं कोई नहीं हूं किसी को जिम्मेदार ठहराने वाला। मैं जब खेलता था कि तब भी कहता था कि रोड शो नहीं होने चाहिए। हर किसी की जिंदगी जरूरी है। खिलाड़ियों और टीमों के प्रशंसकों का ख्याल रखना चाहिए।

07:42 PM, 05-Jun-2025

करुण नायर पर क्या कहना चाहेंगे?

गंभीर- घरेलू क्रिकेट के लिए अच्छा है। क्रिकेटर्स को अच्छा मेसेज मिला है। उन्हें घरेलू क्रिकेट की अहमियत पता चलेगी। करुण नायर ने हाल ही में इंडिया ए के लिए दोहरा शतक लगाया है। वह शानदार है।

07:39 PM, 05-Jun-2025

इंग्लैंड दौरे को लेकर कोई दबाव है?

गंभीर- मैं हमेशा प्रेशर में रहता हूं। मैं कोच हूं, मुझे परिणाम चाहिए। मैं देश की टीम का कोच हूं और कोचिंग के दौरान दबाव में रहता हूं।

बंगलूरू की घटना पर क्या कहना चाहेंगे?
गंभीर- हर किसी की जिंदगी बहुत जरूरी है। उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह के कोई रोडशो नहीं होंगे। जो कुछ भी हुआ वह गलत है। सभी के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। फैन बेस बढ़ गया है। हमें जिम्मेदार होने की जरूरत है। अगर हम नहीं संभाल सकते थे तो हमें यह रोड शो नहीं करना चाहिए था। एक खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम कैसे सबकुछ मैनेज करते हैं।

विज्ञापन
07:38 PM, 05-Jun-2025

इंग्लैंड की कंडीशन के हिसाब से कैसी प्लेइंग 11 चुनी जाएगी?

गंभीर- प्लेइंग कंडीशन और अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 चुनी जाएगी।
 

07:37 PM, 05-Jun-2025

किस तरह के कप्तान बनना चाहते हैं गिल?
ऐसा कोई पर्टिकुलर स्टाइल नहीं है कि मैं कैसा कप्तान बनूंगा। हर किसी का एक पर्सनल स्टाइल होता है, मुझे पसंद है कि खिलाड़ियों से बात करना और उनके साथ बातचीत करना। यह किसी भी टीम के लिए बहुत जरूरी होता है। तभी वे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बतौर कप्तान मैं फ्रंट से लीड करना चाहता हूं।

विज्ञापन
07:33 PM, 05-Jun-2025

टेस्ट कप्तानी मिलने और बैटिंग लाइनअप पर क्या बोले गिल?
शुभमन गिल- मुझे बहुत खुशी हुई जब मुझे पता चला कि मुझे कप्तान बनाया गया है। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए तैयार हैं। हम बल्लेबाजी क्रम पर जल्द फैसला लेंगे। अभी हमारे पास समय है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाज हैं। 

बुमराह कौन से मैच खेलेंगे?
गौतम गंभीर- जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन हमारे पास और भी गेंदबाज हैँ। हमने अभी तक यह फैसला नहीं है कि वह कौन से मैच खेलेंगे।

07:30 PM, 05-Jun-2025

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और गौतम गंभीर मौजूद हैं।

06:59 PM, 05-Jun-2025

Shubman Gill PC Live: बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंचे कप्तान गिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कप्तान शुभमन गिल बीसीसीआई हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। शाम 7:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहेंगे।

05:39 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, सैम कुक, जैक क्राउली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

04:40 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: टंग-कुक नए चेहरे, वोक्स की वापसी

टंग और कुक हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे थे। टंग मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं, जबकि कुक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा ओवरटन भी खेलते दिखेंगे, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। टीम को गस एटकिंसन की कमी खलेगी, जो चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ओवरटन की 2022 के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। 31 वर्षीय इस गेंदबाज को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में अंगुली में चोट लगी थी, लेकिन उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है और उनके मैच से पहले फिट होने की उम्मीद है। इंग्लैंड की टीम तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स पर काफी निर्भर रहेगी। इसके अलावा ऑलराउंडर जैकब बेथेल भी दिसंबर के बाद वापसी कर रहे हैं। 

04:27 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे। इस टीम में जोश टंग और सैम कुक नया चेहरा होंगे। वहीं, क्रिस वोक्स की वापसी हुई है। टंग और वोक्स भारत-ए के खिलाफ छह जून से शुरू हो रहे अनधिकृत मैच में इंग्लैंड लायंस टीम का भी हिस्सा हैं। वहीं, जेमी ओवरटन की भी वापसी हुई है।

03:41 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

03:35 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: तीन खिलाड़ियों को किया गया बाहर

इतना ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया से कुछ खिलाड़ियों को बाहर भी किया गया है। इनमें सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, हर्षित राणा शामिल हैं। ये तीनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शामिल थे। पडिक्कल इस वक्त चोटिल चल रहे हैं और आईपीएल से भी बाहर हो चुके हैं। आरसीबी ने उनकी जगह मयंक अग्रवाल को शामिल किया है। सरफराज और हर्षित को इंग्लैंड दौरे पर जा रही ए टीम में जगह दी गई है, लेकिन मुख्य टीम में वे जगह बनाने में नाकाम रहे। इनकी जगह जिन पांच नए खिलाड़ियों ने ली, उनमें साई सुदर्शन, करुण नायर, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव शामिल हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में दो और खिलाड़ी भारतीय टेस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे।

03:26 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: बुमराह को इसलिए नहीं बनाया गया कप्तान

रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद से ही गिल को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि, कई पूर्व क्रिकेटर्स ने जसप्रीत बुमराह का भी पक्ष लिया था। टीम का एलान करते समय अगरकर ने कहा, 'बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले उपकप्तान और फिर कप्तान भी रहे, लेकिन कप्तानी करते वक्त उन पर अतिरिक्त दबाव रहता है। वह हमारे लिए एक खिलाड़ी के तौर पर ज्यादा जरूरी हैं। हम चाहते हैं कि वह फिट रहें और जीत में योगदान दें। कप्तानी करते हुए खुद की गेंदबाजी के अलावा 15-16 लोगों को मैनेज करना होता है और हम उन पर दबाव नहीं डालना चाहते थे।' वहीं, केएल राहुल को कप्तान नहीं बनाने को लेकर अगरकर ने कहा कि वह पहले कप्तान रह चुके हैं और हमारे रडार में उनका नाम नहीं था। हम एक ऐसे कप्तान को चाहते थे जो आगे कुछ समय तक भारतीय टीम का नेतृत्व कर सके।

03:18 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा (शेड्यूल)

भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी। 

03:14 PM, 05-Jun-2025

Shubman- Gautam PC Live: टेस्ट टीम का हो चुका एलान

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान चुना गया है। वहीं, ऋषभ पंत टेस्ट में नए उपकप्तान हैं। गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान हैं। इसके अलावा करुण नायर की आठ साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर भी भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा भारतीय-ए टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को भी मौका दिया गया है। साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह टेस्ट टीम में दो नए चेहरे हैं। भारतीय टीम में छह मुख्य बल्लेबाज, दो विकेटकीपर बल्लेबाज, दो स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर और पांच मुख्य तेज गेंदबाज और एक विशेषज्ञ स्पिनर है।

03:00 PM, 05-Jun-2025

Shubman Gill PC: बल्लेबाजी क्रम-इंग्लैंड में चुनौती पर कप्तान शुभमन के जवाब; कोच गंभीर ने बुमराह पर कही यह बात

IND vs ENG, Shubman-Gautam Gambhir Press Conference Live Update : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर भी मौजूद रहेंगे। टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें प्लेइंग 11 और अन्य मुद्दों पर जानकारी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें