एडेन मार्करम के शतक और टेम्बा बावुमा के अर्धशतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे दिन दो विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। गत विजेता ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल मार्करम 102 और बावुमा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अब टीम को जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की जरूरत है।
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत 145/8 के स्कोर से की थी। उस वक्त उनकी कुल बढ़त 219 रन थी। मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकी पारी और एलेक्स कैरी के 43 रनों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट खोकर 207 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 281 रन की बढ़त हासिल करते हुए उन्हें 282 रन का लक्ष्य थमाया।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत झटके के साथ हुई। रेयान रिकेल्टन सिर्फ छह रन बना पाए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं, वियान मुल्डर सिर्फ 27 रन बना पाए। उन्हें भी स्टार्क ने पवेलियन भेजा। 70 के स्कोर पर दो विकेट खो चुकी प्रोटियाज टीम को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। एडेन मार्करम ने टेम्बा बावुमा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। हेजलवुड 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, नाथन लियोन दो रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले। मार्को यानसेन, वियान मुल्डर और एडेन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 156 गेंदों में शतक जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और टेम्बा बावुमा के साथ 130 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। अफ्रीका को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत है।
बावुमा ने अपने टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 103 रन की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। अब यह टीम जीत से 122 रन दूर है। मार्करम 76 रन और कप्तान तेम्बा बावुा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। फिलहाल मार्करम 59 रन और बावुमा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को अब 158 और रन की जरूरत है। मार्करम और बावुमा के बीच अब तक 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है।
एडेन मार्करम ने 69 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा कर कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 187 रन की जरूरत है।
चायकाल के बाद तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा क्रीज पर मौजूद हैं।
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा 11 और एडेन मार्करम 49 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी भी 188 रन चाहिए।
70 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। स्टार्क ने वियान मुल्डर को लाबुशेन के हाथों कैच कराया। वह 50 गेंद में 27 रन बना सके। मुल्डर और मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल कप्तान तेम्बा बावुमा और मार्करम क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अब 210 रन की जरूरत है।
दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 21 रन और वियान मुल्डर 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका को नौ के स्कोर पर रेयान रिकेल्टन के रूप में पहला झटका लगा था। वह छह रन बना सके थे। अब दक्षिण अफ्रीका को 231 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का लक्ष्य दिया है।
दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में नौ के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्टार्क ने रेयान रिकेल्टन को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। रेयान छह रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरे टेस्ट चैंपियनशिप खिताब से नौ विकेट दूर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 260+ रन बनाने हैं।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी तीसरे दिन 207 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 69 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 281 रन की हुई और खिताब जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रन का लक्ष्य है। मिचेल स्टार्क 136 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्टार्क ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले एलेक्स कैरी के साथ आठवें विकेट के लिए 61 रन की, फिर लियोन के साथ नौवें विकेट के लिए 14 रन की और फिर हेजलवुड के साथ आखिरी विकेट के लिए 135 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। हेजलवुड 17 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। कैमरन ग्रीन खाता नहीं खोल सके। इसके अलावा एलेक्स कैरी ने 50 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। वहीं, नाथन लियोन दो रन बना सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी को तीन विकेट मिले। मार्को यानसेन, वियान मुल्डर और एडेन मार्करम को एक-एक विकेट मिला।
मिचेल स्टार्क ने टेस्ट फाइनल में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंद में टेस्ट करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा। स्टार्क ने पहले एलेक्स कैरी के साथ 61 रन की, फिर लियोन के साथ 14 रन की और अब हेजलवुड के साथ 55+ रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 207 रन है, जबकि अब तक बढ़त 281 रन की हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया ने 250 से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मिचेल स्टार और जोश हेजलवुड क्रीज पर मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त अब तक 245+ रन की हो चुकी है। फिलहाल क्रीज पर जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया को 148 के स्कोर पर नौवां झटका लगा है। रबाडा ने नाथन लियोन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना सके। रबाडा को मिली यह चौथी सफलता रही। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया का स्कोर नौ विकेट पर 150 रन के पार है। उनकी बढ़त अब तक कुल 225+ रन की हो चुकी है।
तीसरे दिन का खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। उनकी कुल बढ़त 219 रन की हो चुकी है। फिलहाल मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन क्रीज पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 22, स्टीव स्मिथ ने 13, उस्मान ख्वाजा ने 6, ट्रेविस हेड ने 9, ब्यू वेबस्टर ने 9 और कप्तान पैट कमिंस ने 6 रन बनाए। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की कोशिश बढ़त को बड़ी करने पर होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलियाई पारी को ऑलआउट करने पर लगी होंगी।
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ऑलआउट की और 74 रनों की बढ़त हासिल की। हालांकि, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की कोशिश की और दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोके रखा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दूसरी पारी में खराब रही और उसने 73 रन पर ही सात विकेट गंवा दिए। इसके बाद एलेक्स कैरी ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 200 रन के पार पहुंची। दिन का खेल समाप्त होने से पहले ही रबाडा ने कैरी को आउट किया जो 43 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक लगाने से चूक गए।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 218 रन हो गई है। दिन का खेल समाप्त होने तक मिचेल स्टार्क 16 और नाथन लियोन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और वियान मुल्डर को अब तक एक-एक सफलता मिली है।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज तीसरा दिन है। लॉर्ड्स में खेला जा रहा यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और इसका नतीजा आना तय माना जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हुई थी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है।